Blog
-

आज का राशिफल, 4 जुलाई 2023
मेष: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।वृष: अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी।मिथुन: रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोमांस में सफलता मिलेगी, प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी।कर्क: वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। आर्थिक तंगी रहेगी।सिंह: तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। रोमांस में सफलता मिलेगी, आपसी संबंधों को महत्व दें। पूंजी संचय की बात बनेगी।कन्या: चोट व रोग से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल न करें।तुला: घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।वृश्चिक: संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।धनु: पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में सफलता मिलेगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।मकर: शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें। मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।कुंभ: घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।मीन: पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। -

जालंधरः चोरी के आठ मोटरसाइकिल सहित 2 गिरफ्तार
जालंधर, ENS: थाना रामांमडी की पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए हुए आठ मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सन्नी उर्फ चिट्ठा निवासी गांव धनोवाली और मोहित थापर निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई रूपलाल पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान सूर्या एन्क्लेव से काजी मंडी रोड के पर मौजूद थे, जहां उन्हें दो मोटरसाइकिल सवार युवक उन्हें देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें एएसआई रूपलाल में अपनी टीम सहित दबोच कर सख़्ती से पूछताछ की तो आरोपितों ने बताया कि उन्होंने मोटरसाइकल रामांमडी से चोरी किया था जिसके बाद एएसआई रूपलाल के आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया तो रिमांड दौरान उनके कब्जे से कुल चोरी की हुए आठ मोटरसाइकिल बरामद हुए।
-
जालंधरः वांछित भगोड़ा गिरफ्तार
जालंधर,ENS: पीओ स्टाफ की पुलिस ने वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान परमजीत सिंह उर्फ प्रिंस निवासी गाँव फोल्ड़ीवाल थाना सदर के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 25 अगस्त 2020 को थाना 6 में मुक़दमा नंबर 268 IPC धारा 188 के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत ने आरोपित परमजीत को 9 मई 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने अपनी टीम सहित उसे घर से दबोच कर संबंधित थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है।
-

जालंधरः नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर गिरफ्तार
जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रोहित उर्फ काका निवासी टैगोर नगर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान पटेल चौंक के पास मौजूद थी, जहा उनकी टीम को कपूरथला चौंक की तरफ से एक पैदल आता व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगा।
जिसे उनकी टीम ने दबोच कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि यह सप्लाई कहा से लेकर आया था और कहा देने जा रहा था।
-

गुरु पूर्णिमा पर डेरा बाबा रूद्रानंद में हजारों श्रद्धालुओं ने किए गुरु दर्शन
ऊना/ सुशील पंडित: आश्रम डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम नारी में आज सुबह 5:00 बजे से श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थी 1:00 बजे तक कतारें मुख्य सड़क तक पहुंच रही थी महाराज श्री 1008 सुग्रीवानंद जी अपने सिहांसन पर 10:00 बजे विराजमान हुए पहले उनके शिष्य अचार्य हेमानंद जी ने विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ उनका पूजन किया उसके उपरांत श्रद्धालुओं ने माथा टेकना शुरू करके महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। आज आश्रम में लगभग 30000 श्रद्धालुओं ने अपने गुरु को मत्था टेक कर अपने को धन धन्य पाया। माथा टेकने के उपरांत श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद भी ग्रहण किया.
गौरतलब है कि आश्रम में कभी भी लॉ एंड ऑर्डर रखने के लिए पुलिस ने कभी कदम नहीं रखा। पूर्व सैनिकों का एक संगठन ही यहां अनुशासन की देखरेख करता है और व्यवस्थाओं को देखता है महाराज श्री सुबह 10:00 बजे से 6:00 बजे तक बैठेंगे और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। गर्मी होने के बावजूद भी श्रद्धालुओं के लिए ठंडा जल नींबू पानी तथा पंखों की व्यवस्था भी की गई थी मैट बिछाए हुए थे तथा उस पर छाया मांन भी लगे थे अधिकतर श्रद्धालु अपने आप को सुविधामें महसूस कर रहे थे। -

अम्ब में अज्ञात कारणों के चलते व्यक्ति ने निगला ज़हरीला पदार्थ
ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल अम्व के तहत 42 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते कोई ज़हरीला पदार्थ निकल लिया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर ओर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद कस्बा अम्व निवासी उक्त व्यक्ति ने घर मे कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना की जानकारी लगने के बाद परिजन पीड़ित को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्व उपचार के लिए लेकर पहुंचे। यहाँ पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। पीड़ित की बेहोशी की हालत होने के कारण पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई है। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। -

