Blog

  • जालंधरः मोटरसाइकिल चोरी के मामले में थाने के चक्कर काट रहा युवक 

    युवक का आरोपः मामला दर्ज करने की जगह बाइक की इंश्योरेंस बारे में पूछने लगी पुलिस

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन चोरी के घटनाओं के मामले सामने आ रहे है। वहीं जालंधर से लुधियाना हाईवे धनोवाली फाटक के पास कॉस्मो टाटा के बहार बनी पार्किंग से चोर मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसका 4 दिन पहले पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी हो गया था। इस घटना की सूचना उसने पुलिस को भी दी लेकिन युवक का आरोप है कि पुलिस घटनास्थल पर मौका देखने तक ही नहीं आई। युवक ने आरोप लगाए है कि वह कई बार थाने में चक्कर काट चुका है लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर अभी तक मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया है।

    बाबा बुड्ढा जी नगर के रहने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि उनसे 4 दिन पहले कॉस्मो टाटा में काम मिला था और वह शनिवार को काम पर आया था लेकिन दोपहर जब खाना खाने के लिए शोरूम से बहार निकला तो उसका मोटरसाइकिल पार्किंग में नहीं था। वह काफी समय तक मोटरसाइकिल ढूंढता रहा, लेकिन कहीं नहीं मिला। मुकेश ने आरोप लगते हुए कहा कि उनसे पुलिस को कॉल की लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं आया। जिसके बाद वह खुद नंगलशामा चौंकी में शिकायत देने गया।

    युवक ने आरोप लगाए है कि पुलिस अधिकारी एफआईआर करने वजह उससे बाइक की इंश्योरेंस के बारे में पूछने लगे। मुकेश ने पुलिस की ढीली गुजारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि चार दिन से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी कोई पुलिस मुलाजिम सीसीटीवी देखने भी नहीं आया। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसका मोटरसाइकिल जल्द उसे वापिस दिलवाया जाएं क्यों कि उसे काम पर आने में बहुत परेशानी होती है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ ਓਪਰੇਸ਼ਨ ਸੀਲ-5, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਇਕ ਪਾਸੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ, ਇਕ ਪਾਸੇ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਅਤੇ ਇਕ ਪਾਸੇ ਹਿਮਾਚਲ ਦੀ ਸਰਹੱਦ ਲਗਨ ਦੀ ਵਜ੍ਹਾ ਨਾਲ ਸੁਰਖਿਆ ਦੇ ਲਿਹਾਜ਼ ਨਾਲ ਕਾਫੀ ਅਹਿਮ ਮੰਨਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸੇ ਲਈ ਜਿਲਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੀ ਪੁਲਿਸ 24 ਘੰਟੇ ਅਲਰਟ ਤੇ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਚ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ, ਜਿਲਾ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਜਿਲੇ ਦੀ ਵੱਖ ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਸਪੈਸ਼ਲ ਨਾਕੇ ਵੀ ਲਗਾਏ ਗਏ। ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਸਰਚ ਓਪਰੇਸ਼ਨ ਵੀ ਚਲਾਏ ਜਾਂਦੇ ਨੇ। ਇਸੇ ਦੇ ਚਲਦੇ ਜਿਲੇ ਚ ਓਪਰੇਸ਼ਨ ਸੀਲ 5 ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ, ਹਿਮਾਚਲ ਅਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ ਨਾਲ ਲਗਦੀ ਸਰਹਦ ਤੇ ਵਸੇ ਪਿੰਡ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਚ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਚੈਲਿੰਗ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਜਿਸ ਵਿਚ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੱਖ ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੋਂ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਓਪਰੇਸ਼ਨ ਸੀਲ ਤਹਿਤ ਜਿਲੇ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਚ ਸਰਚ ਓਪਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ ਜਿਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਹਿਮਾਚਲ, ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਅਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ ਨੇੜਲੇ ਕਸਬਿਆਂ ਅਤੇ ਪਿੰਡਾਂ ਤੋਂ ਕਾਫੀ ਬਰਾਮਦਗੀ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਓਪਰੇਸ਼ਨ ਅਜੇ ਵੀ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਪੁਰਾ ਦੀਨ ਚਲਣ ਵਾਲੇ ਓਪਰੇਸ਼ਨ ਚ ਹੋਰ ਵੀ ਰਿਕਵਰੀ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ।

  • जालंधरः मनी एक्सचेंज के दुकानदार पर चाकुओं से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: मनी एक्सचेंज की दुकान के मालिक पर चाकुओं से हमला करने वाले हमलावर की वीडियो वायरल होने के बाद थाना एक की पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान इंदरप्रताप निवासी नंदनपुर रोड के रूप में हुई है। वीडियो में हमलावर तेजधार से दुकानदार तेजधार चाकू से वार कई वार करता है और दुकानदार अपने बचाव के लिए हाथ आगे करता है तो उसके दो जगह कट लग गए थे।

    इस दौरान पीड़ित के हादसे में दोनों हाथों पर 12 से 14 टांके लगे थे। हमला होते देख सामने की दुकान पर बैठी दुकानदार की पत्नी ने आकर दोनों को छुड़वाती है और युवक को पकड़ लेती है। थाना एक के प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि मकसूदां चौंक में मनी एक्सचेंज की दुकान पर लड़ाई झगड़ा हुआ है। जिसके बाद उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई थी और आरोपी इंदरप्रताप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

  • पंजाबः शादी की सालगिरह मना रहे परिवार के घर पर बदमाशों ने किया पत्थरों से हमला

    पटियालाः अबचल नगर में हमलावारों द्वारा एक घर पर पथराव करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त घर में परिवार शादी की सालिगरह मना रहा था कि इस दौरान हमलावारों द्वारा उनके घर के बाहर पत्थराव किया गया। इसकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि अबचल नगर में रहने वाले टिंकू कुमार और उनकी पत्नी सुदर्शना देवी घर पर अपनी शादी की सालगिरह मना रहे थे। जहां कुछ नकाबपोश युवक उनके घर के बाहर आए और घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

    जिसकी तस्वीरें घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं और पुलिस ने इस पर मामला भी दर्ज कर लिया है। टिंकू कुमार का कहना है कि मेरी पत्नी गर्भवती है। हम उन लड़कों को जानते हैं जिन्होंने हमारे घर पर पत्थर और ईंटों से हमला किया, वे हमारे पड़ोस में घर के बगल में रहते हैं और कबूतर उड़ाते हैं। वे सारा गंदा सामान हमारे घर पर फेंक देते हैं इसलिए हमने उनके घर जाकर ही उन्हें समझाया। जिसके चलते युवक अपने दोस्तों के साथ हमारे घर पर हमला करने आया था। वहीं, अनाज मंडी थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮਾਂ ਤੇ ਆਪਣੀ 11 ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਮਾਰਨ ਦੇ ਲੱਗੇ ਇਲਜ਼ਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਲੋਪੋਕੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਕੱਕੜ ਵਿਖੇ ਇਕ ਮਹਿਲਾ ਉੱਪਰ ਸਾਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਦੇਣ ਦੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਉਪਰੰਤ 2 ਸਾਲ ਦੀ ਬੱਚੀ ਦੀ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਮੌਤ ਹੋ ਜਾਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਲੜਕੀ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਉੱਪਰ ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਦੇ ਕੇ ਨੂੰ ਜਾਨੋ ਮਾਰਨ ਦੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ ਹਨ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਬੱਚੀ ਦੇ ਵਾਰਸ ਥਾਣਾ ਲੋਪੋਕੇ ਵਿਖੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਰਹੇ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਬੱਚੀ ਨਿਮਰਤ ਦੇ ਪਿਤਾ ਹੀਰਾ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਕੱਕੜ ਨੇ ਭਰੇ ਹੋਏ ਮਨ ਨਾਲ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰੀ ਪਤਨੀ ਲਛਮੀ ਕੌਰ ਦੇ ਗੁਆਂਢ ਵਿਚ ਰਹਿੰਦੇ ਲੜਕੇ ਨਾਲ ਨਜਾਇਜ਼ ਸਬੰਧ ਸਨ। ਪਤਾ ਲੱਗਣ ‘ਤੇ ਅਸੀਂ ਉਸ ਨੂੰ ਕਈ ਵਾਰ ਰੋਕਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਪ੍ਰੰਤੂ ਉਹ ਅੜੀ ਰਹੀ। ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਲਛਮੀ ਕੌਰ ਨੇ ਸਾਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਖਾਣੇ ‘ਚ ਨੀਂਦ ਦੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਦੇ ਦਿੱਤੀਆਂ ਤੇ ਆਪਣੇ ਪ੍ਰੇਮੀ ਨਾਲ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਈ। ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਕਾਰਨ ਸਾਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਸਿਹਤ ਖਰਾਬ ਹੋ ਗਈ ਪ੍ਰੰਤੂ ਇਹ ਛੋਟੀ ਬੱਚੀ ਦੀ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ

    ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਬੱਚੀ ਦੀ ਮਾਤਾ ਲਕਸ਼ਮੀ ਕੌਰ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਿਕ ਬੱਚੀ ਦੇ ਪਿਤਾ ਹੀਰਾ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਵੀ ਜਾਂਚ ਦੇ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਬੁਲਾਇਆ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਲਕਸ਼ਮੀ ਕੌਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦੇ ਉੱਪਰ ਲੱਗੇ ਸਾਰੇ ਆਰੋਪ ਬੇਬੁਨਿਆਦ ਹਨ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਬੱਚੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਸੀ। ਉਹ ਆਪਣੇ ਪੇਕੇ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਵੱਲੋਂ ਉਸਦੀ ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾ ਹੀ ਉਸ ਤੋਂ ਲੈ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਜਾਣਬੁਝ ਕੇ ਉਹਨੂੰ ਫਸਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਪੁਲਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਤਹਿਤ ਹੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਫਿਲਹਾਲ ਮ੍ਰਿਤਕ ਬੱਚੀ ਦੇ ਮਾਤਾ ਅਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਬੱਚੀ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਾਂਚ ਦੇ ਲਈ ਬੁਲਾਇਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • जालंधरः कानूनगो ने जड़ा थप्पड़, व्यक्ति ने लगाए आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: तहसील से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तहसील में उस समय हंगामा हो गया, जब व्यक्ति ने कानूनगो पर थप्पड़ मारने के आरोप लगाए। व्यक्ति का आरोप है कि कानूनगो ने उसके कान के नीचे जोर से थप्पड़ मारा। जिसके बाद वहां पर व्यक्ति द्वारा हंगामा किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए जस्सी ने बताया कि वह पार्किंग पर काम करता है। इस दौरान वहां पर गाड़ियां लगाने की जगह कम होने के कारण कानूनगो को गाड़ी वहां पर ना लगने के लिए कहा था। जिसके बाद जस्सी ने आरोप लगाए कि इस दौरान कानूनगो ने थप्पड़ जड़ दिया

    वहीं पार्किंग के अन्य व्यक्ति ने बताया कि कानूनगो सत्ता ने कहा उसे धमकी देते हुए कहा कि वह उसे जानता नहीं है क्या? ठेकेदार सुमित ने कहाकि गेट नंबर 3 पर पटवारी, कानूनगो और अन्य कर्मियों द्वारा गाड़ियां लगाई हुई थी। जिसके कारण पार्किंग फुल हो गई थी। इस दौरान उनके कर्मी जस्सी ने उसे जगह बनाकर गाड़ी एडजस्ट करवाने के लिए भी कहा। लेकिन उक्त कानूनगो ने जस्सी पर 4 थप्पड़ जड़ दिए। इस मामले को लेकर ठेकेदार ने आरोप लगाए है कि जब उसने कानूनगो से बात करने की कोशिश की तो उक्त कानूनगों ने उसके साथ भी दुरव्यवहार किया। ठेकेदार ने कहा कि वह मामले की शिकायत सीपी साहिब को देने जा रहे है।

  • पंजाबः फर्नीचर शोरूम में लगी भयानक आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    लुधियानाः बसंत कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दुकान मालिक का लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। शोरूम के संचालक के मुताबिक, धार्मिक दीवान के केस थे। किसी ने उन्हें फोन कर आग लगने की घटना के बारे में बताया। आग शोरूम की पहली मंजिल पर लगी। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, फर्नीचर शोरूम के संचालक ने कहा कि अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आ जातीं तो शायद ज्यादा नुकसान से बचा जा सकता था। वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

