Blog

  • 2 मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म, आरोपियों और परिवार की तलाश  में जुटी पुलिस

    2 मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म, आरोपियों और परिवार की तलाश  में जुटी पुलिस

    सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत कुंडली थाना पुलिस ने दो मासूम बच्चियों को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया था. बाल गृह में भेजने से पहले जब दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया गया तो सनसनीखेज खुलासा हुआ. मेडिकल में दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. सोनीपत की कुंडली थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और मासूम बच्चियों के परिवार की तलाश के लिए चार टीमों का गठन कर दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

    दरअसल, शुक्रवार को सोनीपत कुंडली थाना क्षेत्र में यह मामला रिपोर्ट हुआ है. शुक्रवार शाम को थाना पुलिस ने क्षेत्र में घूम रही दो संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया था और जब पुलिस ने दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया गया था. हालांकि, सोनीपत पुलिस के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी है कि दोनों बच्चियों की पहचान पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है. बच्चों के परिवार की पहचान के लिए सोनीपत में स्थित चार टीमों का गठन किया है।

    एसीपी विपिन कादियान ने बताया कि कल पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चियों को बरामद किया था. बाल गृह में भेजने से पहले जब दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया गया है और उसमें रेप की पुष्टि हुई है. पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है और दोनों बच्चों की परिवार की पहचान के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

  • राशिफल (शनिवार 04 फरवरी 2023) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शनिवार 04 फरवरी 2023) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।

    वृषः वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।

    मिथुनः शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    कर्कः लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।

    सिंहः रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

    कन्याः अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।

    तुलाः धनार्जन सुगम होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी।

    वृश्चिकः नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।

    धनुः बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।

    मकरः स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।

    कुंभः कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

    मीनः धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें।

  • अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार

    अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमार: देहात पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर एक औरत और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना मेहतपुर की पुलिस ने अवैध खनन के मामले में एक ट्रैक्टर ट्राली सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी बागीवाल मेहतपुर के रूप में हुई है। 

    इसी तरह थाना बिलगा की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में औरत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान सरबजीत कौर निवासी संगोवाल के रूप में हुई है थाना प्रभारी महेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई अनवर मसीह बीपी रिमी रंजीत सिंह उर्फ राणा निवासी संघ वालों को 120 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था और पुलिस जांच में सामने आया था कि वह यह सप्लाई सर्वजीत को अपनी पत्नी से लेता था जिसके बाद पुलिस ने उसे मुकदमे में नामजद कर लिया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित महिला के खिलाफ पहले भी चार मुकदमे दर्ज है।

    इसी तरह थाना आदमपुर और पतारा की पुलिस ने लूटपाट और चोरी के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन, 3 सिलेंडर और 10 पर्स बरामद किए हैं। डीएसपी सर्विसिंग रागिनी जानकारी देते हुए बताया कि थाना पतारा जैतोवाली निवासी अमरजीत सिंह उर्फ जोजो उनकी टीम ने मोटरसाइकिल डिस्कवर और तेजधार हथियार सहित काबू कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपित अमरजीत सिंह जोजो ने अपने साथियों गोपी सिंह गोपी और तरनदीप सिंह के साथ मिलकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था और बाद में वह समान बंटी और शांति निवासी रामामंडी कि व्यक्तियों को बेच देता था पुलिस ने उनके घर रेट कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और खुलासे होने की संभावना हो।

  • फोर्टिस अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक

    फोर्टिस अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक

    मोहाली: विश्व कैंसर दिवस को चिह्नित करने और कैंसर व इससे संबंधित जटिलताओं पर शहरवासियों को जागरूक करने के लिए, फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में कैंसर स्पोर्ट ग्रुप- सार्थक मीट द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैंसर दिवस कार्यक्रम का विषय ‘ब्रेक द डेनियल, डिटेक्ट टू प्रोटेक्ट’ था। इस कार्यक्रम की शुरुआत कैंसर से जूझ चुके लोगों द्वारा दीप प्रज्वलन समारोह के साथ हुई, जिसके बाद प्रार्थना सभा आयोजित की गर्ई।

    मेंटल हेल्थ एंड बिहेवियरल साइंसेज के इंटर्न ने नर्सिंग विभाग के साथ मिलकर दर्शकों को बीमारी के बारे में जागरूक करने के लिए एक लघु नाटिका को बखूबी प्रस्तुत किया। कैंसर से जूझ चुके कई लोगों ने कैंसर से लड़ने और इस से उभरने की अपनी व्यक्तिगत कठिनाइयों को साझा किया। स्टैंड-अप कॉमेडियन हेमंत कुमार ने हास्य व्यंगात्मक भाषण व चुटकले सुनाकर सभी को खूब गुदगुदाया। एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन, सेक्टर 36, चंडीगढ़ की एनएसएस विंग ने इस अवसर पर कैंसर जागरूकता फ्लैश मॉब धडक़न प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान 94.3 एफएम के आरजे गोलमाल गगन ने मिमिक्री एक्ट पेश किया।
     
    डॉ. जितेन्द्र रोहिला, सलाहकार, जीआई-सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने एक गीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसके बाद प्रतिभागियों ने एक डांस सेशन भी आयोजित किया। इस अवसर पर कैंसर के प्रति जागरूकता की तख्तियां लिए फोर्टिस मोहाली के विभिन्न विभागों के डॉक्टरों के साथ कैंसर सर्वाइवर्स ने भी अस्पताल परिसर में वॉकथॉन किया। कार्यक्रम के अंत में कैंसर सर्वाइवर्स और प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर मेडिकल ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉ राजीव बेदी ने कहा कि विश्व कैंसर दिवस कैंसर, इसके उपचार और रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक मंच है। लोगों को बीमारी के बारे में शिक्षित करने के लिए सतत प्रयासों की जरूरत है। प्रारंभिक जांच और निदान समय की मांग है। प्रारंभिक अवस्था में पता चलने पर हम उचित उपचार से कैंसर को हरा सकते हैं। किसी भी असामान्य संकेत और लक्षण को तुरंत डॉक्टर के ध्यान में लाया जाना चाहिए।

    अभिजीत सिंह, हेड-एसबीयू; डॉ राजीव कपूर, एडिशनल डायरेक्टर, ऑन्कोलॉजी; डॉ नरेंद्र कुमार भल्ला, डायरेक्टर, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी; डॉ. रजनीश तलवार, एडिशनल डायरेक्टर, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी; डॉ. अतुल जोशी, डायरेक्टर, जनरल लेप्रोस्कोपी और ब्रेस्ट कैंसर सर्जन; डॉ. नवल बंसल, एंडोक्राइन और ब्रेस्ट कैंसर सर्जन; डॉ. केतन डांग, कंसल्टेंट, ऑन्कोलॉजी; डॉ अश्विनी सचदेवा, कंसल्टेंट; डॉ अरुणजीत कौर, प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर, ऑन्कोलॉजी व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

  • टाहलीवाल मे मिक्सर से भरा टिप्पर पलटा

    टाहलीवाल मे मिक्सर से भरा टिप्पर पलटा

    ऊना/ सुशील पंडित : बीती रात करीब 2-30 बजे के लगभग उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव टाहलीवाल में सैजोवाल से अनन्दपुर जा रहा टिप्पर अनियत्रित होकर पलट गया जिसमे कोई जानी नुकसान तो नही हुआ परतु विधुत विभाग की दीवार को नुकसान हो गया । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्यवाही अमल में लाई । विधुत विभाग व टिप्पर के चालक के वीच आपसी रजामंदी हो गई व चालक ने मौका पर हुए नुकसान की भरपाई की । पुलिस थाना प्रभारी हरोली ने बताया कि दोनो पक्षों मे समझौता होने पर किसी ने भी मामला दर्ज नहीं करवाया परतु पुलिस ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुऊ विना फार्म विल मिक्सर ले जाने पर टिप्पर चालक का चालान माईनिंग एक्ट के तहत करके 25000 रू जुर्माना वसूल किया है ।

  • हिमाचल में ओल्ड पेंशन स्कीम आती नहीं दिखाई दे रही : जयराम

    हिमाचल में ओल्ड पेंशन स्कीम आती नहीं दिखाई दे रही : जयराम

    ऊना/सुशील पंडित : भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का ऊना पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया उनके साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल की उपस्थित रहे। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई है तब से बदला बदली की भावना से कार्य कर रही है और कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में चले चलाए संस्थानों को बंद कर दिया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही अपनी 10 गरंटियो को पूरा नहीं कर पाई उन्होंने वादे तो बहुत किए थे पर कोई वादा पूरा नहीं हो पा रहा है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ऐसे कार्यालय भी बंद कर दिए जहां पर सरकारी मुलाजिम काम कर रहे थे और इन सभी कार्यालयों की पूर्ण रूप से स्वीकृति लेने के बाद ही खोला गया था। यह कार्यालय जनता की मांग पर खोले गए थे पर कांग्रेस सरकार ने जनता की बिल्कुल परवाह नहीं की। जयराम ठाकुर ने कहा कि ओ पी एस को लेकर कैबिनेट में फैसला कब का हो चुका है पर ओ पी एस के आने की कोई संभावना नहीं लग रही है, अभी तक हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा ओ पी एस को लेकर कोई नोटिफिकेशन भी जारी नहीं हो पाई है। बात अगर महिलाओं को 1500 प्रति माह की कि जाए तो वह वादा भी पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है।

  • विजिलेंस ने कालोनाइजर आशु गोयल को किया गिरफ्तार

    विजिलेंस ने कालोनाइजर आशु गोयल को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने निलंबित कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर गिरीश वर्मा के सहयोगी कालोनाइजर आशु गोयल को उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के लिए मिलीभगत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि जांच के बाद आरोपी गिरीश वर्मा, उसकी पत्नी संगीता वर्मा और पुत्र विकास वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी) और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    इस मामले में ब्यूरो ने उक्त आरोपी विकास वर्मा के दो साथियों, अर्थात् आशु गोयल और गौरव गुप्ता, दोनों को कुराली, एसएएस नगर जिले से नामित किया है, जो आरोपी ईओ को संपत्तियों में अपने अवैध धन का निवेश करने में मदद करने के लिए नामित किया गया है। विवरण देते हुए उन्होंने आगे बताया कि उक्त आरोपी आशु गोयल, गौरव गुप्ता और विकास वर्मा ने बाला जी इंफ्रा बिल्डटेक, खरड़ और मैसर्स बाला जी डेवलपर्स कुराली नामक दो बुनियादी ढांचा फर्मों की स्थापना की थी।

    उन्होंने दोनों फर्मों के तहत कॉलोनियां विकसित की हैं और ईओ गिरीश वर्मा इन डेवलपर फर्मों में अपने बेटे के माध्यम से अवैध धन का निवेश करते थे। मोहाली कोर्ट ने उक्त आरोपी आशु गोयल को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर देने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है और इस मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

  • अमूल के बाद वेरका ने दिया झटका, दूध के दामों में की बढ़ौतरी

    अमूल के बाद वेरका ने दिया झटका, दूध के दामों में की बढ़ौतरी

    जालंधर/वरुण : अमूल कंपनी ने गुजरात में दूध ने आज सुबह ही दामों में बढ़ौतरी की थी। वहीं अब पंजाब में में वेरका ने भी दूध के दामों में बढ़ौतरी कर दी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पूरे प्रदेश में दूध की सप्लाई करने वाले मिल्क सप्लायर ने भी दूध की कीमतें बढ़ा दी है। हरियाणा और पंजाब के पॉपुलर ब्रांड वेरका ने भी अब दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। वेरका ने ऐलान किया है कि अब फुल क्रीम दूध जो कि अभी तक 60 रुपये का एक लीटर मिल रहा था, वह अब 66 रुपये का मिलेगा। मतलब कंपनी की ओर से एक लीटर दूध पर 6 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।

    इसके साथ ही नॉर्मल दूध के दामों में भी इजाफा किया गया है। लिहाजा वेरका ने नॉर्मल दूध पर 3 रुपये प्रतिलीटर बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही वेरका का आधा किलो दूध पर एक रुपये की बढ़ोतरी की है। जबकि एक किलो के पैकेट पर 3 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। वेरका ने दूध की कीमतों में इजाफे का ऐलान करते हुए कहा है 4 फरवरी सुबह से बढ़ी हुई कीमतों पर दूध मिलेगा। लेकिन कुछ दुकानदारों आज से ही आधा एक लीटर दूध की कीमत में एक रुपए का इजाफा करना शुरू कर दिया है। 

    बता दें कि आज सुबह ही गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने दूध के दाम में इजाफा करने का एलान कर दिया है। दूध के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। अमूल ने पिछले साल अक्तूबर में कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। कहा गया था कि कीमतों में यह वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में केवल पशुओं के चारे की लागत में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

  • पूर्व सीएम के काफिले के साथ हुआ हादसा, आपस में टकराईं 6 गाड़ियां 

    पूर्व सीएम के काफिले के साथ हुआ हादसा, आपस में टकराईं 6 गाड़ियां 

    उत्तर प्रदेशः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का काफिला आज हादसे का शिकार हो गया। काफिले की आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यूपी के हरदोई में उनकी कारों के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है। इसमें कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और 4 लोग घायल भी हो गए, जिनको प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। अखिलेश यादव को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है, उनकी कार के पीछे आ रही गाड़ियों की आपस में टक्कर हुई थी।

    अखिलेश यादव यहां हरपालपुर के बैठापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस बीच मल्लावा बिलग्राम रोड के खेमीपुर गांव के पास (फरहत नगर रेलवे क्रासिंग के पास) हादसा हुआ। हादसे के बाद के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं। इसमें 4 से ज्यादा गाड़ी क्षतिग्रस्त दिख रही हैं। गाड़ियों के आसपास लोग जमा हैं, साथ ही एंबुलेंस भी वहां पर है। जानकारी के मुताबिक, फरहत नगर रेलवे क्रासिंग पर ब्रेकर के निकट पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फ्लीट में शामिल वाहन आगे निकल गए और काफिले में शामिल कार्यकर्ता ने ब्रेकर के कारण कार में ब्रेक लगा दी। इस वजह से पीछे चल रहे  वाहन आपस में टकरा गए।

    हादसे में वाहनों में सवार रूदामऊ के नसीम खान, बिलग्राम के मुनेंद्र यादव, संडीला के वसीम वारसी और कप्तान सिंह घायल हो गए। घायलों को कार्यकर्ताओं ने कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनिल कुमार ने बताया कि असल में टक्कर पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले के वाहनों की नहीं हुई थी। बल्कि उनके साथ चल रहे कार्यकर्ताओं के वाहनों की हुई थी। 

    अखिलेश यादव का यह एक दिवसीय हरदोई दौरा पहले से तय था। वह दोपहर 11 बजे करीब लखनऊ से हरदोई के लिए निकले थे। शाम 4.30 बजे तक उनको लखनऊ वापस पहुंचना था। इससे पहले कल वीरवार को अखिलेश यादव का मुरादाबाद दौरा चर्चा में रहा था। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया था कि योगी सरकार के दबाव में आकर कमिश्नर और डीएम ने मुरादाबाद में अखिलेश यादव के प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दी थी। सपा का कहना था कि ये कार्यक्रम पहले से तय था। सपा ने इसे बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक बताया था। अखिलेश यादव की पार्टी सपा इन दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की वजह से विरोध का शिकार हो रही है।

    स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस की कुछ पंक्तियों पर आपत्ति जताकर उनको हटाने की मांग की थी। काफी विरोध के बाद भी उन्होंने अपना बयान वापस नहीं लिया था। इसके बाद सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को महासचिव भी बना दिया था। इसपर बीजेपी का विरोध और तेज हो गया। बीजेपी का कहना था कि रामचरितमानस के अपमान का पुरस्कार मौर्य को दिया गया है। दरअसल, अखिलेश यादव ने 42 सदस्यीय समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हाल ही में पार्टी में शामिल हुए शिवपाल सिंह यादव, आजम खान के साथ साथ रामचरितमानस पर बयान देकर विवाद खड़ा करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को शामिल किया था।

  • चर्च के प्रोफेट के घरों पर रेड दौरान आईटी ने की 2 करोड़ की नगदी बरामद

    चर्च के प्रोफेट के घरों पर रेड दौरान आईटी ने की 2 करोड़ की नगदी बरामद

    चंडीगढ़ः आयकर विभाग के अधिकारियों ने कथित तौर पर जालंधर और कपूरथला के दो पादरियों बजिंदर सिंह और हरप्रीत देओल के परिसरों और चर्चों सहित 6 या 7 स्थानों पर छापे मारे। बीते मंगलवार को सुबह 6 बजे जालंधर, अमृतसर और न्यू चंडीगढ़ में सभी जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू हुई और उसी दिन रात 10 बजे समाप्त हुई। अधिकारियों ने कथित तौर पर छापे में 2 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी टीमों ने पादरियों की संपत्तियों और अन्य संपत्तियों से संबंधित कुछ दस्तावेजों को जब्त करने में भी कामयाबी हासिल की। अधिकारियों ने कहा कि टैक्स चोरी और विदेशी फंडिंग में किसी भी तरह के उल्लंघन सहित सभी एंगल की जांच शुरू हो गई है।

    संपत्तियां और कागजात जब्त

    आईटी टीमों ने पादरियों की संपत्तियों और अन्य संपत्तियों से संबंधित कुछ दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। विदेशी फंडिंग में टैक्स चोरी और किसी भी उल्लंघन सहित सभी एंगल की जांच शुरू हो गई है। विभाग कपूरथला और जालंधर में दो चर्चों के दान के उपयोग की भी जांच कर रहा है।

    ‘दुबई और मॉरीशस में कर रहे केंद्र स्थापित’

    छापे की निगरानी कर रहे एक अधिकारी ने कहा, “हमने उनकी ओर से किए जा रहे सभी धर्मार्थ कार्यों के दस्तावेजी सबूत मांगे हैं। इसी के साथ उनको मिलने वाले डोनेशन की भी जानकारी मांगी गई है, जिससे वो दुबई, मॉरीशस और अन्य स्थानों पर अपने केंद्र स्थापित कर रहे हैं।”

    बता दें कि हरप्रीत देओल कपूरथला में एक विशाल ‘द ओपन डोर’ चर्च चलाते हैं। वहीं बजिंदर सिंह ने जालंधर में ‘द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम’ की स्थापना की है। दोनों पेंटेकोस्टल पादरी हैं और चमत्कार दिखाने का दावा करते हैं। यही कारण है इनके बड़ी संख्या में अनुयायी भी हैं। ज्यादातर अनुयायी दलित समुदाय और समाज के गरीब वर्गों से हैं। दोनों पादरी अंतराराष्ट्रीय स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे।