Blog

  • राम बाजार के मालिक की DRM ऑफिस के पास घर में मिला श+व, जायजा लेने पहुंचे पूर्व मंत्री

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला कैंट में प्रसिद्ध उद्योगपति का शव संदिग्ध हालत में मिला है, जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त कच्चा बाजार अंबाला कैंट निवासी महेश गुप्ता (44) के रूप में हुई है। जोकि अंबाला कैंट के राम बाजार का मालिक था। महेश गुप्ता की डेडबॉडी डीआरएम ऑफिस के पास उनके परिचित के घर से बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, पैरों पर निशान मिलने के अलावा कान के पीछे चोट के निशान और कान नीले पड़े हुए मिले हैं। मौत के पीछे क्या कारण रहे हैं इसका पता लगाने के लिए पुलिस गुरुवार को डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमॉर्टम कराएगी। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर उपस्थित 4 लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

    उधर, सूचना मिलने के बाद पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और DSP अंबाला कैंट रजत गुलिया, पड़ाव थाना प्रभारी दिलीप कुमार और CIA-2 प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। महेश गुप्ता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी सुबह साढ़े 11 बजे अंतिम बार बात हुई थी, जिसके बाद महेश ने फोन नहीं उठाए। उन्होंने शाम को देखा तो डीआरएम ऑफिस के पास महेश के परिचित के घर के बाहर महेश का स्कूटर खड़ा था। अंदर जाकर देखा तो महेश मृत अवस्था में पड़ा था। पैर और कान के पीछे चोट के निशान था। इसके अलावा कान भी नीले पड़े हुए थे। यहां, 4 लोग उपस्थित थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम की टीम और पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। DSP रजत गुलिया ने बताया कि बुधवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है, जिसे सिविल अस्पताल लाया गया है। उसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची।

    यहां डॉक्टरों ने बताया कि पैरों पर घसीट के निशान थे। थोड़ा कान के पीछे ब्लीडिंग मिली है और कान भी नीले पड़े हुए हैं। मौत के पीछे के क्या कारण रहे हैं , यह तो पोस्टमॉर्टम परिजनों में क्लियर होगा। डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियो ग्राफी के साथ शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। DSP ने बताया कि जहां महेश की डेडबॉडी मिली है, वे इनके 6-7 साल से जानकार थे। वहां, एक स्कूटर पर खड़ा मिला है। पुलिस ने मौके पर मौजूद 4 लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी सिविल अस्पताल पहुंचे। विज ने कहा कि डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम कराने को कहा है। इसके साथ ही पुलिस को भी टीमें गठित करके गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। विज ने कहा कि यह मर्डर का मामला है, पुलिस इन्वेस्टिगेशन करने के बाद ही कुछ बता सकती है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने 5 को रौंदा, 3 की मौ+त, देखें वीडियो 

    मोगाः समालसर कस्बे में बस स्टैंड के पास पिकअप गाड़ी ने सड़क पर जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मोगा से कोटकपूरा की तरफ जा रही महिंद्रा पिकअप गाड़ी का चालक बस को ओवरटेक कर रहा था और उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। हादसे के दौरान एक महिला का सिर भी धड़ से अलग हो गया है। सभी मृतक समालसर निवासी हैं।

    जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय मोगा कोटकपूरा रोड पर स्थित कस्बा समालसर (मोगा) के मुख्य बस स्टैंड पर एक अनियंत्रित पिकअप तेज रफ्तार से आई थी औैर उसने ई रिक्शा को टक्कर मारने के साथ कई लोगों को चपेट में ले लिया, जिनमें से एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट के गुरु गोबिंद मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया।

    ई रिक्शा को चेतन सिंह चानना (55) निवासी समालसर चला रहा था जबकि घर का राशन लेकर जा रहे रिटायर्ड पुलिस मुलाजिम नाहर सिंह, उनकी पत्नी जसपाल कौर और सुरजीत सिंह नामक व्यक्ति ई-रिक्शा में अपने घर की तरफ जा रहे थे, हादसे के बाद चालक वेतन सिंह समेत सभी को गंभीर चोटें आईं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जसपाल कौर का सिर धड़ से अलग हो गया था। नाहर सिंह, सुरजीत सिंह, चेतन सिंह औैर जसपाल कौर को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल फरीदकोट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरजीत सिंह, चेतन सिंह और महिला जसपाल कौर को मृत घोषित कर दिया। घायल पूर्व पुलिस मुलाजिम नाहर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे समालसर थाना प्रभारी दिलबाग सिंह बराड़ और बाघा पुराना डीएसपी दलबीर सिंह ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • अब केजरीवाल के निजी सचिव पर गिरी गाज 

