Blog

  • जालंधर : कैंटर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत , देखे वीडियो

    जालंधर (ENS): ट्रांसपोर्ट नगर में कैंटर की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू निवासी नेपाल हाल निवासी ट्रांसपोर्ट नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक राजू साइकिल पर जा रहा था, जैसे ही वह ट्रांसपोर्ट नगर के पास पहुंचा तो कैंटर की चपेट में आ गया। लोगों ने उसे एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल दाखिल करवाया जहां उसकी मृत्यु हो गई।

    कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँच कर थाना 8 की पुलिस के एएसआई गुरमेल सिंह ने कैंटर गाड़ी को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस कैंटर ड्राइवर की तलाश कर रही है। 

  • आधुनिक युग में इंटरनेट मीडिया भी पढ़ाई के लिए बेहतर विकल्प : दविंदर चंदेल

    मेधावी छात्रों को मुख्यातिथि ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित


    स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल ऊना में रही एनुअल एम्यूजमेंट डे की धूम


    ऊना/ सुशील पंडित: आधुनिक युग में इंटरनेट मीडिया भी पढ़ाई के लिए बेहतर विकल्प के रूप में सामने आया है। स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल के समूर कलां स्थित केंद्र के समारोह के पहले भाग में मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत करते हुए डिप्टी डरेक्टर दविन्द्र चंदेल ने कहा कि स्कॉलर यूनीफाइड स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सेवाएं दे रहा है। इस स्कूल के छात्र हर क्षेत्र के लिए तैयार हो रहे है ताकि आने वाले समय मे बड़े-बड़े ओहदों पर पहुंचकर अपनी सेवाएं दे सके। वहीं उन्होंने वहां पहुचे अभिभावकों  को सलाह देते हुए कहा कि अपने आसपास  के वातावरण को स्वच्छ रखें। जिससे बीमारियों का खतरा कम हो सके। साथ ही उन्होंने छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने का भी आह्वान किया। 

    छात्र मन लगाकर करें पढ़ाई: सतपाल रायजादा 


    छात्र मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य को हासिल कर देश का कुशल नेतृत्व करें, यह बात पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने स्कॉलर यूनीफाइड स्कूल में दूसरे भाग में बतौर मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए छात्रों को कही, उन्होंने कहा कि  लक्ष्य को प्राप्त करने में किसी प्रकार की घबराहट महसूस नहीं करनी चाहिए। आधुनिक युग में इंटरनेट मीडिया भी पढ़ाई के लिए बेहतर विकल्प है। यू-ट्यूब की वीडियो से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले अपने मन की सुनो, जो मन कहे और खुद को अच्छा लगे उसी कार्य में ध्यान लगाओ। जो भी कार्य करें, उसको पूरे मनोयोग से करें। अखबार भी रोजाना पढ़ना जरूरी है। इससे सामान्य ज्ञान के साथ ही सामाजिक ज्ञान भी बढ़ता है।

    उंन्होने कहा कि छात्र शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी हिस्सा लें। जिससे पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक वातावरण से भी अवगत हो सकें।  इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्यातिथि  सतपाल सिंह रायजादा ने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल प्रबंधन समिति ने मुख्यातिथि सतपाल सिंह रायजादा को शॉल, टोपी, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। स्कॉलर यूनीफाइड स्कूल अपना 7वां वार्षिक पारितोषिक मना रहा है इसे तीन चरणों मे पूरा किया । जिसमें आज दूसरी कक्षा से सातवीं कक्षा के छात्रों ने पहले भाग में मंच से अपनी प्रस्तुति देकर वहां आये अतिथिगणों का दिल जीत लिया। वही दूसरे भाग में 8वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के छात्रों ने नाटक,गिद्धा भागड़ा जैसी प्रस्तुतियों से अभिभावकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

  • देहात पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस किया ट्रेस , महिला गिरफ्तार

    जालंधर (ENS): एसएसपी मुखविंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर थाना गोरायां की पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए हत्यारोपी एक औरत को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला  की पहचान रूपिंदर कौर उर्फ काटो निवासी थाना गोरायां के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक के जीजा विद्या सागर निवासी दिलवाग कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी का भाई हरीश चंद्र निवासी दिलवाग नगर घर  से लापता हो गया है। जिसके बाद उनकी टीम और परिवारिक सदस्य हरीश को ढूंढने में लग गए और इस दौरान उन्हें हरीश का शव खेतों में पड़ा हुआ मिला। शव के गले पर निशान थे और जिसे देख परिवार ने शक जाहिर किया कि हरीश को मार कर किसी ने शव को पराली में छुपा कर जलाने की कोशिश की है।  

    पुलिस को विद्या सागर ने बताया कि मृतक हरीश की दोस्ती  रूपिदंर कौर उर्फ काटों के साथ थी। उन्हें शक है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यह हत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान हरीश चंद्र के कत्ल में फरार महिला को  गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करके 5 दिन का रिमांड हासिल किया। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि उसकी हरीश से दोस्ती हो गई थी। दोनों के रिश्ते गहरे हो गए थे। इस बीच दोनों के बीच में दरार आ गई तो उसने हरीश से दूरी बना ली। 

    जिसका बदला लेने के लिए हरीश ने काटो पर तेजाब फेंक दिया, मगर वह बाल-बाल बच गई। बदनामी के डर से महिला ने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी।   वह परेशान हो चुकी थी और उसे डर था कि हरीश दोबारा उस पर तेजाब न फेंक दे। इसलिए महिला ने अपने नए दोस्त संजीव के साथ मिलकर हरीश के  कत्ल की साजिश रची और  8 नंवबर की देर रात  हरीश को घर के पास खेत में बुला कर उसका मर्डर कर दिया।  हरीश के कत्ल में देहात पुलिस महिला के प्रेमी संजीव और तीन अन्य की तलाश में यूपी में रेड कर रही है। 

  • डेरा बाबा रूद्रानंद में चल रही श्रीमद् भागवत का हुआ समापन, पंचभीष्म यज्ञ आज

    बाबा रूद्रानंद आश्रम में हुआ संत सम्मेलन, बाबा बाल जी महाराज पहुंचे धाम 


    ऊना/ सुशील पंडित: डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज समापन हो गया। वृंदावन से पधारे स्वामी रमाकांत शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष आदि प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने बताया कि सुदामा जी जितेंद्रिय एवं भगवान कृष्ण के परम मित्र थे। भिक्षा मांगकर अपने परिवार का पालन पोषण करते , गरीबी के बावजूद भी हमेशा भगवान के ध्यान में मग्न रहते। पत्नी सुशीला सुदामा जी से बार बार आग्रह करती कि आपके मित्र तो द्वारकाधीश हैं उनसे जाकर मिलो शायद वह हमारी मदद कर दें। सुदामा पत्नी के कहने पर द्वारका पहुंचते हैं और जब द्वारपाल भगवान श्रीकृष्ण को बताते हैं कि सुदामा नाम का ब्राम्हण आया है। श्रीकृष्ण यह सुनकर नंगे पैर दौड़कर आते हैं और अपने मित्र को गले से लगा लेते । उनकी दीन दशा देखकर कृष्ण के आंखों से अश्रुओं की धारा प्रवाहित होने लगती है। अपने सिंघासन पर बैठाकर कृष्ण जी सुदामा के चरण धोते हैं। सभी पटरानियां सुदामा जी से आशीर्वाद लेती हैं। कुछ दिन बाद सुदामा जी विदा लेकर अपने स्थान लौटते हैं तो भगवान कृष्ण की कृपा से अपने यहां महल बना पाते हैं लेकिन सुदामा जी अपनी फूंस की बनी कुटिया में रहकर भगवान का सुमिरन करते हैं। अगले प्रसंग में शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को सात दिन तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जिससे उनके मन से मृत्यु का भय निकल गया। तक्षक नाग आता है और राजा परीक्षित को डस लेता है। राजा परीक्षित कथा श्रवण करने के कारण भगवान के परमधाम को पहुंचते है। इसी के साथ कथा का विराम हो गया। डेरा बाबा रूद्रानंद आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कल पांच भीष्म महायज्ञ का आयोजन होगा,जिसमें सभी भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेंगे। 


    इस अवसर पर बाबा बाल जी आश्रम कोटला कलां के अधिष्ठाता संत बाबा बाल जी महाराज गुरु महाराज श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीव नंद जी से भेंट करने डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम पधारे। इस मौके पर राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी का वेद मंत्रों सहित अचार्य हेमानंद जी ने सुस्वागत किया और संत मिलन हुआ।आचार्य हेमानंद जी महाराज ने अपने सम्बोधन में विभिन्न प्रकार से आए हुए श्रद्धालुओं को भगवन चिंतन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि 2013 में महाराज सुग्रीवानंद जी ने पंच भौतिक शरीर रहते हुए ही मुझे अपना उत्तराधिकारी चुना और आश्रम का दायित्व सौंपा, पिछले कुछ समय से महाराज जी खामोश रहकर आश्रम की सारी गतिविधियों को जान समझ रहे हैं । उन्होंने कहा कि महाराज बिल्कुल स्वास्थ्य हैं और वह देख रहे हैं कि हमारे आश्रम की व्यवस्थाएं कैसे चल रही हैं यह सब देख रहे हैं। महाराज जी हमें नारायण रूप में मिले हैं ,अतः हम सभी का भी दायित्व बनता है कि आश्रम की परंपराओं का निर्वहन करते रहें। जिससे आश्रम की गरिमा बनी रहे। इस मौके पर उन्होंने सभी सहयोगियों और आश्रम के श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया।

  • ਗੁਰ ਪੁਰਬ ਤੇ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਫੁੱਲਾਂ ਨਾਲ ਹੋਈ ਸਜਾਵਟ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ   

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਸਿੱਖ ਧਰਮ ਦੇ ਮੋੜੀ ਪਹਿਲੀ ਪਾਤਸਾਹੀ ਸਾਹਿਬ  ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਤੇ ਤਖ਼ਤ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਇਮਾਰਤ ਨੁੰ ਸੁੰਦਰ ਲਾਇਟਿੰਗ, ਦੀਪਮਾਲਾ ਤੇ  ਬਹੁ ਕੀਮਤੀ ਫੁਲਾ ਨਾਲ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੋਕੇ ਜਿਥੇ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵੱਖ- ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੋ ਨਗਰ ਕੀਤਰਨ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਫੁਲਾ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਡੇਕੋਰੇਸਨ ਖਿੱਚ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਵੀ ਬਣੀ। 

    ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਸਿੰਘਾਂ ਮਾਲਪੁਰ ਦੀ ਸੰਗਤ ਵਲੋ ਕਈ  ਸਾਲਾ ਤੋ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ  ਸਾਹਿਬ ਸਜਾਵਟ ਤੇ ਫੁੱਲਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਦੇਸ਼ – ਵਿਦੇਸ਼ ਚ ਵਸਦੇ ਲੋਕੀ ਭਾਰੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੁੰਦੇ ਹਨ।

  • गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन

    गतका पार्टियों द्वारा पुरातन युद्ध कला का किया सुंदर प्रदर्शन


    ऊना/ सुशील पंडित: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरवजोत सिंह जी बेदी तथा गुरु नानक मिशन संस्था तथा इलाका निवासियों द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है।  गुरुद्वारा बाबा बन्दा सिंह बहादुर हीरा थडा से भव्य नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में आयोजित किया गया। नगर कीर्तन सुबह गुरुद्वारा बाबा बन्दा सिंह जी बहादुर गांव हीरा थडा से प्रारंभ हो कर गांव धुगा, कुंगडत, ललड़ी, नंगल खुर्द, टाहलीवाल, संतोषगढ़, सनोली, बीनेवाल, पूना, मैहतपुर, देहला, बडाला, रक्कड़, होता हुआ ऊना साहिब पहुंचा, यहां किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी में नगर कीर्तन का बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जैकारों के बीच पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के स्वागत में विभिन्न स्थानों पर स्वागती द्वार बनाए गए थे और श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए गए और प्रशाद बांटे गए। सुंदर पालकी में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी को सुशोभित किया गया था और सैकड़ों को तादात में संगत सतनाम श्री वाहेगुरु, धन गुरु नानक तूही निरंकार शब्द का जाप करती हुई साथ चल रही थी।


    इस अवसर पर गतका पार्टियां द्वारा पुरातन युद्ध कला का सुंदर प्रदर्शन किया गया। किला बावा साहिव सिंह जी बेदी ऊना पहुंचने पर गुरु नानक देव के वंशज बाब सरवजोत सिंह जी बेदी, बाबा अमरजोत सिंह जी बेदी व साध संगत द्वारा नगर कीर्तन का स्वागत किया गया और पांच प्यारों व संत महांपुरुषों को सिरोपा देकर किया सम्मानित किया गया।


