झांसी: कल यानि गुरुवार को अतीक अहमद के बेटे असद का यूपी एसटीएफ द्वारा एनकाउंटर कर दिया गया था, जिसके बाद से ही अतीक गहरे सदमे में हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर अतीक लॉकअप में पूरी रात सदमे में रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कानूनी पेचीदगी के कारण अतीक अपने बेटे असद के जनाज़े में शामिल नहीं हो पाएगा। बीते दिन गुरुवार को हुई देरी की वजह से कोर्ट में कागजात दाखिल नहीं हो सके और आज कोर्ट बंद है। इन हालातों में अब असद के नाना और उसके मौसा उसकी बॉडी को लेने झांसी जाएंगे। यूपी एसटीएफ ने अतीक के बेटे असद के साथ-साथ शूटर गुलाम का भी झांसी में एनकाउंटर कर दिया था। बता दें कि ये दोनों उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी थे।
Blog
-

आज का राशिफल, 14 अप्रैल 2023
आज का राशिफल, 14 अप्रैल 2023
मेष: चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।
वृष: कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें।
मिथुन: भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा।
कर्क: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी।
सिंह: बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
कन्या: सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
तुला: पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रमाद न करें।
वृश्चिक: जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें।
मकर: डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।
कुंभ: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें। -

पंजाब: 40 डिग्री पहुंचा तापमान, इस दिन बूंदाबांदी के आसार
चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा में मौसम का मिजाज और तल्ख हो गया है। दोनों प्रदेशों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सिरसा का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के फरीदकोट में 39.6 डिग्र्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि 15 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 16 और 17 अप्रैल को पंजाब व हरियाणा के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के अधिकतम तापमान में वीरवार को 0.9 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। समराला में 39.5, अमृतसर में 37.6, लुधियाना में 37.1, पटियाला में 38.3, बरनाला में 38.6, होशियारपुर में 38.1 और बठिंडा में 39 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट देखी गई। मुक्तसर में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, हरियाणा में वीरवार का दिन इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार हालत यही रहे तो अप्रैल के अंत तक पारा 42 डिग्री के पार तक जा सकता है।
-

Jalandhar : Swami Mohan Dass school के 3 मासूम स्टूडेंट्स की स्कूल में एंट्री बैन का मामला
आखिरकार DEO को आर्डर करना ही पड़ा, स्कूल बच्चों को प्रवेश देने पर हुआ बाध्य
DEO ने की मामला दबाने की कोशिश पर मीडिया के सामने हुए विफल
जालंधर (वरुण): बच्चों को स्कूल कैंपस में दाखिल न होने देने पर मकसूदा एरिया में स्थित स्वामी मोहन दास पब्लिक स्कूल को आखिरकार डीइओ ऑफिस द्वारा बच्चों को स्कूल में वापिस लेने के आर्डर जारी किए हैं, हालांकि डीइओ ऑफिस के नोटिस के बाद स्कूल ने क्या जवाब दिया या नहीं दिया।
यह DEO ने मीडिया को नहीं बताया, डीइओ एलिमेंटरी जरनेल सिंह ने मीडिया से कहा कि स्कूल पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन इस मामले को पूरी तरह से दबाने की फिराक में था, जिसका प्रमाण DEO की बातचीत से आखिर तक लगा।
बता दें कि मकसूदां में स्थित स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल में पढ़ने वाले 2 गर्ल स्टूडेंट सहित एक ब्वाय मासूम स्टूडेंट को नए सैशन में स्कूल कैंपस में गैर कानूनी तौर से प्रवेश करने से रोकने का मामला काफी गरमाने के बाद डीइओ एलिमेंटरी ने स्वामी मोहन दास स्कूल को नोटिस भेजकर बुधवार तक जवाब मांगा था । फिलहाल इस मामले में स्कूल प्रशासन की ओर से कोई पक्ष नहीं मिला है।
-

पंजाबः विजिलेंस ने फिर भेजा पूर्व CM चरणजीत चन्नी को नोटिस, पढ़े कॉपी
चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें इससे पहले बुधवार को पूछताछ के लिए तलब किया था। लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। जिसके बाद अब विजिलेंस ने दोबारा 14 अप्रैल को 10 बजे पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। गौर हो कि इससे पहले चन्नी को पेश होने के लिए बुधवार को और इससे पहले नोटिस जारी हो चुके हैं। लेकिन उन्होंने व्यस्तता जाहिर करते हुए 20 अप्रैल तक पेशी से छूट मांगी थी। अब विजिलेंस ने एक और नोटिस जारी करते हुए लिखा है कि उन्हें 14 अप्रैल को अपना पक्ष रखने के लिए पेश होना होगा।
दरअसल, पिछले महीने जब विजिलेंस ब्यूरो को पता चला था कि चन्नी विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो 7 मार्च को उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। इसकी सूचना मिलने के बाद चन्नी ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें कहा कि उन्होंने अमेरिका जाने के अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। विजिलेंस ब्यूरो पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी, उनके भाइयों और परिवार के सदस्यों की संपत्ति की जांच कर रहा था। दरअसल, कुछ ठेकेदारों को पूर्व सीएम द्वारा अनुचित लाभ दिए जाने के बारे में विजिलेंस ब्यूरो को इनपुट मिले थे।
-

पंजाबः अमृतपाल सिंह के मदगार भाईयों को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो
होशियारपुर/अनिकेतः पंजाब पुलिस वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है। इसी के तहत देर रात पुलिस ने फगवाड़ा होशियारपुर रोड स्थित गांव राजपुरा भाईया से दो भाइयों को हिरासत में लिया है। सूत्रों की माने तो ये दोनों भाई 28 मार्च की रात अमृतपाल को अपने घर ले गए थे और वहां पर इन्होंने अमृतपाल सिंह को खाना खिलाया और कपड़े बदलने के लिए भी दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आज दोनों भाईयों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने काबू किए दोनों भाईयों को होशियारपुर जिला कोर्ट में सिमरनदीप सिंह सोही की अदालत में पेश किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नाम हरदीप सिंह (23 वर्षीय) निवासी गांव राजपुर, कुलदीप सिंह (33 वर्षीय) के रूप में हुई है। मेहतियाना पुलिस ने कोर्ट से 10 दिनों का रिमांड मांगा था, लेकिन माननीय कोर्ट द्वारा पूछताछ के लिए 4 दिनों का रिमांड दिया गया है।
-

Punjab National Bank में चली गोलियां, 12 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार, देखें CCTV
दो सुरक्षागार्ड को मारी गोली, एक की मौत
हाजीपुर: सारण जिले के सोनपुर में वीरवार की दोपहर दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक से बदमाशों ने 12 लाख रुपये की लूटकर फरार हो गए। इस दौरान बैंक के दो सुरक्षागार्ड को गोली भी मारी जिसमें से एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल सुरक्षाकर्मी को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। घटना सोनपुर थाना क्षेत्र के डीआरएम ऑफिस के समीप की है। यह इलाका वीआईपी है। दिनदहाड़े बेखौफ लुटेरों ने गन प्वाइंट पर घटना को अंजाम दिया है।
पांच की संख्या में थे बदमाश
मृतक सुरक्षागार्ड की पहचान महेश साह के रूप में हुई है। घायल होने वाले का नाम नरेश राय है। घटना के संबंध में बताया गया कि बदमाशों की संख्या पांच थी। सभी बाइक से पहुंचे थे। एक-एक कर सभी बैंक के अंदर घुसे। इसके बाद दाखिल होते ही बैंक के अंदर फायरिंग करने लगे। बैंक में लूट का विरोध करने पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को गोली मार दी।
दो सुरक्षाकर्मी में एक की मौत
बैंक के अधिकारी और कर्मियों के अनुसार 12 लाख रुपये की लूट की बात कही जा रही है। हालांकि मिलान के बाद आंकड़े ऊपर-नीचे हो सकते हैं। लूट की पुष्टि जिले के एसपी गौरव मंगला ने की है। एसपी ने कहा कि 10 से 12 लाख की लूट हुई है। जांच के बाद पता चल पाएगा। दो सुरक्षाकर्मी थे जिनमें से एक की मौत हो गई है। एक को पीएमसीएच भेजा गया है। एसपी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लेकर जांच की जा रही है। सीसीटीवी में कई बदमाशों के चेहरे दिख रहे हैं। वहीं कुछ ने अपने चेहरों को ढक रखा है।
पांच राउंड के आसपास की गई फायरिंग
बैंक में तैनात कर्मचारी पूजा कुमारी ने बताया कि पांच की संख्या में हथियार के साथ बदमाश आए थे। उनके चेंबर में आकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बैंक में मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोकना चाहा तो लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी। पांच राउंड के आसपास फायरिंग की गई है। लगभग 12 लाख रुपये लूटकर बदमाश भागे हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची है। जांच पड़ताल कर रही है।
-

ऊना पुलिस वाहन चालकों को कर रही जागरूक, फिर होंगे चालान
ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के निर्देशानुसार वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिये विशेष अभियान चलाया है । सदर थाना प्रभारी मनोज वालिया ने वताया कि यह अभियान दस दिन तक चलेगा जिसमें वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जायेगा । दस दिन तक ट्रिपल राईडिंग,विना नम्बर पलेट, विना हेलमेट और वाहन चलाते बक्त मोवाईल का प्रयोग करने वाले चालकों को हिदायत दी जायेगी।
उसके वाद जीरो टालरेंस की निति अपनाते हुए चालान काटे जायेगें। नाके के दौरान देखने को मिला की पुलिस को देखकर हाथ में लटका रखा हेलमेट लगा लेते हैं। लोग ऐसा ना करें बल्कि पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने हेलमेट लगाये हुए दोपहिया वाहन चालकों को प्रोत्साहित भी किया । दोपहिया वाहन पर जा रहे एक युवक ने अपने बच्चे को भी हेलमेट पहनाया हुआ था । थाना प्रभारी मनोज वालिया ने बच्चे को चॉकलेट देकर सम्मानित किया ।
वहीं विना हेलमेट और विना सीट वेल्ट पहने चालकों को हिदायत देकर छोड़ा गया । जहां दोपहिया वाहनों पर सवार दोनों लोगों के लिए हेलमेट पहना जरूरी किया गया है मगर अब दोपहिया वाहन पर सवार चालक भी हेलमेट पहनने में दिक्कत महसूस कर रहे है। हेलमेट ना पहनने वालों में अधिकतर युवा वर्ग ज्यादा मात्रा में नजर आते है। उन्होने लोगों से अपील की है कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस का साथ दें और यातायात नियमों का पालन करें । इस मौके पर थाना प्रभारी के साथ सिटी चौकी के प्रभारी तेजेन्द्र सिंह और अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे ।
-

पंजाबः संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, रेल रोकने का किया ऐलान
चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बार फिर से केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी के चलते संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब में 18 अप्रैल को रेलों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है। मोर्चे का कहना है कि दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक पंजाब में रेलें रोकी जाएंगी। बता दें कि वेल्यू कट को लेकर किसानों द्वारा यह मोर्चा लगाया जा रहा है। किसानों ने केंद्र के खिलाफ योग्य मुआवजा नहीं जाने के इल्जाम लगाए हैं। किसानों ने कहा कि उन्हें प्रति एकड़ के हिसाब से उन्हें मुआवजा दिया जाए। अगर फसल 100 प्रतिशत खराब है तो 50 हजार रुपए, अगर 50 प्रतिशत खराब है तो 25 हजार रुपए मुआवजा दिया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा ने यह भी ऐलान किया है अगर आम जनता 18 अप्रैल को परेशान नहीं होना चाहती तो वह उस दिन सफर न करें।
-

जब हम भजन करेगें तो भगवान हमें अवश्य ही मुक्ति देगें:आचार्य तरुण डोगरा
ऊना की ग्राम पंचायत झंबर में श्रीराम कथा महापुराण का विधिवत रूप हुआ समापन
ऊना/सुशील पंडित: जिला उपमंडल ऊना की ग्राम पंचायत झंबर में चल रही श्रीराम महापुराण कथा का वीरवार को विधिवत रूप से समापन हो गया। आचार्य तरुण डोगरा ने अपने मुखारविंद से कथा के समापन अवसर पर अमृत बर्षा करते हुए कहा कि साधु संत ही हमें सच्चा मार्ग दिखाते हैं और संतो का सानिध्य सहज नहीं मिलता। उन्होने कहा कि हमें प्रभु भजन करने के लिए ही भगवान ने इस धरती पर जन्म देकर भेजा है। जब हम भजन करेगें तो भगवान हमें अवश्य ही मुक्ति देगें। उन्होने बताया कि रामायण से हमें जीने की सीख मिलती है और श्रीमदभागवत कथा हमें मरना सीखाती है। क्योंकि यह मानव जीवन एक हवा का झोंका है जो आता है और चला जाता है। यदि हम चाहते हैं कि हमारा भगवान से मिलन से हो तो, हमें अपनी मृत्यु से डरना नहीं चाहिए। यदि हम कहीं भी रामकथा या भागवत कथा सुनने आते हैं तो हमें वहां से परम सौभाग्य लेकर जाना चाहिए।आचार्य तरुण डोगरा जी ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा में बताया गया है कि जो प्राणी कलयुग में भगवान का भजन करेंगे, उन्हें कोई कष्ट-कलेश नहीं होगा। उन्होने बताया कि इस धरती पर जीव अकेला पैदा हुआ था और अकेला ही इस संसार को छोड़कर जाएगा। उन्होने बताया कि किस प्रकार भगवान ने अनेक अवतारों में जन्म लेकर इस धरती को अधर्म से धर्म के मार्ग पर चलाया है और आज उस प्रभु के द्वारा ये सारी सृष्टि रचित है जिसे इस धरती का एक-एक जीव जानता है लेकिन आज के इस युग में लोग भगवान को न मानकर अपने आपको स्वंय भगवान का स्थान देने लगे हैं। उन्होने श्रीराम कथा में उपस्थित असंख्या में उमड़े श्रद्धालुओं को भक्ति रस में रंग दिया।उन्होने बताया कि भगवान की प्रथा और संतो के मिलने से ही प्रभु भक्ति की धारा उत्पन्न होती है और वह समय इतना अनमोल होता है कि भगवान भी इसकी कीमत नहीं चुका सकते। भगवान की भक्ति करने का एकमात्र यही रास्ता है कि हम कथा सुनने के माध्यम से ही भगवान के साक्षात दर्शन कर सकते हैं। उन्होने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने अपनी माया से किस प्रकार कामदेव को भी परास्त कर दिया था क्योंकि कामदेव गोपियों को पाना चाहते थे लेकिन श्री कृष्ण ने कामदेव को भी युद्ध करने तक चुनौती दे दी थी। क्योंकि गोपियां भी श्री कृष्ण का रसपान करती थी। और ठीक इसी प्रकार भगवान श्रीराम ने अपनी माया शक्ति से इस धरती पर मानव रूप धारण कर श्री रामायण की कथा अवतरित कर हमें जीने की सीख दी है। उन्होने कहा कि हम कथा सुनते हैं और चले जाते हैं लेकिन भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण ही एकमात्र हमारा सहारा है जो हमारी नैया पार कर सकते हैं।उन्होने बताया कि इस संसार पर हम स्वंय ही हावी हो चुके हैं और भगवान का नाम लेने से संकोच करते हैं। इसका कारण हम स्वंय नहीं ये कलयुग का प्रकोप है। क्योंकि ब्रह्मा द्वारा वेदों में ये लिखा भी गया है कि कलयुग में लोग पुण्य कम और पाप ज्यादा करेगें। उसी का परिणाम आज हम देख और सुन भी रहे हैं। उन्होने आज की युवा पीढ़ी को कथा के माध्यम से अच्छे कर्म करने का आग्रह करते हुए कहा कि आज का युवा वर्ग पुरानी संस्कृति, धर्म और हिंदुत्व समाज को भूलता जा रहा है। इसमें युवा पीढ़ी के साथ साथ उनके माता पिता का भी हाथ है क्योंकि अगर माता पिता द्वारा बच्चों को अच्छी शिक्षा और भारतीय संस्कृति के बारे में ज्ञान दिया जाता है तो काफी हद तक बच्चे और आज की युवा पीढ़ी इस देश का भविष्य बनकर उभर सकते हैं। उन्होने कहा कि सुख बाहर की नहीं, बल्कि भीतर की संपदा है। यह संपदा धन से नहीं, धैर्य से प्राप्त होती है। हमारा सुख इस बात पर निर्भर नहीं करता कि हम कितने धनवान है अपितु इस बात पर निर्भर करता है कि हम कितने धैर्यवान हैं। सुख और प्रसन्नता आपकी सोच पर निर्भर करती है। इस दौरान उन्होंने परमपिता परमात्मा से उपस्थित श्रोताओं के भविष्य के लिए सुख, समृद्धि, शांति की कामना भी की।
