Blog

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े बुजुर्ग महिला की बालियां छीन फरार हुए लुटेरे, देखें CCTV

    जालंधरः दिन-दिहाड़े बुजुर्ग महिला की बालियां छीन फरार हुए लुटेरे, देखें CCTV

    जालंधर/वरुणः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। बेखौफ लूटेरे दिन-दिहाड़े वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ऐसा ही एक मामला गुरुनानक पुरा वेस्ट की गली नंबर 10 से सामने आया है। जहां घर के बाहर खड़ी बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां छीनकर दो लुटेरे फरार हो गए है। वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला के बेटे प्रदीप ने बताया कि उनकी माता 80 वर्षीय अमरजीत कौर बीते दिन दोपहर दो बजे गली से गुजर रही थी।

    इसी दौरान लाल रंग के डिस्कवर बाइक दो स्नेचर आए और उनकी माता के कानों से सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए। उक्त स्नेचरों की फोटो सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला अमरजीत कौर की शिकायत के आधार पर उन्होंने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस घटना को लेकर रामामंडी के पुलिस अधिकारी का कहना है कि स्नेचिंग की वारदात की शिकायत उनको मिल गई है। वहीं वारदात दौरान वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है। जल्द ही स्नेचरों को काबू कर लिया जाएगा। 

  • अब सबको नहीं मिलेगा मुफ्त अनाज! इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ 

    अब सबको नहीं मिलेगा मुफ्त अनाज! इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ 

    नई दिल्ली: मोदी सरकार ने पिछले दिनों देश के 80 करोड़ से ज्यादा राशन कार्डधारकों को नए साल में खुशियों की सौगात दी थी। केंद्र सरकार ने 2023 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुफ्त अनाज बांटने का ऐलान किया है। इससे पहले साल 2020 से अब तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन बांटा जा रहा था। कोरोना काल से ही यह सेवा 81.3 करोड़ लोगों को मुफ्त में मिल रही है।

    बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत उन लोगों को भी राशन फ्री में मिल रहा था, जिनके पास राशन कार्ड नहीं था। लेकिन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अब गरीब राशन कार्डधारकों को ही मुफ्त में गेहूं-चावल दिया जाएगा। सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अप्रैल 2020 में शुरू किया था। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन लागू होने के बाद यह स्कीम शुरू की गई थी। पिछले कई सालों से यह स्कीम खत्म करने की बात हो रही थी, लेकिन  कैबिनेट ने से फिलहाल जारी रखने का फैसला किया है। हालांकि, अब इस योजना को खाद्य सुरक्षा योजना के साथ मर्ज कर दिया गया है। इसके तहत मुफ्त राशन देने पर करीब दो लाख करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस लागत का पूरा खर्चा केंद्र सरकार उठाएगी। इसमें राज्यों से पैसे नहीं वसूले जाएंगे। 

    नए साल में फ्री राशन लेना कितना बदल जाएगा?

    गौरतलब है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गेहूं, चावल और मोटा अनाज 1 रुपये से लेकर 3 रुपये प्रति किलो की दर से मिलता है। लेकिन, केंद्र सरकार ने कहा है कि यह राशि भी दिसंबर 2023 तक उपभोक्ताओं से नहीं वसूलेगी। बीते 3 सालों में इस योजना के 7 चरण पूरे हो चुके हैं। सबसे पहले मार्च 2020 में पहले चरण में तीन महीने अप्रैल से लेकर जून तक इसे लागू किया गया था।

    देश में अनाज का कितना भंडार?

    मोदी सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जरूरतों को पूरा करने तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में अतिरिक्त आवंटन के लिए भारत सरकार के पास केंद्रीय पूल में अनाज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। एक जनवरी, 2023 को लगभग 159 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 104 एलएमटी चावल उपलब्ध हो जाएगा।

    इसी तरह एक देश एक राशन कार्ड प्रणाली से भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 (एनएफएसए) के तहत सभी लाभार्थी विशेष रूप से प्रवासी लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। सभी लाभार्थी अपने मौजूदा राशन कार्ड का उपयोग करके देश में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल (ईपीओएस) से या बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के साथ आधार संख्या के द्वारा किसी भी उचित मूल्य की दुकान (एफपीएस) से अपने हिस्से का अनाज प्राप्त कर सकते हैं।

  • बैंकाक से भारत आ रही फ्लाइट में यात्रियों में जमकर मारपीट, देखें वीडियो

    बैंकाक से भारत आ रही फ्लाइट में यात्रियों में जमकर मारपीट, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः भारत में धरती से मीलों ऊपर भी झगड़े-फसाद होने लगे हैं। सोशल मीडिया की बदौलत इस तरह की घटनाएं पहले से कहीं अधिक ध्यान खींचने लगी हैं। हाल ही में थाई स्माइल एयरवेज की एक उड़ान, जो कथित तौर पर 27 दिसंबर को बैंकॉक से भारत के रास्ते पर थी, में जब विमान हवा में सफर कर रहा था, तब यात्रियों के बीच जमकर विवाद हो गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लोगों को एक दूसरे से बहस करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ एक फ्लाइट अटेंडेंट स्थिति को शांत करने का प्रयास करती हुई दिख रही है। दो पुरुषों में से एक को दूसरे से “हाथ नीचे कर” कहते हुए सुना जा सकता है। जैसे ही साथी यात्री वहां उठकर पहुंचते हैं और केबिन क्रू देखते हैं, दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है।

    एक व्यक्ति अपना चश्मा उतारता हुआ दिखाई देता है और दूसरे व्यक्ति को मारना शुरू कर देता है। इसी बीच एक व्यक्ति के दोस्त विवाद में शामिल हो जाते हैं। दूसरा व्यक्ति जवाब में मारता नहीं है और केवल वार से बचने की कोशिश करता है। फ्लाइट अटेंडेंट दोनों को अलग करने में सफल नहीं हो पाती। फ्लाइट अटेंडेंट मारने वाले व्यक्ति से रुकने और शांत होने का आग्रह करते हुए सुनाई देती है।

    इस महीने की शुरुआत में इसी तरह की एक घटना इस्तांबुल से दिल्ली के लिए 16 दिसंबर की इंडिगो की उड़ान में हुई थी जिसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था। इस घटना में एक यात्री और फ्लाइट अटेंडेंट के बीच जोरदार बहस हो गई थी। इस पर इंटरनेट पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। कुछ ने केबिन क्रू की अधीरता की बढ़ती प्रवृत्ति पर ध्यान दिलाया था। कुछ लोगों ने फ्लाइट अटेंडेंट से बदतमीजी अस्वीकार की थी। इस घटना के जवाब में इंडिगो एयरलाइंस ने कहा था कि, “हम इस घटना को देख रहे हैं और आश्वस्त करना चाहेंगे कि ग्राहकों की सुविधा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।”

  • पंजाबः अच्छे व्यवहार वाले 51 कैदियों की सूची में नवजोत सिद्धू का नाम शामिल, इस दिन होंगे जेल से रिहा

    पंजाबः अच्छे व्यवहार वाले 51 कैदियों की सूची में नवजोत सिद्धू का नाम शामिल, इस दिन होंगे जेल से रिहा

    चंडीगढ़: रोड रेज मामले में सजा काट रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू गणतंत्र दिवस पर जेल से रिहा हो सकते हैं। नवजोत सिद्धू का नाम अच्छे व्यवहार वाले पंजाब के उन 51 कैदियों की सूची में शामिल हैं, जिन्हें गणतंत्र दिवस पर सजा में छूट के लिए पात्र माना जा रहा है। हालांकि सिद्धू 8 महीने की सजा जेल में काट चुके हैं। दरअसल राज्य सरकार की जेल नीतियों के इतर केंद्र की भी अपनी नीति है जिसके तहत 15 अगस्त और 26 जनवरी को कैदियों को रिहा किया जाता है।

    इसके साथ ही सिद्धू से मुलाकात करने करने का दौर भी तेज हो गया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस से निकाले गए सुरजीत धीमान आज नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान सुरजीत धीमान के साथ-साथ राजिंदर कौर भट्‌ठल के बेटे राहुल भट्‌ठल और पूर्व एमएलए नाथूराम भी उसने मिलने पहुंचे। जेल में उन्होंने करीब आधे घंटे तक सिद्धू से मुलकात की। 

  • जिम जाने वालों के लिए खास खबर, इन गलतियों से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

    जिम जाने वालों के लिए खास खबर, इन गलतियों से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

    हैल्थ टिप्स: आज के युग में युवाओं में बेहतर बॉडी बनाने का क्रेज इन दिनों काफी जोरों पर है । अधिकतर जिम सेंटर्स में युवाओं को अपनी शानदार फिटनेस के लिए पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है। जिम करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इस दौरान कुछ गलतियां करने से आप हार्ट अटैक का शिकार हो सकते हैं। तमाम लोग बॉडी बनाने के चक्कर में कई ऐसे तरीके अपनाते हैं, जिनसे उनकी हार्ट हेल्थ को गंभीर नुकसान होता है। लंबे समय तक ऐसा करने से जानलेवा कंडीशन पैदा हो सकती है।

    जिम के साथ सप्लीमेंट लेना खतरनाक
    नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल की सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वनीता अरोरा के मुताबिक लोगों को जिम करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि उनकी हार्ट हेल्थ पर बुरा प्रभाव ना पड़े। आज के जमाने में तमाम लोग अच्छी बॉडी बनाने के चक्कर में सप्लीमेंट इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इस तरह के सप्लीमेंट में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो हार्ट की फंक्शनिंग को बिगाड़ देते हैं और हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकते हैं। एक्सपर्ट कभी भी सप्लीमेंट लेने की सलाह नहीं देते।

    जिम शुरू करने से पहले कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह लें

    डॉ. वनीता अरोरा कहती हैं कि आज के जमाने में लोग अपनी मर्जी से जिम करना शुरू कर देते हैं और इसकी वजह से हार्ट अटैक जैसे मामले देखने को मिलते हैं. सभी को जिम शुरू करने से पहले कार्डियोलॉजिस्ट से जरूर मिलना चाहिए ताकि इस बात का पता चल जाए कि उन्हें इससे हार्ट की कोई दिक्कत तो नहीं हो सकती। खासतौर से जिन लोगों की उम्र 40 साल से ज्यादा है या जो लोग हार्ट की किसी समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें जिम करने से पहले कार्डियोलॉजिस्ट से कंसल्ट जरूर करना चाहिए।ऐसा न करना जानलेवा साबित हो सकता है.

    कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार इन दिनों कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक का खतरा खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान, अत्यधिक तनाव, स्मोकिंग और कोविड की वजह से बढ़ गया है। सभी लोगों को इन सभी बातों का ध्यान रखना चाहिए और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सभी प्रयास करने चाहिए। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करें, हेल्दी डाइट लें, हर दिन 40 मिनट में 4 किलोमीटर वॉक करें, तनाव कम लें, जिम के साथ सप्लीमेंट न लें और स्मोकिंग से दूरी बनाएं। अल्कोहल भी कम मात्रा में ही लेना चाहिए।

  • पंजाब: नए साल के जश्न पर चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस, 3 हजार कर्मी होंगे तैनात

    पंजाब: नए साल के जश्न पर चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस, 3 हजार कर्मी होंगे तैनात

    लुधियानाः जिलें में पुलिस ने सुरक्षा प्रबंधों की तैयारिया शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि नए साल के जश्न के दौरान कुछ लोग पंजाब का माहौल खराब कर सकते हैं। नए साल के जश्न पर लुधियाना की सुरक्षा की जिम्मेदारी 3000 पुलिस मुलाजिमों के हाथ में होगी। एंट्री प्वाइंट से लेकर अंदरूनी हिस्सों तक पुलिस की नाकाबंदी की जाएगी। हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। पुलिस की तरफ से होटल और रेस्तरां के साथ साथ बार वालों को भी हिदायतें जारी कर दी गई हैं। पुलिस ने अपील की है कि शांतिपूर्वक नए साल का स्वागत किया जाए। पिछले कुछ समय में प्रदेश में कई जगहों पर आतंकी हमले हो चुके हैं और कई जगहों पर हथियार और अन्य घातक सामग्री मिली है। आतंकी गतिविधियों में शामिल कई लोगों को पुलिस काबू भी कर चुकी है।

    कुछ लोग लुधियाना को टारगेट करने की धमकी दे चुके हैं। इस कारण लुधियाना पुलिस की तरफ से तैयारी पहले ही की जा चुकी है। अब नए साल के जश्न के दौरान कुछ न हो इसके लिए पुलिस अलर्ट पर है। शहर के कई प्रमुख इलाकों में नाकाबंदी के साथ साथ धार्मिक स्थानों के बाहर भी सुरक्षा बलों की तैनात करने की प्लानिंग बनाई है। पुलिस की तरफ से एंट्री प्वाइंटों के साथ-साथ 30 से अधिक जगह स्पेशल नाकाबंदी की जाएगी। इसमें हर थाना प्रभारी के साथ-साथ एसीपी स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

    एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि पुलिस की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। होटल रेस्तरां और बार वालों को पहले ही मीटिंग कर आदेश जारी कर दिए हैं कि वह जो सरकार के आदेश हैं उसके हिसाब से चलेंगे। उन्होंने कहा कि हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाने से लोग गुरेज करें ताकि सही तरीके से अपनी घर पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

  • पंजाबः केंद्रीय जेल से 7 फ़ोन सहित अन्य सामान हुआ बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः केंद्रीय जेल से 7 फ़ोन सहित अन्य सामान हुआ बरामद, देखें वीडियो

    फ़िरोज़पुरः केंद्रीय जेल से मोबाइल सहित नशे का सामान बरामद होने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं आज एक बार फिर फ़िरोज़पुर केंद्रीय जेल से 7 मोबाइल, 36 जर्दे की पुड़िया और 1 सिग्रेट की डिब्बी बरामद हुई है। इस मामले को लेकर सुपरिडेंट जेल फ़िरोज़पुर थाना सिटी में लिखित जानकारी दी गई।

    जिसमें कहा गया है कि जेल के बाहर से अलग-अलग जगहों पर किसी ने एक पैकेट थ्रो किए थे। जिसे बरामद करने के बाद चेक किया गया तो उसमे ये मोबाइल और जर्दे की पुड़िया बरामद हुई है। उसके बाद थाना सिटी की पुलिस ने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः बच्चो से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

    पंजाबः बच्चो से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियानाः घने कोहरे के चलते सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं आज सुबह खन्ना जीटी रोड़ पर बच्चो से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक खड़ी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों को चोट आई है। बाकी सभी बच्चे सुरक्षित हैं। बस में 42 बच्चे और चार शिक्षक सवार थे। 

    बस हरियाणा से श्री दरबार साहिब जा रही थी और खन्ना पहुंचने के बाद बस का टायर खराब होने की वजह से वह सड़क किनारे खड़ी थी। इतने में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि बस में पड़ा सिलेंडर नहीं फटा। नहीं तो बड़ा हादसा घट सकता था, बच्चो को मामूली चोटें आई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थानेदार चरणजीत सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • आज का राशिफल, 29 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 29 दिसंबर 2022

    मेष राशिफल। आज आपके बढ़ते हुए खर्च आपका सिरदर्द बन सकते हैं, जिनको लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत भी करेंगे, लेकिन कुछ खर्च ऐसे होंगे, जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए करने पड़ेंगे और व्यापार में यदि कुछ समस्याएं आपको परेशान कर रही थी, तो उनका समाधान भी आप कर सकते है और किसी दूसरे के काम में ना पड़े, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको आज स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलेगी, जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए आय के नवीन स्त्रोत दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है, लेकिन आपको आज अपनी प्रिय वस्तुओं को संभालकर रखना होगा, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। माता-पिता को आज आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन कार्यक्षेत्र में यदि कोई आपको भला-बुरा बोले, तो आपको उसमे चुप रहना होगा नहीं तो समस्या लंबी चल सकती है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको आज संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोगों को आज परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह अपने बिजनेस को आगे चला पाएंगे और यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको आज सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे और आपकी इच्छा काफी हद तक पूरी भी हो सकती है, लेकिन परिवार के कुछ सदस्यों में आपसी मतभेद के कारण समस्या रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। यदि आज आपको कोई निवेश संबंधी योजना के बारे में समझाएं, तो आपको उसमें निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। 

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको कोई वाहन चलाते समय चोट लग सकती है, इसलिए वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आप घबराएंगे नहीं व उन्हें समय रहते पूरा करके देंगे, लेकिन विद्यार्थियों को यदि शिक्षा में कुछ समस्या आ रही थी, तो उन्हें आज अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी, तभी वह सुलझती दिख रही है। नौकरी कर रहे लोगो को आज कोई नया पद मिल सकता है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका यदि जीवनसाथी से किसी बात पर कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो वह दूर होगा और आप एक दूसरे के और करीब आएंगे। भाई बहनों से आज आप किसी संपत्ति संबंधित विवाद में ना उलझे और वरिष्ठ सदस्यों की बात मानकर आगे बढ़े, तो बेहतर रहेगा। आपको आज कुछ पुराने लेन-देन परेशान कर सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आपकी किसी नयी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए घर परिवार में चल रही समस्याओं से आपका मन परेशान रहेगा और आप अपने कामों पर पूरा फोकस नहीं कर पाएंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर भी आपको डॉक्टर से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपने माता-पिता से किसी किए हुए वादे को आज समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपका कोई शत्रु आज आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा।
     
    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आप यदि किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला ले, तो उसे बहुत ही सावधानी से ले, नहीं तो आपसे कोई बड़ी चूक हो सकती है और अविवाहित जातकों के जीवन में किसी अजनबी का आगमन हो सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालू लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन कुछ कमजोर रहेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आएगा और आपकी आय बढ़ने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपने कुछ पुराने कर्जे भी आसानी से उतार पाएंगे, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की बात का पूरा मान रखते हुए उनकी बात समझें। यदि आपने अपनी चलाई, तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपका किसी नए वाहन अथवा मकान की खरीदारी का सपना भी पूरा होगा और संतान द्वारा आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपके खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोगों आज किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जो लोग किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा आज पूरी होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे है, वह आज किसी अच्छी नौकरी को पा सकते हैं। आपको आज अपने मन की इच्छा को अपने पिताजी से जाहिर करने का मौका मिलेगा, इससे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा।

    कुंभ राशिफल । आज आपको संतान का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको कुछ व्यवसाय संबंधी मामलों को मिल बैठकर सुलझाना होगा व यदि आपने अपने बिजनेस के लिए भी कुछ प्लानिंग की हुई है, तो उसमें आगे बढ़े, नहीं तो वह और लटकती चली जाएंगी। परिवार में आज आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और लोग आपकी बात मानते नजर आएंगे, जिससे आपको खुशी होगी।

    मीन राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने व्यापार में कुछ नये उपकरणों को भी शामिल करने का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपके चेहरे की चमक देखकर आपके शत्रु भी हैरान रहेंगे। आपको आज कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी, लेकिन आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं और आपके लिए कोई बीमारी लेकर आ सकते हैं।

  • पंजाबः विदेश यात्रा कर वापिस आया इस यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट हुआ कोरोना संक्रमित

    पंजाबः विदेश यात्रा कर वापिस आया इस यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट हुआ कोरोना संक्रमित

    चंडीगढ़ः देश में कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक मरीजों की संख्या में बढ़ौतरी देखी गई है। वहीं विदेश से आए अब तक 41 यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसी बीच आज पंजाब यूनिवर्सिटी(PU) के एक ब्वॉयज हॉस्टल में अमेरिका से लौटा एक स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव आ गया है। हॉस्टल नंबर 4 में पॉजिटिव आए स्टूडेंट को 2 जनवरी तक के लिए क्वारैंटाइन किया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन के नोडल ऑफिसर के दफ्तर से आई टीम के निर्देशों पर कांटैक्ट ट्रेसिंग और होम क्वारैंटाइन की कार्रवाई शुरू कर गई है।

    बता दें कि कोरोना का नया खतरनाक स्ट्रेन अमेरिका, चीन, ब्राजील समेत कई देशों में फैल रहा है। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन भी इस केस के सामने आने के बाद अलर्ट हो गया है। जानकारी के मुताबिक जिस स्टूडेंट को कोरोना हुआ है वह जियोलॉजी विभाग का रिसर्च स्कॉलर है और हाल ही में न्यूयॉर्क(USA) से लौटा था। वहां वह एकेडमिक वर्क से गया था। 

    वहीं जिस हॉस्टल में वह ठहरा हुआ था वहां पर खाने-पीने की चीजों समेत बाकी चीजों का हॉस्टल स्टाफ ख्याल रख रहा है। यूनिवर्सिटी हॉस्टल के वार्डन डा. नवीन कुमार ने यह जानकारी दी है। वार्डन और स्टाफ स्टूडेंट्स के साथ लगातार संपर्क में हैं। पूरे हॉस्टल को PU के हार्टीकल्चर विभाग द्वारा पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया गया है।