जालंधरः अल्ली मोहल्ला में ट्रांसफार्म को लगी भीषण आग, देखें वीडियो

जालंधर, वरुण: महानगर के अली मोहल्ला से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां बिजली के ट्रांसफार्मर को आग लग गई। आग लगने से मार्किट के लोगों में और स्थानीय मोहल्ला निवासियों में दहशत का माहौल बन गया। ट्रांसफार्मर को आग लगते देख इलाके के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। वहीं दमकल विभाग  की  टीम मौके पर पहुँच चुकी है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *