पंजाब: 40 डिग्री पहुंचा तापमान, इस दिन बूंदाबांदी के आसार

चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा में मौसम का मिजाज और तल्ख हो गया है। दोनों प्रदेशों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सिरसा का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के फरीदकोट में 39.6 डिग्र्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि 15 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 16 और 17 अप्रैल को पंजाब व हरियाणा के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के अधिकतम तापमान में वीरवार को 0.9 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। समराला में 39.5, अमृतसर में 37.6, लुधियाना में 37.1, पटियाला में 38.3, बरनाला में 38.6, होशियारपुर में 38.1 और बठिंडा में 39 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट देखी गई। मुक्तसर में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, हरियाणा में वीरवार का दिन इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार हालत यही रहे तो अप्रैल के अंत तक पारा 42 डिग्री के पार तक जा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *