Blog

  • 18 साल बंधक बना भेड़-बकरियां चरवाई, बचा हुआ खाना दिया, देखें Video

    18 साल बंधक बना भेड़-बकरियां चरवाई, बचा हुआ खाना दिया, देखें Video

    ट्रक ड्राइवर ने जंजीरों से बंधा देख युवक को कैद से छुड़वाया

    मोहालीः यह कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं, जहां एक युवक को बंधक बना उससे जबरदस्ती भेड़-बकरियां चरवाने का काम लिया गया और बाद में उसे जंजीरों से बांध दिया जाता रहा। इस कहानी का खुलासा तब हुआ जब एक ट्रक ड्राइवर राजस्थान में भेड़-बकरियां छोड़ने गया और उसने देखा कि युवक जंजीरों से बांधा हुआ था, जब युवक ने अपनी दुख भरी कहानी ड्राइवर को सुनाई तो ट्रक ड्राइवर युवक को अपने ट्रक में बिठाकर पंचकूला ले आया और कुछ पैसे देकर पुलिस के पास भेजा। जहां युवक पंचकूला के सेक्टर 5 थाने में पहुंचा और थाना प्रभारी रुपेश चौधरी को पूरी कहानी सुनाई।

    युवक ने बताया कि जब वह 11 साल का था तो पंचकूला के एक गांव से खेलते हुए एक व्यक्ति अपने साथ राजस्थान ले गया और उसे दूर खेतों में रखा जहां पर ने 17-18 साल तक उसे भेड़-बकरियों को चराने का काम गया और बदले में भेड़-बकरियों को दिए जाने वाला पानी और बचा हुआ खाना दिया जाता था। उसके बाद फिर से उसे जंजीरों से बांध दिया जाता था। 

    वहीं पीड़ित युवक ने बताया कि उसे ना तो अपना नाम पता मालूम है और ना ही अपने माता-पिता का नाम मालूम है। उसने बताया कि उसको सिर्फ इतना याद है कि वह पंचकूला के किसी गांव का रहने वाला है और उसके पिता परचून की दुकान चलाते थे और साथ में खेतीबाड़ी करते थे। जिस गांव से उसे उठाया गया था उसे गांव में एक हनुमान मंदिर है। युवक ने बताया कि उसके माता-पिता के चार बच्चे हैं और वह अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। 

    इस संबंधी सेक्टर-5 थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने बताया कि यह युवक उनके थाने में आया और उसके हाथ में एक चिट्ठी थी। जिसने अपहरण संबंधी पूरी कहानी बताई है कैसे उसे जंजीरों में बांधकर रखा जाता था और काम लिया जाता था। युवक को अपने गांव न माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने अपील की कि जो भी इस युवक को पहचानता है वह सेक्टर 5 थाना में संपर्क कर सकता है।

  • Jalandhar-Phagwara National Highway पर कार ओर बुलेट की हुई टक्कर, मौत,  देखें वीडियो

    Jalandhar-Phagwara National Highway पर कार ओर बुलेट की हुई टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः फगवाड़ा-जालंधर नैशनल हाईवे पर बनी निजी यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई कर रहे बुलेट सवार छात्र को तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने गोराया में नैशनल हाईवे 44 पर टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पटियाला नंबर की स्विफ्ट कार जो गुरदासपुर से पटियाला की ओर जा रही थी और जब गोराया के गांव माहला के गेट के पास नैशनल हाईवे 44 पुल से नीचे उतर रही थी तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और बुलेट पर जा रहे एक युवक से टकरा गई।

    मृतक युवक की पहचान लुधियाना निवासी 23 वर्षीय भावेया कश्यप के रूप में हुई है, जो कि लो की पढ़ाई कर रहा था और यूनिवर्सिटी से अपने घर लुधियाना लौट रहा था। वह मोटरसाइकिल पर अकेला था और मोटरसाइकिल पर 2 हेलमेट रखे हुए थे। यदि वह अपने साथी के साथ आगे-पीछे जाता है तो उसे हैमलेट पहना देता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में रखवा दिया है। पुलिस की ओर से कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

    वही मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कर की रफ्तार काफी तेज थी जो नैशनल हाईवे से सर्विस लाइन पर फिर एक पेड़ से टकराने के बाद कार नाले में पलट गई और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार युवक को लोगों को गाड़ी में से बाहर निकाला जिसकी पहचान कोमल पुत्र अमरजीत वासी पटियाला के रूप में हुई जिसको मामूली खरोंच तक नहीं आई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों को यह पता नहीं चला कि मोटरसाइकिल पर कितने लोग सवार थे, क्योंकि मोटरसाइकिल पर 2 हेलमेट थे, जबकि मौके पर एक ही युवक को मृत अवस्था में देखा गया।

    कार सवार युवक कोमल सिंह के मुताबिक वह कार में बैठा था ओर ड्राइवर कार को चला रहा था, उसे नहीं पता कि कार कैसे बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं पुलिस ने जांच में बताया कि कार युवक कोमल‌ ही चला रहा था।

  • Punjab: जेल में कैदी की मौत, हवालातियों ने की जमकर नारेबाजी, CRPF व सुरक्षा कर्मचारी तैनात

    लुधियाना: ताजपुर रोड की सैट्रल जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत होने के बाद भड़के जेल के कैदीयों /हवालातियों ने एकत्रित होकर जेल प्रशासन के विरुद्ध जबरदस्त नारेबाजी की। सूत्रों का कहना है कि देर रात जेल की एक बैरक में एक कैदी की तबीयत खराब हो गई थी। आरोप है कि मैडिकल सुविधा न मिलने के चलते उसकी मौत हो गई। सूत्रों मुताबिक मरने वाले हवालाती का नाम खड़ग सिंह है। खड़ग सिंह नवां शहर के गांव सुदा माजरा का रहने वाला है। 

    आरोप है कि मैडिकल सुविधा न मिलने के चलते उसकी मौत हो गई। खड़ग सिंह पर मुकदमा नंबर 34,थाना राहों नवां शहर में IPC 302 के तहत मामला दर्ज था।जिसके बाद आज सुबह उक्त कैदी की मौत का समाचार सुनते ही अन्य कैदी भड़क उठे और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। आरोप है कि मैडिकल सुविधा न मिलने के चलते उसकी मौत हो गई। खड़ग सिंह पर मुकदमा नंबर 34,थाना राहों नवां शहर में IPC 302 के तहत मामला दर्ज था। स्थिति को देखते हुए मौके पर सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। जेल प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है। हालांकि इस घटना को लेकर प्रशासन के किसी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है।

  • Punjab : इस जिले में बना पहला साइबर थाना, पहली FIR हुई दर्ज

    लुधियाना : जिल में  पहला साइबर थाना बनाया गया। जहां पहली एफआईआर दर्ज हुई। जबकि इससे पहले साइबर सैल जिस केस की जांच करता था, उसका केस संबंधित थाने में दर्ज होता था। अब जिस केस की साइबर टीम जांच करेगी उसकी एफआईआर भी साइबर थाने में दर्ज होगी। 

    थाना साइबर सैल की पुलिस ने मॉडल टाऊन के कारोबारी रशपाल सिंह के साथ इन्वैस्टमैंट के नाम पर 4.35 करोड़ की ठगी करने के आरोप में पहला केस दर्ज किया है। आरोपी तनवी शर्मा, मंडेर पवार, शिवानी एस. कुरियन, ज्योति शर्मा, शरन गुप्ता, बिक्रम पटेल औॅर अंजलि शर्मा हैं।

    पुलिस आरोपियों की तालाश कर रही है। शिकायतकर्ता रशपाल सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने उसे बातों में उलझाकर एक व्हाट्सएप ग्रुप में एड किया। इसके बाद आरोपियों ने इन्वैस्टमैंट के नाम उससे अलग-अलग समय में कुल 4.35 करोड़ की ठगी कर ली। 

  • Amritpal Singh इस दिन लेंगे सांसद पद की शपथ 

    चंडीगढ़: खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से 2 लाख से अधिक वोटों के अंतर से चुनाव जीतने वाले सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामन आई है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह कल 25 जून को सांसद पद की शपथ लेंगे। वह फिलहाल डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमृतपाल सिंह पर एक साल के लिए एनएसए एक्ट में बढ़ोतरी कर दी गई थी। वहीं रवनीत बिट्टू ने होटल पार्क प्लाजा में आयोजित समारोह के दौरान उन्होंने अमृतपाल की रिहाई पर दिए गए अपने बयान पर कहा कि अमृतपाल को लोगों ने चुनकर सांसद बनाया है। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और वे चाहते हैं कि हर कोई पंजाब के विकास पर काम करें। उन्होंने कहा कि वह पंजाब का माहौल खराब नहीं होने देंगे। मेरा काम सबको एक करना है।

  • रोमांचक मुकाबले में South Africa ने Semi-Finals में जगह की पक्की

    रोमांचक मुकाबले में South Africa ने Semi-Finals में जगह की पक्की

    नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को 3 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 135 रन बनाए। बारिश की वजह से साउथ अफ्रीका को 123 रनों का टारगेट मिला। अफ्रीका ने आखिरी ओवर में जीत हासिल कर ली है और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। अफ्रीका से पहले इंग्लैंड की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। साउथ अफ्रीका की टीम ने जब दो ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 15 रन बना लिए थे।

    तब बारिश आ गई थी और तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा था। खेल दोबारा शुरू होने पर दक्षिण अफ्रीका के सामने डकवर्थ लुईस नियम से 17 ओवर में 123 रन बनाने का नया लक्ष्य मिला है। बारिश की वजह से तीन ओवर कम करने पड़े। साउथ अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन और एडन माक्ररम ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह उसे बड़ी पारियों में नहीं बदल पाए। क्लासेन ने 22 रन और माक्ररम ने 18 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 135 रन बनाए। टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब साई होप बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

    इसके बाद निकोलस पूरन भी 1 रन बनाकर आउट हो गए। वेस्टइंडीज की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। इसके बाद काइल मेयर्स और रोस्टन चेस ने कुछ देर विकेट पर टिकने की कोशिश की। रोस्टन चेस ने बेहतरीन अर्धशतक लगयाा। उन्होने 42 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। मेयर्स 35 रन बनाकर शम्सी का शिकार बने। आंद्रे रसेल ने 15 रनों का योगदान दिया। अल्जारी जोसेफ ने 11 रन बनाए। रोस्टन चेस की पारी की बदौलत ही वेस्टइंडीज की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। साउथ अफ्रीका के लिए तबरेज शम्सी ने 4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। 

  • कब्जा कर बनाए मकान पर चलेगा बुलडोजर, जानें वजह

    कब्जा कर बनाए मकान पर चलेगा बुलडोजर, जानें वजह

    अलवरः अलवर में दो दिन पहले पुलिस पर हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान के घर पर सरकार अब बुलडोजर चलाएगी। फिरोज की ओर से सरकारी जमीन को कब्जा कर बनाए गए उसके मकान पर प्रशासन ने रेड मार्क लगा दिया है। राजस्व विभाग की टीम ने रविवार को फिरोज के गांव मन्नाका पहुंचकर उसके मकान की पैमाइश की। इसके साथ ही उसके आलीशान मकान के बाहर सरकारी भूमि लिख दिया गया है। अब जल्द ही उसे जमींदोज किया जाएगा।

    अलवर के वैशाली नगर थाना इलाके के मन्नाका गांव में हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान और उसके परिजनों की ओर से पुलिस पर हमला और पथराव करने के बाद पुलिस अब एक्शन मोड में नजर आ रही है। अब हिस्ट्रीशीटर फिरोज के मकान पर अब बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली गई है। उसने अपना मकान सरकारी जमीन पर कब्जा करके बना रखा है। हमले की घटना के बाद पुलिस ने रविवार को सर्च ऑपरेशन चलाकर फिरोज के माता-पिता समेत 9 आरोपियों को राजकार्य में बाधा, पुलिस पर हमला और सरकारी संपत्ति का नुकसान करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस हिस्ट्रीशीटर फिरोज को पकड़ने के लिए उसके गांव मन्नाका गई थी। पुलिस के वहां पहुंचते ही फिरोज के परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। बाद में पथराव कर हड़कंप मचा दिया। बाद में पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता वहां पहुंचा और हालात को संभाला।

  • Kapurthala : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ’त

    कपूरथला : जालंधर रोड पर स्थित मंसूरवाल दोना गांव में एक विवाहिता ने मानसिक परेशानी के चलते कोई जहरीली वस्तु खा ली है। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर महिला की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अमृतसर में रेफर कर दिया। उपचार के दौरान वहां महिला की मौत हो गई है। मृतका की पहचान सीमा के तौर पर हुई है।

    थाना सिटी-2 के प्रभारी मनजीत सिंह के अनुसार उन्हें अमृतसर के अस्पताल से सूचना मिली थी कि  सीमा पत्नी सुखदेव सिंह की जहरीली वस्तु खाने से मौत हो गई है। उन्होंने सूचना मिलते ही अमृतसर के अस्पताल से मृतका का शव कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता चंद सिंह ने बताया कि उसकी बेटी के कोई संतान नहीं थी। जिसके कारण वह लंबे समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। 

    उसका इलाज करवाया जा रहा था। बीती रात उसने अपनी दवाई की जगह गलती से कोई अन्य दवाई खा ली। जिस कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी। सीमा को इलाज के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल ले आए। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने गंभीर हालात होने के कारण अमृतसर रेफर कर दिया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

  • Elante Mall में टॉय ट्रेन पलटने से बच्चे की मौत 

    Elante Mall में टॉय ट्रेन पलटने से बच्चे की मौत 

    नवांशहरः चंडीगढ़ में एलांते मॉल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जहां टॉय ट्रेन पलटने से बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा टॉय ट्रेन में बैठा हुआ था और ट्रेन पलटने के दौरान बच्चे का सिर फर्श से टकरा गया। घायल अवस्था में बच्चे को ईलाज के लिए सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान जालंधर निवासी शहबाज (10) के रूप में हुई। पुलिस ने टॉय ट्रेन को जब्त कर लिया है।

    जतिंदर पाल की शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने टॉय ट्रेन ऑपरेटर बापू धाम निवासी सौरभ और कंपनी के मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन और लापरवाही का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने एलांते मॉल के अंदर से CCTV फुटेज जब्त की है। जिसमें बच्चा टॉय ट्रेन से बाहर निकलने की कोशिश करता दिखाई दिया। जांच में पता चला कि टॉय ट्रेन में 2 ही बच्चे बैठे हुए थे। पिता का आरोप है कि लापरवाही बरतने के कारण यह हादसा हुआ है।

    नवांशहर निवासी जतिंदर पाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि वह अपने 2 बच्चों, पत्नी और चचेरे भाई नवदीप के परिवार के साथ शनिवार को चंडीगढ़ घूमने आया था। शनिवार रात करीब 8 बजे दोनों परिवार के सदस्य घूमने और शॉपिंग करने एलांते मॉल पहुंच गए। मॉल के अंदर ग्राउंड फ्लोर पर बेटा शहबाज और नवदीप का बेटा टॉय ट्रेन देखने के बाद उसमें झूला लेने के लिए कहने लगे। जतिंदर और नवदीप दोनों बच्चों को टॉय ट्रेन में झूला देने के लिए तैयार हो गए।

    जतिंदर पाल ने दोनों बच्चों की राइड के लिए 400 रुपए दिए, लेकिन ऑपरेटर ने पर्ची नहीं दी। शहबाज और दूसरा बच्चा टॉय ट्रेन के सबसे पिछले डिब्बे में बैठ गए। ऑपरेटर सौरव टॉय ट्रेन में बैठे बच्चों को झूला दिलाने के लिए ट्रेन के ग्राउंड फ्लोर पर चक्कर लगाने लगा। उसी दौरान अचानक टॉय ट्रेन का संतुलन बिगड़ गया और पीछे वाला डिब्बा पलट गया। शाहबाज का सिर डिब्बे की खिड़की से निकलकर फर्श पर जोर से लगा। सिर में चोट लगने से खून आने लगा, जबकि नवदीप का बच्चा बाल-बाल बच गया। जिसके बाद शाहबाज को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

  • Punjab: बदमाशों में हुई मुठभेड़ मामले में विदेशी कनैक्शन खंगाल रही Police, बदमाश के भाई का रह चुका आतंकी लिंक

    Punjab: बदमाशों में हुई मुठभेड़ मामले में विदेशी कनैक्शन खंगाल रही Police, बदमाश के भाई का रह चुका आतंकी लिंक

    लुधियाना: लादियां राम एंक्लेव में शनिवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों की टांग पर गोली मारी। इन बदमाशों से पुलिस को 4 पिस्टल और मगजीन बरामद हुए। पुलिस अब इन बदमाशों का विदेश कनैक्शन सर्च कर रही है। दोनों बदमाशों के ठीक होने पर पुलिस नजर है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी सतिंदर सिंह उर्फ हैप्पी का भाई अमरिंदर सिंह उर्फ भाऊ आतंकी गतिविधियों में शामिल रह चुका है। करीब 1 साल पहले उसने अमृतसर के सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की गाड़ी में आइईडी लगाया था।

    आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी तो आतंकी लंडा का नाम सामने आया था। इसलिए पुलिस इस मामले को लेकर काफी गंभीर है। बदमाशों के हालत ठीक होने पर खुद पुलिस की सीनियर अधिकारी उनसे सवाल-जवाब करेंगे। चंद्र नगर में 18 जून को जब साहिल कंडा युवक के घर के बाहर बाइक सवारों ने तोड़फोड़ की तो पुलिस उस समय इस मामले को छुटपुट रंजिश समझ रही थी। लेकिन शनिवार सुबह बदमाशों के साथ हुई गोलीबारी के बाद पुलिस अब इन्हें सीरियस लेकर चल रही है। पुलिस हथियारों के आने का रूट खंगाल रही है। पता चला है कि 4 पिस्टल और मैगजिन मध्य प्रदेश के बने है। लुधियाना इन्हें किसने डिलीवर किया और किस वारदात में इस्तेमाल होने थे इस पर पुलिस की जांच अटकी है।