Blog
-

आईटीआई ऊना में आयोजित रोजगार मेले में 16 प्रशिक्षुओं का हुआ चयन
ऊना/सुशील पंडित : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में वीरवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कार एवम् मोटर्स लिमिटेड अम्ब तथा रॉकमैन प्राइवेट लिमिटेड (हीरो ग्रुप) लुधियाना ने भाग लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य इंजीनियर बीएस ढिल्लों ने बताया कि रोजगार मेले में रॉकमैन प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना के लिए 11 प्रशिक्षुयों को एनएपीएस के अंतर्गत चयनित किया गया।उन्होंने बताया कि चयनित ट्रेनी अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 11, 200 रुपये मासिक वेतन प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय कार एवं मोटर्स लिमिटेड अम्ब द्वारा वेल्डर तथा टर्नर ट्रेड्स के 5 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया जिन्हें 11,500 रूपये मासिक वेतन प्रस्तावित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्य ने बताया कि ऐसे रोजगार मेले संस्थान में हर माह की 20 तारीख को आयोजित किए जाएंगे। -

पंजाबी सिंगर से व्यक्ति ने ठगे 1.85 लाख रुपए, मामला दर्ज
मोहालीः जिले में एक पंजाबी गायक के साथ हुई ठगी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गायक को विदेश भेजने और वर्क परमिट दिलाने के नाम 1.85 लाख रुपए ठगे गए हैं। जिसके बाद पीड़ित ने ठगी की शिकायत मोहाली पुलिस को दी है। पुलिस ने भी शिकायत लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

क्या है मामला
गीत लव मैरिज के गायक गुरिंदर सिंह ने मोहाली फेज-1 की पुलिस को बताया कि कनाडा स्टूडेंट सर्विस इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के मालिक भूपिंदर सिंह ने उसे और उसके 2 दोस्तों को कनाडा का वर्क परमिट दिलवाने का झांसा दिया। विदेश भेजने और उसके शो बाहर लगवाने के लिए कनाडा का वर्क वीजा लगवाने की डील 15 लाख रुपए में हुई। साथ में 2 दोस्तों के वर्क वीजा की भी बात हुई। इसकी ऐवज में गायक ने 1.85 लाख रुपए दे भी दिए, लेकिन वर्क वीजा नहीं आया। पूछने पर भूपिंदर सिंह कहता रहा कि वीजा बहुत जल्द आ जाएगा, लेकिन वीजा नहीं आया।
बार-बार पूछने पर कनाडा स्टूडेंट सर्विस का मालिक टालमटोल करने लगा, जिस पर उन्हें शक हुआ तो रुपए वापिस मांगे गए। गुरिंदर सिंह के अनुसार, भूपिंदर सिंह ने रुपए वापस नहीं दिए। उसके बाद उन्होंने फोन उठाना भी कम कर दिया। उनके कार्यालय में गए तो देखा कि दफ्तर में ताला लगा हुआ था और आरोपी फरार हो चुके थे। इस पर उन्होंने परेशान होकर SSP कार्यालय में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
-

नियमों की अवहेलना करने पर कटे 124 चालान
ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 124 चालान काटे गए जिनमें से 01 चालान का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 500/- रूपये वसूल किए गए हैं।वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 14 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1400/- रूपये वसूल किए गए हैं।इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 06 वाहनों के चालान कर जुर्माने के रूप में 60,000/- रूपये प्राप्त किए गए हैं। -

1 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवक काबू
ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के मुलाजमों ने 1 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को पकड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात चैंकिग के लिए गगरेट में ईच्छाधारी मन्दिर के पास मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक नैनों गाड़ी की तलाशी लेने पर 01.00 ग्राम हैरोईन/चिटटा बरामद किया गया।आरोपित युवकों की पहचान गाड़ी चालक अंकुश राणा पुत्र तिलक राज निवासी कांगड़ा, अंकुश राणा पुत्र कश्मीर सिंह निवासी कांगड़ा व अंकुश पठानिया पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

दो अलग-अलग मामलों में 49 बोतल देसी शराब की पकड़ी
ऊना/सुशील पंडित: थाना हरोली के अंतर्गत आती पुलिस चौकी टाहलीवाल के मुलाजमों ने 43 बोतल देसी शराब पकड़ी है। दुसरे मामले में मैहतपुर पुलिस ने 6 बोतल देसी शराब पकड़ी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी टाहलीवाल के मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए गांव भडियारा में मौजूद थे इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के मकान की तलाशी लेने पर 43 बोतल शराब देसी बरामद की गई।आरोपित व्यक्ति की पहचान मोहन सिंह निवासी भडियारा, तहसील हरोली, जिला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित विरुद्ध एच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना हरोली, जिला ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना मैहतपुर में 6 बोतल देसी शराब सहित पकड़ा है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव जखेड़ा में गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 06 बोतल शराब देसी बरामद की गई । आरोपित व्यक्ति की पहचान दविन्द्र कुमार निवासी बहडाला, तहसील व जिला ऊना हि0प्र0 के रूप में हुई है। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध एच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

