Blog

  • जालंधरः पत्रकार हर्ष मेहरा के पिता का 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

    जालंधरः पत्रकार हर्ष मेहरा के पिता का 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

    जालंधर, ENS: एनकाउंटर न्यूज के पत्रकार हर्ष मेहरा के पिता की बीते दिन सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हर्ष मेहरा के पिता सतपाल सिंह का आज अंतिम संस्कार किशनपुरा श्मशानघाट में 4 बजे किया जाएगा। बता देंकि बीते दिन रायपुर रोड़ पर हर्ष अपने पिता को लेने पहुंचा था। इस दौरान पैदल सड़क क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने (सफेद रंग) ने उनको टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान जब वह अपने पिता को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • होशियारपुरः तेज बारिश के चलते गिरी घर की छत

    होशियारपुरः तेज बारिश के चलते गिरी घर की छत

    होशियारपुरः जिले के गांव हरदोखनपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेज बारिश के चलते मकान की छत गिर गई। हालांकि हादसे के दौरान परिवार के सदस्य इस दौरान घर में मौजूद थे। गनीमत यह रही कि इस हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। वहीं मलबे के नीचे दबने से घर में रखा सारा सामान खराब हो गया।

    मामले का जानकारी देते हुए तरसेम लाल ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। उसका बेटा और पत्नी काम पर जाने के लिए खाना बना रहे थे। वह भी घर पर ही मौजूद था। तेज बारिश में अचानक उसके घर की छत गिर गई। हादसे में उसे मामूली चोटें आई। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला। उन्होंने बताया है कि 2019 में उनके घर की साथ वाले कमरे की भी छत गिर चुकी है। उनकी सरकार और प्रशासन से उनकी आर्थिक मदद करने की अपील की है। 

  • धारा 144 लागू,  आदेश जारी

    धारा 144 लागू, आदेश जारी

    पंचकूला : डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने धारा 144 लागू कर दी है। आशा वर्करों के धरना प्रदर्शन और विधानसभा घेराव करने पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि आज आशा वर्करों द्वारा अपनी मांगों को लेकर पंचकूला से चंडीगढ़ की ओर हरियाणा विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया है। जिसके मद्देनजर पंचकूला पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह ने पंचकूला में धारा 144 लागू की है।

    इसके तहत 5 या 5 से अधिक लोगों के इकट्ठे होने पर और हथियार लेकर चलने पर पूर्णतया प्रतिबंध है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश भर से आशा वर्कर आज पंचकूला पहुंचेंगी। पिछले 20 दिनों से आशा वर्कर अपनी मांगों को लेकर जिला स्तर पर हड़ताल कर रही हैं

  • नवांशहर-जालंधर नेशनल हाईवे पर 3 गाड़ियां की भयानक टक्कर, देखें वीडियो

    नवांशहर-जालंधर नेशनल हाईवे पर 3 गाड़ियां की भयानक टक्कर, देखें वीडियो

    हादसे में रेलिंग तोड़कर दूसरी सड़क पर गिरी कार

    बंगाः नवांशहर-जालंधर नेशनल हाईवे के अधीन आते गांव मल्लापुर अड़का के पास 3 गाड़ियों की भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे के दौरान एक गाड़ी रेलिंग तोड़ते हुए सड़क के दूसरे किनारे जा गिरी। मामले की जानकारी देते हुए कार चला रही महिला ने बताया कि जब गाड़ी मल्लापुर गांव के पास पहुंची तो वहां एक क्रॉस कट था, जहां सड़क पर खड़े मोटरसाइकिल सवार को बचाने के लिए उसने ब्रेक लगाया, तभी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और रेलिंग से टकराकर पलट गई।

    इस हादसे में महिला को ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हाईवे पर हादसा देख एक इनोवा कार किनारे रुक गई। कार चालक वहां से दुर्घटनाग्रस्त कार को बचाने के लिए निकल गया। इसी बीच एक और गाड़ी उसके आगे आकर रुकती है। इसी दौरान पीछे से आ रहे 2 वाहन खड़े दोनों वाहनों से टकरा गए। हालांकि मौके पर बड़ा हादसा होने से टल गया। इन हादसों के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। बंगा सदर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने कारों को साइड में कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः अकाली दल की जिला प्रधान के घर टूटा दुखों का पहाड़

    पंजाबः अकाली दल की जिला प्रधान के घर टूटा दुखों का पहाड़

    श्री आनंदपुर साहिबः शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की जिला अध्यक्ष कुलविंदर कौर को उस समय गहरा सदमा लगा, जब उनकी सास बीबी गुरनाम कौर का निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक ठेकेदार कुलवंत सिंह की मां 75 वर्षीय बीबी गुरनाम कौर कुछ समय से बीमार थीं। दोपहर 1.30 बजे स्थानीय श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • पंजाबः मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए पिता का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए पिता का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उनका सरकार से भरोसा उठ चुका है, यदि बेटे के कत्ल का इंसाफ न मिला तो वे अपने बेटे के खुन से सने कपड़े पहनकर अदालत व लोगों के बीच जाएंगे ताकि उनके बेटे को इंसाफ मिल सके। बलकौर सिंह रविवार को गांव मूसा में सिद्धू के प्रशंसकों को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने अब एक ऐसा कुर्ता पजामा सिलाई करवाया हैं। जिसके ऊपर सिद्धू को कत्ल किए जाने वाले स्थान और उसकी हवेली की तस्वीरे छपी हुई है और इसके साथ ही जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला लिखा हुआ है। इस कुर्ते पर सिद्धू मूसेवाला का जन्म साल 1993 और 29 2022 भी अंकित हैं, जिस दिन उसकी गांव जवाहरके में हत्या हुई थी।

    रविवार को देश विदेश से सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक गांव मूसा पहुंचकर सिद्धू के माता पिता से दुख साझा करते हैं और सिद्धू के लिए इंसाफ की मांग करते हैं। पिता बलकौर सिंह ने कहा कि वे लगातार इंसाफ की मांग रहे हैं और पंजाब के 92 में से एक ही विधायक सही बात करता है तो पूर्व पुलिस अधिकारी हैं। जिसने एक गैंगस्टर पार्टी में गए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि इंसाफ कहां है, आज भी सरेआम गैंगस्टर अदालत में पेशी भुगतने के लिए ब्लैक कलर की एनक लगाकर पहुंचते हैं।

    उन्होंने सवाल उठाया कि करोड़ों रुपये की हेरोइन के मामले में पेशी भुगतने के लिए लारेंस को वीडियो में आप ने भी देखा होगा कि किस प्रकार वह ब्लैक कलर की एनक और ब्रांडेड कपड़े पहनकर पहुंचता हैं।उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों? यह सब सरकार, बड़े पुलिस अधिकारी औरा राजनेताओं की मिलीभगत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े पुलिस अधिकारियों ने गैंगस्टरों से पैसा लेकर अपने बच्चों को विदेश सेटल किया हुआ है। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते कहा कि जब मेरा बेटा हथियारों पर कोई गीत गाता था तो उसके खिलाफ फोरन मुकदमा दर्ज किया जाता था, लेकिन आज कुछ गायक गैंगस्टरों को प्रमोट करने के लिए हथियारों वाले गीत गा रहे हैं, फिर उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

  • सिनेमा हॉल में गदर-2 फिल्म देखने गए युवक की मौत

    सिनेमा हॉल में गदर-2 फिल्म देखने गए युवक की मौत

    नई दिल्ली : यूपी के लखीमपुर खीरी में फिल्म देखने गए एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।  युवक एक सिनेमा हॉल में गदर-2 फिल्म देखने का इंतजार कर रहा था। जिसके चलते उसे सीने में जोर से दर्द उठती है और वह कुर्सियों पर जा गिरता है।ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि युवक थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के द्वारकापुरी मोहल्ले का रहने वाला था और 32 वर्षीय का था।

    युवक की पहचान अक्षत तिवारी के तौर पर हुई है।  अक्षत तिवारी महेवागंज में रजत मेडिकल स्टोर के नाम से दवाई की दुकान चलाते थे। सदर कोतवाली के फन मॉल की घटना बताई जा रही है। अक्षत  गदर-2 फिल्म देखने के लिए फन सिनेमा हॉल गया था। जैसे ही वो फोन पर किसी से बात करता हुआ सिनेमा हॉल के गेट पर पहुंचा,   हार्ट अटैक आने से गिरकर उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी।

  • जालंधर सहित 10 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

    जालंधर सहित 10 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

    19 गांवों में नहीं बिजली, पानी को तरसे लोग

    चंडीगढ़ः पंजाब में आज जालंधर, कपूरथला सहित 10 जिलों में आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 3 घंटों में पंजाब के क़रीब आधा दर्जन ज़िलों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि कुछ जालंधर सहित कुछ इलाकों में सुबह से तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला और शहीद भगत सिंह नगर में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगले दो दिन रुक-रुक कर पंजाब में बारिश होगी।

    इस बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, वहीं उमस में कमी के साथ चिपचिपाहट वाली गर्मी से राहत मिलने वाली है। तरनतारन के गांव घडुंम में 100 फीट टूटे धुस्सी बांध को बांधने का काम जारी है। 19 के करीब गांवों में अभी भी पानी घुसा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले 2-3 दिनों में बांध का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां के हालात सामान्य होने लगेंगे। बाढ़ का पानी अभी भी गांवों में होने के कारण 19 के करीब गांवों में बिजली अपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।

    आलम यह है कि 19 के करीब गांवों के लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। इन गांवों में सरहद के साथ सटे गांव मुठियांवाला और घडुंम के आसपास के गांव कोट बुड्ढा, कुत्तीवाला, सभरा, डुमनीवाला, गुल्लेवाला, भूरा हथर, गडियाके, जल्लोके, भाऊवाल, बंगला राय के, तलवंडी सोभा सिंह, महनेके जंड, जोध सिंह वाल और झुगियां कालू शामिल हैं। बिजली ना होने के कारण इन इलाकों में पानी की मोटरें काम नहीं कर रही हैं। कुत्तीवाला के किसान रेशम सिंह ने कहा कि पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए हरिके के डेरे सुरसिंह से पानी भेजा गया है।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਮੌਤ ਦਾ ਅਫਸੋਸ ਕਰਨ ਆਏ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੇ ਕਿਤੀ ਇਹ ਸ਼ਰਮਨਾਕ ਹਰਕਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮੌਤ ਦਾ ਅਫਸੋਸ ਕਰਨ ਆਏ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੇ ਕਿਤੀ ਇਹ ਸ਼ਰਮਨਾਕ ਹਰਕਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਮਮਦੋਟ : ਪਿੰਡ ਰਹੀਮੇ ਵਿਖੇ ਸ਼ਾਮੀ ਕਰੀਬ ਸਾਢੇ ਚਾਰ ਵਜੇ ਘਰ ‘ਚ ਬੈਠੀ ਇਕੱਲੀ ਔਰਤ ਦੇ ਕੰਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਵਾਲੀਆ ਖਿੱਚ ਕੇ ਭੱਜ ਨਿਕਲੇ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ਖੇਤਾਂ ਚੋਂ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ। ਪੀੜਤ ਬਜ਼ੁਰਗ ਔਰਤ ਹਰਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਘਰ ਦੇ ਅੰਦਰੋਂ ਉਹ ਇਕੱਲੀ ਮੌਜੂਦ ਸੀ ਅਤੇ ਦੋਵੇਂ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਵਿਚੋਂ ਇਕ ਉਸ ਦੇ ਨਾਲ ਪਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਦਾ ਅਫਸੋਸ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤਾ, ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਧੱਕਾਮੁੱਕੀ ਕਰਕੇ ਕੰਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖਿੱਚ ਲਈਆਂ ਅਤੇ ਧੱਕੇ ਮਾਰ ਕੇ ਅੰਦਰ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ।

    ਜੇਠ ਦੀਦਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਲੁਟੇਰੇ ਭੱਜੇ ਤਾਂ ਭਰਜਾਈ ਨੇ ਰੌਲਾ ਪਾ ਦਿੱਤਾ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਪਿੱਛਾ ਕਰਕੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚੋਂ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ। ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਏ ਐਸ ਆਈ ਨੇ ਦੋਵਾਂ ਚੋਰਾਂ ਕੋਲੋਂ ਖੋਹੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆ ਹਨ ਅਤੇ ਹੋਰ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • जालंधर-लुधियाना रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से यातायात हुआ प्रभावित

    जालंधर-लुधियाना रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से यातायात हुआ प्रभावित

    जालंधर, ENS: शहर में आज सुबह हुई तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम में बदलाव जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसी के तहत कई जगह पर वृक्ष गिरने और पानी भरने की भी ख़बरें सामने आयी है। जालंधर से लुधियाना को जाने वाला रेल ट्रैक भी इस कारण कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ है। जिसके कारण कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई इस दौरान एक ट्रेन गोराया रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट  2460 गाड़ी नंबर डाउन ट्रैक पर खड़ी रही जो 8:20 पर आई 9:13 पर रवाना हुई।

    इस दौरान रेल यातायात बहाल हो पाया इस दौरान क़रीब 4 प्रमुख गाड़ियां प्रभावित रहीं । करीब 45 मिनट तक रेल मार्ग बाधित रहा। उधर शहर में तेज बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी भर गया है। सुबह सवेरे दफ्तरों को जाने वाले लोगों को इसी कारण भारी दिक़्क़त का सामना भी करना पड़ा। बादल इतने घने छाए की शहर में पूरी तरह से अंधेरा छा गया है। बारिश इतनी तेज है कि इसके कारण दोपहिया व अन्य वाहनों को चलने में दिक़्क़त हो रही थी ।