  • जालंधरः नगर निगम दफ्तर के बाहर कर्मियों ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर के बाहर कर्मियों ने आज फिर से धरना लगा दिया है। कर्मियों का कहना है कि पिछले लंबे अरसे से उनकी मांगों की ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि उनके मुलाजिमों को पक्का नहीं किया जा रहा। जिसके चलते प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें कि बीते दिन भी कर्मियों ने प्रदर्शन किया था। कर्मियों का कहना है कि आज निगम कमिशनर किसी कारणों से ज्वाइन नहीं कर पाए है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि एक दो दिन में पहल के आधार पर कच्चे मुलाजिमों को पक्के किया जाएगा। जिसके बाद कर्मियों ने धरने को सोमवार तक स्थगित कर दिया है। उनका कहना है कि अगर सोमवार तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो दोबारा धरना लगाया जाएगा। इस दौरान उनके द्वारा प्रशासन का पुतला भी फूंका जाएगा।

    गौरतलब है कि बीते दिन यूनियन प्रधान बंटू सभरवाल की अगुवाई में ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के दफ्तर के बाहर धरना दिया गया था। इस दौरान बंटू सभवाल ने कहा था कि पिछले लंबे समय से उनकी मांगों में शामिल DA का भता, पुरानी पेशन स्कीम बहाल करने की, कच्चे मुलाजिम पक्के करना आदि है। इस दौरान अलग-अलग यूनिनयों के सदस्य व अलग-अलग विभागों में मुलाजिम उपस्थित हुए।

  • लश्कर के आतंकी की हत्या, इस हमले का था मास्टरमाइंड

    इस्लामाबादः  पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के एक प्रमुख आतंकवादी अदनान अहमद उर्फ ​​हंजला अदनान को कराची में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी।   हंजला 2016 में  पंपोर में CRPF काफिले पर हमले का मास्टरमाइंड था और भारत  में मोस्ट वांटेड आतंकी था । इस हमले में 8 जवान शहीद हुए थे, जबकि 22 जवान जख्मी हुए थे।

    इसके अलावा हंजला ने साल 2015 में जम्मू के उधमपुर में BSF काफिले पर हमला करवाया था जिसमें BSF के 2 जवान शहीद हुए थे जबकि 13  जवान जख्मी हुए थे। NIA ने इस हमले की जांच  के बाद 6 अगस्त 2015 को चार्जशीट दाखिल की थी।  इन दोनों हमलों में हंजला पाकिस्तान में बैठकर आतंकियों को निर्देश दे रहा था। 

  • Axis Bank में घुसे लुटेरे, पुलिस ने किया इलाका सील, अंदर स्टाफ-ग्राहक फंसे

    आराः बिहार के आरा में सर्किट हाउस रोड पर एक्सिस बैंक की शाखा में लूट की खबर आ रही है। खबर है कि लुटेरे बैंक के अंदर ही हैं और पुलिस ने पहुंचकर ब्रांच को बाहर से घेर लिया है। पुलिस ने अंदर फंसे लुटेरों से एनकाउंटर के खतरे के मद्देनजर इलाके को भी सील कर दिया है और आस-पास से लोगों को हटाया जा रहा है। सीनियर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अपराधियों के अंदर ही होने की सूचना है और पुलिस ने चारों ओर से बैंक को घेर रखा है। आरा सर्किट हाउस रोड को बंद कर दिया गया है। एक्सिस बैंक के मैनेजर बाहर हैं लेकिन कुछ कर्मचारी अंदर हैं।

    अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि बैंक के अंदर आधा दर्जन के करीब हथियारबंद क्रिमिनल हैं जो बैंक स्टाफ से लॉकर की चाबी ले चुके हैं। पुलिस ने दो कर्मचारियों को बैंक के किसी दूसरे रास्ते से बाहर निकाला है। मेन गेट का शटर लुटेरों ने गिरा दिया है। यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है कि अंदर कितने कर्मचारी और ग्राहक हैं जो लुटेरों के एक तरह से बंधक बन चुके हैं। मौके पर मौजूद सीनियर पुलिस अफसर लुटेरों से सरेंडर की अपील कर रहे हैं और संभावित मुठभेड़ के लिए चाक-चौबंद हैं।