Blog

  • शादी के कुछ घंटों पहले सड़क हादसे में दुल्हन की मौ+ त, 2 भाई और सहेली की हालत गंभीर

    फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला की शादी होने से कुछ घंटे पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसके दो भाइयों और सहेली की हालत गंभीर है। जिस घर में शादी की खुशियां थी, वहां अब मातम पसर गया है। मोल्डबैंड की रहने वाली अंकिता के मामा मिथिलेश कुमार ने बताया कि वह अपने भाई सुमंकित, चचेरे भाई निशांत कुमार और एक दोस्त के साथ शादी से पहले की रस्म के लिए विनय नगर में अपने चाचा के घर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि उनकी कार सेक्टर 37 बाईपास रोड पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई और चारों घायल हो गए।

    पुलिस के अनुसार उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान अंकिता की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अन्य को दिल्ली के एक ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया है। वैशाली के गांव रामपुर बखरी के रहने वाले चंदन सिंह काफी समय से मोलड़बंद, बदरपुर में परिवार संग रहते हैं। इनके एक बेटा सुमंकित सिंह और एक बेटी अंकिता थी। अंकिता एक निजी गोल्ड फाइनेंस कंपनी में जॉब करती थी। उसका रिश्ता मोलड़बंद बदरपुर के रहने वाले रजनीश के साथ तय हुआ था। रविवार को हल्दी की रस्म थी। रस्म पूरी करने के बाद अंकिता अपने भाई सुमंकित सिंह, चचेरे भाई निशांत और सहेली अंशु के साथ फरीदाबाद के विनय नगर, सराय में रहने वाले चाचा के घर आ रही थी। 

    यहां एक मंदिर में पूजा करनी थी और साथ में चाची को ले जाना था। सुबह चार बजे पल्ला पुल की ओर जाते समय सीएनजी पंप के सामने इनकी कार सड़क पर खड़े कैंटर से टकरा गई। इसके बाद कार ने सड़क पर कई बार घूम गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एयरबैग खुल गए। इस वजह से कार चला रहे निशांत और बगल में बैठे सुमंकित की जान बच गई। जिस साइड से टक्कर लगी थी, वहां अंकिता बैठी थी। उसके पास सहेली अंशु थी। अंशु को भी काफी चोटें आई हैं। उसे दिल्ली ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

    पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही दुल्हन के घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकिता की शादी सोमवार को होनी थी लेकिन किसी को क्या पता था कि उसी दिन अंकिता की डोली की जगह घर से अर्थी उठेगी। घटना से दूल्हा-दुल्हन दोनों के परिवार स्तब्ध रह गए। आस-पास जिसने भी सुना वह भी आंखे नम होने से रोक नहीं सका। 

  • फगवाड़ा : महिला सहित 6 लुटेरों ने की तोड़फोड़, लूटी नगदी, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : गांव के चहेडू में पाल इंटरनेशनल नाम के वेस्टर्न यूनियन की दुकान पर उसका मालिक जब अकेला बैठा हुआ तो उसकी दुकान पर 5 लड़के एवं एक लड़की मोटरसाइकिल स्कूटर पर सवार होकर आए।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    मिली जानकारी के मुताबिक धर्मपाल ने बताया कि जब वह अपनी दुकान पर अकेला बैठा हुआ था तो उसकी दुकान पर 5 युवकों सहित एक लड़की ने उसकी दुकान पर आते ही उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

    जिसके बाद उसकी दुकान से 67000 रुपए की नगदी,उसका परस एवं 2 मोबाइल लेकर फरार हो गए। लुटेरों ने जाते-जाते उसकी दुकान की तोड़फोड़ भी की और डी बी आर भी अपने साथ ले गए। धर्मपाल ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

  • पंजाबः दुकान से टकराया नगर निगम का बेकाबू ट्रक, शटर व मीटर टूटा, देखें CCTV

    लुधियानाः गियासपुरा में नगर निगम के बेकाबू ट्रक की दुकान में टक्कर होने का मामला सामने आया है। दरअसल, देर रात करीब तीन बजे नगर निगम के एक ट्रक ने एक दुकान में टक्कर मार दी, जिससे दुकान का शटर और मीटर टूट गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क खाली है। इस दौरान चालक से बेकाबू होते हुए ट्रक दुकान से टकरा जाता है। हादसे में दुकान मालिक का नुकसान हो गया। जिसके बाद दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस दे दी है और मुआवजे की मांग की है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    लेकिन मुआवजा नहीं मिलने पर उक्त दुकानदार पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा और उसने इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। मीडिया से बात करते हुए दुकानदार ने बताया कि नगर निगम का ट्रक लापरवाही से उनकी दुकान में घुस गया, जिससे उनका शटर और दुकान के अंदर लगा शीशा व मीटर टूट गया। उन्होंने इस बारे में चौकी ग्यासपुरा में शिकायत भी दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले को लेकर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वे न्याय के लिए पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे हैं ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके।

  • किसान भवन में लगी कुर्सियां, भाजपा नेताओं को दी बहस की चुनौती

    चंडीगढ़ः संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) व किसान मजदूर मोर्चा ने भाजपा नेताओं को बहस की चुनौती दी थी। मंगलवार को किसान चंडीगढ़ के किसान भवन में पहुंचे। किसानों ने पांच भाजपा नेताओं की कुर्सी लगा दी है और उनका इंतजार किया जा रहा है।  दरअसल पंजाब में किसान भाजपा उम्मीदवारों का लगातार विरोध कर रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि भाजपा व उनकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं से सवाल पूछने का अभियान शांतिपूर्ण चल रहा है और भाजपा नेता किसानों के सवालों से भाग रहे हैं।

    जब भाजपा नेताओं से किसान सवाल पूछते हैं तो अक्सर जवाब आता है कि ये ऊपर का मामला है और दिल्ली में बैठे भाजपा के वरिष्ठ नेता ही इन सवालों का जवाब दे सकते हैं। इसके बाद दोनों मोर्चो ने तय किया कि वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को खुली बहस का चैलेंज देते हैं और उसके लिए 23 अप्रैल का दिन तय किया गया था। मंगलवार को किसान भवन में किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ के नाम और फोटो लगी कुर्सियां लगा दी। किसानों का कहना है कि वे इंतजार कर रहे हैं। दोपहर बाद आगे की रणनीति पर काम किया जाएगा।

  • पंजाबः गुरुद्वारे के अंदर तालाशी दौरान तंबाकू और बीड़ियां बरामद, वीडियो वायरल

    लुधियानाः गुरुद्वारा आलमगीर साहिब से एक वीडियो सामने आया है, जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें निहंग सिंहों ने गुरुद्वारा में एक प्रवासी व्यक्ति की तालाशी ली। तालाशी के दौरान उसके पास से बीड़ी और तंबाकू बरामद किया है। वहीं निहंग सिंह भी कहते नजर आ रहे हैं कि उनके धर्म को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज जो बिना कुछ कहे उसे छोड़ा जा रहा है, लेकिन यह बेअदबी बार-बार किए जाने पर वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    हालांकि इस दौरान महिला कहती हुई दिखाई दे रही है कि वह गुरुद्वारा में पहली बार आई है और दोनों माफी मांग रहे है। वहीं निंहग ने कहा कि वह किसी के धर्म को कभी परेशान नहीं करते, लेकिन उनके गुरुद्वारे में तंबाकू और बीड़ी लेकर जाना मना है, लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग माथा टेकने आते है और तंबाकू-बीड़ी साथ लेकर आ रहे है। निहंग ने कहा कि इस तरह से हो रही बेअदबी को बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा।  

  • पंजाबः दुकानदारों में हुआ विवाद, उठाकर फेंका सामान, देखें वीडियो

    लुधियानाः गिल रोड पर दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष का सामान उठाकर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि एक दुकानदार ने दुकान को खरीद लिया है, लेकिन दुकानदार पिछले 35 साल से इस जगह पर कब्जा कर काम कर रहा है। वहीं दूसरे दुकानदार ने आरोप लगाया कि इस मामले से कोर्ट में चल रहा है और इस मामले में कोर्ट से उसे स्टे भी मिल गया है। आरोप है कि बगल के दुकानदार ने इस दुकान को खरीद लिया और अब उन्हें खाली करने की धमकी दे रहा है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    पीड़ित ने कहाकि आज दुकानदार द्वारा उसकी दुकान से फलों का सामान भी बाहर फेंक दिया गया। इस मामले को लेकर जब दूसरे दुकानदार के साथ बात गई तो उसका कहना है कि सामान बाहर रखने से उसकी दुकानदारी काफी प्रभावित हो रही है। क्योंकि साथी दुकानदार की ओर से फल को काफी दूर तक लगाया जाता है। जिसके कारण उनकी शो खराब हो रही है। दुकानदार ने कहा कि इस बारे में उन्हें कई बार बताया जा चुका है लेकिन वह उनसे सहमत नहीं हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला कोर्ट के अधीन है और कोर्ट ही इस पर फैसला लेगा।

  • जालंधर : अकाली दल के उम्मीदवार Mohinder Singh KP ने दरबार साहिब में टेका माथा, देखें वीडियो

    अमृतसर : कांग्रेस पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए महिंदर सिंह केपी को जालंधर से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया गया है। एक तरफ कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए। महेंद्र सिंह केपी के बीच आमने-सामने की टक्कर होगी। महेंद्र सिंह केपी सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने गुरु घर में माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की और भगवान का शुक्रिया अदा किया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    उन्होंने कहा कि मैं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे जालंधर लोकसभा क्षेत्र से अकाली दल का उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने मुझे जो विश्वास दिया है, उस पर गुरु घर में माथा टेककर मैं अपना चुनाव अभियान शुरू करूंगा। उन्होंने कहा कि कि गुरु रामदास महाराज जी का आशीर्वाद लेने आये हैं। जो राजनीति है, लोगों का अधिकार है। सत्य की लड़ाई लड़ना, जैसे-जैसे हम राजनीतिक लोग आगे आते हैं, शिरोमणि अकाली दल का पुराना इतिहास है। मैंने कांग्रेस पार्टी में अपनी लंबी सेवाएं दी हैं। लेकिन अब मैंने इसे छोड़ दिया और अकाली दल में शामिल हो गया।

    मुझे शुरू से ही शिरोमणि अकाली दल के सिद्धांत पसंद थे, इसलिए मैंने खुद को उनके प्रति समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा कि गुरु के घर में राजनीति पर चर्चा नहीं होनी चाहिए, गुरु के घर आकर सत्य बोलना चाहिए। पंजाब में इस समय जितनी रिश्वतखोरी है, पहले भी सारे रिकॉर्ड टूट चुके है। हम लंबे समय से उनके साथ हैं, लेकिन कोई हम पर उंगली उठाकर, यह नहीं कह सकता कि केपी या केपी के परिवार ने किसी से रिश्वत ली है। उन्होंने कहा कि चुनाव में उम्मीदवार खड़े होते हैं और लड़ाई भी होती है। लोकसभा चुनाव पूरे देश की जनता की समस्याओं को उजागर करेगा।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि मुसलमानों ने ज्यादा बच्चे पैदा किए हैं, पुरानी सरकारों ने मुसलमानों को बहुत कुछ दिया है। यह बहुत गलत बात है, सरकारें ही गरीबों और जरूरतमंदों का हाथ पकड़ती हैं और उनकी मदद करती है। ऐसे पद पर रहकर मोदी को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए, उन्होंने कहा कि पैरोल से बाहर आए जाति के लोगों को अपने देश में खुले तौर पर रहने का अधिकार है सभी पार्टियों से जुड़ा रहा हूं। मेरा काम लोगों की सेवा करना है, मैं अपनी जिंदगी की शुरुआत अकाली दल से करूंगा।

  • पंजाबः पूर्व विधायक का हुआ एक्सीडेंट, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    नवांशहरः चंडीगढ़ रोड पर स्थित गांव टोंसा में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कांगेस के पूर्व विधायक की भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसे में घायल हुए पूर्व विधायक अंगद सिंह को चंडीगढ़ के मैक्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में गाड़ी के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए है। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें गाड़ी बुरी तरह से डैमेज हो गई है और क्रेन की मदद से गाड़ी को सड़क किनारे किया जा रहा है। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    बता दें कि नवांशहर के पूर्व विधायक अंगद सैनी की गाड़ी ब्लाचौर से रोपड़ नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि वह फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर नवांशहर से चंडीगढ़ जा रहे थे कि गांव टौंसा के पास सड़क पर खड़ी एंबुलेंस से उसकी टक्कर हो गई। जिसके बाद उन्हें घायल हालत में मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • पंजाबः भारी मात्रा में सड़कों पर उतरी पुलिस, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों में उम्मीदवारों को मैदान पर उतारकर चुनावी बिगुल बजा दिया है। वहीं चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता तैयारियां कर ली है। शहर में कॉड ऑफ कंडक्ट लगने के बाद से पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती हुई दिखाई दे रही है। इसी के चलते आज हलका आत्म नगर और दक्षिणी में पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की देखरेख में विभिन्न पुलिस इकाइयों के साथ मिलकर एक फ्लैग मार्च निकाला।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    जिसमें उन्होंने कहा कि लोगों के बीच विश्वास पैदा करने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। वहीं, एडीसीपी देव सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह फ्लैग मार्च लोगों में विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से निकाला गया है, जिसमें उन्हें जागरूक करने के साथ-साथ अपराध को रोकने के लिए भी कहा गया है। लोग शांतिपूर्ण तरीके से ये वोट डाल सकें, इसके लिए लोगों में जागरुकता लाई गई है।

  • Swiggy के बाद Zomato से ऑर्डर करना हुआ महंगा, अब लगेगा इतने रुपए चार्ज

    नई दिल्लीः होटल से खाना ऑर्डर की सुविधा देने वाला ‘ऑनलाइन’ प्लेटफॉर्म जोमैटो ने चुनिंदा बाजारों में अपने शुल्क को 25 प्रतिशत बढ़ाकर 4 रुपये से 5 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है। कंपनी के ऐप के मुताबिक उसने अपनी अंतर-शहरी फूड डिलिवरी सर्विस ‘इंटरसिटी लीजेंड्स’ को भी रोक दिया है।

    इन शहरों में लागू हुआ नया चार्ज

    जोमैटो के प्रवक्ता ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह एक कारोबारी कदम है जिन्हें हम समय-समय पर विभिन्न कारकों के आधार पर लेते हैं। कंपनी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मंच शुल्क में बढ़ोतरी दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में लागू होगी। जोमैटो ने पिछले साल अगस्त में प्रति ऑर्डर मंच शुल्क पिछले अगस्त से लेना शुरू किया था। उस समय यह 2 रुपये प्रति ऑर्डर था। इससे धीरे-धीरे बढ़ाकर अब पांच रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया गया है।

    स्विगी भी पहले बढ़ा चुका है चार्ज

    इसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विगी पहले से ही प्रति ऑर्डर 5 रुपये का शुल्क लेती है।  जिसके बाद अब जोमैटो ने भी ऑर्डर के चार्ज में बढ़ौतरी की है। ऐसे में ऑर्डर बुक करने वाले लोगों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।