Blog

  • मानव शरीर में भगवान परशुराम जी ने धरती पर मां बगलामुखी की पहली साधना: यति सत्यदेवानन्द सरस्वती जी महाराज

    मानव शरीर में भगवान परशुराम जी ने धरती पर मां बगलामुखी की पहली साधना: यति सत्यदेवानन्द सरस्वती जी महाराज

    सनातन के कई यौद्धाओं ने मां पीतांबरा बगलामुखी की साधना से ही विजय प्राप्त की

    ऊना/ सुशील पंडित : अखिल भारतीय संत परिषद् के तत्वाधान में हिन्दू बचाओ मोर्चा के द्वारा सनातन धर्म की रक्षा हेतु सनातन धर्म के शत्रुओं के समूल विनाश हेतु सनातनियों के आपसी भाईचारे हेतु मां जगदंबा और भगवान महादेव शिव की अखण्ड भक्ति, सद्बुद्धि, शक्ति तथा सनातन धर्मालंबियों की वंश वृद्धि हेतु चल रहे पांच दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ यज्ञ के दुसरे दिन यज्ञ आचार्य यति सत्यदेवानन्द सरसवती जी महाराज शिष्य परम् पूजनीय महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी जी महाराज ने धर्म चर्चा में कहा कि मां बगलामुखी दस महाविद्याओं में अष्ठ महाविद्या है भगवान विष्णु जी की वैष्णव शक्ति है। विजय की दात्री है शत्रु हंता है।
    इनकी सबसे पहले पृथ्वी पर मानव शरीर में भगवान परशुराम जी ने साधना करी है। जब उनका संघर्ष क्षत्रियों के एक वंश से चल रहा था उसमें विजय प्राप्ति के लिए भगवान परशुराम जी ने मां बगलामुखी की साधना करी।उनके बाद रावण, द्रोणाचार्य, भगवान राम, योगेश्वर श्री कृष्ण जी तथा पांडवों सही कई धर्म के यौद्धाओं ने धर्म युद्ध को जीतने हेतु समय समय पर मां बगलामुखी की साधना करी है तथा विजय प्राप्त करी है।कालान्तर के चलते और संतानियों के निजी स्वार्थ के चलते यह विद्या केवल आपसी लड़ाई जमीनी मुकदमे या दुसरे की बुराई के लिए मां की साधना होने लग गई जिसके कारण  सनातनी स्वयं की अपने विनाश की तरफ़ बड़ रहे हैं।इसी भ्रांति को मिटाने के लिए तथा सनातन धर्म पर आए समय की सबसे बिकट संकट से निपटने के लिए शिव शक्ति धाम डासना परिवार के द्वारा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरि जी के भारत के शक्ति पीठों तथा सिद्ध पीठों में सनातन धर्म की रक्षा हेतु मां पीतांबरा बगलामुखी को पुणे जागृत करने का संकल्प लिया गया।
    उसी उद्देश्य से धर्म भूमी कुरूक्षेत्र के पावन धाम से पांच दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ साधना आरम्भ करके हिमाचल प्रदेश के शक्ति पीठ मां ज्वालामुखी पंजाब के सिद्ध पीठ मां कामाक्षी देवी धाम तथा कई गांवों के प्रसिद्ध मन्दिरों में यज्ञ करते हुए मां कांगड़ा माता बृजेश्वरी देवी मन्दिर मण्डल के जमानाबाद के चमत्यकारेश्वर शिव मंदिर में 5 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ साधना की जा रही है।आज दुसरे दिन उनके साथ डॉक्टर पवन गौतम, रवि, सुनील, कपलेश्वर गोल्डी चौधरी, रमेश सैनी, सुरेन्द्र चौधरी आदि ने हवन में आहुति डाल कर पुण्य अर्जित किया।
  • ਪੰਜਾਬ: ਹੜਾਂ ਨਾ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਖੇਤਰਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਹਰਜੋ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਹੜਾਂ ਨਾ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਖੇਤਰਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਹਰਜੋ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਸ. ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਹੜਾਂ ਨਾਲ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਖੇਤਰਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਅੱਜ ਨੰਗਲ ਦੇ ਜਵਾਹਰ ਮਾਰਕਿਟ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੇ ਜਿੱਥੇ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਨੇ ਵਪਾਰੀ ਵਰਗ ਦਾ ਕਾਫੀ ਨੁਕਸਾਨ ਕੀਤਾ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਆਪਣੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕੇ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਦੌਰੇ ਤੇ ਹਨ ਅਤੇ ਜਮੀਨੀ ਹਕੀਕਤ ਨੂੰ ਨੇੜੇ ਤੋ ਜਾਣ ਰਹੇ ਹਨ। ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਰਸਾ ਨਦੀ ਦਾ ਪਾਣੀ ਅਕਸਰ ਹੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਖੇਤਾਂ, ਜਮੀਨਾ, ਘਰਾਂ ਤੇ ਪਸ਼ੂ ਧੰਨ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਵਾਰ ਗੁਰੂ ਸਹਿਬਾਨ ਦੀ ਮਿਹਰ ਰਹੀ ਕਿ ਇਸ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਕੋਈ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀ ਹੋਇਆ। ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਰਥਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਵੱਡਾ ਘਾਟਾ ਪਿਆ ਹੈ ਪ੍ਰੰਤੂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਝ ਦਾ ਪ੍ਰਮਾਣ ਦਿੱਤਾ ਹੈ, ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਜਿਕਰਯੋਗ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਈ ਹੈ, ਤੇਜੀ ਨਾਲ ਹਾਲਾਤ ਆਮ ਵਰਗੇ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ। ਸਰਸਾ ਨਦੀ ਨੂੰ ਚੈਨੇਲਾਈਜ਼ ਕਰਨ ਤੇ ਬੰਨ੍ਹ ਮਾਰਨ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੈ, ਜੋ ਵੱਡਾ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਮੱਦਦ ਨਾਲ ਹੀ ਸੰਭਵ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਕੁਦਰਤੀ ਆਫਤ ਦੌਰਾਨ ਸਹੂਲਤਾ ਪਹੁੰਚਾਉਣਾ ਰਾਜ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ ਤੇ ਅਸੀ ਆਪਣੇ ਫਰਜ਼ ਨਿਭਾ ਰਹੇ ਹਾਂ।