    इस अवसर पर बाबा अजीत सिंह,बाबा सुरिंदर सिंह, बाबा प्रेम सिंह, बाबा प्रेम सिंह, हरपाल सिंह कोटला, बलविंदर सिंह, जोग्पान सिंह,  परमजीत सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान केहर सिंह सचिव करनैल सिंह, गांव के प्रधान गुरमुख सिंह राणा, गोपाल सिंह वालीवाल सुखवंत सिंह, दलविंदर  सिंह,प्रभजोत सिंह,हरजिन्दर सिंह, कश्मीर सिंह,  सुरजीत सिंह, भजन सिंह, हिमाचल मित्र फेडरेशन के अध्यक्ष गुरमेज सिंह,  केसर सिंह गुरनाम सिंह, कश्मीर सिंह, बलवीर सिंह, अजैव सिंह, गुरचरन सिंह, जगतार सिंह, हरदीप सिंह, तलविंदर सिंह. कर्म सिंह, मंजीत सिंह, सतपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।


    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री   विशेष तौर पर नगर कीर्तन में शामिल हुए और  गुरु नानक देव जयंती पर सिख समुदाय व प्रदेश वासियों को बधाई दी। इस अवसर पर गुरु नानक  देव जी के वंशज बाबा सरवजोत सिंह बेदी ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया।

  • विवेक इंटरनेशनल स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह

    मेधावी व केलकूद में अव्वल रहे छात्रों को किया सम्मानित


    सीपीएस व आचार्य डॉ. स्वामी कुशल किशोर रहे मुख्य अतिथि


    बददी/ सचिन बैंसल: बद्दी में विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने रविवार को अपना वार्षिक दिवस समारोह मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। समारोह में  बतौर मुख्य अतिथि श्री लालजी महाराज सिद्धपीठम, राजस्थान के 11वें पीठ आचार्य डॉ. स्वामी कुशल किशोर और सीपीएस राम कुमार चौधरी उपस्थित हुए।  यह कार्यक्रम भगवद गीता के ज्ञानवर्धक सार से समृद्ध हुआ जो पूरे स्कूल में गूंजता रहा।  डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ के पूर्व प्राचार्य डॉ. केएस आर्य ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई।

    दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम शुरु हुआ। श्रीमदभागवत गीता से प्रेरित विशेष रूप से किंडरगार्टन के छात्रों ने कृष्ण लीलाओं का प्रदर्शन करते हुए, मानव रूप में भगवान कृष्ण के बहुमुखी अस्तित्व को खूबसूरती से चित्रित किया।  छात्र राहुल नाम ने एक छात्र के जीवन की घटनाओं के भीतर भागवत गीता के अठारह पाठों को जोड़ते हुए एक मनोरंजक नाटक का मंचन किया।


    छात्रों ने गीतोपदेशम, श्री हरि स्तोत्रम, मधुराष्टकम और अच्युत्यम केशवम सहित विभिन्न कृष्ण भजनों पर दिव्य शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान, स्कूल ने उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित किया। 2022- 23 सत्र के दौरान अट्ठाईस योग्य छात्रों को उनकी उत्तम उपस्थिति और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रमाण पत्र और ट्राफियां प्राप्त हुईं। जतिंदर डोगरा के नेतृत्व में टैगोर हाउस ने खेलों में सर्वश्रेष्ठ हाउस की ट्रॉफी हासिल की, जबकि शिवाजी हाउस को सह-पाठयक्रम गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हाउस के रूप में मान्यता दी गई।सीपीएस राम कुमार चौधरी ने भगवद गीता के प्रचार-प्रसार में स्कूल के प्रयासों की सराहना की और हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से बद्दी में अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की स्थापना की योजना की घोषणा की। डॉ. स्वामी कौशल किशोर दास ने भगवद गीता के सार पर प्रकाश डाला, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर स्कूल के फोकस पर जोर दिया, और अधिक स्कूलों को अपने वार्षिक दिवस समारोहों के लिए समान विषयों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. के.एस. प्रतिष्ठित संस्कृत विद्वान और वनस्पतिशास्त्री आर्य ने कार्यक्रम की अद्वितीय प्रकृति को दोहराया और दर्शकों को भगवद गीता को अपने जीवन में एकीकृत करने के लिए प्रेरित किया।


    स्कूल के निदेशक  मनोज कुमार धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। यह मनमोहक शो, प्रतिभा और समर्पण का एक शानदार प्रदर्शन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ, ।

  • ਕੈਨੇਡਾ ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ,ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਰਾਏਕੋਟ : ਵਿਦੇਸ਼ ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀਆ ਹਤਿਆਵਾਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਲਗਾਤਾਰ ਸਾਮਣੇ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਸੇ ਕੜੀ ਚ ਇਕ ਹੋਰ ਮਾਮਲਾ ਪਿੰਡ ਨੱਥੋਵਾਲ ਤੋਂ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ।  ਇਸ ਪਿੰਡ ਦਾ ਨੌਜਵਾਨ ਤਿੰਨ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪਣੇ ਬਿਹਤਰ ਭਵਿੱਖ ਦੀ ਭਾਲ ਲਈ ਕਨੇਡਾ ਗਿਆ ਸੀ ਬੀਤੀ 16 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਉਸ ਨੂੰ ਕਨੇਡਾ ਦੇ ਮਿਸੀਸਾਗਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਦੋ ਅਣਪਛਾਤੇ ਨਕਾਬ ਪੋਸ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ । ਮ੍ਰਿਤਕ ਜਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਰਾਜ ਦੀ ਦੇਹ ਨੂੰ ਕੈਨੇਡਾ ਚ ਵਸਦੇ ਪੰਜਾਬੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ  ਪਿੰਡ ਨੱਥੋਵਾਲ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ । ਜਿੱਥੇ ਉਸ ਦਾ ਨਮ ਅੱਖਾਂ ਨਾਲ ਗਮਗੀਨ ਮਾਹੌਲ ਵਿੱਚ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਜਗਰਾਜ ਨੂੰ ਅੰਤਿਮ ਵਿਦਾਇਗੀ ਦਿੱਤੀ ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਜੁਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਬੁੱਟਰ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਿਰਤਕ ਦਾ ਵੱਡਾ ਭਰਾ ਅੱਠ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਦੁਬਈ ਵਿਖੇ ਕੰਮਕਾਰ ਦੇ ਸਿਲਸਿਲੇ ਵਿੱਚ ਗਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜੁਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਮਿਸੀਸਾਗਾ ਦੇ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਯਾਰਡ ਵਿੱਚ ਸਕਿਊਰਟੀ ਗਾਰਡ ਦੀ ਨੌਕਰੀ ਕਰਦਾ ਸੀ।  16 ਨਵੰਬਰ ਦੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਕੁਝ ਅਣਪਛਾਤਿਆਂ ਨੇ ਜੁਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ।

  • बद्दी में एक फाईनेंस कंपनी लोगों को लाखों का लगाया चूना

    बद्दी में एक फाईनेंस कंपनी लोगों को लाखों का लगाया चूना

    निवेश करने पर 6 फीसदी ब्याज के नाम पर लोगों को किया गुमराह


    पहले लोगों का विश्वास जीता, बाद में आफिस बंद करके हुई फरार


    31 लोगों को 12 लाख रुपये लेकर हुई फरार


    पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया


    एक आरोपी को किया गिरफ्तार


    बददी/ सचिन बैंसल: बद्दी में दो साल पहले खुली सहर्ष निधि कंपनी लोगों को लाखों रुपये हजम करके रातों रात फरार हो गई है। करीब 31 लोगों को 12 लाख रुपये का गमन किया गया। इन लोगों को कंपनी को ओर से जो चेक मिले वह भी बाउंस हो रहे है। पीड़ित लोगों ने बद्दी थाने में मामला दर्ज कराया। जिस पर पुलिस पंजाब के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


    बद्दी के दावत चौक के समीप बिग बी  एक सहर्ष निधि लिमिटेड कंपनी का कार्यालय करीब दो साल पहले खुला था। यह कंपनी लोगों को पैसा जमा कराने पर साल में 6 फीसदी ब्याज देती थी।  चालीस दिन तक आरडी जमा करने पर दस हजार तक का लोन भी देती थी। पहले लोगों को पैसा देती रही और विश्वास जीतने के बाद  कई लोगों ने इस कंपनी के झांसे में आकर इसमें पैसा लगा दिया था। जब लोगों को आरडी मेच्योर हो गई तो लोगों ने अपने चेक बैंक में लगाए तो वह बाऊंस हो गए। इसकी भनक लगते है कंपनी रातों रात बद्दी से कार्यालय बंद करके भाग गई। लोग अपना पैसा लेने के लिए चंडीगड़ कंपनी के मुख्य कार्यालय लगे लेकिन उन्होंने इनकी कोई बात नहीं सुनी और वह भी कुछ दिन के बाद कार्यालय बंद हो गया।


    बद्दी के बलजिंद्र सिंह ने कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। यह कंपनी प्रतिदिन लोगों हर रोज कैश इक्टठा करती थी। कंपनी के बंद होने से रुस्तम के 74 हजार 612, मुजाखिल के 12 हजार, लाल बिहारी के 36 हगजार, ज्योदास के 36 हजार, संतोष के 25 हजार, सुरेंद्र के 50 हजार, सुनील के 18 हजार, मोनिका के एक लाख 75 हजार, बिंदरपाल के 17 हजार, सिंह लाल के 36 हजार, अमरपाल के 36 हजार, जितेंद्र के 81, मोहम्मद प्रवेश के पांच हजार और महेश कुमार के 31 पैसा डूब गया है।


    बद्दी के थाना प्रभारी राकेश राय ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बलजिंद्र की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले कंपनी का एक संचालक को पंजाब के खरड़ से दबोच लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे5 दिन के  पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਰਹੱਦੀ ਕਸਬਾ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚੋ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਡਰੋਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

     ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ : ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਆਪਣੀਆਂ ਨਪਾਕ ਹਰਕਤਾਂ ਤੋਂ ਬਾਜ ਨਹੀਂ ਆ ਰਿਹਾ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਆਏ ਦਿਨ ਸਰਹੱਦੀ ਖੇਤਰ ਅੰਦਰ ਡਰੋਨ ਐਕਟੀਵਿਟੀ ਰਾਹੀਂ ਨਸ਼ਾ ਅਤੇ ਅਸਲੇ ਦੀ ਖੇਪ ਭੇਜ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤੇ ਉੱਥੇ ਹੀ ਬੀਐਸਐਫ ਦੇ ਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੂੰਹ ਤੋੜ ਜਵਾਬ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੀ ਸਰਹੱਦੀ ਪੋਸਟ ਸਾਧਾਵਾਲੀ ਦੇ ਬੀਐਸਐਫ ਦੇ ਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰਤੀ ਕੌਮਾਂਤਰੀ ਸਰਹੱਦ ਦੇ ਅੰਦਰ ਕਰੀਬ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਡਰੋਨ ਦੇ ਪ੍ਰਵੇਸ ਹੋਣ ਦੀ ਐਕਟੀਵਿਟੀ ਸੁਣਾਈ ਦਿੱਤੀ ਤਾਂ ਬੀਐਸਐਫ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਉੱਪਰ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਬੀਐਸਐਫ ਦੇ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਡੀਐਸਪੀ ਮਨਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਐਸਐਚਓ  ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਸਮੇਤ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਸਾਂਝਾ ਸਰਚ ਪ੍ਰਸ਼ਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਕਣਕ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਡਰੋਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ।ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਡੀਐਸਪੀ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਮਨਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਐਸਐਫ ਵੱਲੋਂ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਸਾਂਝਾ ਸਰਚ ਅਪਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਪਿੰਡ ਅਗਵਾਨ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇਕ ਡਿੱਗਾ ਡਰੋਨ ਪਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ।ਜਿਸ ਤੋਂ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਉਸ ਦੀ ਬੈਟਰੀ ਖਤਮ ਹੋਣ ਤੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਡਿੱਗਾ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਫਿਲਹਾਲ ਡਰੋਨ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਕੋਈ ਵੀ ਨਸ਼ਾ ਜਾਂ ਹਥਿਆਰ ਨਹੀਂ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ ਪਰ ਬੀਐਸਐਫ ਨਾਲ ਮਿਲਕੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਚੱਪੇ ਚੱਪੇ ਦੀ ਸਰਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।