अम्ब में अज्ञात कारणों के चलते व्यक्ति ने निगला ज़हरीला पदार्थ 

ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल अम्व के तहत 42 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते कोई ज़हरीला पदार्थ निकल लिया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर ओर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद कस्बा अम्व निवासी उक्त व्यक्ति ने घर मे कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना की जानकारी लगने के बाद परिजन पीड़ित को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्व उपचार के लिए लेकर पहुंचे। यहाँ पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। पीड़ित की बेहोशी की हालत होने के कारण पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई है। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *