Train से सफर करने वाले यह खबर जरुर पढ़ें

मुंबई: महाराष्ट्र में कल्याण और कसारा स्टेशन के बीच भारी बारिश के चलते जलभराव हो गया। इस वजह से लंबी दूरी की कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि वासिंद-खरदी खंड पर सुबह तीन बजे से सुबह छह बजे के बीच भारी बारिश और बाढ़ के कारण रेल पटरी के तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए।
इसके अलावा कुछ ट्रेन के समय में बदलाव और कुछ ट्रेन के यात्रा मार्ग को छोटा कर दिया गया है।

मध्य रेलवे (CR) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि कल्याण और कसारा स्टेशन के बीच व्यवधान के बाद यातायात सीमित गति के साथ बहाल कर दिया गया।  इसमें एक ‘ओवरहेड उपकरण’ (ओएचई) का खंभा झुक गया और एक पेड़ उखड़ गया, जिससे मध्य रेलवे की सेवाएं बाधित हो गईं। उन्होंने कहा कि कल्याण-कसारा के बीच यातायात सीमित गति के साथ बहाल कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *