Blog

  • पंजाबः ढाबा चालक ने साथियों सहित ट्रांसपोर्ट कारोबारी पर किया हमला, उतरी पगड़ी, देखें CCTV

    लुधियानाः ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी को ढाबा चलाने वाले व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई की। इस दौरान ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की पगड़ियां उतर गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित गगनदीप सिंह ने बताया कि उनकी कार खराब हो गई थी। इस दौरान वह कार में बैठा हुआ था। इस दौरान ढाबा चालक ने आते ही उसे गालियां निकालनी शुरू कर दी। पीड़ित ने कहा कि ढाबा चालक की नगर निगम की टीम झुग्गी गिरा दी थी।

    इस दौरान गगन ने कहा कि वह तुरंत कार से बाहर निकला और दोनों को छुड़वाने के लिए चला गया। इस दौरान ढाबा चालक ने उससे हाथापाई करते हुए मुक्का मार दिया। जिसके बाद ढाबा चालक ने उसकी पगड़ी उतार दी। पीड़ित ने आरोप है कि बाप-बेटे सहित लेबर ने उनके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। वहीं बाप-बेटे ने उसके केस पकड़कर हमला किया और गंदी गालियां निकालनी शुरू कर दी। पीड़ित ने लेबर पर पत्थर बरसाने के आरोप लगाए है। वहीं सन्नी ने कहा कि वह बबलू नामक ढाबा चालक उसके दफ्तर के बाद झुग्गी चलाता है।

    पीड़ित का आरोप है कि वह वहां पर गलत काम करवाता है। इस दौरान पीड़ित ने कहाकि उसने उसे गलत काम को लेकर मना किया था। जिसके बाद उन्होंने हमला कर दिया। इस घटना के दौरान पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसकी 2 चेन उतार ली गई। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि अभी भी वहां पर सिरिंज सहित कई अन्य सामान वहां से बरामद हुआ है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को घेरा हुआ है और उसके साथ मारपीट कर रहे है। इस दौरान सिख व्यक्ति ने खुले केस में भागकर जान बचाई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • सख्ती से लागू हों सड़क सुरक्षा कानून – उपायुक्त जतिन लाल

    बोले…सड़कों को बनाएं अतिक्रमण मुक्त, अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने के दिए निर्देश


    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिला में सड़क सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड और लापरवाही से ओवरटेक दुर्घटना का बड़ा कारण बनते हैं। ऐसा करने वालों से कड़ाई से निपटें। वे शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जतिन लाल ने जिले में सड़कों को सुरक्षित, अतिक्रमण मुक्त तथा यातायात को जोखिम रहित बनाने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण से काम करने को कहा। उन्होंने दुर्घनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित विभागों को पूर्व सुधारात्मक कदम उठाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।


    ब्लैक स्पॉट सुधारें
    उपायुक्त ने जिले में दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट की पहचान करके उन्हें सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यकतानुरूप सीसीटीवी कैमरे तथा क्रैश बैरियर, पैरापेट, लाइट रिफ्लेक्टर और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को अगली बैठक में सुधार कार्यों की रिपोर्ट लेकर आने को कहा। उन्होंने हाल ही में टाहलीवाल में हुए तेल टैंकर के भीषण हादसे का जिक्र करते हुए दुर्घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरा, साइनेज तथा स्पीड ब्रेकर लगाने के भी निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृति ना हो। उपायुक्त ने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने तथा अवैध रेहड़ी-फड़ी को हटाने को कहा। बंगाणा तथा लठियाणी समेत सभी महत्वपूर्ण बाजारों, चौक-चौराहों को बाधा मुक्त बनाने के लिए वहां सड़कों से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए।


    स्कूली वाहनों में अनिवार्य तौर पर हों कंडक्टर
    जतिन लाल ने स्कूली वाहनों की फिटनेस तथा चालकों द्वारा यातायात नियमों का अनुपालन तय बनाने को कहा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हर स्कूली वाहन में अनिवार्य तैार पर कंडक्टर हो। इसकी अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। उन्हों सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल संचालकों से बैठक कर यह व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को कहा।


    एमसी तथा रोटरी चौक में तड़के सड़क पर ना लगे हुजूम
    उपायुक्त ने ऊना में एमसी पार्क के सामने तथा रोटरी चौक में हर रोज तड़के बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के सड़क पर लगने वाले हुजूम के मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को इसे लेकर व्यवस्था बनाने को कहा। वहां तड़के लोगों को खड़ा होने के लिए सड़क से हट कर स्थान तय करने के निर्देश दिए, ताकि सुबह सड़क पर एक साथ बड़ी संख्या में लोग न खड़े हों और दुर्घटना की किसी भी आशंका को टाला जा सके।


    ये रहे उपस्थित
    बैठक में एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, अतिरिक्त एसपी (लीव रिर्जव) सुरेंद्र शर्मा, आरटीओ अशोक धीमान, उप निदेशक उच्च शिक्षा राजिन्द्र कौशल, तहसीलदार अम्ब प्रेम लाल धीमान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • पंजाब : यूक्रेन जरूरतमंद देशों को भेज रहा खाना, देखें वीडियो

    लुधियाना : ग्रेन फ्रॉम यूक्रेन कार्यक्रम के राजदूत मानव सचदेवा ने कहा है कि युद्ध से घिरे होने के बावजूद यूक्रेन दुनिया भर के जरूरतमंद देशों को मुफ्त में अनाज भेज रहा है। यह सहायता जल्द ही फिलिस्तीन को भी पहुंचाई जाएगी। जिसके लिए अमेरिका संबंधित पक्षों से बातचीत के जरिए रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि यूक्रेन से होने वाली मदद का खर्च अमेरिका समेत दूसरे देश उठा रहे है।

    मानव सचदेवा को हाल ही में अमेरिका की कैलिफोर्निया राज्य सरकार ने सम्मानित किया है। मानव सचदेवा ने लुधियाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रूसी हमले के बाद यूक्रेन में हालात काफी खराब है। वहां के नागरिकों को काफी नुकसान हुआ है। इन हालातों के बावजूद यूक्रेन दूसरों की मदद के लिए आगे आया है। यूक्रेन द्वारा उगाए गए अनाज का एक बड़ा हिस्सा दुनिया के जरूरतमंद देशों को मुफ्त दिया जा रहा है।

    अब तक 7 देशों को मदद भेजी जा चुकी है। जिसके लिए परिवहन का खर्च अमेरिका जैसे देश उठा रहे है। वहीं फिलिस्तीन में युद्ध के कारण बने हालात को देखते हुए किसी भी राजनीति से ऊपर उठकर मानवीय आधार पर मदद भेजने का काम चल रहा है और इसके लिए अमेरिका संबंधित पक्षों से बातचीत कर रहा है। इस बीच उन्होंने दुनिया से युद्ध रोकने और मानवता के आधार पर दूसरों की मदद करने की अपील की।

  • इस पोलिंग बूथ पर नहीं पड़ा एक भी वोट ! जानिए मतदाताओं में क्या है गुस्सा?

    छतरपुरः लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक चौंकाने वाली खबर आई है। छतरपुर के बकस्वाहा तहसील के मानकी गांव के लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया है। वे इस बात से नाराज हैं कि उन्हें बिजली, पानी और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। मतदान केंद्र संख्या 249 पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

    इस जगह पर लोगों ने एक भी वोट नहीं डाला। बता दें कि गांव में 3 महीने से बिजली नहीं है। इस बीच जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों को मनाने में लगे हुए हैं। इसी तरह टीकमगढ़ के ग्राम किशनपुरा के ग्रामीणों ने भी मतदान का बहिष्कार किया। गांव की समस्याओं को देखते हुए लोगों ने वोट न देने का फैसला किया।

    इस गांव के लोग पानी और सड़क की समस्या से परेशान हैं। मिली जानकारी सुबह यहां वोटिंग रूक गई। इसके बाद तहसीलदार के द्वारा समझाने पर ग्रामीण के लोग मान गए। जिसके बाद यहां 5 घंटे बाद वोटिंग शुरू हुई। वहीं, मध्य प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 38.96 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा मतदान नर्मदापुरम में 45.71% हुआ। जबकि रीवा लोकसभा में सबसे कम 31.85% मतदान हुआ। खजुराहो में 37.89%, दमोह में 37.57%, सतना में 40.83%, टीकमगढ़ में 40.21% वोटिंग हुई।

  • जालंधरः एक बार फिर से ताश का लुत्फ उठाते दिखे पूर्व सीएम चन्नी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार करने में जुटी हुई है। वहीं जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के साथ एक बार फिर से ताश खेलते नजर आए। चन्नी की ताश खेलने वाली वीडियो जालंधर के हलका नकोदर की बताया जा रहा है। जहां चुनाव प्रचार के दौरान मनोरंजन के लिए चरणजीत सिंह चन्नी ने ताश खेलकर लोगों के साथ समय व्यतीत किया।

    हालांकि इस ताश में तो वह जीत गए, लेकिन लोकसभा चुनाव में जीत की राह उनकी आसान नहीं है। दरअसल, चारों सीटों के दावेदारों के सामने चन्नी को भारी चनौती का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि यह पहली बार नहीं कि चन्नी ताश खेलते हुए दिखाई दे रहे हो। इससे पहले जब कांग्रेस सरकार सत्ता में तो सीएम के पद पर रहते हुए चन्नी पहले भी ऐसे कई मस्ती करने के किस्से देखने को मिल चुके है।

  • पंजाब : कहीं आप तो नहीं खा रहे ऐसा केक, रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    लुधियाना : जिला सेहत विभाग द्वारा पिछले दिनों लिए गए केक के सैंपल में कुछ सैंपल फेल पाए गए हैं। विभाग द्वारा पटियाला में केक खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर 10 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले के बाद राज्य भर से सैंपल कलेक्ट किए गए थे। जिसमें लुधियाना से भी विभिन्न बेकरी और दुकानों से 6 सैंपल्स कलेक्ट किए गए थे। इन सैंपल में 3 सैंपल फेल पाए गए हैं। इन तीन सैंपल्स में बेनजोइक एसिड की मात्रा अनुमति वाले लेवल से ज्यादा आई है।

    इस एसिड का इस्तेमाल प्रिजर्वेशन के लिए किया जाता है। डिस्ट्रिक्ट हेल्थ अफसर डॉ. रिपुदमन कौर ने बताया कि इन तीन सैंपल्स में नियमों के मुताबिक मात्रा ज्यादा पाई गई है। अब इन तीनों सैंपल्स के लिए उत्पादक को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के बाद यह उत्पादक रि-इवैल्यूएशन के लिए एप्लीकेशन दे सकते हैं। रिव-इवैल्यूएशन का सैंपल गाजियाबाद में स्थापित लैब में भेजा जाता है। उसकी रिपोर्ट के बाद अगला कदम उठाया जाता है।

    अगर वो रि-इवैल्यूएशन नहीं करवाना चाहते तो एडजुडिकेटिंग अफसर के पास इन्हें पेश होना होगा। नियमों से ज्यादा की मात्रा होने पर इन्हें फाइन लगाया जा सकता है। डॉ. रिपुदमन ने बताया कि अन्य फूड उत्पादों के भी पिछले दिनों सैंपल लिए गए हैं इनमें चॉकलेट फैक्ट्री और व्रत के दिनों में इस्तेमाल होने वाले आटे के लिए भी सैंपल हैं।

  • धर्मशाला महंतां और बधमाणा में लोगों को बताया वोट का महत्व

    ऊनासुशील पंडित: लोकसभा चुनावों में लोगों की सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार नए युवा मतदाताओं और आम लोगों को वोट के प्रति जागरूक करने में जुटा है। इसी के दृष्टिगत जिला की समस्त निर्वाचन क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से स्वीप कार्यक्रम किए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाता जागरूक हो सके और मतदान में लोगों की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित हो सके। स्वीप कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच के कलाकारों ने चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत धर्मशाला महंतां और बधमाणा में लोगों को उनके वोट के महत्व बारे अवगत करवाया।


    इस मौके पर कलाकारों ने सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवा हो तुम देश की शान, जागो उठो करो मतदान स्लोगन के जरिए भी मतदाताओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्पलाईन ऐप के माध्यम से बना सकते हैं। कलाकारों ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाएं। साथ ही अपने घरों और आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें।

  • पंजाब : नहर में नहाने गए 2 युवक डूबे, देखें वीडियो

    श्री कीरतपुर साहिब : नजदीक बुंगा साहिब के पास नहर में नहाते समय 2 व्यक्तियों के डूबने की खबर सामने आई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कीरतपुर साहिब के SHO जतन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी 2 व्यक्ति जो अपी रिश्तेदारी में बुंगा साहिब आए हुए थे। यह दोनों व्यक्ति नहर में नहाते समय डूब गए और गोताखोरों की मदद से उन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

    इस संबंध में डूबने वाले युवकों के रिश्तेदार ने बताया कि कल उनके घर पर जगराता था और ये दोनों व्यक्ति जगराते में शामिल होने के लिए बुंगा साहिब पहुंचे थे और आज सुबह वे नहाने के लिए नहर पर आये और दोनों व्यक्तियों में से एक का पैर नहर में फिसल गया और जब दूसरे व्यक्ति ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह नहर में डूब गया। परिजनों के मुताबिक दोनों व्यक्ति शादीशुदा है।

  • बस और कार में हुई टक्कर, मौत

    ऊना/ सुशील पंडित:  बीती रात करीब साढ़े दस बजे जिला ऊना मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर ऊना -अम्व सड़क पर पड़ते गांव धुसाड़ा में एचआरटीसी चम्वा की बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में कार चालक की मौत हो गई। 

    कार सवार मृतक की पहचान विनोद कुमार(41) पुत्र बंसीलाल निवासी गांव टकारला के रूप में हुई है। विनोद कुमार निजी बैंक कर्मी था।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भिजवाया। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस संख्या (एचपी 73ए 5041) हरिद्वार से चंबा की तरफ जा रही थी। जव यह बस धुसाड़ा पहुंची तो सामने से आ रही कार बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं बस में सवार चालक-परिचालक सहित घायल यात्रियों को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में बस चालक निगेश कुमार ने बताया कि कार चालक विनोद कुमार की लापरवाही की वजह से यह हादसा पेश आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू को लेकर सुखपाल खेहरा का आया बयान

    संगरूरः जिले की लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार सुखपाल खेहरा आज अनाज मंडी में दौरा करने के लिए गए। जहां उन्होंने बरनाला में गेहूं के खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्‍होंने नवजोत सिद्धू के पार्टी छोड़कर जाने की अटकलों को खारिज किया। वहीं उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू खुद उनके लिए आकर चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस के प्रचार से दूरी बनाई हुई है। उनका कहना है कि वह अभी आईपीएल मैच 2024 की कमेंट्री में व्‍यस्‍त हैं। वहीं खेहरा ने अब इस बात की जानकारी खुद ही दी है कि सिद्धू उनके लिए प्रचार करेंगे। सुखपाल सिंह खेहरा ने कहा कि मंडियों में किसान व आढ़ति परेशान हो रहे हैं किसानों की गेंहू मंडियों में भगवान भरोसे पड़ी है,जबकि एक दो दिन वर्षा,आंधी जैसा मौसम होने के आसार हैं।

    इस अवसर पर उनके साथ आढ़तिया एसोसिएशन बरनाला के प्रधान दर्शन सिंह संघेड़ा, कांग्रेस के हलका प्रभारी मनीश बांसल,जिला प्रधान कुलदीप सिंह काला ढ़िल्लों, बलदेव भुच्चर,सूरत सिंह बाजवा व अन्य एसोसिएशन के वरिष्ठ आढ़तिए सदस्य उपस्थित थे। खेहरा ने मंडी में आढ़तियों व किसानों की समस्याएं सुन कर मौके पर ही उच्च अधिकारियों को को मोबाइल पर समस्याओं का हल करने के लिए कहा। इस अवसर पर कैशियर विवेक सिंगला, सतीश चीमा, पवन अरोड़ा, प्यारा लाल रायसरिया, सुदर्शन गर्ग, गगन चीमा, अमरजीत कालेके, सुभाष कांसल, यशपाल, जतिंदर जेके, जीवन कालेके, नवीन सिंगला केएसबी, संजीव ठीकरीवाला, जिम्मी आदि मौजूद थे।