    नई दिल्लीः दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को हटा दिया है। विभव प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के दायरे में हैं। ईडी ने 8 अप्रैल को विभव से शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घंटों तक पूछताछ की थी। इससे पहले दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में भी फरवरी के पहले सप्ताह में ईडी विभव के घर पर रेड कर चुकी है। बता दें कि जांच एजेंसी विभव कुमार से करीब 4 घंटों तक पूछताछ की थी। दूसरी बार ईडी ने विभव कुमार से पूछताछ की थी। इससे पहले पिछले साल भी जांच एजेंसी ने समन भेजकर केजरीवाल के निजी सचिव बुलाया था और इंक्वायरी की थी। बता दें कि 8 अप्रैल को जांच एजेंसी (ED) विभव के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक से भी पूछताछ की थी।

    बता दें कि विजिलेंस निदेशालय ने 10 अप्रैल से विभव कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी है। निदेशालय ने विभव कुमार की नियुक्ति को सही नहीं माना है। निदेशालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि विभव कुमार की सर्विस तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है. इसमें कहा गया कि उनकी नियुक्ति के लिए जो प्रक्रिया और नियमों का सही से पालन नहीं किया गया इसलिए उनकी नियुक्ति अवैध और अमान्य है। आदेश में विभव कुमार के खिलाफ लंबित 2007 के कानूनी मामले का भी हवाला दिया गया है। दरअसल, यह मामला सरकारी कर्मचारी पर हमला और काम में बाधा उत्पन्न करने का था. ED की चार्जशीट में भी विभव कुमार का जिक्र है। विभव ने सितंबर 2021-जुलाई 2022 के बीच मोबाइल नंबर का IMEI चार बदला. बता दें कि विभव कुमार ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी नेता से तिहाड़ जेल में मुलाकात की थी। केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को जो पद से हटाया गया है, उसके पीछे इस बात को आधार बनाया गया है कि 2007 में नोएडा में उनकी किसी सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट हुई थी, इसका केस है।

    यह मामला आगे तब बढ़ा जब इस मामले में विभव के खिलाफ चार्जशीट हुई। हाईकोर्ट ने भी इस पूरे मामले में विभव को किसी भी तरीके की कोई रिलीफ नहीं दी। मगर मामले में यूटर्न तब आया जब विभव अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बने। दरअसल, जॉइनिंग से पहले सरकार को अपना सारा रिकॉर्ड बताना पड़ता है। विभव को हटाने के पीछे इस बात का दावा किया गया है कि विभव ने यह बड़ी और हम जानकारी सरकार से छुपाई कि उसके पीछे कोई क्रिमिनल केस भी है और इसी बात को आधार बनाकर केजरीवाल के निजी सचिव को पद से हटाया गया है। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। इस मामले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी गिरफ्तार हो चुके हैं। हालांकि, संजय सिंह को पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई थी। वह फिलहाल जेल से बाहर हैं। सिसोदिया अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

  • पंजाबः फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 जिलों में बारिश की चेतावनी

    अमृतसरः पंजाब में इस सप्ताह दो बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर देखने को मिलने वाला है। जिसमें से पहला पश्चिमी विक्षोभ आज एक्टिव हुआ है। जिसके चलते पंजाब के 4 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरे पश्चिमी विक्षोभ 13 अप्रैल को पंजाब से टकराएगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    अमृतसर और गुरदासपुर में कुछ जगहों पर सुबह हल्की बारिश देखने को मिली। जिसके चलते दिन के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस अगर इसी तरह एक्टिव होता रहा तो पंजाब में इस साल भी हीटवेव का अधिक असर देखने को नहीं मिलेगा। बीते साल 2023 में भी अप्रैल व मई महीने में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते सामान्य से अधिक बारिश देखने को मिली थी और लोगों को हीटवेव से बड़ी राहत मिली थी।

