Blog

  • Punjab: मामूली विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में चली गोलियां, 5 घायल, 4 गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab: मामूली विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में चली गोलियां, 5 घायल, 4 गिरफ्तार, देखें Video

    तरनतारनः गांव भैणी मस्सा सिंह में दो पक्षों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इसी रंजिश के चलते एक पक्ष ने अपने तीन दर्जन साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और गोलियां चला दी। इस खूनी विवाद में 5 लोग घायल हो गए है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। खालड़ा थाना प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    इनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। वहीं घटना में घायल कुलविंदर सिंह और पलविंदर सिंह ने बताया कि वे खेतीबाड़ी करते हैं और उन्होंने अपने खेत में मकान बनाया हुआ है और उनके खेत की जमीन के साथ ही उसी गांव के रहने वाले सारज सिंह की भी जमीन है। पलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने घर के रास्ते पर मिट्टी डाल रहे थे। इसी दौरान सारज सिंह अपने कुछ साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा और मिट्टी डालने से रोका। जिसके बाद सारज सिंह वापस चला गया लेकिन थोड़ी ही देर में वह अपने तीन दर्जन साथियों के साथ वापस आया और उस पर व उसके परिजनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

    सारज सिंह व उसके साथियों ने गोलियां भी चलाईं। पलविंदर सिंह के अनुसार इस घटना में वह व उसके पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, खालड़ा थाना प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। सारज सिंह व उसके साथियों ने गोलियां भी चलाईं। पलविंदर सिंह के अनुसार इस घटना में वह व उसके पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

  • Punjab: Civil Hospital की पार्किंग में लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab: Civil Hospital की पार्किंग में लगी आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल की पार्किंग में आग लगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद कर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि कर्मी द्वारा पार्किंग में आग लगने के चलते पहले तो आग लगने की बात को नकारा गया। जिसके बाद जब मीडिया के कर्मी ने जब कहा कि उसके बाद पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की तस्वीरे उसके पास मौजूद है। जिसके बाद पार्किंग के कर्मी ने माना की अफसर यहां पर गाड़ियां खड़ी करके चले जाते है। आग लगने के बाद पार्किंग से गाड़ियों को हटा लिया गया था। हालांकि वहां पर एक और गाड़ी खड़ी हुई थी। इस दौरान पार्किंग कर्मी तो पहले उक्त गाड़ी के बारे में नहीं माना, जिसके बाद जब पार्किंग के कर्मी को मौके पर ले जाया गया तो कर्मी कहने लगा कि यह गाड़ी किसी अफसर की खड़ी है, लेकिन इसके बारे में उसके कुछ नहीं पता।

    वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि पत्तों को लगी आग फैल गई और मौके पर खड़ी गाड़ियों को तुंरत हटवाया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसएमओ मौके पर पहुंच गए। एसएमओ अफसर ने कहा कि कूड़े के डंप को किसी ने आग लगाई थी, जिसके चलते यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि आग बुझाने आई दमकल विभाग की गाड़ी 15 मिनट तक फंसी रही। इस मामले में पार्किंग की आ रही समस्या को लेकर एसएमओ ने कहाकि उनकी टीम के द्वारा प्रशासन को पत्र लिखकर भेज दिया गया है। आज अन्य पत्र कमिश्नर पुलिस को लिखकर भेजा जाएंगा और ठीक से पार्किंग ना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएंगी। 

  • Jalandhar: सुबह हुए दर्दनाक हादसे में बाप- बेटे की मौत की Live वी़डियो आई सामने

    Jalandhar: सुबह हुए दर्दनाक हादसे में बाप- बेटे की मौत की Live वी़डियो आई सामने

    जालंधर, ENS: खालसा स्कूल के पास बने कूड़े के डंप के सामने हुए टिप्पर और बाइक की टक्कर में बाप-बेटे की मौत हो गई। वहीं इस घटना की लाईव वीडियो सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 16 वर्षीय करमण सिंह बाइक चला रहा है और वह जैसे ही डंप के पास पहुंचा तो उसने पैदल जा रहे व्यक्ति में बाइक मार दी। जिसके चलते बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और बाप-बेटे सड़क पर गिर गए। वहीं सामने से गुजर रहे टिप्पर की चपेट में दोनों आ गए और इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हेरां गांव के रहने वाले जसवीर सिंह (42) और क्रमण सिंह (16) के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि दोनों बेटी की शादी के लिए मकसूदां मंडी की ओर सब्जी लेने के लिए जा रहे थे कि यह घटना हो गई। बताया जा रहा है की बहन की आज ही शादी थी लेकिन इस हादसे से परिवार में शोक की लहर छा गई है। दर्दनाक हादसे में तरनजीत सिंह और उसके पिता की मौत हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंच गई और दोनों के शवों को कपड़े से ढक दिया है। मामले की जांच में जुट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि हादसे में दोनों लोगों के शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए।

    मामले की जानकारी देते हुए जसवीर के जीजा मोहिंदर सिंह ने बताया कि आज बेटी की शादी थी। हमें मकसूदां मंडी में सब्जी लेने के लिए जाना था। मैं बाइक पर थोड़ी आगे निकल गया। दूसरी बाइक पर जसवीर और करमण आ रहे थे। कुछ दूरी पर जाकर जब जसवीर नहीं आया तो उसने कॉल की, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाई। तब उसने गांव में कॉल कर कहा कि जसवीर और क्रमण फोन नहीं उठा रहे हैं। इसके बाद वह अपनी बाइक पर वापस आने लगा। जब खालसा स्कूल डंप के पास पहुंचा तो उसे एक्सीडेंट के बारे में पता लगा। इसके बाद उसने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी।

  • Punjab: 4 मंत्रियों का हो सकता है बदलाव, Kejriwal से मीटिंग के बाद फेरबदल की तैयारी में लगे CM Mann

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों में आप पार्टी को भले ही 3 सीटों से संतुष्ट होना पड़ा, लेकिन 13-0 का नारा सीएम भगवंत मान का विफल रहा। जिसके बाद सीएम मान एक्शन मोड पर आ गए है और वेस्ट हलके की सीट पर उपचुनाव और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर आप पार्टी ने कमर कस ली है। इसी के चलते सीएम मान ने विधायकों को नए सासंदों के साथ मीटिंग भी बीते दिन की थी। वहीं आज मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल से मीटिंग करने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे। यह मीटिंग करीब बीस मिनट तक चली है। इस दौरान संगठन महासचिव संदीप पाठक और सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहीं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 4 मंत्रियों को बदला जा सकता है।

    इसमें एक सीट खाली हुई, जबकि 3 मंत्री शामिल हैं। पटियाला सीट से चुनाव हारने वाले मंत्री डॉ बलबीर सिंह अपनी विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। इसी तरह कुलदीप सिंह धालीवाल अपनी अजनाला सीट और लालजीत सिंह अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। जबकि गुरमीत सिंह खुडि़यां लंबी सीट पर पिछड़ गए। इससे पहले, मुख्यमंत्री भगवंत लोकसभा हलका वाइज विधायकों, नेताओं व उम्मीदवारों से मीटिंग कर हारने के कारणों पर मंथन कर चुके हैं। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने भी विधायकों से मीटिंग की।

    संदीप पाठक की अगुवाई में मीटिंग मोहाली में हुई थी। इस बैठक में गुरप्रीत सिंह बनावाली, देविंदर सिंह लाडी धोस, हरमीत सिंह पठानमाजरा, अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, वीरेंद्र गोयल और रवजोत सिंह शामिल थे। इतना ही नहीं, यहां अमृतसर सेंट्रल के विधायक अजय गुप्ता भी थे। उन्होंने पहले नशे जैसे मुद्दे पर अपनी सरकार पर सवाल उठाए थे। हालांकि बाद में पीछे हट गए थे। इस मीटिंग को भी उसी फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो पार्टी लोकसभा चुनावों के रिजल्ट से लेकर सारे पॉइंट पर विचार कर रही है। ऐसे में जो मंत्री अपने हलकों में बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाए। उनकी पावर भी कम की जा सकती है।

  • Punjab : सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में शिव सेना नेता पर FIR, देखें Video

    Punjab : सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में शिव सेना नेता पर FIR, देखें Video

    लुधियाना : बीते दिन शिव सेना समाजवादी के सदस्य पर पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को जानकारी देते सुरजीत सिंह ने आरोपी राणा रंधावा ने 11 जून को संत जरनैल सिंह खालसा भिंडरावाला की तस्वीर गलत तरीके से अपने फेसबुक पर अपलोड करके सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

    सुरजीत सिंह ने कहा कि सिख धर्म को अक्सर कुछ शरारती लोग टारगेट करते हैं ताकि पंजाब का माहौल खराब हो। लेकिन हिन्दू-सिख भाईचारा शरारती लोगों के बहकावे में आने वाला नहीं है। सुरजीत ने कहा कि आने वाले दिनों में यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा उसका विरोध किया जाएगा।

    सुरजीत ने कहा कि कुछ लोगों के सुरक्षा कर्मी पुलिस प्रशासन ने वापस लिए है। सुरक्षा कर्मियों की वापसी करवाने के चक्कर में भी कुछ शरारती लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है। कुछ शरारती लोग सिक्योरिटी के चक्कर में लोगों को ब्लेकमेल करते है। आरोपी राणा के खिलाफ पुलिस थाना हैबोवाल के बाहर नारेबाजी भी की गई।

  • Punjab : विदेश से लौटे युवक की धारदार हथियार से ह’त्या, देखें Video

    Punjab : विदेश से लौटे युवक की धारदार हथियार से ह’त्या, देखें Video

    गुरदासपुर : बीती रात एक युवक की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह (34) के तौर पर हुई है। गुरजीत विदेश में रहता था और एक महीने पहले ही विदेश से लौटा था। मृतक की मां अमरजीत कौर (60) ने बताया कि वह चक शरीफ थाना भैणी मियां खां की रहने वाली हैं। उनके 3 बच्चे हैं जो विदेश में रहते हैं। पुर्तगाल में रहने वाला उनका छोटा बेटा गुरजीत सिंह एक महीने पहले विदेश से लौटा था।उन्होंने बताया कि उनके जेठ का बेटा गुरप्रीत उनके पड़ोस में रहता है। 

    आरोपियों ने उनके खेतों में खाल डाला हुआ है। अमरजीत कौर ने बताया कि आरोपी को कई बार खाल हटाने के लिए कहा गया लेकिन आरोपी ने खाल नहीं हटाया। पीड़ित ने बताया कि 11 जून को वह और उसका बेटा गुरजीत अपने खेत पर गए थे। वहां आरोपी गुरप्रीत भी मौजूद था। जब गुरप्रीत को खेतों में से पानी का खाल हटाने के लिए कहा गया तो वह उन्हें धमकाने लगा। रात करीब 8.45 बजे वे घर में मौजूद थे, तभी आरोपी गुरप्रीत, मंजीत कौर, सुरिंदर कौर, नवदीप कौर, नवरीत कौर उनके घर में घुस आए और उनके बेटे पर किरच से हमला कर दिया। 

    जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसने और उसकी जेठानी ने शोर मचाया तो आरोपी हथियार लेकर मौके से भाग गए। उसके बेटे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी सुमनप्रीत मान ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • National Highway पर चावलों से भरा ट्रक पलटा, मची अफरा तफरी

    National Highway पर चावलों से भरा ट्रक पलटा, मची अफरा तफरी

    सोलन : चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर चावलों से भरा ट्रक पलट गया। जिसके कारण फोरलेन की एक लेन बंद हो गई।  जानकारी के अनुसार यह ट्रक नारायणगढ़ से फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के चावल लेकर सोलन आ रहा था। सोलन एफसीआई के गोदाम में चावलों को उतरना था।

    जब ट्रक सुबह सोलन से कुछ दूरी पर समलेच के पास पहुंचा तो आगे चल रही टैंपो ट्रैवलर ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसे देखते हुए ट्रक चालक ने ट्रक को दूसरी तरफ के लिए काटा तो नियंत्रण खो बैठा और ट्रक डिवाइडर से टकराता हुआ पलट गया। 

    ट्रक में लोड चावल की बोरियां फोरलेन की दूसरी लेन में बिखर गईं, जिससे एक लेन बंद हो गई। हालांकि बाद में चावल की बोरियों को वहां से हटा लिया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया।गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

  • बड़ा हादसाः सो रहे परिवार पर पलटा ट्रक, बच्चों सहित 8 की मौत

    बड़ा हादसाः सो रहे परिवार पर पलटा ट्रक, बच्चों सहित 8 की मौत

    हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई में बालू से भरा ट्रक झोपड़ी पर पलट गया। घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई। अब परिवार में सिर्फ एक बच्ची बची है। मरने वालों में पति-पत्नी, 4 बच्चे, दामाद और नातिन शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा शहर से 50 किलोमीटर दूर कानपुर हाईवे पर बुधवार रात 1.30 बजे मल्लावां चुंगी के पास हुआ। मृतकों की पहचान अवधेश (45), उनकी पत्नी सुधा (42), 3 बच्चे- सुनैना (11), लल्ला (5), बुद्ध (4), और दामाद करन (25), उनकी पत्नी हीरो (22) और बेटी कोमल (5) के रूप में हुई। मल्लावां कस्बे में कानपुर-हरदोई मार्ग पर लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- रात में हम लोग सो रहे थे, तभी अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। हम लोग दौड़कर अवधेश के घर पहुंचे।

    देखा तो पूरा परिवार ट्रक के नीचे दबा था। एक बच्ची घायल पड़ी थी। हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने JCB बुलवाई। इसके बाद ट्रक को सीधा किया गया। बालू को हटवाया गया। घायल बच्ची बिट्टू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में बच्ची के पैर में चोट आई है। वह सदमे में है उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रही। ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार ने 2 छोटी-छोटी झोपड़ी बना रखी थी। हादसे के वक्त कुछ लोग घर के बाहर, तो कुछ झोपड़ी के अंदर सो रहे थे। मासूम बच्ची अपनी नानी के साथ दूसरी झोपड़ी में सो रही थी। रात में गर्मी बहुत थी, तो नानी घर के बाहर आकर सो गई। इस वजह से बच्ची की जान बच गई।

