Blog

  • उप मुख्यमंत्री व विधायक राकेश कालिया को तलवार से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    उप मुख्यमंत्री व विधायक राकेश कालिया को तलवार से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री व विधायक राकेश कालिया को फेसबुक पर तलवार से मारने की धमकी देने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में शुभम जोशी पुत्र अरूण कुमार निवासी ललड़ी तहसील हरोली जिला ऊना ने आरोप लगाया कि 19.6.25 को इसने अपनी फेसबुक खोली तो फेसबुक पर किसी Sharp Shooter Nabahi wala  ने पोस्ट डाली हुई थी कि “  अभी अभी अमरीश राणा को गगरेट पुलिस ने किया गिरफ्तार”  किया जिस पर एक अन्य व्यक्ति ने रिप्लाई किया हुआ था कि “Dobara talwar ki maang kr rhi hai public” कमैंट किया था जिसके रिप्लाई में Sharp Shooter Nabahi Wala ने “तो इस bar किसी politician पर hi चलेगी”  तथा उप मुख्यमंत्री और विधायक राकेश कालिया को तलवार से मारने की धमकियां दी हुई थीं।

    वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा  351(3) वीएनएस के तहत थाना हरोली जिला ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Sampark Kranti Express के कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Sampark Kranti Express के कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    उड़ीसाः दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोच में अचानक धुआं उठने लगा। इस बात का अहसास होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। शोर गुल होने लगा। लोको पायलट को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद लोको पायलट ने रेलवे क्रॉसिंग के पास गाड़ी को रोका। गाड़ी रुकते यात्री डिब्बे से कूद पड़े। मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने डिब्बे में आई कमियों को दूर किया। अग्निशमन यंत्र से ब्रेक शू से उठ रहे धुएं को शांत किया। ‌जिसके बाद गाड़ी आगे के लिए रवाना हुई। मामला अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग के पास का है।‌

    उत्तर प्रदेश की औरैया से गुजरने वाली दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर अचानक चहलकदमी बढ़ गई। जब आनंद विहार से भुवनेश्वर जा रही उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के S-2 कोच पहिए में से धुआं उठने लगा। यह देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। रेल कर्मचारियों ने इसकी जानकारी लोको पायलट को दी।

    धुआं उठने की जानकारी मिलते ही उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के लोको पायलट ने अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग के पास गाड़ी को रोक दिया। गाड़ी रुकते S-2 कोच के यात्री नीचे कूदने लगे। ट्रेन में मौजूद अग्निशमन यंत्र से रेल डिब्बे के सुलग रहे ब्रेक शू पर काबू पाया गया। इस दौरान लगभग 15 मिनट गाड़ी रुकी रही। जिसके बाद गाड़ी आगे के लिए रवाना हुई और यात्रियों ने राहत की सांस ली।‌

  • मारपीट करने के आरोप पर मामला दर्ज

    मारपीट करने के आरोप पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: जिला कोर्ट परिसर में मारपीट करने के आरोप पर मामला दर्ज हुआ है।

    पुलिस को दी शिकायत में अजय कुमार निवासी गांव भरमाड़ डाकखाना भलौण तहसील बंगाणा ने आरोप लगाया कि 18 जून 25 को करीब 10 बजे कोर्ट परिसर ऊना में जब यह अपने बेटे अर्जुन पंडित के साथ कोर्ट में पेशी के लिए आया हुआ था तो इनका रास्ता रोककर इनके साथ मारपीट करके जान से मारने की धमकियां दीं ।

    वहीं शिकायत के आधार पर नितिन, प्रिंस व अन्य के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: मेन चौक पर भारत पेट्रोलियम के ट्रक और कार में हुई टक्कर, लगा जाम

    Jalandhar News: मेन चौक पर भारत पेट्रोलियम के ट्रक और कार में हुई टक्कर, लगा जाम

    जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास चौक पर भारत पेट्रोलियम की गाड़ी और कार में टक्कर हो गई। इस घटना में गाड़ी बुरी तरह से पेट्रोलियम गाड़ी में फंस गई। घटना में चौंक पर भारी जाम लग गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा ट्रैफिक को डायवर्ट करके दूसरी ओर से निकाला जा रहा है। इस घटना में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    वहीं कार चालक इंद्रजीत सिंह का कहना है कि भारत पेट्रोलियम की गाड़ी चालक ने तेज गति से गाड़ी मोड़ने के दौरान उसकी कार में टक्कर मार दी। कार चालक का आरोप है कि जिसके बाद चालक गलती मानने की बजाय कह रहा है कि गाड़ी लग जाती है। इंद्रजीत सिंह ने कहाकि वह बस्ती शेख से परिवार के साथ किसी काम के साथ जा रहा था। इस दौरान पेट्रोलियम गाड़ी चालक ने कार में टक्कर मार दी।

    वहीं गाड़ी चालक हरजीत ने कहाकि वह पंप से आ रहा था। इस दौरान कंडक्टर साइड पर गाड़ी टकरा गई। ड्राइवर का कहना हैकि उसे नहीं पता लगा कि गाड़ी कब लग गई। इस घटना में कार भारत पेट्रोलियम की गाड़ी ने नीचे फंस गई। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। ड्राइवर ने कहा कि वह होशियारपुर की ओर जा रहा था। वहीं पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के साथ बात की जा रही है।

  • Punjab News: Influencer Deepika Luthra को धमकी देने के मामले में आरोपियों को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    Punjab News: Influencer Deepika Luthra को धमकी देने के मामले में आरोपियों को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    अमृतसरः सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लुथरा को धमकी देने के मामले में आरोपियों को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। पुलिस ने रमनदीप सिंह को पटियाला से और जसप्रीत सिंह लुधियाना से गिरफ्तार किया था। वहीं थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि दोनों के फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं आज दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    दरअसल, इन्फ्लुएंसर दीपिका लुथरा को ईमेल के जरिए दोनों ने धमकियां दी थी। एसएचओ मोहित कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दोनों के मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

  • Punjab News: दोस्तों ने मिलकर 20 वर्षीय नौजवान का किया कत्ल, मामला दर्ज

    Punjab News: दोस्तों ने मिलकर 20 वर्षीय नौजवान का किया कत्ल, मामला दर्ज

    संगरूरः जिले के नजदीकी गांव शाहपुर कलां में कुछ युवाओं द्वारा आज अपने ही दोस्त की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार आज किसी बात को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोस्तों ने 20 वर्षीय कुलविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह, गांव शाहपुर कलां को भगवान वाल्मीकि धर्मशाला के पास बुलाकर डंडों और लाठियों से बेरहमी से पिटा। इस घटना में युवक की मौत हो गई।

    घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। पुलिस थाना चीमा के एसएचओ इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि गांव शाहपुर कलां में बीती रात कुछ युवाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, लेकिन पता चलने पर उनके माता-पिता ने उन्हें समझा-बुझा कर घर ले गए।

    जिसके बाद आज दोस्तों ने उसे बाहर बुलाया और उसके साथ मारपीट की। घटना में घायल युवक की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के बयानों पर गांव के ही भिंदर सिंह और जगसीर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार चल रहे है, जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: धार्मिक स्थल से लौट रहे सैनिक की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, एक की मौत

    Punjab News: धार्मिक स्थल से लौट रहे सैनिक की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, एक की मौत

    बटाला: कलानौर-बटाला मार्ग के अधीन आते गांव भागोवाल के पास भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। हादसा उस समय घटित हुआ, जब परिवार श्री दरबार साहिब से दर्शन करके वापिस लौट रहे थे। जहां इस भीषण हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, वहीं घटना में छुट्टी पर आए सैनिक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की मां, पत्नी और चचेरा भाई घायल हो गए। मृतक की पहचान 24 वर्षीय सैनिक महकदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी भंगवां के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक महकदीप सिंह वह घर छुट्टी पर आया हुआ था।

    आज वह परिवारिक सदस्यों सहित अपनी वर्ना गाड़ी नंबर पीबी 06 बीबी 0145 पर सवार होकर श्री दरबार साहिब अमृतसर के दर्शन करके लौट रहे थे। जब वह गांव भागोवाल के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सूखा पेड़ टूटने के बाद कार को उससे बचाते हुए संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे लगे पेड़ों में जा टकराई। हादसे में महकदीप सिंह, उसकी पत्नी रुपिंदर कौर, मां हरजिंदर कौर और मामले का बेटा गुरतेज सिंह जख्मी हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस पहुंची। 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सिविल अस्पताल बटाला ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने महकदीप सिंह को मृतक करार दे दिया। मृतक महकदीप के पिता सुखदेव सिंह भी पूर्व सैनिक है। महकदीप सिंह जुड़वें भाई है और उसका दूसरा भाई अमेरिका गया हुआ है। उधर, थाना किला लाल सिंह के एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

  • Punjab News: इन जगहो को सील कर की जा रही वाहनों की चेकिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: इन जगहो को सील कर की जा रही वाहनों की चेकिंग, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब मुहिम के तहत पंजाब पुलिस की ओर से आपरेशन सील के तहत हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के बॉर्डर के साथ लगते जिलों की सीमाओं को सील कर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिले में पुलिस की ओर से 8 नाके लगाकर 1 एसपी और 3 डीएसपी की निगरानी में 120 जवानों के साथ बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच की गई। इस अभियान निगरानी खुद एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने की।

    उन्होंने बताया कि जिले में नारकोटिक्स और ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए आपरेशन सील के तहत जिले भर में आठ जगहों पर नाके लगाकर चेकिंग की गई है। इस दौरान नारकोटिक्स व ड्रग्स के 5 मामले पकड़े गए हैं। जिनके खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आपरेशन सील चलाने का मकसद जिले में नशे की तस्करी रोकना और जिले की सीमाओं को और मजबूत करना है।

  • Punjab News: CM Mann ने इंटीग्रेटेड स्टेट वॉटर प्लान” लागू करने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann ने इंटीग्रेटेड स्टेट वॉटर प्लान” लागू करने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जल योजना पर विशेष मीटिंग की। इस दौरान सीएम मान ने मीटिंग में “इंटीग्रेटेड स्टेट वॉटर प्लान” लागू करने का ऐलान किया। बताया जा रहा हैकि सीएम मान ने राज्य के 115 ब्लॉकों में भूजल की कमी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए है। इस मीटिंग में ड्रिप सिंचाई, फसल डायवर्सिफिकेशन और सतही जल का उपयोग बढ़ाने की योजनाओं पर चर्चा की गई।

    वहीं सीएम मान ने घग्गर नदी के जल के पुनः उपयोग और ट्यूबवेल मीटरिंग जैसे कदमों को प्राथमिकता देने को कहा। जल प्रबंधन में निजी क्षेत्र और जन भागीदारी बढ़ाने के लिए CSR फंड का बेहतर उपयोग करने की योजना बनाई गई। इस दौरान “पानी बचाओ, पैसा कमाओ” योजना के तहत किसानों को जल बचत के लिए जागरूक और प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया।

  • सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण को लेकर ऊना में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण को लेकर ऊना में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में सरकारी सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और दक्ष बनाने के लिए आज शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के सर्किल कार्यालय ऊना में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।

    प्रशिक्षण शिविर का नेतृत्व डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग ऊना के ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर साहिल शर्मा ने किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन सरकारी सेवाओं, डिजिटल भुगतान प्रणाली, ई-गवर्नेंस के विभिन्न आयामों तथा अन्य प्रमुख डिजिटल पहलों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने इन सेवाओं के सुचारु प्रबंधन और उन्हें लागू करने तथा आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उपायों पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्रौद्योगिकी का कुशल उपयोग कर सरकारी सेवाओं को तीव्र गति से आम नागरिकों तक पहुंचाना वर्तमान समय की आवश्यकता भी है।

    साहिल शर्मा ने बताया कि डिजिटल माध्यमों से कार्य प्रणाली को पेपरलेस बनाकर कार्यक्षमता और पारदर्शिता को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा, कि प्रदेश सरकार नागरिकों के समग्र अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल परिवर्तन, विश्वसनीय डेटा का उपयोग, बेहतर कनेक्टिविटी और समावेशी विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है।

    साहिल शर्मा ने बताया कि डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग के सचिव डॉ. अभिषेक जैन के दिशा-निर्देशानुसार जिला में ई-गवर्नेंस को सशक्त बनाने और नागरिकों को सरकारी सेवाओं तक सरल, त्वरित और पारदर्शी पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा सभी विभागों को चरणबद्ध तरीके प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में लोक निर्माण *विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे।