Blog

  • प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में दो साल से ज्यादा न टिके अधिकारी

    नेशनल हाईवे बददी पुल निर्माण की धीमी रफतार पर हिमाचल का उद्योग जगत खफा

    दभोटा में पंजाब सरकार से समन्वय करके चालू क्यों नहीं करवाया गया पुल: अशोक

    उद्योग संघ की मासिक बैठक में कई मुददों पर हुई अहम चर्चा

    सडक़ों पुलों को लेकर हुआ हंगामा अभी तक नहीं सुधरी व्यवस्था

    बददी/ सचिन बैंसल: औद्योगिक संस्था लघु उद्योग संघ हिमाचल की मासिक बैठक प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा की अध्यक्षता में हुई जिसमें संगठन को मजबूत बनाने के साथ साथ आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। उद्यमियों को काम काज में कोई दिक्कत न आए इसलिए हर हफते किसी न किसी अधिकारी से मिलकर उनके विभाग से संबधित मसलों को उठाया जाएगा और उसके सरलीकरण पर बात की जाएगाी। प्रदेश महासचिव अनिल मलिक व प्रांत कोषाध्यक्ष सत्तपाल जस्सल ने बताया कि सर्वप्रथम इस बात पर चर्चा हुई कि किस प्रकार पूरे हिमाचल में प्रवास करके हर जिला के उद्यमियो को कैसे जोडा जाए। इसके लिए संगठन के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल को प्रवास की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं उसके बाद बीबीएन इंडस्ट्रियल एरिया की कनेक्टिविटी व सडक़ों पर चिंता जाहिर की गई। प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि बददी मेन पुल जो कि हिमाचल को सिंसवा व हरियाणा से जोड़ता है का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। नेशनल हाईव आथोरिटी आफ इंडिया यह मानकर चला हुआ है कि इस पुल काम फोरलेन के काम के साथ साथ रुटीन किया जाए जो कि गलत है। विभाग को इस पुल को दिसंबर की बरसात से पहले युद्वस्तर पर काम करके शुरु करना चाहिए। कल लघु उद्योग संघ की एक टीम ने निर्माणाधीन पुल का दौरा किया तो पाया कि वहां लेबर बहुत की कम थी और जिस हिसाब से यह काम हो रहा है उससे नहीं लगता कि अगली बरसात तक यह पूर्ण हो पाएगा। हमारे लिए दुख की बात है कि पूरे भारत से कच्चा माल लेकर आने वाले मेहनती ट्रक चालक आज भी नदी मेें से गुजरने से मजबूत है जहां अथक चढ़ाई है और ट्रक पलटने या बैक होने का खतरा बरकरार है। खोखरा से सिंसवा जाने वाली सडक़ गांव से होकर जाती है जबकि अगर विभाग चाहता तो यह वैकल्पिक मार्ग नदी के साथ साथ मेन पुल के खत्म होने तक बन सकती है। गांव के ट्रैफिक को काटने के लिए विभाग ने कोई रणनीति नहीं बनाई।
     
    दो साल से ज्यादा न टिके अधिकारी
    कार्यकारिणी ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव पारित करके भेजा कि प्रदेश का कोई भी औद्योगिक क्षेत्र हो वहां पर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी दो साल से ज्यादा नहीं टिकना चाहिए। पूर्व की सरकार में यह मुददा विधानसभा में भी गूंजा था कि यहां पर अधिकारी सालों से डटे हैं और जाने का नाम नहीं लेते या मुड मुड कर फिर से बददी नालागढ़ आ जाते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं इस मामले में संज्ञान लेे और एक विशेष पालिसी बनाए कि कोई भी विभाग हो, कोई भी अधिकारी यहां दो साल से ज्यादा न रहे। आबकारी एवं कराधान विभाग के एक अडियल अधिकारी के रवैये को लेकर भी चिंता जाहिर की गई जो कि जी.एस.टी नंबर लेने में फालतू के अडंगे डालता है। इसकी शिकायत सी.एम विंडो में की जाएगी

    यह रहे उपस्थित
    बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरसेम शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण कुमार शर्मा, सौरभ गुप्ता, प्रदीप कुमार धीमान, अनिल मलिक, सत्तपाल सिंह जस्सल, सीएस ठाकुर, दीपक कुमार वर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

