Blog

  • Jalandhar: 4 दिन मार्किट रहेंगी बंद, जानें मामला

    जालंधर, ENS: गर्मी की छुट्टियों के चलते दुकानदारों ने 4 दिन दुकानें बंद करने का ऐलान किया है। यह ऐलान सैट्रंल टाउन मार्किट के दुकानदारों ने किया है। दुकानदारों ने गर्मी की छुट्टियों के चलते 27 से लेकर 30 जून तक दुकानें बंद करने का ऐलान किया है। इसी के साथ ही अटारी बाजार व इसके साथ लगता बड़ा व्यापारिक क्षेत्र 24 से लेकर 28 जून यानि सोमवार से शुक्रवार तक बंद रहेगा। 

  • Jalandhar: Gun Ponit पर Sweety Juice Bar के मालिक को लुटकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    Jalandhar: Gun Ponit पर Sweety Juice Bar के मालिक को लुटकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर के सबसे व्यस्त बाजार माई हीरां गेट से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्वीटी जूस बार के मालिक को पिस्तौल और हथियार पर के बल पर लूट लुटेरों ने लूट लिया। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक अनमोल ने बताया कि वह खाना खा रहा था। इस दौरान एक्टिवा पर 3 लोग आए जिन्होंने मुंह ढका हुआ था। अनमोल का कहना है कि एक के पास पिस्तौल और दूसरे के पास गडांसा था। जिसके बाद वह उसे धमकाने लगे।

    अनमोल ने बताया कि हमलावारों ने तिजौरी की चाबी मांगनी शुरू कर दी। अनमोल ने बताया कि जब उसने नहीं दी तो हमलावारों ने गंडासी से हमला किया और उसके सिर पर पिस्तौल का बट मारा। जिसके बाद वह उससे चाबी लेकर तिजौरी में से 15 से 20 हजार और सोने का कड़ा लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसने पीछा भी किया लेकिन वह धक्का देकर फरार हो गए। अनमोल ने बताया कि 3 तोले का कड़ा लेकर लुटेरे फरार हो गए। सीसीटीवी में देेखा जा सकता है कि एक के पास हथियार और दूसरे के पास पिस्तौल थी।

    इस दौरान दो दुकान में आए जबकि एक एक्टिवा पर बैठा हुआ था। इस दौरान सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि हमलावारों ने दुकान मालिक पर हमला किया। पीड़ित ने बताया कि काले रंग की बिना नबंरी एक्टिवा पर हमलावार आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वीटी जूस बार के मालिक अनमोल ने बताया कि एक्टिवा पर सवार होकर 3 व्यक्ति आए और 20 हजार की नगदी व सोने का कड़ा लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने उन्हें बताया कि हमलावारों के पास पिस्तौल और हथियार मौजूद थे।   

  • Jalandhar: टिकट मिलने के बाद सुरिंदर कौर के घर पहुंचे चरणजीत चन्नी, देखें वीडियो

    Jalandhar: टिकट मिलने के बाद सुरिंदर कौर के घर पहुंचे चरणजीत चन्नी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कांग्रेस ने वेस्ट हलके में होने वाले विधानसभा उप चुनाव को लेकर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं टिकट मिलते ही देर रात कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर और भांगड़ा डालकर जश्न मनाया। इस दौरान टिकट का ऐलान होने के बाद सासंद चरणजीत सिंह चन्नी सुरिंदर कौर के घर उन्हें बधाई देने पहुंचे, जहां उन्होंने सुरिंदर कौर का मुंह मीठा करवाया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए चन्नी ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता बड़े जोर-शोर और एकता के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह भी आम जनता की तरह लोगों के पास जाएंगे और सुरिंदर कौर के हक में वोट मांगेगे। चन्नी ने कहा कि वह वेस्ट हलके को मुद्दों को भी जल्द हल करवाएंगे।

    वहीं टिकट मिलने के बाद सुरिंदर कौर ने कहा कि उसका किसी के साथ कंपीटिशन नहीं है और वह 21 जून को नामाकंन दाखिल करेंगी। उन्होंने टिकट मिलने पर कांग्रेस हाईकमान का धन्यावाद किया। सुरिदंर कौर ने कहा कि टिकट का ऐलान होने से पहले 5 से 6 बार हाईकमान ने सर्वे करवाया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया। सुरिदंर कौर ने कहा कि दोआबा में पहली बार महिला को टिकट देने का काम कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। सुरिंदर कौर ने कहा कि इस चुनाव में वह जीत हासिल करके कांग्रेस पार्टी की झोली में डालेगी। इस दौरान देर रात कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर जमकर भांगड़ा डाला।

  • Punjab: विवाद सुलझाना गुरसिख को पड़ा महंगा, उतरी पगड़ी, देखें वीडियो

    Punjab: विवाद सुलझाना गुरसिख को पड़ा महंगा, उतरी पगड़ी, देखें वीडियो

    अमृतसरः मामला अमृतसर के मजीठा रोड से सामने आया है, जहां गुरसिख जसबीर सिंह अपने दामाद की शादी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे, लेकिन वहां डीजे वाले के साथ विवाद को सुलझाते उनके दामाद के चाचा और उनके दोस्तों ने उनकी पगड़ी उतारकर उनके और उनकी बेटी के साथ मारपीट की है, जिसके लिए वह पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। 

    इस  घटना के बाद पीड़ित जसबीर सिंह और उनके बेटे ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार की शादी में आए थे , जहां लड़की के चाचा सोहरा और उनका बेटा डीजे पर झगड़ा कर रहे थे। लेकिन जब मैंने इस मामले में उन्हें हटाया तो उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया और इस झगड़े में मेरी पगड़ी उतार दी, वहीं मेरी बेटी और मेरे साथ मारपीट की।

    इस संबंधी पुलिस प्रशासन को शिकायत दर्ज करा दी गई है और अपनी पगड़ी और बालों के अपमान के लिए न्याय की मांग की है। इस सबंधी पुलिस जांच अधिकारी ने कहा कि हमें शिकायत मिली है और हम उचित कार्रवाई करेंगे।

  • NEET के बाद UGC-NET एग्जाम रद्द, CBI को सौंपी जांच 

    NEET के बाद UGC-NET एग्जाम रद्द, CBI को सौंपी जांच 

    नई दिल्लीः NEET परीक्षा के बाद UGC-NET की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 19 जून, बुधवार को UGC-NET की परीक्षा रद्द कर दी। यह परीक्षा एक दिन पहले 18 जून, मंगलवार को हुई थी। दो शिफ्ट में ओएमआर यानी पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। 19 जून को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को परीक्षा के बारे में गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से परीक्षा में गड़बड़ी के इनपुट्स मिले थे। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि प्रथमदृष्टया यह संकेत मिला कि परीक्षा कराने में ईमानदारी नहीं बरती गई।

    इसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इसे रद्द करने का आदेश नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को दिया।अब नए सिरे परीक्षा होगी। इसकी जानकारी अलग से शेयर की जाएगी। केंद्र ने जांच के लिए मामला सीबीआई को सौंप दिया है। UGC NET एग्जाम देशभर की यूनिवर्सिटीज में PhD एडमिशन्स, जूनियर रिसर्च फेलोशिप यानी JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए होता है।

    पेन-पेपर मोड में हुआ था एग्जाम

    • UGC NET की परीक्षा 83 सब्जेक्ट्स में हुई थी। एग्जाम एक ही दिन 2 शिफ्टों में हुआ था। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक थी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक थी।
    • UCG के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने बताया था कि देश के 317 शहरों में परीक्षा हुई थी। 11.21 लाख से अधिक पंजीकृत अभ्यर्थियों में से लगभग 81% उपस्थित हुए थे।
    • इससे पहले UGC NET का एग्जाम ऑनलाइन CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होता था। ये बदलाव इसलिए किया गया, ताकि सभी सब्जेक्ट्स और सभी सेंटर्स पर एग्जाम एक ही दिन में आयोजित किया जा सके। साथ ही दूर-दराज के सेंटर्स में भी एग्जाम आयोजित हो सकें।

    कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार- ‘पेपर लीक सरकार’ बन गई

    UCG-NET एग्जाम रद्द होने पर कांग्रेस ने X पर कहा- मोदी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कल देश के विभिन्न शहरों में UGC-NET की परीक्षा कराई गई। आज पेपर लीक के शक में परीक्षा रद्द कर दी गई। पहले NEET का पेपर लीक हुआ और अब UGC-NET का, मोदी सरकार- ‘पेपर लीक सरकार’ बन गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- भाजपा सरकार का लीकतंत्र व लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है।

    NEET परीक्षा में हुए घपले की खबरों के बाद अब 18 जून को हुई NET की परीक्षा भी गड़बड़ियों की आशंका के चलते रद्द की गई। क्या अब जवाबदेही तय होगी? क्या शिक्षा मंत्री इस लचरतंत्र की जिम्मेदारी लेंगे? आम आदमी पार्टी ने X पर लिखा- BJP की निक्कमी सरकार में एक भी परीक्षा बिना धांधली और पेपर लीक के संपन्न नहीं हो रही है। इस सरकार से देश के भविष्य को बड़ा नुकसान हो रहा है। देश के करोड़ों छात्र हर रोज निराशा के अंधकार में डूब रहे हैं।

  • दर्दनाक हादसाः घर में भीषण आग लगने से परिवार के 3 लोग जिंदा जले

    दर्दनाक हादसाः घर में भीषण आग लगने से परिवार के 3 लोग जिंदा जले

    कैलाशनगरः ग्वालियर के कैलाशनगर में देर रात 2 बजे 3 मंजिला मकान में आग लगने से पिता और दो बेटियां जिंदा जल गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियों ने 2.30 घंटे में आग बुझाई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। कैलाशनगर में विजय उर्फ बंटी अग्रवाल की तीन मंजिला इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर ड्राय फ्रूट्स की शॉप और सेकंड फ्लोर पर गोदाम है। तीसरे फ्लोर पर वे परिवार के साथ रहते थे। विजय की पत्नी राधिका, बेटे अंश के साथ ससुराल मुरैना गई हुई थीं। घर पर विजय, उनकी दो बेटियां आएशा उर्फ मिनी (15) और यशिका उर्फ यीशू (14) ही थे।

    बुधवार रात तीनों खाना खाकर सो गए। देर रात मकान से लपटें उठती देखी गईं। घर से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता नीचे से है। यहां आग फैली हुई थी। एक और रास्ता मकान के पिछले हिस्से से है, लेकिन यहां उन्होंने अलमारी रखी हुई थी। पिता और दोनों बेटियां आग में घिर गए और बाहर नहीं निकल सके। मकान से लपटें उठती देख आस-पड़ोस के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन आग बहुत ज्यादा फैल चुकी थी। एसडीईआरएफ (स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉन्स फोर्स) और एयरफोर्स को भी मदद के लिए मौके पर बुलाया गया।

    एसडीईआरएफ की 13 सदस्यीय टीम ने दूसरे फ्लोर की दीवार को मशीन से तोड़ा। यहां से विजय को निकाला गया। बचाव टीम ने उन्हें सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दी, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। तीसरी मंजिल के दरवाजे को तोड़कर अलमारी को हटाया। यहां से दोनों बेटियों को निकाला गया। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। दो महीने पहले ही ड्राय फ्रूट्स का कारोबार शुरू किया था मौके पर एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां आईं, तब जाकर गुरुवार सुबह 4.30 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। विजय ने 2 महीने पहले ही ड्राय फ्रूट्स का कारोबार शुरू किया था।

    पड़ोस में रहने वाले शैलू चौहान ने बताया कि आग बहुत भीषण थी। बेटियां औ विजय अंदर से बाहर ही नहीं आ सके। दिनेश सिंह राजावत का कहना है कि सूचना देने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड आई। जल्दी आ जाती तो शायद तीनों बच जाते। एसडीईआरएफ के प्लाटून कमांडर प्रभरी गोविंद शर्मा का कहना है कि हमें रात 3 बजे आग की सूचना मिली थी। हम लोग यहां मौके पर आए और दीवार तोड़कर विजय को बाहर निकाला। तीसरे माले पर दरवाजा था, लेकिन अलमारी लगी होने से उसे भी तोड़ा गया। तीसरी मंजिल से दोनों बच्चियों को बाहर निकाला। एएसपी अखिलेश रैनवाल का कहना है कि तीनों को अस्पताल भेजा, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

  • मिलावटी शराब पीने से 34 की मौ’त

    मिलावटी शराब पीने से 34 की मौ’त

    नई दिल्ली : तमिलनाडु के कल्लाकुरिचि जिले में अवैध देशी शराब पीने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले के कलेक्टर एमएस प्रशांत ने इसकी पुष्टि की। इस सिलसिले में 49 वर्षीय के.कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके पास से जब्त की गयी करीब 200 लीटर अवैध शराब की जांच में सामने आया कि उसमें घातक ‘मेथनॉल’ मौजूद था। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है। 

     एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस घटना की समग्र विवेचना के लिए सीबी-सीआईडी जांच का आदेश दिया है। सरकार ने घटना के बाद कल्लाकुरिची के जिलाधिकारी श्रवण कुमार जातावथ का तबादला कर दिया। जबकि पुलिस अधीक्षक समय सिंह मीणा को निलंबित कर दिया। नौ अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है, जिनमें कल्लाकुरिचि जिले की मद्यनिषेध शाखा के भी पुलिसकर्मी शामिल हैं। 

    विपक्ष के नेता इडापड्डी के पलानीस्वामी ने स्थानीय समाचारों का हवाला देते हुए संवाददाताओं से कहा कि अवैध शराब पीने के बाद करीब 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा जब से द्रमुक सरकार सत्ता में आयी है तब से अवैध शराब से मौतें हो रही हैं। मैं विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाता रहा हूं और कार्रवाई की मांग करता रहा हूं।

  • Punjab: इंसानियत शर्मसार ! चाचा ने भतीेजे का किया कत्ल

    फगवाड़ा: कपूरथला के फगवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घनी आबादी वाले मनसा देवी नगर में सगे चाचा ने भतीजे की तेजधार चाकू घोंप कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान साहिल अंसारी पुत्र लाल मोहम्मद अंसारी वासी गली नंबर 1 मनसा देवी नगर फगवाड़ा के रूप में हुई है। थाना सतनामपुरा के एसएचओ गौरव धीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हत्यारे चाचा मुसाहिब अंसारी पुत्र राइसमियां अंसारी वासी गली नंबर 1 मनसा देवी नगर फगवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होनें बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी अस्पताल में मृतक साहिल अंसारी की लाश को छोड़कर उसका करीबी रिश्तेदार चला गया है। सूत्रों के अनुसार वहां पर आरोपी हत्यारे चाचा ने डाक्टरों को बताया कि उसका भतीजा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है।

    लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई और डाक्टरों ने मृतक साहिल अंसारी के छाती के पास घोंपे गए तेजधार चाकू के निशान देखे जिसकी सूचना फगवाड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में मामला हत्या का प्रमाणित हुआ और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हत्यारे चाचा मुसाहिब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ गौरव धीर ने बताया कि अपने भतीजे साहिल अंसारी की हत्या करने वाला उसका चाचा मुसाहिब अंसारी घायल हालत में साहिल अंसारी को स्थानीय एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गया था लेकिन वहां पर उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण फिर वह उसे गांधी अस्पताल ले गया जहां उसकी मौत हो गई है। 

    पुलिस सूत्र यह दावा कर रहे है कि साहिल अंसारी की हत्या करने का कारण आरोपी हत्यारे चाचा मुसाहिब अंसारी के साथ उसका बीते कई दिनों से आपसी किसी बात को लेकर होता रहा गाली गलौच रहा है। जानकारी अनुसार दोनो चाचा भतीजा मूल रूप से बिहार राज्य (गांव रघुनाथपुर थाना मजौलिया डाकखाना ब्रिज पठानियां जिला बेदियां) के रहने वाले हैं। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा जहां चाचा ने भतीजे के छाती के पास चाकू से एक के बाद एक कर दो जानलेवा प्रहार कर दिए जिसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। 

  • Jalandhar : PSEB ने पेपरों के समय में किया बदलाव

    जालंधर,ENS : वेस्ट विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव के चलते पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने बोर्ड कक्षाओं की कंपार्टमेंट परीक्षा की डेटशीट में बदलाव किया है। इस दौरान होने वाले कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के पेपर को मुलवती कर दिया है। साथ ही इस दिन होने वाली परीक्षा की नई तारीख भी घोषित कर दी है। सिर्फ एक दिन की डेटशीट में बदलाव किया है।

     इस संबंधी आदेश सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को भेज दिए हैं। ताकि किसी को भी परेशानी न उठानी पड़े। PSEB के मुताबिक दस जुलाई को होने वाले पेपर को स्थगित कर नई तारीख घोषित की है। इस दौरान होने वाली कक्षा 5वीं की परीक्षा 12 जुलाई, 8वीं कक्षा की परीक्षा 17 जुलाई, 10वीं की परीक्षा 17 जुलाई और 12वीं की परीक्षा 20 जुलाई को होगी।

     वहीं परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। बोर्ड ने विद्यार्थियों को हिदायत दी है कि वह वेबसाइट देखते रहे, ताकि उन्हें बोर्ड से जुड़ी सारी जानकारी आसानी से मिलती रहे।

  • Punjab : नशे के ओवरडोज से नाबालिक की मौत

    Punjab : नशे के ओवरडोज से नाबालिक की मौत

    मोगा : गांव लुहारा के रहने वाले नाबालिक की नशे की ओवरडोज लेने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमन(16 ) के तौर पर हुई है। हरमन अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। हरमन के परिजनों ने बताया कि हरमन रविवार को घर से अपनी मौसी के घर जाने की बात कहकर गया था। परिजनों को पता चला कि कडयाल रोड पर उसकी लाश पड़ी है।

    हरमन का शव मिलने के सूचना से परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि नशे की ओवरडोज लेने के कारण हरमन की मौत हुई। उसके परिजनों ने बताया कि नशे के कारण पहले भी गांव में कई मौत हो चुकी है। हम सरकार से मांग करते है कि नशे को बंद करवाया जाए।