Blog

  • जालंधरः दुबई से लौटे व्यक्ति का चाकू मारकर क’त्ल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  फिल्लौर के अधीन आते गांव भारसिंहपुरा में व्यक्ति की चाकू मारकर ह’त्या कर दी। बताया जा रहा है कि रंजिश में 2 भाईयों ने 2 दोस्तों के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है भंडेरा गांव का मानव करीब 8 महीने पहले ही दुबई से लौटा था और अपने दोस्त अमित को मिलने के लिए आया था। अमित और मानव दुबई में इकट्ठे काम करते थे।

    वहां से दोनों दोस्त अपने एक तीसरे साथी साथी हरदीप के पास जा पहुंचे पहुंचे। शाम को समय तीनों दोस्त बाइक पर घूमने निकले तो रास्ते में उन्हें दो भाईयों पवन और जसबीर ने रोक लिया। दोनों की हरदीप के साथ कोई पुरानी रंजिश थी। वह दोनों वहां पर झगड़ा करने लगे। इतने में जसबीर ने चाकू निकाल लिया और हरदीप पर हमला किया, लेकिन बीच बचाव के लिए मानव आ गया। इस दौरान हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।
    दोनों दोस्त चाकू लगने के बाद खून से लथपथ मानव को लेकर तुरंत अस्पताल में पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मानव की मौत के बाद परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ गिर पड़ रहा है। मानव के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और चार बहनों का भाई ही घर का सहारा था। दुबई में 4 साल नौकरी करने के बाद वह घर लौटा था।

  • फागवाड़ा: बेअदबी मामला, मरने से पहले युवक ने किया अहम खुलासा, देखें वीडियो

    फागवाड़ा : गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी मामले में युवक की हत्या कर दी गई। वहीं युवक की करने से पहले की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें युवक ने इस घटना को लेकर अहम खुलासा किया है। वीडियो में युवक ने सुखी नाम का जिक्र किया है और कहा कि उसने उसे घटना को अंजाम देने के लिए 2 से 3 हजार रुपए देने थे। इस दौरान युवक बता रहा है कि वह सुखी उसे गुरुद्वारा साहिब में घटना को अंजाम देने के लिए कह रही थी। लेकिन युवक ने कहा कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है वह ईमानदार है।

    जिस निहंग सिंह ने व्यक्ति को तलवार से काट कर मारा है उसकी पहचान रमननदीप सिंह मंगूमठ लुधियाना के रूप में हुई है। बताया जा जा रहा है कि सुबह तीन बजे के करीब व्यक्ति को एक बाथरूम में काटा गया। गुरुद्वारा परिसर को पूरी तरह से पुलिस छाबनी में तबदील कर दिया गया है। कुछ निहंग जत्थेबंदियां भी मौके पर पहुंच रही हैं।

    गौरतलब है कि सुबह-सुबह गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी  करने आए युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। बताया जा रहा है आरोपी ने खुद को चौरा खूह गुरुद्वारा परिसर के अंदर बंद कर लिया था।

    पंजाब के फगवाड़ा के एक गुरुद्वारे में मंगलवार सुबह एक निहंग सिख ने बेअदबी करने के संदेह में एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी। रमनदीप सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले निहंग ने वीडियो अपलोड किया और हत्या की जिम्मेदारी ली। जैसे ही आरोपी ने खुद को चौरा खूह गुरुद्वारा परिसर के अंदर बंद कर लिया, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

  • पंजाब : पुलिस ने 22 क्विंटल डोडा-पोस्त सहित ट्रक किया बरामद

    बठिंडा : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा बेचने और खरीदने के मामले कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 22 क्विंटल चुरा पोस्त बरामद किया गया है। आरोपी ट्रक से पोस्त कोटा (राजस्थान) से लुधियाना ले जा रहा है। पुलिस ने यह कार्रवाई संदेह के आधार पर की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ-2 की टीम को रिंग रोड बठिंडा पर चेकिंग के दौरान ट्रक रोका। मौजूद पुलिस टीम ने ट्रक से 110 बोरा पोस्त बरामद किया, जिसकी कुल मात्रा 22 क्विंटल थी। थाना कैनाल कॉलोनी बठिंडा में मामला दर्ज किया गया। दोशियान सुखदेव सिंह गांव राउके कलां जिला मोगा और सुरजीत सिंह गांव धौलां जिला लुधियाना जो कोटा शहर से यह पोस्त लेकर आए थे। इसके आगे और पीछे के लिंक की जांच की जा रही है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्दी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा । 

  • पंजाब : दर्दनाक घटना, 2 बच्चों सहित दंपति की मौ’त

    पटियाला: जिले में अंगीठी जलाकर सेक रहे परिवार के 3 सदस्यों की गैस चढ़ने से मौत हो गई। इस हादसे में 2 बच्चों सहित माता-पिता ने दम तोड़ दिया। मरने वाले बच्चों में 2 छोटे बच्चे हैं, जिसमें बेटी की उम्र 4 और बेटे की 2 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार  सनोरी  अड्डा स्थित मार्कर कॉलोनी के एक घर में  प्रवासी परिवार रह रहा था और जय दुर्गा कंपनी में काम करता था। 

    पता चला है कि परिवार द्वारा अंगारे जलाकर आग सेंकी जा रही थी। लेकिन इस बीच धुएं की वजह से बच्चों समेत उनके माता-पिता की मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने मृतक परिवार के शव को पटियाला की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

  • पंजाब : व्यक्ति की कांच की बोलत से गला काट की ह’त्या, जाने मामला

    लुधियाना :  पंजाब में क्राइम की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। आए दिन हत्या की खबरें सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां देर रात व्यक्ति की गला काट कर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने उससे पहले मारपीट की थी। मारपीट से बेसुध होने के बाद कांच की बोतल से उसका गला काट दिया। 3 इंच तक गला कटा था। उसकी एक दिन पहले ढाबा संचालक से सिगरेट खरीदते समय कहासुनी हुई थी। उसी ने पत्नी और साथी के साथ मिलकर व्यक्ति पर हमला किया। मृतक की पहचान 45 ‌वर्षीय पवन निवासी समस्तीपुर के रूप में हुई है। उसकी 2 बेटियां हैं। वह 16 साल से लुधियाना में ही होजरी और लेबर दोनों काम कर रहा था। मृतक के छोटे भाई संजीव ने कहा कि वारदात से एक दिन पहले रविवार रात वह अपने बड़े भाई (पवन) के साथ राज के ढाबे पर सिगरेट लेने गए थे। राज ने शराब पी हुई थी। इसी दौरान उसने पवन को गाली दी थी। जिसके बाद पवन और राज में हाथापाई हुई। ये देख लोग इकट्‌ठे हो गए। उन्होंने दोनों को शांत करवाया था।

    इसके बाद घर आ गए थे। बीती रात को पवन राज ढाबे के पास ही दूसरे ढाबे में रोटी खा रहा था। इस बीच राज अपनी पत्नी व अन्य युवकों के साथ आया और मारपीट करने लगा। राज की पत्नी ने पवन को सरिए से पीटा। इसके बाद जब पवन बेसुध होकर गिर गया तो उन्होंने उसकी गर्दन पर कांच की बोतल घोंप दी। आस-पास के लोग इकट्‌ठे हुए तो बदमाश मौके से फरार हो गए। आरोपी राज होशियारपुर के मुकेरियां का रहने वाला है। उसने डाबा रोड पर ढाबा किया हुआ है। लोगों ने तुरंत परिवार और पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मृतक का भाई संजीव मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस को फोन किया।

    संजीव के मुताबिक 1 घंटे तक एम्बुलेंस नहीं आई। इसके बाद वह पवन को सिविल अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। थाना शिमला पुरी की पुलिस मुताबिक आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए जा रहे हैं। हत्यारों ने हमला किन कारण किया उस पर भी पुलिस जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पवन के शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सोंप दिया जाएगा।

  • पंजाब : गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी  करने आए युवक की ह’त्या, पुलिस फोर्स तैनात 

    फगवाड़ा: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी  करने आए युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। बताया जा रहा है आरोपी ने खुद को चौरा खूह गुरुद्वारा परिसर के अंदर बंद कर लिया था। पंजाब के फगवाड़ा के एक गुरुद्वारे में मंगलवार सुबह एक निहंग सिख ने बेअदबी करने के संदेह में एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी। रमनदीप सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले निहंग ने वीडियो अपलोड किया और हत्या की जिम्मेदारी ली। जैसे ही आरोपी ने खुद को चौरा खूह गुरुद्वारा परिसर के अंदर बंद कर लिया, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

  • आज का राशिफल, 16 जनवरी  2024

    आज का राशिफल, 16 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजे तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर के भोर 4 बजकर 38 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा, जिससे आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आज अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। बच्चे आज घर पर खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मिलकर आपको अपनी कई समस्याओं का हल मिल जाएगा। जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे और आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी भी पुरानी बातों में न उलझें। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं उनके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपकी रूचि सामाजिक गतिविधियों में ज्यादा रहेगी। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो बिजनेस में आपको लाभ दिलायेगा। आज आपका व्यक्तित्व लोगों को आपकी तरफ आकर्षित कर सकता है। ऑफिस के किसी कार्य को पूरा करने में जल्दबाजी न करें। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज आप नया घर लेने का विचार करेंगे। परिवार वालों से इस पर विचार विमर्श करेंगे। बच्चे आज आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। समय का सदुपयोग करना सीखें। आज आप कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करें। ड्राईफ्रूट्स का बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा, बिजनेस को और आगे बढ़ाने का प्लान बनायेंगे।

    कर्क राशि-

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपके जीवनसाथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना देगा। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आपस में ताल-मेल बैठकर काम करने की जरुरत है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। जीवनसाथी के साथ हंसते खिलखिलाते, हर पल का आनंद लेते हुए आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आप बिजनेस को नई दिशा देने के बारे में विचार करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी लेंगे।

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। ज़िंदगी का भरपूर लुत्फ़ उठाने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को क़ाबू में रखें। योग का सहारा लेंगे, जो आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखकर दिल और दिमाग़ को बेहतर बनाता है। आज किसी महिला की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज आपको अपनी सोच सकारात्मक रखकर कार्य करने की जरुरत है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी जानकर की मदद से जॉब मिलेगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे, एक दूसरे को उपहार भी देंगे।

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। घर के जरूरतों को आज नजरंदाज न करें। आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आपको थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। आज लवमेट आज एक-दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में और मधुरता आयेगी। आज आपको जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप किसी करीबी रिश्तेदार से देर तक फोन पर बात कर सकते हैं और अपने जीवन में चल रही बातों को शेयर करेंगे।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हंसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। आज आप घर के सजावट का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते आज आप घर देर से पहुंचेंगे। आज कोई व्यक्ति आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा। आज आप अपने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों से आपकी अच्छी बातचीत होगी। कुछ नयी जानकारी मिलेगी जो आपके लिए कारगर साबित होगी।

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में प्राप्त हुआ धन आप दूबारा अपने बिजनेस में ही लगायेंगे। किसी आवश्यक कार्य में आप भाई-बहन से सलाह लेंगे। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में और मधुरता आएगी। आज परिवार के साथ आप घूमने जा सकते है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लवमेट के व्यवहार में आये पोजिटिव बदलाव से आपको प्रसन्नता होगी। वकालत कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। अचानक आए ख़र्चे आपको थोड़े उलझन में डाल सकते है, लेकिन आप जल्द ही सब नियंत्रण में कर लेंगे। आज आपके रूखे बर्ताव के कारण कोई आपकी बातों से असहमत हो सकता है। आज के दिन आप अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर करें। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आज कार्यस्थल पर आपके जोशीले अंदाज से आपके सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगे। बॉस आपके कार्यों की तारीफ करेंगे।

    मकर राशि-

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपका कोई पड़ोसी आपसे मदद मांग सकता है। घर की समस्याओं को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं। छात्र आज कॉलेज द्वारा मिले प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल होंगे। ग्रेजुएशन पूरा कर चुके छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरेंगे, साथ ही उसकी तैयारी भी शुरू कर देंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है।

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। पहले किया गया निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। आज आप आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेंगे और उसे दूर करने के लिए कोई विचार करेंगे। आज आप अपने दोस्त के साथ कहीं घूमने का प्लान करेंगे। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। आज जीवनसाथी आपसे किसी कार्य को पूरा करने के लिए सलाह लेंगे, आपकी सलाह कारगर साबित होगी। आज घर पर परिवार के साथ आप अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे।

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके आस- पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व आपके काम को सराहेंगे। घर पर कोशिश करें कि आपका व्यवहार ज्यादा गुस्से वाला न हो, गुस्से पर नियंत्रण रखे, पारिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा । कुछ लोगों से मिलाना आपके जीवन में नयापन लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आप खुश हो सकते हैं । मित्र से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

     

  • पंजाब : सीजन में पहली बार माइनस में पहुंचा पारा, अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ : पंजाब में इस सीजन में पहली बार रात का पारा माइनस में पहुंच गया। -0.2 डिग्री के साथ नवांशहर (एसबीएस नगर) सूबे में सबसे ठंडा रहा। पंजाब में रात के तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जिससे अब यह सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी कोहरे का रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

    कोहरे के चलते दिल्ली में 400 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। 68 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। वहीं, मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार पंजाब के 16 जिलों अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब व पटियाला में बेहद घना कोहरा पड़ेगा। इसके साथ ही इन जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति रहने के साथ ही शीत लहर भी चलेगी।

  • जालंधर : डॉक्टर दीपक चावला बने IMA के अध्यक्ष

    जालंधर (ENS): इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जालंधर इकाई ने डॉ दीपक चावला को अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंप दी है। इस मौके पर डॉक्टर चावला ने पूरी चिकित्सा बिरादरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 2024 कार्यकाल के दौरान उनका लक्ष्य दोहरे उद्देश्य है कि आगामी 12 महीनों में, वह एक टीम के रूप में काम करने के लिए डॉक्टरों को एक साथ लाने और अधिक सक्रिय भागीदारी की सुविधा प्रदान करने की योजना बनायगे। ताकि कार्यकारी बैठकों और परिणामी चर्चाओं के दौरान विभिन्न प्रकार की राय का प्रतिनिधित्व किया जा सके।

    इसके साथ ही वह आई.एम.ए. और सरकार के बीच घनिष्ठ संबंध स्थापित करना चाहते हैं। जिससे सभी चिकित्सा पेशेवरों और स्वास्थ्य देखभाल प्रतिष्ठानों द्वारा सरकारी नीतियों का पालन किया जा सके और सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों के संयुक्त प्रयास के माध्यम से लोगों की सामान्य भलाई का उत्थान किया जा सके।

    वर्ष 2024 की आई.एम.ए. टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. गगनदीप सिंह, सचिव  डॉ. अर्चना दत्ता, सहायक सचिव डॉ. जंगप्रीत सिंह मुल्तानी, वित्त सचिव के डॉ. अभिषेक कुमार, सहायक वित्त सचिव  डॉ. अमित महाजन ,डॉ. विकास सूद प्रेस सचिव और डॉ. पीयूष शर्मा को सहायक प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है।

    इस बैठक में 200 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। जिसमे डॉ. रवि पॉल, डॉ. एस.के. शर्मा, डॉ. बी.एस. चोपड़ा, डॉ. सुषमा चावला, डॉ. नवजोत दहिया, डॉ. पंकज पॉल, डॉक्टर यश शर्मा,डॉ. रमन कुमार गुप्ता, डॉ. जैस्मीन दहिया, डॉ. योगेश्वर सूद, डॉ. राकेश विग, डॉ. हरीश भारद्वाज, डॉ. बी.एस. जोहल, डॉ. पी.एस. बख्शी, डॉ. दीपाली लूथरा, डॉ. अर्पणा चोढ़ा, डॉ. डिंपल शर्मा, डॉ. सुमीत गुप्ता, डॉ. वंदना लालवानी, डॉ. मीनाक्षी आनंद, डॉ. रविंदर बल, डॉ. चंदर बौरी, डॉ. संदीप गोयल, डॉ. राजीव सूद व अन्य सदस्य शामिल हुए।

  • जालंधर: राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पासपोर्ट अधिकारी से की मुलाकात

    जालंधर, (ENS): राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनूप सिंह से मुलाकात की है। क्षेत्रीय पासपोर्ट दफ़्तर में बैठक के दौरान राज्यसभा सदस्य ने कहा कि दोआबा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग विदेश में रहते है। जिस कारण उनके आने-जाने के लिए कई मामलों में पीसीसी की आवश्यकता होती है। जिसकी प्रक्रिया लंबी और उलझन वाली होने के कारण लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसे क्षेत्रीय पासपोर्ट और अन्य संबंधित विभाग मिलकर दूर कर सकते हैं।

    इसके अलावा उन्होंने फर्जी एजेंटों के दबाव के कारण विदेश में फंसे लड़कों और विशेषकर लड़कियों की वापसी के लिए पासपोर्ट दफ़्तर के अधिकारियों को  अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अग्रसर रहने पर जोर दिया। 

    आर.पी.ओ अनूप सिंह ने कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर पासपोर्ट प्राप्त करने में लगने वाले समय को लगभग एक महीने तक कम करने का भी प्रयास किया जा रहा है ताकि आवेदकों को शीघ्रता से पासपोर्ट जारी किया जा सके।