जालंधरः इस बाजार में खुद पहुंचे निगम कमिशनर, दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो
संडे मार्किट को लेकर किए ये आदेश
जालंधर, ENS: शेखा बाजार में आज निगम कमिशनर कपिलेश खुद टीम के साथ बाजार का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद दुकानदारों ने दुकान के बाहर रखा सामान अंदर करना शुरू कर दिया। इस दौरान बाजार के लोगों के साथ बहसबाजी भी हुई। जिस दौरान मीडिया से बात करते हुए निगम कमिशनर ने कहा कि उन्होंने टीम के साथ ज्योति चौक, रैणक बाजार,पीर बोदला बाजार मे दौरा किया है। हालांकि इस दौरान उनकी बाजार के कुछ लोगों से बहस भी हुई थी। निगम कमिशनर ने कहा कि शहर अपना है, हम सभी लोगों की बात सुनेंगे और उसके बाद ही इस पर कार्रवाई करेंगे। इस दौरान तहबाजारी टीम पर पैसे लेने के आरोप पर उन्होंने कहा कि हमारी टीम की पॉलिसी में फर्क है।
उन्होने कहा कि हमारी टीम कंप्रोमाइज फीस लेते है। उन्होंने कहा या तो वह कंप्रोमाइज फीस लेनी बंद कर दे, अगर लेनी तो लोगों पर कार्रवाई ना करे। उन्होंने कहा लोगों में भी धड़ेबंदी बनी हुई है। इस दौरान हमारी टीम में कुछ कमियां है, कुछ लोग भी फड़ी खुद लगाते है। वह इसी बात को समझने के लिए है। इस सारी बात को समझने के बाद ही कार्रवाई पर विचार करेंगे। वहीं संडे बाजार लगने को लेकर निगम कमिशनर ने कहा कि अब उनसे फीस ली जाएगी।
बता दें कि आज शहर में अस्थाई कब्जों की बढ़ रही बाढ़ से जनता को आ रही दिक्कतों को देखते हुए निगम कमिश्नर अभिजीत कपिलेश तबहबाजारी टीम को लेकर आज खुद सड़कों पर उतरे थे। जिसके चलते निगम कमिश्नर ने ज्योति चौक, रैणक बाजार,पीर बोदला बाजार मे दौरा किया l इस दौरान अफरा तफरी मच गई अस्थाई कब्जे करने वाले दुकानदारों ने खुद कब्जे हटाने शुरू कर दिए l जिसके बाद उन्होंने कई दुकानदारों को अपने तरीके से प्यार से समझाया।
इस दौरान उन्होंने कई दुकानदारों की समस्याएं भी सुनी l निगम कमिश्नर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज वह सिर्फ स्थिति का जायजा लेने आए थे यहां कई संस्थाएं व एसोसिएशन में बनी हुई है जिनका सबका एकमत नहीं है l जिसके चलते सबके सुझाव लेने के बाद एक पॉलिसी बनाई जाएगी जिसके बाद अस्थाई कब्जे हटाए जाएंगे l वही जो फीस ली जाती है उसको लेकर भी नहीं पॉलिसी बनाई जाएगी l लोगों से भी अपील है कि वह अपना सामान दुकानों के अंदर रखें और शहरवासी इस मामले में निगम का सहयोग करें।
-

पंजाबः कर्मचारियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो दर्जन कर्मी घायल, देखें वीडियो
फरीदकोटः नानकसर गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से करीब दो दर्जन नरेगा कर्मचारी घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेगा के मेट के मेट परगट सिंह ने बताया कि अपने काम पर जा रहे नरेगा कर्मचारियों से भरी ट्रॉली गांव नानकसर के पास अचानक ट्रैक्टर के टायर में फंस गई, जिससे ट्रैक्टर का एक हिस्सा भी टूट गया। हादसे में करीब 20-25 नरेगा श्रमिक घायल हो गए। घायलों को बाबा दयाल सिंह सिविल अस्पताल, कोटकपुरा ले जाया गया। आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
-