    अप्रैल 2023 में राज्य में 14.4 मिलीमीटर (एमएम) की सामान्य बारिश के मुकाबले 26.1 एमएम बारिश पड़ी थी। ये सामान्य से 81 फीसदी ज्यादा था। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बीते साल से पहले अप्रैल 2015 में 29.8 एमएम बारिश हुई थी, जो सामान्य से 138 फीसदी ज्यादा दर्ज की गई थी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते इस साल भी अच्छी बारिश होने का अनुमान बना हुआ है। पंजाब में दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 13 अप्रैल से एक्टिव हो रहा है। जिसका असर दो दिन रहने वाला है। 13 और 14 को पंजाब के अधिकतर इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बारिश व तेज हवाएं चलने को लेकर भी ओरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद तापमान में हलकी गिरावट भी देखने को मिलेगी।

  • आज का राशिफल, 11 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 11 अप्रैल 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगीआज चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल भोर 4 बजकर 29 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 38 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज गणगौर व्रत भी किया जाएगा। आज मत्स्य जयंती भी है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बच्चों को आज पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है। माता को मीठे का भोग लगाये, परिवारिक रिश्तों में मिठास आएगा।

    वृष राशि:  आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुये हैं। आप को नई धार्मिक जगह का सुख प्राप्त होगा। नया बिजनेस स्टार्ट करेंगे। आपके सगे सम्बन्धियों से मेल:जोल बढ़ेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, अनचाहे भय से मुक्ति मिलेगी।

    मिथुन राशि: आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप पूरा करेंगे। आज आप कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। परिवार  के साथ मां दुर्गा की आरती करें, पारिवारिक ताल-मेल मजबूत होगा।

    कर्क राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज संयम रखने से रुकी योजनाएं सफल होंगी। डिप्रेशन की समस्या से आपको आराम मिलेगा। आज आप कोई नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। मां चंद्रघंटा को नमस्कार करें, आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

    सिंह राशि: आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे बातचीत करना चाहेंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। माता दुर्गा को इलायची अर्पित करें, घर से निगेटिविटी दूर होगी।

    कन्या राशि: आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज आपके बड़े भाई आपसे किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। माता का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

    तुला राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज परिवारजन आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का शोल्युशन निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। माता चंद्रघंटा को पुष्प अर्पित करें, रूके हुए कार्य पूरे होंगे।

    वृश्चिक राशि: आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। घर पर आपके अच्छे गुणों की चर्चा होगी। परिवार वाले आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी। माता दुर्गा को शहद का भोग लगायें, समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।

    धनु राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी से दूरसंचार से शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। माता को कुमकुम का तिलक लगायें, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

    मकर राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप दूसरों की हर संभव मदद करेंगे। साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान हो सकता है। इस राशि के जो लोग मीडिया जगत से जुड़े हैं उनका दिन किसी प्रोजेक्ट को कम्पलीट करने में गुजरेगा। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मां चंद्रघंटा की उपासना करें, सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

    कुंभ राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आज आपका काम आसानी से पूरा होगा। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका ज्ञान बढ़ेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, सेहत में सुधार आएगा।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आप किसी राजनेता से संपर्क करेंगे। फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों कों गति देंगे, अपनी योजना में जोड़ने के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। आप आज भक्तिमय रहेंगे, पशु सेवा करने का सौभाग्य मिलेगा और आपका सानिध्य बढ़ेगा। मां दुर्गा के सामने कपूर जलायें, आपके सारे काम असानी से पूरे हो जाएंगे।

  • पंजाब: पूर्व कोंग्रेसी पार्षद की दुकान पर बदमाशों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    अमृतसर: शहर के एक बाजार मे दिन दिहाड़े कुछ बदमाशों द्वारा एक दुकान में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। उक्त दुकान कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद सुरजीत सिंह की बताई जा रहे है। यह घटना गुरुद्वारा साहिब मीरी पीरी के पास स्थित बाजार की है। 

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    इस घटना की cctv भी सामने आई है, जिसमे बदमाशों द्वारा बाजार मे किरपान लहराते नजर आ रहे है। इस मामले मे थाना बी डिवीजन के प्रभारी सुखबीर सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधर : देहात पुलिस ने शराब तस्कर किए गिरफ्तार

    जालंधर (ENS) : चुनाव आचार संहिता के दौरान नशे के खिलाफ चलाए गए आपरेशन caso के तहत लोहिया पुलिस ने सतलुज नदी के किनारे से चार ड्रमों में से 3200 लीटर अवैध शराब बरामद और दो अलग अलग मामलों में चल रहे तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी उर्फ ​​काका निवासी असमैलपुर थाना लोहिया, हरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और मुख्त्यार सिंह के रूप में हुई है।

    डीएसपी अमनदीप सिंह ने बताया कि थाना लोहिया के प्रभारी इंस्पेक्टर बख्शीस सिंह आपरेशन caso के तहत पुलिस फोर्स के साथ सतलुज नदी के किनारे से दो ड्रम लोहे के, दो ड्रम प्लास्टिक के, 05 तिरपाल सहित 3200 लीटर शराब बरामद की है। उनकी टीम ने ऑपरेशन के दौरान मडाला छन्ना की रहने वाली परमजीत कौर के घर दबिश दी, तो 36 हजार एमएल शराब बरामद हुई और आरोपी वहां से फरार हो गए थे। 

    जिनके खिलाफ थाना लोहिया में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।  इसी ऑपरेशन के दौरान एक्साइज़ एक्ट में चल रहे फ़रार आरोपित गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, हरजिंदर सिंह और मुख्तयार सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसे अदालत में पेश किया जाएगा।

  • जालंधर : PAP चौक पर गाड़ी और बोलेरो की हुई टक्कर, देखे Live

    जालंधर : पीएपी चौक पर गाड़ियों की टक्कर का मामला सामने आया है। यह हादसा कार और बोलेरो पिक उप के बिच हुआ है। इस घटना मे कोई जनि नुकसान तो नहीं हुआ। लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर दोनों चालक एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की जाँच कर रही है। 

    Live देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

  • पंजाबः पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः ग्राम सरावा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर गांव बोदला में चरित्र पर संदेह होने पर पति ने अपने पिता के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर, शव घर में गेहूं के ड्रम में छुपा दिया। पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया। ससुराल वालों पर लगा आरोप। सभी घर से फरार हो बताए जा रहें है। थाना कबरवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    थाना कबरवाला के अंतर्गत ग्राम सरावा बोदला में बीती रात एक विवाहिता की हत्या कर शव को गेहूं के ड्रम में छिपा दिया गया। जिसकी सूचना पास के गुवाडिया भूनक ने पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को घर से बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, गांव सरावा बोदला में रात को किरणदीप कौर नाम की महिला की हत्या कर दी गई। गांव की महिलाओं ने बताया कि हमें शक था कि उन्होंने इस महिला की हत्या कर दी है जिसका एक बेटा भी है।

    वहीं कबरवाला थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा खुलवाया और शव को गेहूं के ड्रम से बरामद कर लिया। मृतक महिला के परिजनों के बयान पर पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः विजिलेंस ने पटवारी सहित दो को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान बुधवार को लुधियाना के सेक्टर 32, चंडीगढ़ रोड स्थित पटवारखाना में तैनात राजस्व पटवारी सुखविंदर सिंह सोढ़ी और उसके साथी अमनदीप सिंह उर्फ ​​दीप निवासी गांव ढेरी, नजदीक मेहरबान, जिला लुधियाना को 3500 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    वीडियो देखने के लिए करें लिंक पर क्लिक

    एसएसपी विजिलेंस रविंद्रपाल सिंह संधू ने बताया कि उपरोक्त राजस्व अधिकारी और उसके सहयोगी को लुधियाना के चंद्र नगर निवासी तेलू राम की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि  शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी और उसके साथी उसके प्लाट से संबंधित 30 साल का जमाबंदी रिकार्ड जारी करने के लिए 3500 रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं, क्योंकि वह बैंक से लोन लेना चाहता था।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि पटवारी ने उसे इस संबंध में अपने सहयोगी अमनदीप सिंह उर्फ ​​दीप से मिलने के लिए कहा, जिसने 3500 रुपए की रिश्वत मांगी। जिसमें से पटवारी के सहयोगी ने 500 रुपए मांगे तथा शेष 3000 रुपए पटवारी को देने की बात कही। शिकायतकर्ता ने उक्त बातचीत की रिकार्डिंग कर सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंपा हैं।

    अधिकारी ने कहा कि शिकायत के बारे में प्रारंभिक जांच के बाद विजिलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ ​​दीप को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 3500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पटवारी सुखविंदर सिंह सोढ़ी को भी उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच की जारी है।