Blog

  • पंजाब : पुलिस ने भारी मात्रा में फोन किए बरामद, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पार्टी ने लोगों के गुम हुए मोबाइल वापिस किए गए। पुलिस ने ट्रेस कर लगभग 350 फोन उनके मालिकों को वापिस किए। एसएसपी भागीरथ सिंह मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ समय के दौरान मोबाइल गुम होने बारे जिला मुक्तसर पुलिस को 496 शिकायतें मिली थी। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए टैक्नीकल टीम की ओर से गुम हुए मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल पर ट्रेसिंग पर लगाया गया था, जिस पर 350 मोबाइल फोन चलते पाए गए।  पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिन के मोबाइल फोन गुम हो जाते है।

    वह अपनी शिकायत सांझ केंद्र मे दर्ज करवाएं। जिसके बाद वह सीईआईआर के नाम का एक पोर्टल है। जिसके बाद वह उस मोबाइल फोन को ट्रेसिंग में लगा देते है। जब वह मोबाइल फोन दूसरा व्यक्ति यूज़ करता है। तो रजिस्टर मोबाइल पर मैसेज आ जाता है। जिससे वह मोबाइल फोन बरामद कर लिया जाता है।

    विजय कुमार निवासी मलोट ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा मोबाइल 5 फरवरी 2000 को गुम हुआ था। आज श्री मुक्तसर साहिब की पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल उन्हें सोंप दिया। वह बहुत खुश है। इस दौरान जिन लोगों को मोबाइल वापिस मिले है उन्होंने पुलिस पार्टी का धन्यावाद किया।

  • पंजाबः बड़ा झटका, 60 साल पुराने कांग्रेसी परिवार आप पार्टी में हुआ शामिल, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने जिले की सीट से कांग्रेस प्रधान अमिरंदर सिंह राजा वड़िंग को मैदान में उतारा है। लेकिन राजा वड़िंग के ऐलान के बाद कांग्रेस में कलह शुरू हो गई है। दरअसल, राजा वड़िंग के ऐलान के बाद पार्टी के नेताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिसके चलते पार्टी से पिछले 60 सालों से जुड़े परिवार आज आप पार्टी में शामिल हो गया है। दअसल, इंदिरा कॉलोनी में एक अहम बैठक हुई, जिसमें 60 साल से कट्टर कांग्रेसी परिवार कुलवंत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में अशोक पराशर पपी की मौजूदगी में आप पार्टी में शामिल हो गया। इस दौरान परिवार ने कहा कि लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को जीत हासिल करवाकर इतिहास रचा जाएगा। आप पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पिछले 60 साल से हम कांग्रेस के साथ चल रहे हैं, लेकिन आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। 

    बता दें कि इससे पहले राजा वड़िंग के मैदान में उतरने को लेकर पंजाब के कार्यकारी प्रधान एवं पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के समर्थक सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ वड़िंग को टिकट देने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वरुण मेहता ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। वरुण मेहता ने बताया कि पिछले चार वर्षो में कांग्रेस हाईकमान द्वारा संगठन में सिर्फ एक ही सूची पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के समय जारी की गई थी, जिसमें मेहता सहित 38 अन्य प्रवक्ता नियुक्त किए गए, जिसमे कई सांसद पूर्व विधायक व अन्य पार्टी नेता थे।

    मेहता ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव लड़ना हर नेता व कार्यकर्ता का हक है, लेकिन शहर के नेताओं व कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर पार्टी की सर्वोच्च लीडरशिप द्वारा तानाशाही का रवैया अपनाना बेहद निराशा जनक है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में भी यहीं नतीजे आए, क्योंकि लीडरशिप हमेशा मनमाना रवैया अपनाती है, जबकि कांग्रेस पार्टी सबसे पुराना राजनीतिक दल है, जिसमें करोड़ों कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से पार्टी का झंडा उठाकर सेवा करते रहे, लेकिन लीडरशिप द्वारा एसी कमरों की बैठकों तक ही संगठन को सीमित रखने से आज पार्टी सिर्फ हजारों की गिनती में पहुंच गई है।

  • गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, खाली कराए गए मकान 

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में गांव निबोठ के समीप एक गोदाम में रात को भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग रात को 2 बजे लगी और अभी तक उस पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। मंगलवार दोपहर को भी गोदाम से धुआं निकल रहा है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां अभी भी मौके पर मौजूद हैं और आग को बुझाने में लगी हैं।

    बताया जा रहा है कि 5-6 एकड़ जमीन में गोदाम का कबाड़ पड़ा हुआ था। इसमें किसी कारणवश आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। आग से लाखों रुपए कीमत का सामान जलकर राख हो गया। सोहना फायर ब्रिगेड के अग्निशमन अधिकारी जयबीर ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि निबोठ के समीप गोदाम में आग लग गयी है। सूचना मिलती ही सोहना से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग काफी एरिया में फैली हुई थी।आग के एरिया के समीप कुछ मकान बने हुए थे। एतिहात के तौर पर मकानों को खाली कराया गया और लोगों को दूर जाने को कहा। आग के कारण गोदाम में लाखों का सामान जल कर राख हो गया है।

  • कैदियों को कोर्ट ले जा रही पुलिस की गाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लखनऊः माल एवेन्यू रोड में महिला कैदियों को ले जा रही एक पुलिस गाड़ी में अचानक आग लग गईं। गनीमत रही कि चालक और उसमें बैठी महिला कैदी, पुलिसकर्मियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। आग ने कुछ ही देर में पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और आस पास हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग कैसे लगी यह अभी नहीं पता चल सका है। राजभवन के पीछे माल एवेन्यू रोड पर मंगलवार को जेल से कोर्ट में पेशी पर महिला कैदियों को कोर्ट ले जाने वाली बंदी वैन में आग लग गई।

    जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त वैन में नौ महिला बंदी और 10 पुलिसकर्मी मौजूद थे। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। CFO मंगेश कुमार ने बताया कि आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया, कोई जनहानि नहीं हुई। बाद में जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि यह प्रिजन वैन महिला कैदियों को पेशी हेतु न्यायालय ले जा रहे थे, जिसमें 09 महिला कैदी और अन्य महिला पुलिस कर्मी मौजूद थी। जो आग लगने पर स्वयं सुरक्षित बाहर निकल आई थी। प्रिजन वैन चालक बालेंद्र सिंह से जानकारी की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि ड्राइवर केबिन में लगे जीपीएस व कैमरे के पास हुई स्पार्किंग से आग लगी थी।

  • जालंधरः BSP नेता बलविंदर ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर बसपा नेता बलविंदर ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान बलविंदर ने कहा कि वह प्रशासन का आदर करते है, लेकिन हैरानी की बात यह हैकि कोड ऑफ कंडक्ट के दौरान प्रशासन द्वारा उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस और आप पार्टी के उम्मीदवारों को सुरक्षा मुहैय्या करवाई गई है। लेकिन बसपा के उम्मीवदवार बलविंदर को सुरक्षा मुहैय्या नहीं करवाई जा रही। उन्होंने कहा कि एक तरह प्रशासन द्वारा कहा जा रहा है कि कोड ऑफ कंडक्ट के दौरान सभी उम्मीदवारों को बराबर रखा जाएगा, लेकिन दूसरी ओर गैर बराबरी वाली स्थिति प्रशासन द्वारा बनाई जा रही है। 

    बलविंदर ने कहा कि कोड ऑफ कंडक्ट के अलावा यह सुरक्षा मुहैय्या का मुद्दा भी है। बलविंदर ने कहा कि पिछले चुनावों में उन्हे 2 लाख 5 हजार वोटें पड़ी थी। वहीं 2022 में विधानसभा चुनावों में उन्हें 34 हजार मतदान पड़े थे। बलविंदर ने कहाकि इतने बड़े स्तर पर लोगों की नुमाइंदी करने के बावजूद प्रशासन द्वारा कभी सुरक्षा मुहैय्या करवाने पर विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मामले में प्रशासन द्वारा फैसले ज्यादातर राजनीतिक दवाब में ही लिए जाते है। जिसमें सिर्फ सत्ताधारी पक्ष को महत्व दिया जाता है। बलविंदर ने कहा कि कोड ऑफ कंडक्ट लग चुका है और सिविल प्रशासन के द्वारा राजनीतिक दवाब से मुक्त होकर फैसले लेने चाहिए। 

  • रेस्टोरेंट में खाने के पैसे मांगने पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

    रेस्टोरेंट में खाने के पैसे मांगने पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

    धौलपुरः राजस्थान के धौलपुर जिले से बड़ी खबर है। खाने के बाद रूपए मांगने पर गुंड़ों ने रेस्टोरेंट संचालक और वहां बैठे ग्राहकों पर गोलियों की बौछार कर दी। देसी हथियारों से करीब 30 से भी ज्यादा फायर ठोके और जान लेने की कोशिश की। वहां भगदड़ मच गई, लेकिन उसके बाद भी रेस्टोरेंट के मालिक और एक अन्य ग्राहक को गोली लग गई। दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सैपऊ थाना इलाके में स्थित रेस्टोरेंट की है। पुलिस ने बताया कि कल देर रात हाइवे के नजदीक एक रेस्टोरेंट के बाहर तीन गाड़ियां आकर रूकी। उसमें से करीब 20 लोग बाहर निकले और खाना खाने पहुंचे। वहां पर भरपेट खाना खाने के बाद जब रेस्टोरेंट के मालिक रंभो परिहार ने बिल थमाया तो विवाद हो गया।

    उनमें से एक ने कहा कि हम पैसा नहीं देते हैं….। उसके बाद वे सभी वहां से जाने लगे। रंभो परिहार और रेस्टोरेंट के स्टाफ ने उनको रोका तो गुंडों ने देसी तमंचे निकाल लिए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कुछ गुंडें कारों में से हाकी स्टीक निकाल लिए और वहां पर गदर मचा दिया। सब कुछ तोड़ फोड़ दिए। इस फायरिंग में बब्लू शर्मा नाम के एक ग्राहक को गोली लगी और साथ ही रेस्टोरेंट मालिक रंभो सिंह परिहार के भी गोली लगी है। दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। हाइवे पर दोनो तरफ से नाकाबंदी की गई लेकिन आरोपी फरार हो गए। फिलहाल जांच पड़ताल जारी है। लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है।

  • पंजाब : कबड्डी खिलाड़ी की दर्दनाक मौ’त, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : कबड्‌डी में हरजीत बाजेखाने को पछाड़कर टॉप करने वाले गांव गुरुसर के कब्बडी खिलाड़ी नछत्तर सिंह की एक हादसे में दर्दनाक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। गांव गुरुसर में एक किसान कबड्डी खिलाड़ी की कंबाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।

    जानकारी देते हुए हरपाल सिंह ने बताया कि नछत्तर सिंह और उसका भाई शिरा सिंह देर रात तूड़ी बना रहे थे, खेत में लगी कांटेदार तार से कंबाइन को साइड में करने लगे, तो वह कंबाइन और कांटेदार तार की चपेट में आ गया।  जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया और जब उसे बठिंडा ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जा रहा। सुरजीत सिंह ने कहा कि नछत्तर सिंह उर्फ ​​लड्डू बहुत अच्छे इंसान थे और हमेशा सेवा गतिविधियों में भाग लेते थे और वह अपनी पत्नी और बच्चे को पीछे छोड़ गए थे। इस मौके पर परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई।

  • पंजाबः गले में खाना फंसने से IPS दपंति की 4 वर्षीय बच्ची की मौ+त

    चंडीगढ़ः पंजाब की आईपीएस दंपती की 4 साल की बेटी की मौत होने का मामला सामने आया है। फतेहगढ़ साहिब की एसएसपी रवजोत ग्रेवाल और जगराओं के एसएसपी नवनीत बैंस की चार वर्षीय बेटी नायरा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार, बच्ची के गले में खाना फंसने के कारण उसकी जान गई है।

    जानकारी के अनुसार खाना खाते समय बच्ची के गले में खाना फंस गया था। जिस कारण उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। पता चलते ही बच्ची को तुरंत मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची का अंतिम संस्कार आज मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के श्मशान घाट में किया गया। 

  • पंजाबः 12 नौजवानों से शादी करवाकर लड़की ने मारी ठगी, मामला दर्ज

    पटियालाः जिले में लड़की द्वारा कई लड़कों के साथ ठगी मारने का मामला सामने आया है। जहां लड़की ने एक नहीं बल्कि 12 नौजवानों से शादी करवाकर ठगी मारने के आरोप लगे है। मुकेश नामक व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। जिसमें पीड़ित ने बताया कि  सिमरन नामक लड़की ने 12 लड़कों से शादी करके उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। इस दौरान उक्त ठग दुल्हन द्वारा ठगे गए मुकेश नामक नौजवान ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

    बताया जा रहा है कि सिमरन पर पहले भी कई केस दर्ज है, जिसके चलते यह जेल भी जा चुकी है पर जेल से बाहर आने के बाद इसने फिर से लड़कों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया। मुकेश नामक व्यक्ति जोकि हिसार का रहने वाला है, ने बताया कि सिमरन ने उसके साथ विवाह करवाने का झांसा देकर 4.5 लाख रुपए की ठगी मारी। इस संबंधित मुकेश ने पटियाला के लाहौरी गेट थाना डिवीजन नंबर 4 में उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया पर पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही, जिस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान हो रहा है।

    अब मुकेश ने सिमर और उसका विवाह करवाने वाले बिचौले खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मुकेश ने कहा कि सिमरन ने उस पर झूठा केस दर्ज करवाया हुआ है, जिस कारण वह पिछले अढ़ाई साल से पटियाला के चक्कर काट रहा है। इस ठग लड़की के कारण वह पूरी तरह बर्बाद हो चुका है और परेशानी कारण उसके पिता की भी मौत हो चुकी है। अब उसको पता लगा कि सिमरन ने पटियाला में भी 10 से 12 विवाह करवाए है। उसने कहा कि उक्त लड़की के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उसे इंसाफ दिलाया जाए। 

  • जालंधरः इस मोहल्ले में पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रचार शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले आज चन्नी अली मोहल्ला में पहुंचे। वहीं अली मोहल्ले में पहुंचे चन्नी ने कहा कि जालंधर वासियों की ओर से उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है। वहीं चन्नी की ताश खेलने की वीडियों द्वारा पवन टीनू के बयान पर चन्नी ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।वहीं रिंकू द्वारा जुआ खेलने के मामले को लेकर चन्नी ने कहा कि वह अभी से नशा और जुए का कारोबार करने वालों को चेतावनी दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिसने हराना है वह अभी हरा सकते है। उन्होंने कहा कि अगर वह सत्ता में आए तो उन्होंने नशा और जुए के कारोबार हलके में चलने नहीं देने है। चन्नी ने कहा कि सत्ता में आते ही उन्होंने पहले यही कारोबार को बंद करना है।