  • श्वेता ठाकुर का ताई क्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

    31 दिसंबर को मध्य प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेगी भाग
    बददी/ सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी में वाणिज्य के प्रवक्ता रजत ठाकुर की बेटी श्वेता ठाकुर का ताई क्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। श्वेता अंडर 14 वर्ग में 31 दिसंबर से पांच जनवरी तक मध्य प्रदेश के बेतुल में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। श्वेता चंडीगढ़ के हनुमान मार्शल आर्ट अकादमी में कोचिंग ले रही है। अकादमी के कोच सुनील ने बताया कि श्वेता का 32 किलो वर्ग में चयन हुआ है।
    रजत ठाकुर ने बताया कि श्वेता को बचपन से ही ताई क्वांडो में सीखेने का शौक है। उसकी दो जुड़वा बेटी है जिसमें एक बेटी को ही इसका शौक है। वह इस खेल में आगे तक जाना चाहती है। हर बेटी को माशर्ट आर्ट या ताई क्वांडो सीखना चाहिए। इससे बेटियो में आत्म विश्वास बढ़ता है और किसी भी स्थिति से निपटने में बेटियां सक्षम हो जाती है। श्वेता ने बताया कि उसके कोच व परिचन उसकी इस खेल के लिए पूरा सहयोग देंते और और अपने पिता के सहयोग से वह आज इस मुकाम पर पहुंची है। श्वेता ठाकुर हिमाचल के मंडी जिले धर्मपुर की रहने वाली है। इसके पिता बद्दी में वाणिज्य के प्रवक्ता है वह अपने पिता के साथ रहती है। 
  • वीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा की वैठक में हुआ लोकसभा चुनावों पर गहन मंथन

    नई गठित कमेटी के पदाधिकारियों को पार्टी कार्यक्रमों और आगामी रणनीति से अवगत करवाया
    ऊना/ सुशील पंडित: भाजपा के जिला कार्यालय ऊना में रविवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला स्तरीय संगठन की अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाष कौंडल ने की, जबकि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। 
    भाजपा के जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने कहा कि हाल ही में अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है और इससे टीम के तमाम पदाधिकारी को पार्टी कार्यक्रमों और आगामी रणनीति से अवगत कराने के लिए इस बैठक को आयोजित किया गया। बलबीर चौधरी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी द्वारा व्यापक काम शुरू कर दिया गया है, जिसके तहत हर फ्रंटल संगठन को मजबूत किया जा रहा है। केंद्र सरकार की 9 साल की विकासात्मक गतिविधियों आगामी चुनाव में मुद्दा रहेगी और उन्हें तमाम गतिविधियों से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत करवाते हुए पृष्ठभूमि तैयार की जाएगी। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री राजकुमार पठानिया वा शाम मिन्हास ,जिला परिषद चैयरमैन नीलम कुमारी, प्रदेश सचिव सुरम सिंह, पूर्व सब्जी मंडी बोर्ड ऊना के चैयरमैन बलबीर बग्गा, प्रदेश सदस्य चमन लाल वा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री संजय भाटिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • घालूवाल मे हुई फिरौती को लेकर फायरिंग में एक ओर गिरफ्तार

    हरोली पुलिस ने होशियारपुर से पकडा घालूवाल में हुई फायरिंग मे 10 रौंद देने वाला युवक
    ऊना/ सुशील पंडित: बीती 31 नवम्बर को घालूवाल में कुछ अन्जान युवकों ने एक स्थानीय व्यक्ति की गाडी पर फायरिंग कर दी थी घटनाक्रम में स्थानीय व्यक्ति से एक जेल में बंद कैदी ने फोन करके 11 लाख रूपये की फिरौती मांगी थी । हरोली पुलिस ने  एक से एक कडी को जोडते हुए पहले 6 युवकों को हिरासत में लिया, जोकि सभी जेल मे बंद है । इन 6 युवकों में तीन युवक पंजाब से व तीन युवक हिमाचल के रहने वाले हैं । उक्त घटना में हिमाचल का एक आरोपी वंश रायजादा  29 नवंबर को होशियारपुर से 10 रौंद लेकर आया था जिस युवक ने वंश को 10 रौंद दिए थे
    पुलिस ने उसकी पहचान करने के लिये कई दिन तक होशियारपुर के चक्कर काटे व लगातार पुलिस कैमरे चैक करते -करते युवक की पहचान करने में सफल हो गई। होशियारपुर के वुल्लांवड़ी चौक पर जिस युवक ने आरोपी बंश रायजादा को 10  रौंद/गोलियां पिस्टल की दी थीं उस की पहचान ताशु (23) पुत्र राजकुमार निवासी आदमबाग रोड़ वैली हार्ट कलोनी होशियारपुर के रूप में हुई है।जिसे हरोली पुलिस के थाना प्रभारी सुनील संख्यान अपनी टीम के साथ होशियारपुर में रेड करके पकड़ लाऐ हैं । आरोपी को आज माननीय अदालत मे पेश करके 3 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है ।
    हरोली पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी है क्योंकि घटना में और लोगों के शामिल होने से इन्कार नही किया जा सकता । पुलिस ने इस फिरौती मांगने की सनसनीखेज घटना को काफी हद तक अनावरण कर लिया है । अब पुलिस मुख्य नामजद आरोपी की कस्टडी ट्रांसफर की तैयारी कर रही है। क्योंकि वह अपराधी पहले ही लुधियाना जेल मे बंद है । पुलिस थाना हरोली के थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने बताया कि पिछले कल ताशू सिद्धू को होशियारपुर से गिरफतार किया गया है व 3 दिन के पुलिस रिमांड में आरोपी से पूछताछ की जा रही है ।
  • चराडा स्कूल में 8 लाख की लागत से बनेगा खेल मैदान,जल्द होगा कार्य शुरू: देवेन्द्र भुट्टो

    सीसे स्कूल चराडा के वार्षिक समारोह में संस्कृत कार्यक्रम की रही धूम,विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने नवाजे मेधावी छात्र


    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र की सुगड़ियाल पँचायत जो मेरी गृह पँचायत है और जिस पँचायत से 24 वर्ष पूर्ब हमने राजनीति शुरू की थी। उस सुगड़ियाल पँचायत को हिमाचल प्रदेश में आदर्श पँचायत एवं स्थानीय राजकीय बारिष्ट माध्यमिक पाठशाला चराडा को आदर्श स्कूल बनाएंगे। जिस स्कूल में हमने पहली कक्षा में प्रवेश करके सम्माननीय अध्यापकों से संस्कार शिक्षा व खेलकूद सीखकर यहां तक पँहुँचे है। उस अपने गृह स्कूल चराडा की हर मांग को पूरा करके आदर्श स्कूल बनायेगें। यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने राजकीय बारिष्ट माध्यमिक पाठशाला चराडा तुतडू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके सम्बोधन में कहे। विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि सुगड़ियाल पँचायत के अंतर्गत तुतडू टू चुकानी सड़क जो लिंक रोड है। उंसे चौड़ा करने के लिए 27 लाख एक अन्य सड़क जो चराडा से सुगड़ियाल उसके लिए 25 लाख एक रास्ते के लिए 2 लाख अन्य पँचायत के विकासात्मक कार्यो के लिए 30 लाख दिए गए है। और कुछ कार्य युद्ध स्तर पर भी शुरू हो चुके है। विधायक ने कहा कि हम पहले बजट का प्राबधान करते है। फिर घोषणा करते है। क्योंकि झूठी घोषणाओं को सुन सुन कर कुटलैहड़ की जनता दुखी हो चुकी है। 


    भुट्टो ने कहा कि हमने अपनी इस जिला पार्षद बार्ड में मैरिज पैलिस के लिए पहले जसाना के वरेट फिर जमासनी माता मंदिर के पास तीसरा तनोह पँचायत में ओर चौथा बुधान के पास भूमि चयनित की है। और सभी मैरिज पैलिस के लिए 60 लाख के करीव बज़ट का प्राबधान करके कार्य शुरू करने के आदेश दिए है। 


    बहीं सुगड़ियाल पँचायत के लिए मैरिज पैलिस बनाने की कवायत शुरू हो चुकी है। और भूमि चयनित की जा रही है। भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ का समग्र विकास है।


    विधायक भुट्टो ने 6,30 लाख से बनने बाले स्कूल के भवन का भूमि पूजन किया। बही स्कूल स्टाफ द्वारा मुख्यतिथि के रूप में पँहुँचे विधायक को सम्मानित किया। और स्कूली बच्चों ने संस्कृत कार्यक्रम द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां प्रदान की। बहीं स्थानीय प्रिंसीपल द्वारा स्कूल के लिए खेल मैदान एबम अन्य कमरों की मांग को पूरा करते हुए विधायक ने स्थानीय चराडा स्कूल के खेल मैदान के लिए 8 लाख एवं अन्य स्कूल भवन निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाने व अन्य सभी मांगो को पूरा करने की घोषणा की।  स्कूल के संस्कृत कार्यक्रम के लिए अपनी बिधायक निधि से  11 हजार देने की घोषणा की। इस मौके पर जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी, कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रवीण शर्मा, स्थानीय उपप्रधान अरुण मनकोटिया, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,रिटायर्ड जेई कुलदीप शर्मा, डॉ कश्मीर सिंह राणा,डॉ किशन राणा,स्कूल स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।  


    विधायक भुट्टो ने 26,11 हमले में शहीद हुए शहीदों को दी श्रद्धाजलि


    विधायक भुट्टो ने कार्यक्रम से पूर्व 26,11 हमले में मुंबई में हुए दर्जनों शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि प्रदान की। ओर उनकी शहादत को नमन किया। उन्होंने कहा कि शहादत देने बाला सैनिक एक बार शहादत देता है। लेकिन शहीद का परिवार हर पल हर दिन अपने शहीद की याद को ताज़ा करके शहादत देता है। उन्होंने कहा कि मैं इस मंच से शहीदों की शहादत के साथ उन शहीद के परिवारों को भी नमन करता हूँ। जिनके परिवार के सदस्य भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हुए है। ओर उनकी यह शहादत सदा के लिए याद रखी जायेगी। 

  • अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत नि:शुल्क राशन वितरण 

    जिला की चयनित 55 महिलाओं को तीन-तीन माह का नि:शुल्क राशन वितरित 

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत रविवार को बचत भवन ऊना में जिला की चयनित 55 महिलाओं को तीन-तीन माह का 1,23,750 रुपए का नि:शुल्क राशन वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रुप में एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने शिरकत की और अपने कर कमलों से महिलाओं को राशन वितरित किया। कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष संस्था के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान मंच संचालन संस्था के जिला अध्यक्ष कर्णपाल मनकोटिया ने ने बखूबी संभाला।


    मुख्यातिथि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने अपने संबोधन में हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा जरूरतमंद वर्गो के लिए किये जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों की मदद करना सच्ची इंसानियत है। उन्होंने कहा कि समाज को स्वयं आगे बढ़कर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओं पर दुखों का पहाड़ टूटा है, इनके जीवन में फिर से उजाला करने के लिए हिमोत्कर्ष आगे आई है। उन्होंने कहा कि अन्य व्यक्तियों को भी हिमोत्कर्ष के साथ जुड़कर समाजसेवा में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी दानी सज्जन बधाई व साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ विशेष मुहिम चला रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कोई नशे का सामान बेचता है, तो एक जागरुक नागरिक बनकर इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि नशे के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। 


    हिमोत्कर्ष के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प 11वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा इस प्रकल्प की शुरुआत हिमोत्कर्ष के संस्थापक स्व. कंवर हरि सिंह ने की थी। उन्होंने कहा कि अभी तक 500 से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अभी तक पात्र महिलाओं को 40 लाख रुपए का राशन वितरित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष प्रति वर्ष पात्र महिलाओं का चयन एक वर्ष के लिए करती है। इस दौरान इन महिलाओं को हुई परिवारिक क्षति को पूरा करने के लिए सहयोग के रुप में राशन वितरित किया जाता है, ताकि महिलाएं अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि इस बार महिलाओं को प्रत्येक माह दिए जाने वाले 500 रुपए के सहयोग को बढ़ाकर 750 रुपए किया गया है। अब प्रत्येक महिला को 2250 रुपए का राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हिमोत्कर्ष एंबुलेंस सेवा भी चला रही है। वहीं जरुरतमंद बच्चों को स्कॉलरशिप भी प्रदान कर रही है। जतिंद्र कंवर ने कहा कि हिमोत्कर्ष दानी सज्जनों के सहयोग से सेवा कार्यो को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने इसके लिए दानी सज्जनों का भी आभार प्रकट किया। 


    हिमोत्कर्ष महिला मंच अध्यक्ष दीपशिखा कौशल ने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था की पौध स्व. कंवर हरि सिंह ने लगाई थी, अब मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर समाजसेवा के कार्यो को आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष हमेशा जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रही है। उन्होंने इसके लिए संस्था के प्रतिनिधियों को साधुवाद भी दिया। 


    इन दानवीरों के सहयोग से चल रहा प्रकल्प
    हिमोत्कर्ष अमोदिनी विधवा महिला राशन वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का हर वर्ष सहयोग राशि के रूप में आर्शीवाद प्राप्त होता है। जबकि प्रकल्प में पूर्व विधायक ओपी रत्न, रविंद्रनाथ डोगरा, ओंकार चंद शर्मा, जितेंद्र कंवर, रमा कंवर, जगदीश्वर कंवर, दीपशिखा कौशल, अवतार सिंह सैणी, राजेंद्र शर्मा, पूजा कपिला, मनोज कुमार, मनोज कंवर, कल्याण चंद, शिव शशि कंवर, अक्षय कौशल, विजय कुमार आंगरा,तविशी लखनपाल, शशि शर्मा, कुलदीप सिंह दयाल, यशपाल सिंह ठाकुर, प्राण शर्मा फाऊंडेशन, कर्णपाल सिंह मनकोटिया, रविंद्र मेहता, रेणू मेहता, शेषपाल सिंह, जयगोपाल शर्मा, नरेंद्रजीत सिंह, रामनारायण, बाल किशन शर्मा, डा. जागृति दत्ता, बीके धीमान, कृष्णपाल सूद, कमला देवी, ज्योति लुंबा, रजनीश लुंबा, रोशनलाल शर्मा, प्रवीण बाला, एचएन सेठी, सुरेंद्र कपिला, रेखा जसवाल, दर्शन सिंह, इंद्रजीत सिंह, निशांत चौधरी, विजय लखनपाल, महिंद्र वर्मा, मेघा ओहरी,संदीप महाजन, मीना शर्मा, गायत्री शर्मा, सुरेश शर्मा, सतीश शर्मा,सविता कौशल, सुरेश कुमार शर्मा, सोमनाथ कौशल, अवतार सैणी, राजपाल रत्न, संजीव कौल, शकुतंला देवी, दीपम सैणी, अमित अरोड़ा, राजकमल सिंह, शेषपाल सिंहउ व अन्य दानी सज्जनों ने संस्था को अमोदनी प्रकल्प में सहयोग किया है।

    ये रहे उपस्थित
    हिमोत्कर्ष के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, योगेश कौशल, दीपशिखा कौशल, प्रो. बीके शर्मा, डा. शिवपाल कंवर, नरेश सैनी, सुरेश शर्मा, अशोक ऐरी, मंजू मनकोटिया, शेषपाल ठाकुर, नरेंद्र जीत सिंह राणा, एचएन सेठी, सुरेश शर्मा, रविंद्र मेहता, नीरज ठाकुर, दीपम सैनी, रविंद्र शर्मा, मुनिंद्र अरोड़ा, करणपाल सिंह मनकोटिया, रेखा जसवाल, रमा कंवर, पूजा कपिला, मीना ठाकुर, सुधीर चौधरी, विनोद कुमार, राजन पुरी, शिवम आदि उपस्थित थे। 

  • IPL 2024 Retention LIVE: जाने किस टीम ने किन खिलाड़ियों को किया रिलीज, देखें लिस्ट

    नई दिल्ली: आईपीएल 2024 से पहले 26 नवंबर यानी आज खिलाड़यों को रिटेन करने का आखिरी दिन है। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है। इस बार 19 दिसंबर को मिनी ऑक्शन है। यानी काफी कम खिलाड़ी रिलीज किए जाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स समेत 8 खिलाड़यों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

    रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

    चेन्नई सुपर किंग्स: बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, अंबाती रायुडू, सिसंडा मगाला, काइल जैमीसन, भगत वर्मा, सेनापति और आकाश सिंह।
    CSK का बचा हुआ पर्स – 32.2 करोड़ रुपये
    रिलीज किये गये खिलाड़ी – 8

    दिल्ली कैपिटल्स

    रिले रोसौव, चेतन सकारिया, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, फिल साल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान, प्रियम गर्ग।
    DC के पास बचा हुआ पर्स- 28.95 करोड़ रुपये
    रिलीज किए गए खिलाड़ी – 11
    शेष स्लॉट- 9 (5 विदेशी)

    राजस्थान रॉयल्स

    जो रूट, अब्दुल बासित, जेसन होल्डर, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, ओबेद मैककॉय, मुरुगन अश्विन, केसी करियप्पा, केएम आसिफ।

    पंजाब किंग्स

    भानुका राजपक्षे, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा, शाहरुख खान।

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    शाकिब अल हसन, लिटन दास, आर्या देसाई, डेविड विसे, शार्दुल ठाकुर, नारायण जगदीसन, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, जॉनसन चार्ल्स।

    सनराइजर्स हैदराबाद

    हैरी ब्रूक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील होसैन, आदिल राशिद।

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स, मनन वोहरा, स्वप्निल सिंह, करण शर्मा, अर्पित गुलेरिया, सूर्यांश शेडगे, करुण नायर।

    गुजरात टाइटंस

    यश दयाल, के.एस. भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्ज़ारी जोसेफ, दासुन शनाका।

    मुंबई इंडियंस

    मो. अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसन, झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर।

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, फिन एलन, जोश हेज़लवुड, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਬਿਆਨਬਾਜ਼ੀ ਦੇਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਨਿਹੰਗ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਤੱਤੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ : ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ‘ਚ ਮਾਮਲਾ ਗਰਮਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਬਿਆਨ ਬਾਜੀ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਅਤੇ ਸ਼ਿਵ ਸੇਨਾ ਆਗੂ ਖਿਲਾਫ ਨਿਹੰਗ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਤੱਤੀਆਂ ਹੋਈਆਂ। ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਬਿਆਨਬਾਜ਼ੀ ਦੇਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਨਿਹੰਗ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਤੱਤੀਆਂ। ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁਝ ਸ਼ਿਵ ਸੇਨਾ ਆਗੂ ਅਤੇ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗੁਮਰਾਹ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਗਲਤ ਬਿਆਨਬਾਜੀ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਜੋ ਸਰਾਸਰ ਬਰਦਾਸ਼ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਇਹ 2 ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦਾ ਆਪਸ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਹੈ ਜੋ ਹੁਣ ਤੱਕ ਸੁਲਝ ਵੀ ਚੁੱਕਾ ਹੈ, ਪਰ ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਬਿਆਨਬਾਜੀ ਦੇ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਗਲਤ ਮੈਸੇਜ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੋ ਸਰਾਸਰ ਬਰਦਾਸ਼ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਅਗਰ ਦੁਬਾਰਾ ਤੇ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਬਿਆਨਬਾਜੀ ਆਉਂਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਫਿਰ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਤਿਆਰ ਬਰ ਤਿਆਰ ਹਨ।

  • शिवपुरी विकास समीति ने पंचघाटड़ा घाट विभौर साहिव में सफाई अभियान चलाया

    ऊना/ सुशील पंडित: शिवपुरी विकास समीति के सदस्यों द्वारा रविवार को यहां पंचघाटड़ा घाट विभौर में सफाई अभियान चलाया गया। समीति के सदस्यों ने यहां सफाई अभियान चलाकर लोगों को संदेश देने का प्रयास किया कि यह एक पवित्र स्थल है और इसको साफ सुधरा रखने का प्रयत्न करना चाहिए। समीति के उपाध्यक्ष पंकज सहोड़ ने बताया कि इस अभियान से लगभग 25 गांवों से युवा, बुजुर्ग व अन्य लोग जुडक़र घाट पर सफाई अभियान चला रहे हैं। पंकज सहोड़ ने कहा समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार के मार्गदर्शन में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों शिवपुरी विकास समिति, पंचघाटड़ा घाट विभौर के साथ जुड़ें और इस प्राचीन धरोहर को संभालने में सहायता करें।  


    इस अभियान को देखकर युवा व अन्य लोग भी घाट की साफ सफाई के कार्य में जुट गए हैं। हाल ही में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें समिति ने शमशान घाट सहित पंचघाटड़ा घाट विभौर की साफ सफाई की जा रही है। 


    पंकज सहोड़ ने बताया कि इस अभियान को क्लीन घाट, ग्रीन घाट, यह मेरा घाट का नारा शिवपुरी विकास समिति ने दिया हैं। पंचघाटड़ा घाट विभौर व श्मशान घाट में बिखरी पड़ी हुई लकडिय़ों को इकट्ठा करके व्यवस्थित करके रखा गया। पंचघाटड़ा घाट के तट पर सतलुज नदी में पड़ी हुई भगवान, गुरु और महात्माओं की तस्वीरें, कपड़े, घरों का कचरा, पूजा की सामग्री व अन्य कचरा यह लोगों द्वारा घाट के पानी में बहाया गया था उसको हटाया गया। इसके अलावा घाट पर जहां-वहां फैले कचरे को हटाया गया।


    पंकज सहोड़ ने बताया कि समिति युवाओं और आस पास के लगभग 25 गांव के लोगों को एकजुट कर रही है। समिति घाट पर साफ सफाई को लेकर युवाओं और अन्य लोगों को जागरूक कर रही है। इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष जय गोपाल शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार विनोद कुमार, सलाहकार मूलराज सोनी, जसपाल, विनोद कुमार, अभिषेक शर्मा, वरुण मेहरा, अरुण, अज्ञापाल, विनोद भोलू, सज्जन सिंह, काला बजाज,गोविंद, दीपक वशिष्ठ, पवन कुमार, काकू, निखिल, सुरेश कुमार, बंटी, मन्नू, आकाश, दिवांशु सोनी, सात्विक, अश्विनी कालिया व अनिल कालिया उपस्थित रहे।

  • 30 नवम्बर को बिलासपुर के लुहणु मैदान में कबड्डी और कुश्ती के ट्रायल

    अनुराग ठाकुर की अनोखी पहल, हमीरपुर से तलाशे-तराशे जाएंगे भविष्य के मेडल विनर: राजकुमार पठानिया


    6 चयनित खिलाड़ियों को पायलट प्रोजेक्ट के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा, रहना खाना भी मुफ्त: राजकुमार पठानिया


    अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम की सफलता हेतु भारतीय क्रिकेट टीम की स्पॉन्सर ड्रीम स्पोर्ट्स फाऊंडेशन को साथ जोड़ा 


    ऊना/ सुशील पंडित: हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर एक नया प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं। इसके तहत हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कबड्डी व कुश्ती  में नए खिलाड़ियों को तराशा जाएगा। यह जानकारी ऊना भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राजकुमार पठानिया ने दी है। 


    योजना की जानकारी साझा करते हुए  राजकुमार पठानिया ने बताया, “हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश में खेल सुविधाओं को बढ़ाने, इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलप करने में अच्छे खिलाड़ियों को तलाशने और उन्हें तराशने की दिशा में पिछले काफ़ी लंबे समय से कार्यरत हैं। अब केंद्रीय मंत्री के दिशा निर्देश में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कबड्डी, कुश्ती, जूडो व बॉक्सिंग में नए खिलाड़ियों को तराशने के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को स्पॉन्सर कर रही ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन के माध्यम से एक नई योजना की शुरुआत हो रही है। इस योजना के प्रथम चरण की शुरुआत कबड्डी और कुश्ती से की जा रही है जिसके ट्रॉयल्स आगामी 30 नवम्बर दिन रविवार को बिलासपुर के लुहणु मैदान में होने जा रही है। इस कार्यक्रम के लिये  कोचिंग के लिए प्रशिक्षकों समेत अन्य जरूरी स्टाफ की नियुक्ति भी कर दी गई है।”


    ट्रायल की जानकारी देते हुए राजकुमार पठानिया ने बताया कि”कबड्डी और कुश्ती की कोचिंग के लिए इस रविवार को बिलासपुर में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। चयनित होने वाले 20 बच्चों को जिनमें कुश्ती के 6 लड़कों व कबड्डी की 14 लड़कियों को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप कोचिंग देने के साथ ही उनके रहने व खान आदि की व्यवस्था भी निशुल्क की जाएगी।लड़कियों को कबड्डी की ट्रेनिंग हरनोड़ा में दी जाएगी। नेशनल कबड्डी खिलाड़ी महिमा को कोच, जबकि सुभाष ठाकुर को असिस्टेंट कोच बनाया गया है। आकांक्षा शर्मा बतौर फिजियोथैरेपिस्ट अपनी सेवाएं देंगी, वहीं चांदपुर में कुश्ती अकादमी चला रहे विवेक ठाकुर को कुस्ती का कोच बनाया गया है। इस अकादमी के कई खिलाड़ी नेशनल लेवल पर गोल्ड व अन्य मेडल जीत चुके हैं। नवजोत को ट्रेनर तथा सचिन को प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंप गई है।”


    राजकुमार  पठानिया ने आगे कहा, “ट्रेनिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। कम आयु के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि उन्हें राष्ट्रीय और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके।”