  • खंड विकास कार्यालय गगरेट में तीन दिवसीय प्रशिक्षिण शिविर का हुआ शुभारंभ 

    खंड विकास कार्यालय गगरेट में तीन दिवसीय प्रशिक्षिण शिविर का हुआ शुभारंभ 

    ऊना/सुशील पंडित : खंड विकास कार्यालय गगरेट में गुरूवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खंड विकास अधिकारी हिमांशी शर्मा की अध्यक्ष्यता में की गई। इस प्रशिक्षण शिविर में संघनई, कलोह, गगरेट, बड़ोह, लोहारली पंचायत के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन में आपदा प्रबंधन के मूल विषयों एवं आपदा प्रबंधन में स्वयंसेवियों की भूमिका पर चर्चा की गई। इसके अलावा लीडिंग फायर ऑफिसर राकेश एवं मनोहर ने आग के प्रकार एवं उससे बचाव के तरीकांे के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की। 
  • बागवानी विभाग के डाॅ केके भारद्वाज उप निदेशक पद हुए पदोन्नत

    बागवानी विभाग के डाॅ केके भारद्वाज उप निदेशक पद हुए पदोन्नत

    कांगड़ा के नगरोटा बगवां में देंगे उप निदेशक पद पर सेवाएं
     
    ऊना/सुशील पंडित : बागवानी विभाग जिला ऊना में कार्यरत विषय विशेषज्ञ डॉ केके भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उप निदेशक (बागवानी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह आदेश सचिव (बागवानी) हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि डॉ केके भारद्वाज जिला ऊना में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा विषय विशेषज्ञ (बागवानी), ऊना के अलावा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं मैनेजमेंट एक्सपर्ट (शिवा प्रोजेक्ट) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। 
    प्रदेश सरकार द्वारा उनकी पदोन्नति के उपरांत जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में उप निदेशक (बागवानी) के समकक्ष फ्रूट टेक्नोलॉजिस्ट के पद पर उनकी नियुक्ती की गई है। डॉ भारद्वाज की पदोन्नति पर हिमाचल प्रदेश बागवानी सेवाएं संघ (प्रथम श्रेणी), जिला ऊना इकाई ने बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं तथा इस पदोन्नति के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है । उप -निदेशक पद पर पदोन्नति उपरांत डॉ भारद्वाज ने कहा कि किसानों और बागबानों के उत्थान के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासत्मक योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के भरसक प्रयास किए जाएंगे ताकि किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ बागवानी के क्षेत्र में रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें।
  • नशा उन्मूलन के लिए कारगर सिद्ध होगा नशा मुक्त ऊना अभियान – विश्व मोहन देव चैहान 

    नशा उन्मूलन के लिए कारगर सिद्ध होगा नशा मुक्त ऊना अभियान – विश्व मोहन देव चैहान 

    ऊना/सुशील पंडित : क्षेत्रवासियों को नशे की चपेट में आने से बचाने के लिए नशा मुक्त ऊना अभियान एक वरदान साबित होगा तथा जन सहभागिता से इसे जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान ने जिला मुख्यालय ऊना में इस संबंध में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान दी। चिकित्सा खंड ऊना तथा बसदेहड़ा की आशा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित इस कार्यशाला में करीब 150 से अधिक आशा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में आशा कार्यकर्ताओं को नशा मुक्त ऊना अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी के अलावा अभियान को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ताओं के दायित्व से संबंधित महत्वपूर्ण योगदान बारे उन्हें विस्तार से समझाया गया।
    इस अवसर पर विश्व मोहन देव चैहान ने कहा कि युवा पीढ़ी में नशे का बढ़ता प्रचलन आज शहरों, कस्बों तथा गांवों में एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार व प्रशासन के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर चलना होगा तभी देश का भविष्य – युवा पीढ़ी को इस गर्त से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त ऊना अभियान के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के बारे में प्रेरित करने के साथ-साथ भविष्य में होने वाले नशे के दुष्प्रभावों के वारे में भी जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा नशे की गर्त में फंस चुके लोगों को नशा मुक्त केंद्रों के माध्यम से उनका उपचार व मार्गदर्शन किया जाएगा। इसके लिए नशा मुक्ति अभियान के तहत विशेष ओपीडी शुरू की जाएंगी जहां पर केवल नशे से ग्रस्त रोगियों का ही उपचार किया जाएगा।
    एसडीएम ऊना ने बैठक में उपस्थित सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे भविष्य में अपने अपने कार्य क्षेत्रों में आयोजित ग्राम सभा की बैठकों के अलावा महिला मंडलों तथा युवक मंडलों की बैठकों में जाकर लोगों को नशे के बारे में जागरूक करें ताकि क्षेत्र में नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सके।इस मौके पर एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान, खंड चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ रामपाल, नशा मुक्त ऊना अभियान के तकनीकी विशेषज्ञ विजय कुमार, मीडिया समन्वयक समाक्षी तथा समन्वयक साहिल सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे ।
  • एसडीएम ऊना ने प्रभावित परिवार को मौके पर प्रदान की राहत राशि 

    एसडीएम ऊना ने प्रभावित परिवार को मौके पर प्रदान की राहत राशि 

    ऊना/सुशील पंडित :  गतदिनों भारी बारिश होने के कारण जिला ऊना के चड़तगढ़ गांव के वार्ड नम्बर 6 में लता देवी पत्नी स्वर्गीय शाम लाल का रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। इस संबंध में एसडीएम विश्व मोहन देव चैहान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवार को तत्काल  उसी दिन 10 हज़ार रूपये राहत राशि के रूप में प्रदान किए। एसडीएम ऊना ने स्वयं मौके पर पहंुच कर प्रभावित परिवार को हुए नुक्सान का जायजा लिया।
  • अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यकारिणी का हुआ विस्तार 

    अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यकारिणी का हुआ विस्तार 

    ऊना/सुशील पंडित : आज कर्मचारी महासंघ इकाई बंगाणा में नवनिर्वाचित प्रधान प्रकाश चंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यकारिणी का विस्तार किया गया । इस कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह, प्रेस सचिव मनजीत सिंह, लेखाकार सतीश कुमार , राजकुमारी  ब अमिता को सदस्य तथा अन्य को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में जिला परिषद में कार्य कर रहे पंचायत सचिव ,तकनीकी सहायक , सहायक अभियंता को 6 वेतन आयोग लागू न होने ब पुरानी पेंशन स्कीम न मिलने पर चर्चा हुई। पिछले 11 वर्षों से जो डेली बेसिस पर फोर्थ क्लास के जो कर्मचारी लगे हुए हैं उनको रेगुलर करने हेतु चर्चा हुई।इस मौके पर महा सचिव कमल देव,वरिष्ठ उप प्रधान जीवन कुमार, ,उप प्रधान सचिन शर्मा व चमन लाल, वरिष्ठ सलाहकार श्री जोगिंदर सिंह, जिला प्रतिनिधि श्री विनय शर्मा श्री संजीव  कुमार व अन्य गणमान्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे i
  • पंजाबः कैप्टन अमरिंदर की बेटी और केबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा में हुआ विवाद, देखें वीडियो

    पंजाबः कैप्टन अमरिंदर की बेटी और केबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा में हुआ विवाद, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब के कई जिले इस वक्त बाढ़ के प्रभाव में हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। पंजाब सरकार ने आपदा प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। राज्य का बड़ा हिस्सा जलमग्न हुआ पड़ा है। अधिकांश पानी पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से आया है, जहां भारी बारिश हुई है।

    वहीं, दूसरी ओर पटियाला से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयिंदर कौर में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों आपस में बहस करते नजर आए। जिसके बाद कैप्टन अमरिंदर की बेटी ट्रैक्टर पर चढ़ गई और कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा को खरी खोटी सुनाने लगी। दरअसल, हर कोई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। एक गांव में लोगों को बचाने के दौरान मंत्री जोड़ामाजरा और बीबा जयिंदर कौर एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आए।
    कैप्टन अमरिंदर की बेटी ने कहा कि हमने लोगों की मदद के लिए यहां पर सबको फोन किया है। इसके जवाब में जब कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने पूछा कि आपने किसे फोन किया तो कैप्टन अमिरंदर की बेटी जयिंदर कौर ने बताया कि उन्होंने डीसी सहित अन्य अधिकारियों को फोन की किया लेकिन कोई भी अभी तक यहां नहीं पहुंचा है। इस दौरान जयिंदर कौर ने ट्रैक्टर को रोक लिया। जिसके बाद जयिंदर कौर और कैबिनेट मंत्री में तीखी नोकझोक देखने को भी मिली।

  • जालंधरः लव मैरिज को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने पति लगाए अगवा करने के आरोप, देखें Live

    जालंधरः लव मैरिज को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने पति लगाए अगवा करने के आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: किशन पुरा में 3 दिन पहले लड़का-लड़की ने लव मैरिज करवा ली। जिसके बाद लड़की परिजनों पर लड़के से मारपीट के आरोप लगाए है। वहीं लड़की ने पति को अगवा करने के आरोप लड़के की मामी पर लगाए है। इस मामले को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। लड़की का कहना है कि उसने 3 दिन पहले अपनी मर्जी से लड़के से शादी की थी।

    जिसके बाद आज लड़के के घरवालों ने बहला फुसला कर फोन करके घर बुला लिया। जहां लड़की के घरवाले भी मौजूद थे। इस दौरान लड़की के घरवालों पर लड़के से मारपीट के आरोप लगाए गए। वहीं अब लड़की ने अपने पति को अगवा करने के आरोप लड़के की मामी पर लगाए है।

  • बड़ी खबरः पानी के तेज बहाव के कारण नदी पर बना पुल टूटा, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः पानी के तेज बहाव के कारण नदी पर बना पुल टूटा, देखें वीडियो

    उत्तराखंडः उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बारिश की वजह से काफी तबाही हुई है। खासकर पहाड़ी राज्यों में तो बारिश की वजह से हालात और बुरे हो गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के पौड़ी जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण मालन नदी पर बना पुल तेज बहाव के कारण बीच से टूट गया। पुल टूटने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो चुका है और कोटद्वार सिगड़ी लालढांग हरिद्वार जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो चुका है।

    बेतहासा हुए खनन को भी पुल टूटने के मुख्य कारकों में से एक बताया जा रहा है। उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर बुधवार को भी बारिश जारी रही और इस दौरान तीन व्यक्तियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कई मार्ग बंद हो गए हैं जिससे जन-जीवन के साथ ही चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है। चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली और जोशीमठ के बीच पांच जगहों पर भूस्खलन और मलबा गिरने से बंद हो गया है।

    चमोली के अपर जिला सूचना अधिकारी रविन्द्र नेगी ने बताया कि प्रशासन ने बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को गौचर, कर्णप्रयाग और नंदप्रयाग में सुरक्षित स्थानों पर रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह सभी जिलों में सड़क मार्ग एवं बारिश की स्थिति के बारे में स्वयं जानकारी ले रहे हैं और सभी जगह जिला प्रशासन एवं राज्य आपदा प्रतिवादन बल को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।