Blog

  • Jalandhar: दलजीत सिंह भाना की पैरोल रद्द करने के निर्देश जारी, जाने मामला

    Jalandhar: दलजीत सिंह भाना की पैरोल रद्द करने के निर्देश जारी, जाने मामला

    जालंधर , ENS: भारत निर्वाचन आयोग ने जालंधर पश्चिम उपचुनाव के मद्देनजर दलजीत सिंह भाना की पैरोल चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक रद्द करने का निर्देश दिया है। भाना की पैरोल रद्द करने के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने भी आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।

    पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर को चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत करवा दिया है। चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए और प्राप्त शिकायतों के मद्देनजर जालंधर पश्चिम की उपचुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक दलजीत सिंह भाना की पैरोल रद्द कर दी जाए।

  • Jalandhar: शाम 5 बजे के बाद थम जाएगा चुनाव प्रचार, ठेके भी रहेंगे बंद

    Jalandhar: शाम 5 बजे के बाद थम जाएगा चुनाव प्रचार, ठेके भी रहेंगे बंद

    जालंधरः महानगर में आज यानी सोमवार शाम करीब पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। जालंधर वेस्ट हलके में उपचुनाव को लेकर हर पार्टी का वरिष्ठ नेता जालंधर में बैठा है और प्रचार कर रहा है। ऐसे में आज से सभी पार्टियों का प्रचार बंद हो जाएगा। शाम 5 बजे से जालंधल वेस्ट हलके में रोड शो, जनसभा, जुलूस सभी कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक लग गई है।

    वहीं आज शाम पांच बजे के बाद शराब ठेके बंद हो जाएंगे। जिसके बाद 10 जुलाई शाम करीब 7 बजे उक्त शराब ठेके खुलेंगे। उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बतादें कि वोटिंग से 48 घंटे पहले तक के समय को साइलेंस पीरियड में गिना जाता है। इस दौरान चुनाव आयोग की तरफ से राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को प्रचार-प्रसार की अनुमति नहीं होती। शहर में सुरक्षा प्रबंध पूरा किए जा रहे है।

  • Punjab: पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः हलका खेमकरण के गांव भाई लाधू में पुरानी रंजिश के चलते घर पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में हरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरप्रीत सिंह हैप्पी ने कुछ दिन पहले गांव की सरपंच को धमकी दी थी और कल रात हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी के साथ कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमारे घर पर गोलियां चलाईं और तेजधार हथियारों से हमें मारने की कोशिश की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।

    इस संबंध में चोंकी घरियाला में एक दरखास्त भी दी गई है लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि हमारे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे व बेबुनियाद हैं। हरजीत सिंह और निर्मल सिंह ने हमारे घर आकर गोलीबारी की और इस दौरान हमारे साथ काम करने वाले व्यक्ति को भी गोली मार दी गई जिनके खिलाफ अभी तक कोई कारवाई नहीं की गई। वे हम पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं झूठे आरोप लगा रहे हैं।

  • Jalandhar : Counter Intelligence ने खालिस्तानी आतंकी किया गिरफ्तार

    Jalandhar : Counter Intelligence ने खालिस्तानी आतंकी किया गिरफ्तार

    जालंधर,ENS : काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का एक सदस्य गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ बबलू के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी बब्बर खालसा के आतंकी रहे रतनदीप सिंह की हत्या में शामिल था।

    खुफिया जानकारी के आधार पर जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने मुख्य हमलावर सिमरनजीत बबलू को गिरफ्तार किया है। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने आरोपी से एक रिवाल्वर, जिंदा कारतूस सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं।  जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल 2024 को हुई हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। इस मॉड्यूल को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंदा और USA बैठे आतंकी गोपी नवांशहरिया द्वारा चलाया जा रहा है। जल्द इसे लेकर मीडिया से जानकारी सांझा की जाएगी।

  • Triple Murder से दहशत, माता-पिता सहित बेटे की गला रेत कर हत्या

    Triple Murder से दहशत, माता-पिता सहित बेटे की गला रेत कर हत्या

    गाजीपुर: जिले में ट्रिपल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां 3 लोगों की हत्या के बाद लोगों में भय का माहौल है। मृतकों की पहचान राम आशीष बिंद (45), उनकी पत्नी देवंती बिंद (40) और उनके बेटे आशीष बिंद (20) हैं। नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कला गांव की है। यहां देर रात एक साथ मां-बाप और बेटे की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना का बाद मौके पर एसपी ओमवीर सिंह सहित कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।

    वहीं पुलिस इस कात्याकांड की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पूरा मामला नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कला गांव का है। यहां पर तीन लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी गई है।  तीनों लोगों की हत्या देर रात में की गई। घटना के दौरान तीन लोग ही घर पर मौजूद थे। वहीं बताया जा रहा है कि घटना के समय छोटा बेटा घर से बाहर गया था। जब वह घर पहुंचा तो शवों को देखने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी।

    घटना की जानकारी मिलते ही खुद एसपी ओमवीर सिंह भी मौके पहुंच गए। इसके अलावा अन्य पुलिस दल भी घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक ने घटना की जानकारी ली। एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि रात 2 बजे बजे छोटे बेटे ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए टीम गठित कर दी है। तीनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है

  • Train से सफर करने वाले यह खबर जरुर पढ़ें

    Train से सफर करने वाले यह खबर जरुर पढ़ें

    मुंबई: महाराष्ट्र में कल्याण और कसारा स्टेशन के बीच भारी बारिश के चलते जलभराव हो गया। इस वजह से लंबी दूरी की कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि वासिंद-खरदी खंड पर सुबह तीन बजे से सुबह छह बजे के बीच भारी बारिश और बाढ़ के कारण रेल पटरी के तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए।
    इसके अलावा कुछ ट्रेन के समय में बदलाव और कुछ ट्रेन के यात्रा मार्ग को छोटा कर दिया गया है।

    मध्य रेलवे (CR) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि कल्याण और कसारा स्टेशन के बीच व्यवधान के बाद यातायात सीमित गति के साथ बहाल कर दिया गया।  इसमें एक ‘ओवरहेड उपकरण’ (ओएचई) का खंभा झुक गया और एक पेड़ उखड़ गया, जिससे मध्य रेलवे की सेवाएं बाधित हो गईं। उन्होंने कहा कि कल्याण-कसारा के बीच यातायात सीमित गति के साथ बहाल कर दिया गया है।

  • ट्रेलर और Bus में भीषण टक्कर, दंपती सहित बेटे की मौ’त, 11 की हालत गंभीर

    ट्रेलर और Bus में भीषण टक्कर, दंपती सहित बेटे की मौ’त, 11 की हालत गंभीर

    शाहपुरा : जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। शाहपुरा में अलवर कट के पास पुलिया पर रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ही परिवार के 3 लोगों (पति-पत्नी, बेटा) की मौत हो गई। जबकि 20 अन्य घायल हो गए। इनमें से 11 की हालत गंभीर है।

    शाहपुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुभाष ने बताया कि रोडवेज बस सीमेंट से भरे ट्रेलर में पीछे से घुसी थी।हालात देख हम हक्के-बक्के रह गए। सभी सवारियों को बस से बाहर निकाल शाहपुरा हॉस्पिटल पहुंचाया।

    बस दिल्ली से जयपुर जा रही थी। मेरी नौकरी के दौरान मैंने पहली बार ऐसा भीषण हादसा देखा। एक यात्री प्रीतम अग्रवाल का पैर कटकर अलग हो गया। ट्रेलर की सीमेंट के कट्‌टे उछलकर बस में गिरे। कट्‌टे के नीचे दबा पैर मिला। दो मोबाइल भी मिले हैं। शिनाख्त की कोशिश कर रहे हैं।

    हादसे के वक्त अधिकतर यात्री नींद में थे। बस से लोगों को निकालने के लिए शाहपुरा से क्रेन मंगवानी पड़ी। क्रेन ड्राइवर कैलाश ने बताया- बस का ड्राइवर साइड का हिस्सा आगे से पीछे तक क्षतिग्रस्त हो गया। क्रेन से बस को हटाया और फिर लोगों को निकाला। लोग बेहोश पड़े थे। हालात ऐसे थे कि देखा नहीं गया। लगता है ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ है।

  • Earthquake के झटकों से हिली धरती

    Earthquake के झटकों से हिली धरती

    देहरादून: उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं रहने के चलते कई लोगों को इसका अहसास भी नहीं सका। बता दें कि चमोली में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं।

    भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। यह घटना बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच स्थित चटवापीपल के पास हुई थी। दोनों दोपहिया वाहन पर सवार होकर बद्रीनाथ से लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई।

  • आज का राशिफल, 8 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 8 जुलाई 2024

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन पार कर कल सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    1. मेष राशि-आज आप अपने दिन की शुरुआत किसी गरीब की मदद करके करेंगे। आज आपके घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने से घर में भक्ति भावना का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। किसी बहुत इम्पोर्टेन्ट पर्सन से मुलाकात होगी। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपका उत्साह भी बढ़ेगा।

    2. वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

    3. मिथुन राशि-आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए बहुत-सी चीजें आज फायदेमंद हो सकती हैं। आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते है। विवाहितों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम के लिए आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। अगर आप किसी मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा।

    4. कर्क राशि-आज आपका दिन अच्छा रहने वाला हैं। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको सिर दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। व्यापार में आपकी मुलाकात तजुर्बेदार लोगों से होगी, उनसे व्यापार से जुडी जानकारी मिलेगी। आज आप बच्चों के किसी निर्णय में उनका पूरा सपोर्ट करेंगी। पारिवारिक संबन्धो में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट्स आज स्कूल ट्रिप पे कही बाहर जा सकते हैं। आज आपका घर खुशियों से भरा रहेगा।

    5. सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको अधिक मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

    6. कन्या राशि-आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। आपके ज्यादा क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूरा कण्ट्रोल रखना चाहिए। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिए आपको योगा करना चाहिए। साथ ही आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आप बचेंगे। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी।

    7. तुला राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावट आज दूर होगी। जिनकी जॉब अभी नयी-नयी शुरू हुई है, उनको ऑफिस में कलीग का सहयोग मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, जल्द ही मेहनत का लाभ आपको मिलने वाला है।

    8. वृश्चिक राशि-आज अपने काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है। आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं। लेकिन आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा लग सकता है कि आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है, जिससे आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है। इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिए आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है।

    9. धनु राशि-आज खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे। आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं।

    10. मकर राशि-आज आपका दिन बीते दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। आज आपको ध्यान से अपना काम करने की जरूरत है। आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटा सकते हैं। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिए आपको बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए।

    11. कुंभ राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो सकता है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिए आपको नया मौका मिल सकता है। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुल सकते हैं। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकता है।

    12. मीन राशि-आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको पहले वर्क प्लान तैयार करना चाहिए। इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है

  • Jalandhar : उपचुनाव में Mohinder Bhagat ही क्यों बन रहे है लोगो की पसंद, देखे वीडियो

    Jalandhar : उपचुनाव में Mohinder Bhagat ही क्यों बन रहे है लोगो की पसंद, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट उप चुनाव के लिए चुनावी मैदान सज-धज कर तैयार हो गया है। चुनाव मतदान होने में महज कुछ दिन ही बाकी रह गये हैं। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के कैंडिडेट इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए ऐड़ी भी लगा रहे है। सभी कैंडिडेट वोटरों को लुभाने के लिए अपनी-अपनी सरकारों की उपलब्धियां गिनाने में लगे हुए हैं। आप पार्टी ने इस बार हलका इंचार्ज मोहिंदर भगत को कैंडिडेट बना कर मैदान में उतारा है।

    जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है आप कैंडिडेट मोहिंदर भगत की लोकप्रियता बड़ती दिखाई दे रही है। वेस्ट हलके के लोगो ने इस चुनाव में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आप की सरकार में भ्रष्टाचार को खत्म कर पंजाब का विकास हो रहा हैं। ऐसा किसी सरकार में अब तक देखने को नहीं मिला है। लोगो का कहना है कि मोहिंदर भगत का परिवार 3 दशकों से हलके के लोगो की सेवा कर रहा है और वह साफ सुधरी छवि के इंसान है।

    लोगो ने कहा कि उनके हलके में सीवेरज, पानी और कूड़े की डंप की समस्या को आज तक कोई भी MLA हल नहीं कर पाया है। मोहिंदर भगत लोगो के दुःख दर्द को समझने वाले इंसान है। इसलिए इस चुनाव में लोगों की पहली पसंद आप के कैंडिडेट मोहिंदर भगत ही हैं। लोगो को यकीन है कि मोहिंदर के जितने के बाद वेस्ट हलके में विकास कार्य जल्द शुरू हो जायेगे।

    इलाकावासियों का कहना है कि शीतल के इस्तीफा देने के बाद आप सरकार ने मोहिंदर भगत को कैंडिडेट बना कर वेस्ट हलके के लोगो को तोहफा दिया है। उन्हें ऐसा ही कैंडिडेट चाहिए था, जो उनकी समस्याओ का हल करे और विकास कार्यो की ओर अग्रसर रहे।