जालंधरः इस बाजार में खुद पहुंचे निगम कमिशनर, दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

संडे मार्किट को लेकर किए ये आदेश

जालंधर, ENS: शेखा बाजार में आज निगम कमिशनर कपिलेश खुद टीम के साथ बाजार का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद दुकानदारों ने दुकान के बाहर रखा सामान अंदर करना शुरू कर दिया। इस दौरान बाजार के लोगों के साथ बहसबाजी भी हुई। जिस दौरान मीडिया से बात करते हुए निगम कमिशनर ने कहा कि उन्होंने टीम के साथ  ज्योति चौक, रैणक बाजार,पीर बोदला बाजार मे दौरा किया है। हालांकि इस दौरान उनकी बाजार के कुछ लोगों से बहस भी हुई थी। निगम कमिशनर ने कहा कि शहर अपना है, हम सभी लोगों की बात सुनेंगे और उसके बाद ही इस पर कार्रवाई करेंगे। इस दौरान तहबाजारी टीम पर पैसे लेने के आरोप पर उन्होंने कहा कि हमारी टीम की पॉलिसी में फर्क है।

उन्होने कहा कि हमारी टीम कंप्रोमाइज फीस लेते है। उन्होंने कहा या तो वह कंप्रोमाइज फीस लेनी बंद कर दे, अगर लेनी तो लोगों पर कार्रवाई ना करे। उन्होंने कहा लोगों में भी धड़ेबंदी बनी हुई है। इस दौरान हमारी टीम में कुछ कमियां है, कुछ लोग भी फड़ी खुद लगाते है। वह इसी बात को समझने के लिए है। इस सारी बात को समझने के बाद ही कार्रवाई पर विचार करेंगे। वहीं संडे बाजार लगने को लेकर निगम कमिशनर ने कहा कि अब उनसे फीस ली जाएगी।

बता दें कि आज शहर में अस्थाई कब्जों की बढ़ रही बाढ़ से जनता को आ रही दिक्कतों को देखते हुए निगम कमिश्नर अभिजीत कपिलेश तबहबाजारी टीम को लेकर आज खुद सड़कों पर उतरे थे। जिसके चलते निगम कमिश्नर ने ज्योति चौक, रैणक बाजार,पीर बोदला बाजार मे दौरा किया l इस दौरान अफरा तफरी मच गई अस्थाई कब्जे करने वाले दुकानदारों ने खुद कब्जे हटाने शुरू कर दिए l जिसके बाद उन्होंने कई दुकानदारों को अपने तरीके से प्यार से समझाया।

इस दौरान उन्होंने कई दुकानदारों की समस्याएं भी सुनी l निगम कमिश्नर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि  आज वह सिर्फ स्थिति का जायजा लेने आए थे यहां कई संस्थाएं व एसोसिएशन में बनी हुई है जिनका सबका एकमत नहीं है l जिसके चलते सबके सुझाव लेने के बाद एक पॉलिसी बनाई जाएगी जिसके बाद अस्थाई कब्जे हटाए जाएंगे l वही जो फीस ली जाती है उसको लेकर भी नहीं पॉलिसी बनाई जाएगी l लोगों से भी अपील है कि वह अपना सामान दुकानों के अंदर रखें और शहरवासी इस मामले में निगम का सहयोग करें। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *