बल्खः अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में एक धमाके में तालिबानी गवर्नर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां गुरुवार को एक बम धमाके में तालिबानी नेता की मौत हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, धमाका तालिबान गवर्नर ऑफिस के पास हुई है, जो मजार-ए-शरीफ शहर में स्थित है। माना जा रहा है कि इस हमले को एंटी-तालिबान समूह ने अंजाम दिया है। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
Blog
-

जालंधरः होली पर मासूम से कुकर्म, 2 गिरफ्तार
जालंधर/वरुणः महानगर में होली के दिन बस्ती शेख से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग के साथ युवकों ने दुष्कर्म किया है। मिली जानकारी के मुताबिक होली खेल रहे 9 साल के मासूम को पहले युवकों ने लालच देकर बहाने से बुलाया फिर उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ कुकर्म कर डाला। बताया जा रहा है कि नाबालिग अपने दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। वहीं पर पास में रहने वाले युवकों ने बच्चे को रंग देने का लालच दिया। उसे बहाने से घर में गए और उसके साथ सारी हदें पार करते हुए कुकर्म कर डाला।
पुलिस ने इस मामले में बच्चे के अभिभावकों की शिकायत मिलने के बाद दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 9 साल के बच्चे के साथ कुकर्म होने के बाद वह दर्द से कराहता हुआ अपने घर पहुंचा। घर पर जब परिजनों ने पूछा कि कहां था और कहां पर दर्द हो रहा है तो बच्चे ने सारी आपबीती बताई।
बच्चे ने यह भी कहा कि जिन युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया है वह पहले भी मोहल्ले में उसे परेशान करते रहे हैं। पुलिस ने युवक का मेडिकल करवा लिया है जिसमें कुकर्म की पुष्टि हो गई है। यह भी पता चला है कि जिन युवकों ने मासूम बच्चे के साथ दरिंदगी की है वह जालंधर के एक शिवसेना के नेता के रिश्तेदार हैं। हालांकि रिश्तेदार द्वारा कुकर्म किए जाने की खबर मिलने के बाद शिवसेना नेता सामने नही आया है।
-

पंजाबः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहुंचने पर गवर्नर पुरोहित व CM मान ने किया स्वागत, देखें वीडियो
अमृतसरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपने विमान में पहुंची हैं। इस दौरान अब वह सीधे ही गोल्डन टेंपल के लिए रवाना होंगी। जहां गुरुघर में नतमस्तक होने के बाद वह जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन करने पहुंचेंगी। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद द्रौपदी मुर्मू की यह पहली पंजाब फेरी है।
वहीं दरबार साहिब पहुंचने पर शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर राष्रपति मुर्मू को बंदी सिखों की रिहाई के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा मांग पत्र सौंपा जाएगा।
राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमृतसर शहर को 5 सेक्टरों में बांटा गया है। अमृतसर में अपने 4 घंटे के दौरे के दौरान राष्ट्रपति गोल्डन टेंपल, जलियांवाला बाग, दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ के दर्शन करेंगी। जिसके चलते 1 से 4 बजे तक पूरे शहर की ट्रैफिक पर असर रहने वाला है।
-

पंजाबः कांग्रेस के पूर्व प्रभारी के कार्यालय में चोरी
कोटकपुराः स्थानीय मुक्तसर रोड में पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भाई हर निरपाल सिंह कुक्कू के कार्यालय में चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भाई हर निर्पाल सिंह कुक्कू और उनके बेटे भाई राहुल सिंह सिद्धू और उनके कांग्रेस समर्थक यहां बैठते थे और क्षेत्र के लोगों की शिकायतें सुनी जाती थीं। बताया जा रहा है कि चुनाव के बाद से यह कार्यालय कम ही खुलता था।
कार्यालय प्रभारी शिवपाल निशात ने बताया कि इस कार्यालय में कई दिनों से ताला लगा हुआ था। कार्यालय में एसी, नल, पंखे, कुर्सियां, कुछ पैसे व अन्य जरूरी सामान रखे हुए थे। जोकि चोरी हो गये। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया उन्हें घटना संबंधी शिकायत मिली थी। जिसके बाद चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी में पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
-

पंजाबः ऑटो-कार की भीषण टक्कर में 1 की मौत, 3 घायल
फरीदकोट: जिले के नेशनल हाईवे-54 पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा फरीदकोट के चांदबाजा के पास हुआ है। जहां ऑटो और कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में 1 की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। घटना में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल फरीदकोट में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कार में 7 लोग सवार थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है।
-