जिला ऊना में गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट के लिए तिथियां निर्धारित
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत 4 जुलाई तथा 19 जुलाई को गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट 5 जुलाई और 26 जुलाई को, ऊना आरएलए के तहत ड्राईविंग टेस्ट 6 जुलाई, 18 जुलाई व 24 जुलाई को आयोजित होंगे।आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि अंब विधानसभा क्षेत्र के तहत गाड़ियों की पासिंग 10 व 27 जुलाई तथा ड्राईविंग टेस्ट 11 जुलाई और 28 जुलाई को होंगे। उन्होंने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए गाड़ियों की पासिंग 7, 13, 17, 25, व 31 जुलाई तथा ड्राईविंग टेस्ट 14 व 21 जुलाई को आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त बंगाणा के तहत गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट 20 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। -

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अुनराग ठाकुर मंगलवार को ऊना प्रवास पर
ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 4 जुलाई को प्रताः 11 बजे गगरेट विधानसभा के अंतर्गत स्वामी अमर ज्योति कंदबाड़ी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री दोपहर 2.30 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत एसडीएम और बीडीओ के साथ बैठक करेंगे। -

एन सी सी शिविर के नौंवे दिन कैडेट्स ने शारीरिक व्यायाम एंव फिटनेस गतिविधियों के साथ शुरुआत की
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत पडते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल पाठशाला थाना कलां में चल रहे एनसीसी नौसेना के वार्षिक शिविर के नौवें दिन की शुरूआत कैडेट्स ने शारीरिक व्यायाम एवं फिटनेस गतिविधियों के साथ की। इसके उपरान्त कैडेट्स ने भारतीय सेना के साइकलिंग अभियान जो कि पटियाला से बांदल वैली चम्बा तक जा रहा है का कैम्प परिसर में स्वागत किया। कैप्टन नवजोत सिंह एयर डिफेंस 145 एस.पी. की अध्यक्षता में 17 सदस्यीय दल इस साइकलिंग अभियान का संचालन कर रहा है।
कैप्टन नवजोत सिंह ने कैडेट्स को बताया कि किस प्रकार भारतीय सेना में प्रवेश पाया जा सकता है। इसकी पत्रिकाएं भी कैडेटस को इन्होने प्रदान की। कैम्प कमांडेंट कमांडर देवाशीष गुहा ने कैडेट्स को अपने सम्बोधन में बताया कि भारतीय सेना में प्रवेश पाने के लिए कैडेट्स में अनुशासन, लग्न, धैर्य एवं शारीरिक फिटनेस के महत्व के बारे में जानकारी दी। नौसेना के मुख्य प्रशिक्षक भरत भूषण ने कैडेट्स का साक्षात्कार लिया जिससे कि इन कैडेट्स में से बैस्ट कैडेट का चुनाव होना है इस प्रक्रिया को पूरा किया। -

पंजाब: इस इलाके में हुई गैस लीक, बच्चों समेत कई लोग अस्पताल में भर्ती, देखें तस्वीरें
डेरा बस्सी: लालडू के गांव चोदहेरी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दोपहर को रिहायशी इलाके में क्लोरीन गैस लीक हो गई। यह गैस ट्यूबवेल पर पड़े करीब 10 साल पुराने सिलेंडर से लीक हुई। जब गैस अचानक लीक हुई तो लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन होने लगी। रिहायशी इलाके में गैस रिसाव के कारण गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने बच्चों को लेकर घरों से बाहर निकल आए। छोटे बच्चों समेत दो दर्जन लोगों को इलाज के लिए डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इनमें एक गर्भवती महिला भी थी, जिसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल रेफर किया गया था।



अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि गांव में पानी के ट्यूबवेल की मोटर खराब होने पर मरम्मत का काम चल रहा था। इसी बीच ठेकेदार ने 10 साल पुराने सिलेंडर को बाहर निकाल दिया, जिसमें क्लोरीन गैस थी, जिससे रिसाव होने लगा। जैसे-जैसे गैस फैलने लगी लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सूचना मिलने पर डेराबस्सी से फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। क्लोरीन गैस सिलेंडर को पानी की टंकी में डुबाकर गैस का असर रोका गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।