Blog

  • कार चालक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पति की मौ+त

    करनालः हरियाणा में करनाल के जयसिंहपुर मेन अड्डे के पास कार ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपती को कुचल दिया। बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ अंबाला से अपने गांव खेड़ी सरफली जा रहा था। टक्कर मारने के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सहायता से घायल महिला को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया। पुलिस ने बुजुर्ग का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल भेज दिया और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    गांव खेड़ीसर्फली निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि उसका पिता दलीप सिंह अंबाला में रहते है। खेड़ीसर्फली में हमारा पुश्तैनी घर है। आज मेरे पिता दलीप सिंह (64 वर्ष) और मेरी मां वरिंद्र पाल कौर के साथ हमारे पुश्तैनी घर खेड़ी सर्फली में आ रहे थे। दोनों बाइक पर सवार थे। जैसे ही बाइक जयसिंहपुरा मेन अड्डे के पास पहुंची तो सामने से एक तेज रफ्तार कार आई और उसने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर जा गिरे और जाते हुए उसके पिता को कुचल दिया। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और लोगों ने प्राइवेट व्हीकल से दोनों को असंध के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

    जहां पर डॉक्टरों ने मेरे पिता दलीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। मेरी माता को करनाल रेफर कर दिया और करनाल से उनको चंडीगढ़ PGI में रेफर कर दिया गया। चरणजीत ने बताया कि उसकी मां की हालत अभी स्टेबल है और डॉक्टर भी उनको खतरे से बाहर बता रहे है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं असंध थाना में जांच अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि जयसिंहपुरा के पास कार की टक्कर लगने से एक बुजुर्ग दलीप सिंह की मौत हो गई है, जबकि दलीप सिंह की पत्नी घायल हुई है। चरणजीत सिंह की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब : एक किलो अफीम सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक किलो अफीम और कार बरामद की गई। डीएसपी ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि 2 नशा तस्कर अपनी कार में नशे की तस्करी करने के लिए घूम रहे है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    जिसके बाद जगराम तीर्थ गांव के पास नाकाबंदी कर एक कार को रोका। जब कार की तलाशी ली तो उसमें से एक किलो अफीम बरामद हुई। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • पंजाबः पूर्व सैनिक का क+त्ल, शरीर पर मिले तेजधार हथियार से वार के निशान 

    गढ़दीवालाः होशियारपुर के ब्लॉक गढ़दीवाला के पास नहर किनारे जख्मी हालत पूर्व फौजी मिला। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां ईलाज के दौरान पूर्व फोजी की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव भानोवाल गढ़दीवाला के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियारों के वार मिले। घटना की सूचना मिलते हुए पुलिस ने मृतक के भाई सतविंदर सिंह के बयानों के आधार पर धारा 302 के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस ने शव को दसूहा के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। घटना को अंजाम देने वालों की धरपकड़ के लिए टीमें भी गठित कर दी गई। पुलिस को दिए बयानो में भाई सतविंदर सिंह ने बताया की 2 दिन पहले रात्रि 11 बजे बजे वह अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान प्रदीप सिंह की पत्नी रुपिंदर कौर ने भाई के बाहर जाने और घर ना लौटने की जानकारी दी। रुपिंदर कौर ने कहा कि प्रदीप सिंह अपना मोटरसाइकिल नंबर पीबी07 सीएफ 4358 लेकर घर से गया है।

    लेकिन वे अभी तक घर नहीं आये हैं। जिस पर सतविंदर सिंह द्वारा मृतक प्रदीप सिंह की तलाश शुरू कर दी। तभी तलाश दौरान नहर पास प्रदीप सिंह घायल अवस्था में मिला। वहीं मोटरसाइकल बूरी तरह से तोड़ी गई थी। साथ ही प्रदीप सिंह के सिर पर धारदार हथियारों से वार कर उसे घायल कर दिया गया था। जिसे घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

  • पंजाबः 5 से 7 घंटे देरी से चल रही ट्रेने, यात्री परेशान, देखें वीडियो

    लुधियानाः शंभू रेलवे ट्रैक पर किसान आंदोलन के चलते जहां ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। ऐसे में ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं लुधियाना रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां से अन्य स्थानों पर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते ट्रेनें भी 5 से 7 घंटे की देरी से चल रही हैं और यात्रियों की मानें तो जिस रूट को वे 3 से 3 घंटे में तय करते थे, अब उस रूट को 7 से 8 घंटे में तय करना पड़ रहा है, यानी ट्रेनें लुधियाना-अंबाला होते हुए दिल्ली पहुंचती थी। लेकिन वही ट्रेनें अब लुधियाना से चंडीगढ़ होकर दिल्ली और लुधियाना से धुरी होकर दिल्ली जा रही हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    ऐसे में लोग 5 से 7 घंटे तक इन ट्रेनों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। वहीं रेलवे विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 50 फीसदी ट्रेनों की लेट होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने बताया कि कई ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है और कई ट्रेनें चंडीगढ़ से होकर अलग-अलग जगहों के लिए रवाना हो रही हैं। वहीं कई ट्रेनें लेट हो रही हैं जिससे लोग परेशान हैं और उन्हें 5 से 7 घंटे की देरी से यात्रा करनी पड़ रही है।

    बता दें कि किसानों के रेल रोको आंदोलन का आज 7वां दिन है। इसके चलते 925 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें 186 मेल एक्सप्रेस और 231 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। जबकि अन्य ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। इन ट्रेनों के प्रभावित होने से जहां रेलवे विभाग का ताना-बाना अस्त-व्यस्त हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि 103 मालगाड़ियों के रूट बदलकर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुल 1028 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। उनका कहना है कि अभी नुकसान का आकलन नहीं किया गया है।

  • पंजाब : मोटरसाइकिल, एक्टिवा और मोबाइलों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : शहर में बढ़ती लूट की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लूट की घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चोरी के मामले में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कर्ण, रघु और सुजल के तौर पर हुई है। आरोपियों से चोरी के 12 मोबाइल फोन, 1 मोटरसाइकिल स्पलेंडर, 1 एक्टिवा बरामद की गई है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    इस संबंध में जानकारी देते हुए आईडीसीपी टू प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रघु के पास से अलग-अलग ब्रांड के 6 मोबाइल और 1 मोटरसाइकिल सप्लेंडर बरामद किया गया है।

    इसी प्रकार आरोपी कर्ण और सुजल से अलग-अलग ब्रांड के 6 मोबाइल फोन और एक्टिवा बरामद की गई। इसके अलावा गांव नंगली भट्टा में श्मशान घाट के पास से 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों ने और भी चोरियां की हैं और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः नए बने फ्लाईओवर में सड़क पर पड़ा गड्ढा, गाड़ियों की हुई टक्कर, देखें Live

    जालंधर, ENS: रामामंडी के पास कुछ समय पहले बने नए फ्लाईओवर की बरसात ने पोल खोलकर रख दी। दरअसल, कुछ दिन पहले बरसात होने के कारण फ्लाईओवर की सड़क पर गड्ढा बन गया। जिसके चलते आज सुबह 2 से 3 गाड़ियां की टक्कर होने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले को लेकर व्यक्ति का कहना है कि फ्लाईओवर पर गड्ढा होने से बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। जिसके बाद प्रशासन द्वारा क्रेन की मदद से गड्ढ़े की रिपेयर शुरू कर दी गई है।

    Live देखने के लिए Click करें

    वहीं इस मामले को लेकर व्यक्ति ने बताया कि 6 से 7 महीने पहले ही फ्लाईओवर को तैयार किया गया है। व्यक्ति ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने विधायक रमन अरोड़ा को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने कहाकि इस मामले में घटिया मट्रिरियल के इस्तेमाल किए जाने के आरोप लगाए है। जिसके बाद व्यक्ति ने इस घटिया मट्रिरियल की जांच करने की अपील की है। व्यक्ति ने कहा कि वह ढाई घंटे से यहां पर मौजूद है।

    आरोप लगाए गए है कि उसके द्वारा उच्च अधिकारियों से जब बात की गई तो पुलिस प्रशासन हरकत में आया और बैरिकेडिंग लगाए गए। जिसके कारण हादसे से बचा जा सके। व्यक्ति ने कहा कि उसके पास बने गड्ढे के और पुलिस प्रशासन की सुस्ती के फोटोज मौजूद है। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि वह कंस्ट्रक्शन भुल्लर के खिलाफ सीएम भगवंत मान को शिकायत चिट्ठी के जरिए भेजेंगे और उसका लाइसेंस रद्द करवाने की अपील करेंगे। व्यक्ति ने कहा कि आज छोटा सा गड्ढा होने के कारण अब 15 से 16 फुट गड्ढा खोदना पड़ गया। 