जालंधरः कांग्रेस ने 9 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों के साथ दो-दो सहप्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट
जालंधर/वरुणः महानगर में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के तहत कांग्रेस ने 9 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रभारी लगा दिए हैं। कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग ने भाजपा की नीति से भी आगे बढ़ते हुए 9 विधानसभा हलकों में सिर्फ इंचार्ज ही नहीं लगाए, बल्कि साथ में दो-दो को-इंचार्ज भी लगाए हैं।

जारी की गई लिस्ट के अनुसार पंजाब कांग्रेस ने फिल्लौर में इंद्रबीर सिंह बुलारिया को इंचार्ज, बलविंद्र सिंह धालीवाल और सुखपाल सिंह भुल्लर को को-इंचार्ज, नकोदर में बरिंद्र सिंह पाहड़ा को इंचार्ज, संतोख सिंह भलाईपुर व मलकीत सिंह दाखा को को-इंचार्ज, शाहकोट में तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा इंचार्ज, कुलबीर सिंह जीरा व कुशलदीप सिंह ढिल्लों को को-इंचार्ज, करतारपुर में सुखबिंद्र सिंह सुख सरकारिया को इंचार्ज, हर प्रताप सिंह अजनाला व हरमिंद्र सिंह गिल को को-इंचार्ज, जालंधर वेस्ट में विजय इंद्र सिंगला को इंचार्ज, कुलदीप सिंह वैद व दविंदर घुबाया को को-इंचार्ज, जालंधर सेंट्रल में राणा कंवरपाल सिंह को इंचार्ज, रमिंद्र आवला और संजय तलवाड़ को को-इंचार्ज, जालंधर नॉर्थ में हरदयाल सिंह कंबोज को इंचार्ज, अमित विज व सुनील दत्ती को को-इंचार्ज, जालंधर कैंट में राजकुमार चब्बेवाल इंचार्ज, अरुण डोगरा व बलदेव सिंह जैतो को को-इंचार्ज, आदमपुर में गुरकीरत सिंह कोटली को इंचार्ज, लखबीर सिंह लक्खा व गुरप्रीत सिंह जीपी को को-इंचार्ज लगाया है।
-

जालंधरः अल्ली मोहल्ला में ट्रांसफार्म को लगी भीषण आग, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण: महानगर के अली मोहल्ला से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां बिजली के ट्रांसफार्मर को आग लग गई। आग लगने से मार्किट के लोगों में और स्थानीय मोहल्ला निवासियों में दहशत का माहौल बन गया। ट्रांसफार्मर को आग लगते देख इलाके के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। वहीं दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँच चुकी है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
-

9 साल पहले हुई थी शख्स की मौत, परिवार ने किया अंतिम संस्कार, अब जिंदा लौटा!
नई दिल्लीः किसी अपने को खोने का सदमा भूलते-भूलते सालों लग जाते हैं, लेकिन आप सोचिए अगर इसी दौरान वही शख्स आपको ज़िंदा दिखाई दे जाए तो क्या आप आंखों पर भरोसा कर पाएंगे? कुछ ऐसा ही हुआ चीन के एक परिवार के साथ, जिनके घर का एक सदस्य अंतिम संस्कार होने के 9 साल बाद ज़िंदा लौट आया।
रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला साल 2014 का है। उस वक्त झुओ कांगलुओ नाम का एक आदमी भीषण कार हादसे का शिकार हो गया। शख्स के घरवालों और दोस्तों ने खुद हादसे में हुए शख्स के शव की शिनाख्त की थी। हालांकि उसके भतीजे ने शव का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया क्योंकि वे मान चुके थे कि झुओ की मौत हो चुकी है।
कार हादसे के बाद लोग झुओ के वापसी की उम्मीद तो बिल्कुल ही नहीं कर रहे थे। हालांकि उसकी मौत के 9 साल के बाद एक गांव में झुओ की तरह हूबहू दिखने वाला शख्स लोगों की नज़र में आ गया। उसकी हरकतें थोड़ी अजीब थीं। जब ये बात चोंगकिंग के अधिकारियों तक पहुंची तो शख्स ने अपने बारे में पूरी बात बताई। अधिकारियों ने सब जानने के बाद उसके घरवालों से संपर्क किया और जैसे ही परिवारवालों को झुओ के बारे में पता चला, उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वे ज़िंदा हो सकते हैं।
इस बात की तह तक जाने के लिए उस शख्स का डीएनए भी कराया गया। इसके बाद ये बाद क्लियर हो गई कि वो शख्स झुओ ही था, जिसकी मौत पहले ही घोषित की जा चुकी थी। जबकि उसे इसके बारे में बताया गया, तो वो मानने को तैयार नहीं हुआ। उसने न सिर्फ अपने पोते को पहचाना बल्कि उसे देखकर रोने लगा। दरअसल परिवार ने जिस शव को हादसे के बाद पहचाना था, वो दूसरे शख्स का शव था। अब उस शख्स की पहचान की जा रही है, जिसका शव झुओ की जगह अंतिम संस्कार के लिए रखा गया था।
-

जालंधरः इस इलाके में शरारती अनंसरों ने छोटे हाथी को लगाई आग, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/वरिंदरः थाना 5 के अधीन आते काला संघा रोड पर शरारती अनसरों ने देर रात छोटे हाथी को आग लगा दी। आग लगने से छोटा हाथी जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित परमजीत ने बताया कि रात 1.30 बजे के करीब शरारती अनसरों ने उसके छोटे हाथी को आग लगा दी और फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसने लोन लेकर गाड़ी ली थी अभी इसकी किश्ते भी नहीं पूरी हुई और यह हादसा हो गया।
परमजीत ने बताया कि इस गाड़ी से स्कूल के बच्चों को छोड़ने के लिए जाता है। लेकिन इस हादसे के कारण उसका काफी नुकसान हो गया। जिसके बाद उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। वहीं घटना को लेकर पीड़ित ने थाना 5 की पुलिस को शिकायत दे दी है। मौके पर पहुंचे थाना 5 के प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही शरारती अनंसरों को काबू करके उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

आज का राशिफल, 09 मार्च 2023
मेष राशि। राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ऊर्जाशक्ति से भरपूर रहेंगे। साहस-पराक्रम के वृद्धि होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपनी कार्यकुशलता के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। परिवार में विशेष करके छोटे भाइयों से अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न होने दें। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुझान बढे़गा। अनाथालयों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे।
वृषभ राशि। राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख, दांत और कान से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद गहरा सकता है। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल है।
मिथुन राशि। आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा कहा जा सकता है विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। साझा व्यापार करने से बचें।
कर्क राशि। राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। स्वास्थ्य विशेष करके आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। वह धन समय पर नहीं मिलेगा। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं।
सिंह राशि। राशि से एकादश भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियां तो कारगर होंगी ही आय के साधन भी बढ़ेंगे। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
कन्या राशि। राशि दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएगा। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी तरह के चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
तुला राशि। राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएंगे। कोई भी कार्य बगैर बाधा के होगा नहीं किंतु, अंतत: सफलता आपको ही मिलेगी। हताश न हों नए कार्य आरंभ करने में थोड़ा और समय लगेगा। अपनी कार्य कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद करने के लिए आगे आएंगे, सफलताओं का ग्राफ ऊपर ही रहेगा।
वृश्चिक राशि। राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य के प्रति आपको अत्यधिक सावधान रहना ही पड़ेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें और यात्रा के समय सामान चोरी होने से भी बचाएं। इन सब के बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होगा। नए मकान का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
धनु राशि। राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। साझा व्यापार करने से बचें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। कोई भी कार्य अथवा निर्णय भावनाओं में बहकर न करें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा।
मकर राशि। राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए मंगल बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किंतु अत्यधिक भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। न्यायालय से संबंधित मामले आपके पक्ष में आने के योग। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो विलंब न करें सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
कुंभ राशि। राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए अलग तरह की चुनौतियां पेश करेगा। विशेष करके परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए अपने कार्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। नए लोगों से मुलाकात का परिणाम सार्थक रहेगा।
मीन राशि। राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करवाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यद्यपि अपनी ऊर्जा शक्ति के बलपर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे फिर भी हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है यात्रा में सामान चोरी होने से बचाएं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का करना चाह रहे हों वह तो उस दृष्टि से भी योग अच्छा रहेगा।