जिम में B.Tech इंजीनियर की करंट लगने से मौत, मालिक पर दर्ज केस
नई दिल्लीः रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग इलाके में जिम में कसरत करने के दौरान ट्रेड मिल से करंट लगने से बीटेक इंजीनियर युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सक्षम कुमार (24) के रूप में हुई है। हादसे के समय वह ट्रेड मिल पर दौड़ लगाने के दौरान उससे नीचे उतरकर दो ट्रेडमिल के बीच बैठ गया था। इसी दौरान उसे जोरदार करंट लग गया। फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिम मालिक अनुभव दुग्गल के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि एक ट्रेडमिल में करंट उतरा था। उसके संपर्क में आते ही सक्षम की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, सक्षम अपने परिवार के साथ दिव्य ज्योति अपार्टमेंट, सेक्टर-19, रोहिणी में रहता था। इसके परिवार में पिता मुकेश कुमार, मां और एक छोटी बहन है। मुकेश कुमार की बादली इलाके में ब्रेड बनाने की फैक्टरी है। सक्षम बीटेक करने के बाद एक मल्टी नेशनल कंपनी में इंजीनियर की नौकरी कर रहा था। रोजाना सुबह के समय वह सेक्टर-15 स्थित एक जिम में एक्सरसाइज करने के लिए जाता था। मंगलवार सुबह वह घर से जिम आया था। इस बीच करीब सात बजे वह ट्रेडमिल पर दौड़ने के बाद दो ट्रेडमिल के बीच में बैठ गया। इसी दौरान उसे करंट लगा। वहीं पास में कसरत कर रहे केशव ने उसे गिरते देखा तो उसने उसका हाथ पकड़ा।
केशव को भी करंट लगा। उसने ट्रेडमिल की बिजली बंद करने के बाद बाकी लोगों की मदद से उसके हाथ-पैर रगड़े। उसको सीपीआर भी दिया। बाद में उसे अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने केशव के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सक्षम की मौत के बाद से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। वह परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी शादी की भी तैयारियां की जा रही थी, लेकिन अचानक उसकी मौत ने पूरे परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिवार के हवाले कर दिया।
-

पंजाबः विदेश भेजने के मामले में 14 लाख ठगने वाले 2 भाइयों पर FIR दर्ज
बठिंडाः पंजाब में विदेश भेजने के नाम भोले भाले लोगों से ठगी मारने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला थाना कैनाल कॉलोनी से सामने आया है। जहां युवती को विदेश भेजने का झांसा देकर उसके साथ 14 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस को शिकायत देकर रमनदीप शर्मा पुत्री जोहरी राम निवासी जोगी नगर बठिंडा ने बताया कि वह विदेश जाना चाहती थी। इसके लिए उसने आरोपी परमिंदर सिंह व हरमिंदर सिंह निवासी मुगदपुर जिला होशियारपुर के साथ संपर्क किया। उन्होंने शहर में एक इमीग्रेशन सेंटर खोला हुआ था। जहां पर उसकी मुलाकात हुई। पीड़िता के अनुसार, आरोपित भाइयों ने उसे पुर्तगाल भेजने का झांसा दिया और कहा कि वह उसे वहां पर भेजकर उसका वर्क परमिट भी दिलाएंगे।
पीड़िता ने बताया कि वह उक्त आरोपियों के झांसे में आ गई और उसने विभिन्न किश्तों में 14 लाख रुपये दे दिए। पैसे लेने के बाद न तो आरोपियों ने उसे पुर्गताल भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी भाइयों (परमिंदर सिंह व हरमिंदर सिंह) ने उसके साथ 14 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने मामले की पड़ताल करने के बाद आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

पंजाबः बाढ़ पीडित परिवारों को अग्रवाल सभा ने भेजी गई रहत सामग्री, देखें वीडियो
मोगाः अग्रवाल सभा की और से समय-समय पर जहां धार्मिक और समाजिक काम लगातार किये जाते है, वहीं इस बार अग्रवाल सभा की और से बाढ़ पीड़ित प्रभावित परिवारों का हाथ पकड़ा है। अग्रवाल सभा द्वारा जिले में बाढ़ पीडित परिवारों को राशन मुहिया करवाया जा रहा है। वही अब पटियाला जिला में ज्यदा प्रभावित होने पर मोगा अग्रवाल सभा की और से राशन का एक टाटा 407 भर कर नाभा भेजा गया है। इस मौके गाड़ी को रवाना करने के लिए मोगा की एमएलए डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा ने शिरकत की, वहीं टाटा 407 को रवाना किया गया।