Blog

  • जालंधर : 210 ग्राम नशीले पाउडर के साथ दो गिरफ्तार

    जालंधर : 210 ग्राम नशीले पाउडर के साथ दो गिरफ्तार

    जालंधर (ENS) : थाना 6 की पुलिस ने नशीले पाउडर के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दूरदर्शन एनक्लेव फ़ेस 1 निवासी निवीश और मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अजायब सिंह औजला ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई कुलविंद्र सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों  को हिरासत मे लेकर  निवीश से 110 ग्राम और मनप्रीत के कब्जे से 100 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने  आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • कपूरथलाः पंजाब नेशनल बैंक के ATM को चोरों ने बनाया निशाना

    कपूरथलाः पंजाब नेशनल बैंक के ATM को चोरों ने बनाया निशाना

    कपूरथला: कपूरथला के गांव शेखूपुर में पंजाब नेशनल बैंक के ATM को अज्ञात लुटेरों ने लूटने का प्रयास किया है। घटना को अंजाम देने आए लुटेरों ने ATM केबिन में दाखिल होते ही CCTV कैमरा पर स्प्रे छिड़क दिया। और ATM मशीन को काटने लगे, लेकिन मशीन पूरी तरह से काट नहीं सके। जिससे रुपए का कोई नुकसान नहीं हुआ। बैंक मैनेजर की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

    मिली जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर बलिराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अगस्त को उनको जोनल ऑफिस अधिकरी राहुल का फोन आया। जिन्होंने बताया कि आपके ATM को लूटने की कोशिश की गई है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो ATM मशीन खुली थी। लेकिन पूरी तरह से न काटे जाने के कारण पैसों का कोई नुकसान नहीं हुआ है।  

    सिटी थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर बलिराम की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस बात की पुष्टि करते हुए जाँच अधिकारी ASI इशरु प्रसाद ने बताया कि प्राथमिक जांच में ज्ञात हुआ कि लुटेरों ने ATM केबिन में दाखिल होते ही CCTV कैमरो पर स्प्रे डाल दिया। ASI इशरु प्रसाद ने यह भी बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लुटेरो की तलाश की जा रही है।

  • जालंधरः तेजधार हथियार से युवक का कत्ल, देखें वीडियो

    जालंधरः तेजधार हथियार से युवक का कत्ल, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: गोराया में नेशनल हाईवे स्थित न्यू मार्केट में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति की रहस्यमय घटना में मौत होने की सूचना मिली। मृतक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया गया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर जगदीश राज ने कहा कि पुलिस ने मृतक व्यक्ति के पास से एक चाकू भी बरामद किया है। उन्होंने कहा कि मृत व्यक्ति के सीने पर लगे घावों को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस व्यक्ति की मौत चाकू लगने से हुई है।

    उसकी उम्र करीब 35 साल की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक प्रवासी मजदूर लग रहा है। फिलहाल उस व्यक्ति के शव को पुलिस ने पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर के शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जो भी जानकारी सामने आएगी उसी के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः नहर में छात्रा की मौत से पहले की वीडियो आई सामने

    पंजाबः नहर में छात्रा की मौत से पहले की वीडियो आई सामने

    फरीदकोट : गांव पक्खी कलां की रहने वाली व IELTES की छात्रा ने कुछ दिन पहले सरहिंद केनाल में कूद कर आत्महत्या की थी। छात्रा पहचान जसपिंदर कौर निवासी गावं पखी कलां की रहने वाली 18 वर्षीय के तौर पर हुई है। छात्रा का दुपट्टा, चप्पल व बैग नहर किनारे पड़े मिले थे। जिस से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने नहर में छलांग लगाई होगी। शव को ढूंढने के लिए परिजन व पुलिस प्रशासन कड़ी मुश्क्कत की पर अभी तक छात्रा का कोई पता नही लग पाया। बता दें कि नहर में कूदने से पहले जसपिंदर कौर ने अपने शोशल मीडिया अकॉउंट पर एक वीडियो डाल कर अपनी मौत का कारण घर में कथित भेद भाव वे परिवार का नेगटिव व्यवहार को बताया है।

    जसपिंदर कौर ने अपनी वीडियो में कहा है कि उस के घर वाले बार बार उस की तुलना बड़ी बहन जो विदेश में है, के साथ करते है। उसने कहा के परिवार वाले उस को समझ नही रहे है और ऐसे नेगटिव सोचने वालों के साथ वह नही रह सकती, उसकी डिप्रेशन की दवाइयां भी चल रही है। जिससे वह घर वालों की बातों से चिढ़ जाती है। जसपिंदर कौर के नहर में कूदने के बारे में परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नही है। बता दें कुछ समय पहले इस छात्रा की माता की मृत्यु हो गई थी।  इस पूरे मामले के बारे में जब फरीदकोट कोतवाली के मुख्य अफसर GP सिंह सेखों से बात की गई तो उन्होंने बताया की उन्हें PCR के माध्यम से एक लड़की के नहर में कूदने की सूचना मिली थी जिस की तलाश की जा रही है और परिवार जो ब्यान दर्ज करवाएगा उसी के अधार पर कार्रवाही की जाएगी।

  • फगवाड़ाः कार और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 4 की हालत गंभीर

    फगवाड़ाः कार और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 4 की हालत गंभीर

    जालंधर, ENS: नेशनल हाईवे पर सपरोड़ गांव के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बिल्डिंग मटेरियल से भरे ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जालंधर भेज दिया गया। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • LED बल्ब चोरी के आरोप में युवकों की बेरहमी से पिटाई, एक की मौत

    LED बल्ब चोरी के आरोप में युवकों की बेरहमी से पिटाई, एक की मौत

    रांचीः अनगड़ा के सिकीदिरी थाना क्षेत्र के ढेलुआ खूंटा में बल्ब चोरी करने के आरोप में 2 आदिवासी युवकों की जमकर पिटाई की गई। इस पिटाई में ढेलुआ खूंटा निवासी उमेश मुंडा की मौत हो गई। वहीं, बबलू मुंडा गंभीर रूप से घायल है। घटना शुक्रवार की सुबह की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ओरमांझी- सिकिदिरी मार्ग को जाम कर दिया था। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों युवक पर नीलकांत प्रसाद ने अपने घर में लगे एलईडी बल्ब चोरी का आरोप लगाया और दोनों को लाठी से पीटने लगा। जबकि दोनों कह रहे थे कि हमने बल्ब की चोरी नहीं की है।

    लेकिन फिर भी बेरहमी से पिटाई की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक उमेश मुंडा का शव नीलकांत प्रसाद के घर के पीछे से बरामद किया गया। आरोपी नीलकांत प्रसाद फिलहाल फरार है। इधर इस घटना से आक्रोशित लोगों ने ओरमांझी सिकीदिरी मार्ग को ढेलुआ खूंटा के को पास जाम कर दिया था। पिटाई की घटना तब सामने आयी, जब उमेश मुंडा का शव नीलकांत प्रसाद के घर के पीछे से मिला। सिकिदिरी थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। काफी समझाने के बाद लोग रोड जाम हटाने को तैयार हुए।

  • बालों को मजबूत बनाने से लेकर ग्रोथ बढ़ाने तक काम आते हैं मेथी के बीज, जानें कैसे

    बालों को मजबूत बनाने से लेकर ग्रोथ बढ़ाने तक काम आते हैं मेथी के बीज, जानें कैसे

    Hair Care Tips: घने और खूबसूरत बाल हर लड़की की पहली ख्वाहिश होते है। इसके लिए वह क्या-क्या नहीं करती कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और शैंपू बालों में इस्तेमाल करती हैं लेकिन फिर भी बाल घने और लंबे नहीं होते। वहीं इन प्रोडक्ट्स में पाया जाने वाला कैमिकल बालों को डैमेज कर देता है। ऐसे में आज आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खे बताते हैं जिससे आपके बाल नैचुरल तरीके से घने बनेंगे। आइए जानते हैं…

    बालों को मजबूत बनाएगा मेथी दाना

    मेथी दाना प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है यह दोनों चीजें बालों के लिए बेहद जरुरी मानी जाती हैं। इसलिए इन्हें बालों में लगाने से डैंड्रफ, हेयरफॉल, रुखे बेजान बालों में जान आती है। 

    PunjabKesari

    मेथी दाने का पानी 

    सुबह खाली पेट उठकर मेथी दाने का पानी पिएं। इसके लिए रातभर मुट्ठी मेथी दाना पानी में भिगो दें। अगले दिन सुबह छानकर इसका सेवन करें। मेथी दाना खाली पेट पिएं।

    बालों में ऐसे लगाएं पानी 

    इन दानों से बना पानी लगाकर आप बालों को घना और मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए मेथी दाना छान लें और उससे बना पानी एक स्प्रे बोतल में रख लें। सुबह हेयरस्प्रे की तरह इस पानी को बालों में लगाएं और शाम तक बाल धो लें।  

    PunjabKesari

    गुड़हल की पत्तियों  के साथ 

    सामग्री 

    मेथी दाना – 1 कप 
    पानी – 1 कप 
    गुड़हल की पत्तियां – 3-4 

    कैसे करें इस्तेमाल? 

    . मेथी दाने को रातभर पानी में भिगो दें। 
    . अगले दिन सुबह दाने और पानी को एक साथ उबाल लें। 
    . उबालने के बाद इन्हें ठंडा करें और मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। 
    . बचे हुए पानी में 3-4 गुड़हल के फूल मिलाएं। 
    . पेस्ट और पानी को मिक्स करके स्कैल्प पर लगाएं। 
    . 30 मिनट लगाकर हल्के गर्म पानी और माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। 

    हफ्ते में दो बार ये हेयरमास्क आप इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    नारियल दूध के साथ

    बालों को चमकदार और लंबा बबनाने के लिए आप नारियल दूध के साथ मेथी दाना लगा सकते हैं। 

    सामग्री 

    मेथी दाना – 2 टेबलस्पून
    नारियल दूध -1 टेबलस्पून 

    कैसे करें इस्तेमाल? 

    . रातभर के लिए मेथी दाना पानी में भिगो दें। 
    . सुबह इसका पेस्ट तैयार कर लें। 
    . पेस्ट में नारियल दूध मिलाएं। 
    . मिश्रण को मिक्स करके स्कैल्प की मसाज करें। 
    . मसाज करने के बाद 30 मिनट के लिए मिश्रण को बालों में लगाएं। 
    . तय समय बाद बाल धो लें। 

    डाइट में करें शामिल

    मेथी दाने को डाइट में शामिल करके भी आप इसके फायदे ले सकते हैं।

    . रात को भिगोए हुए मेथी दाने को सलाद में मिलाएं। फिर इसमें सैलेड सॉस मिलाकर मिश्रण का सेवन करें।  

    PunjabKesari

    . दाल और सब्जी में गर्निश करके आप इनका सेवन कर सकते हैं। मेथी के बीज हल्का सा सेंक लें। ठंडा होने पर इन्हें एक शीशी में डालें और इस्तेमाल करें। 

    .सूखे हुए मेथी दाने को पाउडर के तौर पर पीस लें। इसके बाद स्पाइस मिश्रण में मिलाएं। इस मसाले का इस्तेमाल आप किसी भी डिश में कर सकते हैं। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਮਲੇਸ਼ੀਆ ‘ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ, ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮਲੇਸ਼ੀਆ ‘ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ, ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ :  ਪਿੰਡ ਨੱਥੇ ਵਾਲਾ ਦੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਵੀਹ ਸਾਲਾਂ ਨੋਜਵਾਨ ਦੀ ਮਲੇਸ਼ੀਆ ਵਿੱਚ ਮੌਤ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਕਰਜਾ ਚੁੱਕ ਬਾਹਰ ਭੇਜਿਆ ਸੀ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਚਾਣ ਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਮਰ ਵੀਹ ਸਾਲ ਸੀ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਭਰਾ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਕਰਜਾ ਚੁੱਕ ਕੰਮਕਾਰ ਲਈ ਮਲੇਸ਼ੀਆ ਭੇਜਿਆ ਸੀ। ਉਸਨੂੰ ਗਏ ਸਿਰਫ ਇਕ ਸਾਲ ਹੀ ਹੋਇਆ ਸੀ।

    ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਓਥੇ ਬ੍ਰੇਨ ਅਟੈਕ ਆਣ ਨਾਲ ਉਹ ਕੋਮਾ ਵਿਚ ਚਲਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਹੁਣ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ । ਸਾਡੀ ਇਨੀ ਗੂੰਜਏਸ਼ ਨਹੀਂ ਹੈ ਕਿ ਉਸਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਇੰਡੀਆ ਲੈ ਕੇ ਆ ਸਕੀਏ । ਉਸਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਹੈ ਸਾਡੀ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ । ਬਜ਼ੁਰਗ ਮਾਂ ਆਪਣੇ ਪੁੱਤ ਦੇ ਅੰਤਮ ਦਰਸ਼ਨ ਨੂੰ ਤਰਸ ਰਹੀ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਮਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਸਦੀ ਦੇਹ ਨੂੰ ਇੰਡੀਆ ਲੈ ਕੇ ਆਣ ਲਈ ਸਾਡੀ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ।

  • भारत और पाकिस्तान में आज होगा कड़ा मुकाबला

    भारत और पाकिस्तान में आज होगा कड़ा मुकाबला

    नई दिल्लीः एशिया कप के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार यानि आज होगा। दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच इस स्टेडियम में 2004 के बाद पहली बार वनडे मैच होगा। पिछली बार जब दोनों टीमें यहां एक-दूसरे के खिलाफ खेली थीं तब पाकिस्तान ने एशिया कप के ही मैच में 59 रन से जीत हासिल की थी। उस समय सौरव गांगुली और इंजमाम उल हक अपनी-अपनी टीम के कप्तान थे। इसके अलावा 1994 में एक मैच बेनतीजा रहा था।
    भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट में यह दूसरा मुकाबला होगा। ग्रुप दौर में दो सितंबर को खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। उस मैच में भारतीय टीम को तो बल्लेबाजी करने का मौका मिल गया था, लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाज क्रीज पर उतर भी नहीं पाए थे। बारिश के कारण पारी ही नहीं शुरू हो पाई थी। पाकिस्तान की टीम सुपर-4 में एक मैच खेल चुकी है। उसने बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बांग्लादेश को हराया था। उसकी नजर लगातार दूसरी जीत पर होगी। वहीं, भारतीय टीम का सुपर-4 में यह पहला मैच होगा।

  • पंजाबः PWD का एक कार्यकारी इंजीनियर और 3 JE निलंबित

    पंजाबः PWD का एक कार्यकारी इंजीनियर और 3 JE निलंबित

    चंडीगढ़ : पंजाब में सीएम मान सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम लगातार जारी है। सरकारी फंडों के दुरुपयोग के लिए लोक निर्माण विभाग का एक कार्यकारी इंजीनियर और 3 जूनियर इंजीनियर निलंबित कर दिए गए हैं।

    कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि मान सरकार किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब के लोगों के एक-एक पैसे को सही ढंग से प्रयोग करने के लिए वचनबद्ध है।