  • पंजाब : हेरोइन और नगदी सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोट : पुलिस ने हेरोइन और नगदी सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पठानकोट पुलिस द्वारा नशे की चेन को तोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। जिसके चलते पठानकोट पुलिस ने माधोपुर नाके पर एक इनोवा टैक्सी को रोका गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    जिसके बात चैकिंग के दौरान 5 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई और गाड़ी की पूरी तलाशी लेने पर गाड़ी के पेट्रोल टैंक से 8 किलो 315 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि इस गिरोह का सरगना इंग्लैंड में बैठकर पंजाब में अपना गिरोह चला रहा है।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो जम्मू-कश्मीर से हेरोइन लाकर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में बेच रहे थे। आरोपियों के खिलाफ पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है और अब उनसे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन हुए सड़क हादसे का शिकार, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    जालंधर, ENS: नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गौतम जैन की गाड़ी का रोपड़ के पास हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ रोड पर स्थित गांव टोंसा के पास गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कांगेस के पूर्व विधायक की गाड़ी के पीछे ही गौतम जैन की गाड़ी थी। बताया जा रहा है कि गौतम जैन आज सुबह जालंधर से चंडीगढ़ के लिए हाईकोर्ट जाना था। रास्ते में गाड़ी का एक्सीडेंट होने के चलते कार के एयर बैग तक खुल गए। घटना के समय कमिश्नर के साथ उनका ड्राइवर और एक गनमैंन  था  जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।

    कहा जा रहा है कि पूर्व विधायक की गाड़ी का एक्सीडेंट होने के दौरान पीछे ही गौतम जैन की गाड़ी थी। हादसे के दौरान उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ गई और रेलिंग से टकराने के हादसे का शिकार हो गई। हादसे में गौतम जैन के घायल होने की सूचना भी मिली है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बता दें कि दूसरी ओर हादसे में घायल हुए पूर्व विधायक अंगद सिंह को चंडीगढ़ के मैक्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    हादसे में गाड़ी के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए है। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें  क्रेन की मदद से गाड़ी को सड़क किनारे किया जा रहा है। बता दें कि नवांशहर के पूर्व विधायक अंगद सैनी की गाड़ी ब्लाचौर से रोपड़ नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि वह फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर नवांशहर से चंडीगढ़ जा रहे थे कि गांव टौंसा के पास सड़क पर खड़ी एंबुलेंस से उसकी टक्कर हो गई। जिसके बाद उन्हें घायल हालत में मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • जालंधरः आप पार्टी में शामिल हुए रोबिन सांपला

    जालंधर, ENS: भाजपा के युवा नेता रोबिन सांपला को आप पार्टी में विधायक रमन अरोड़ा ने शामिल करवाकर बड़ा झटका दिया है। सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में रोबिन सांपला को आप पार्टी में शामिल करवाया है। ऐसे में भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, रोबिन सांपला भाजपा के युवा नेता थे और उनकी युवाओं में अच्छी खासी पकड़ थी। बताया जा रहा है कि सुशील रिंकू को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से वह पार्टी से नाराज चल रहे थे।

    बता दें कि हाल ही में भाजपा ने रोबिन सांपला को होशियापुर की जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन वह उस जिम्मेदारी के नाखुश दिखाई दे रहे थे। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे है कि जल्द विजय सांपला भी भाजपा पार्टी को अलविदा कह सकते है। क्योंकि भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ विजय सांपला को मनाने के लिए उनके आवास होशियारपुर में पहुंचे थे, लेकिन उसके बाद विजय सांपला का भी कोई बयान सामने नहीं आया है और आगामी चुनाव प्रचार को लेकर वह पार्टी से अभी भी दूर दिखाई दे रहे है। सूत्रों के अनुसार वह भी जल्द भाजपा पार्टी छोड़ सकते है।

  • पंजाबः अलसुबह डॉक्टर के घर मरीज बनकर घुसे व्यक्ति, पिस्तौल के बल पर लाखों के गहने लूटकर हुए फरार

    मोगाः अजीतवाल में लुटेरों ने आज अलसुबह एक निजी डॉक्टर को पिस्तौल के बल पर लूट लिया। दरअसल, लुटेरे मरीज बनकर डॉक्टर के घर में दाखिल हुए थे और गन दिखाकर लाखों का सोना लूटकर फरार हो गए। घटना आज सुबह चार बजे की है। अजीतवाल के निजी डॉक्टर आज्ञापाल वर्मा का बस स्टैंड के पास एक क्लीनिक है। रात को इमरजेंसी में वे घर पर ही मरीजों का इलाज करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे चार लोगों ने दवाई लेने के नाम पर डॉक्टर के घर का दरवाजा खटखटाया।

    डॉक्टर के दरवाजा खोलते ही आरोपियों ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जब उनका बेटा पिता को छुड़ाने आए तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया। इसके बाद गन दिखाकर वे घर के अंदर घुसे और डॉक्टर की पत्नी के गले की सोने की चेन, कड़े और कान के टॉप्स लेकर फरार हो गए। लुटेरे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।