    पड़ोसी ने बताया कि हम लोग नट जाति के हैं। ऐसे ही सड़क किनारे घर बनाकर रहते हैं। जब मैं पहुंचा तो झोपड़ी बालू से ढकी थी। आस-पास के लोग भी जुट गए थे। हम लोगों को समझ नहीं आया कि कैसे इन लोगों को बाहर निकालें। तब तक पुलिस भी आ गई। पुलिस ने जेसीबी मंगवाई, पहले ट्रक हटवाया। फिर बालू को जेसीबी से हटवाया। एक-एक कर 8 शव निकले। हादसे में अवधेश का पूरा परिवार खत्म हो गया। पड़ोस के रहने वाले अनुराग ने बताया- अवधेश का दामाद करन पत्नी और बेटी के साथ 4 दिन पहले ससुराल आया था। सभी अक्सर यहां आते रहते थे। इस बार ज्यादा रुक गए थे। कल रात सब बाहर बैठे थे। तब हमने इन लोगों से बात भी की थी तो करन ने मुझसे हाल-चाल भी पूछा था। सब बहुत खुश थे।

    डीएम मंगला प्रसाद ने बताया कि ट्रक कानपुर से सफेद बालू लादकर हरदोई जा रहा था। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ट्रक को JCB से खींचकर कोतवाली मल्लावां लाया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना पर सीएम योगी ने प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए। साथ ही घायल बच्ची के समुचित इलाज करवाने को कहा है।

  • Punjab: करोड़ों की हेरोइन, 16 जिंदा कारतूस और पिस्टल सहित दो गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab: करोड़ों की हेरोइन, 16 जिंदा कारतूस और पिस्टल सहित दो गिरफ्तार, देखें Video

    गुरदासपुरः पंजाब पुलिस द्वारा शरारती अनसरों पर कारवाई करते हुए आज फतेहगढ़ चूड़ीयां रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से सात किलो हेरोइन, 30 बोर की पिस्तौल और 16 जिंदा कारतूस सहित एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।आरोपियों की पहचान गांव झंझोटी निवासी गुर साहिब सिंह और दूसरे आरोपी की पहचान तरनतारन जिले के निवासी साजन सिंह के रूप में हुई।

    पुलिस का कहना है कि मिली सूचना के आधार पर फतेहगढ़ चुंडीयां रोड पर नाका लगाया गया था और इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आज इन आरोपियों को  माननीय न्यायालय में पेश कर इन्हें रिमांड पर लिया जाएगा और उनसे और जानकारी हासिल की जाएगी। 

  • शौकीनों को बड़ा झटकाः शराब और बियर की बढ़ी कीमतें, पढ़ें नए रेट 

    शौकीनों को बड़ा झटकाः शराब और बियर की बढ़ी कीमतें, पढ़ें नए रेट 

    चंडीगढ़ः शराब के शौकिनों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हरियाणा में नई लीकर पॉलिसी बुधवार से लागू हो गई है। ऐसे में अब प्रदेश में शराब के शीकौनों के लिए बुरी खबर है। देसी शराब के 5 रुपए तो बीयर के 20 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे। अंग्रेजी शराब की बोतल पर भी 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा में नई आबकारी नीति लागू हो रही है। सरकार बार इम्पोर्टेड शराब को इसके दायरे में लाई है। होलसेल से जिस रेट पर ठेकेदार को विदेशी शराब मिलेगी, उस पर 20 प्रतिशत लाभ मानकर उस शराब की बिक्री होगी।

    होटल में लाइसेंसी बार संचालक अब आसपास के तीन ठेकों में से किसी से भी शराब खरीद सकेंगे। ये भी शर्त रखी है कि तीनों ही शराब ठेके अलग-अलग लाइसेंस धारकों के होने चाहिए। इस बार आबकारी नीति में रिजर्व प्राइस के मुकाबले 7 प्रतिशत तक बढ़ोतरी गई है, जबकि शराब के दाम कम बढ़ोतरी गई है। पहले प्रति पेटी 50 से 60 रुपए बढ़ाए जाते थे। इस बार 20 से 25 रुपए प्रति पेटी की बढ़ोतरी की गई है।

    उधर, होटल में बार का लाइसेंस  होने पर संचालक अपने होटल के आसपास के तीन ठेकों से भी शराब खरीद सकते हैं। हालांकि, शर्त है कि तीनों ही शराब के ठेके अलग-अलग लाइसेंस धारक होने चाहिए। हरियाणा की नई आबकारी नीति में रिजर्व प्राइस के मुकाबले 7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।