Blog
-

आत्मनिर्भरता, आर्थिक समृद्धि व रोजगार का द्वार बनेगा बल्क ड्रग पार्क
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के हरोली में बल्क ड्रग पार्क हिमाचल प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। केंद्र सरकार 30 अगस्त 2022 को हिमाचल प्रदेश को इस स्टेट ऑफ आर्ट बल्क ड्रग पार्क का तोहफा दिया। यह परियोजना निकट भविष्य में आत्मनिर्भरता, राज्य की आर्थिक समृद्धि तथा रोजगार सृजन की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। बल्क ड्रग पार्क से न केवल हरोली क्षेत्र बल्कि ऊना जिला सहित समूचे प्रदेश के नौजवानों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।हाल ही में हरोली विस क्षेत्र में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा ”लगभग 1200 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होने वाले इस पार्क के लिए पोलियां में 1405 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। पार्क विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से 1000 करोड़ रुपए की राशि अनुदान के तौर पर मिलेगी तथा पूरी तरह से विकसित होने के पश्चात यहां लगभग 50 हजार करोड़ रुपए का औद्योगिक निवेश होगा। साथ ही 20 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व 10 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। मैं केंद्र सरकार का, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना के लिए आभार व्यक्त करता हूं।”बल्क ड्रग पार्क के बनने के बाद संबंधित कार्यों एवं गतिविधियों से भी लाखों रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह पार्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्म निर्भर भारत अभियान” का एक अहम हिस्सा है। आज भारत दवा उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा चीन से आयात करता है। भारत की चीन पर यह निर्भरता कोविड काल के दौरान एक बड़ी चुनौती उभर कर सामने आई, जिस वजह से भारत सरकार ने देश में 3 बड़े बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया। इन्हीं में से एक बल्क ड्रग पार्क की सौगात हिमाचल प्रदेश को मिली है।हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा ”प्रदेश के लगभग 600 दवा कारखानों में कच्चे माल की सालाना खपत लगभग 30-35 हजार करोड़ की है।निकट भविष्य में इन सभी दवा कारखानों सहित दवा उत्पादन क्षेत्र में प्रदेश व देश के कई अन्य राज्यों में भी स्थापित होने वाली नई इकाईयों को भी कच्चा माल हिमाचल प्रदेश से ही उपलब्ध होगा। सरकार के इस महत्वपूर्ण व प्रशंसनीय कदम से चीन जैसे देशों पर भारत की निर्भरता खत्म होगी व देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होगा।”हिमाचल प्रदेश पूरे देश का फार्मा हब है तथा दवा उत्पादन में राज्य की 30 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है। जिसे और आगे बढ़ाने में स्थापित होने जा रहा यह बल्क ड्रग पार्क भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। इस बल्क ड्रग पार्क के पूरी तरह शुरू होने के पश्चात प्रदेश के वर्तमान सालाना 10 हजार करोड़ के फॉर्मा क्षेत्र के निर्यात में भी बढौतरी होगी। -

आदमपुरः 7 पेटी अंग्रेजी शराब सहित 2 काबू
आदमपुर (गणेश शर्मा)। थाना आमदपुर की पुलिस ने 7 पेटी अंग्रेजी शराब सहित 2 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव पुत्र गोपाल किशन वासी मधु का मंडी फाजिल्का, हरीश कुमार पुत्र अशोक कुमार संतोखपुरा जालंधर के रूप में हई है।
थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि 13.9.2022 को एसआई गुरदेव सिंह ने पुलिस टीम के साथ आदमपुर नजदीक गांव अर्जन बाल. मे नाकेबंदी दौरान वाहनों की चेकिंग की तो एक कार सवार को रोका गया, जिसे रोकने पर जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 7 पेटी अंग्रेजी शराब अलग-अलग ब्रांड की बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर कार्रवाई शुरू कर दी।
-

145 लोगों को ला रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में लगी आग
मस्कट: अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को विमान से धुआं निकलने के बाद सभी यात्रियों को मस्कट-कोच्चि एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से स्लाइड पर निकाला गया। एआई एक्सप्रेस बी737 (वीटी एएक्सजेड) मस्कट से कोचीन तक IX-442 के रूप में काम कर रही है, टेकऑफ के लिए टैक्सी के दौरान इंजन नंबर 2 में धुएं और आग का अनुभव हुआ। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और उन्हें टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया है। वहीं, नागर विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए का कहना है कि हम घटना की जांच करेंगे और उचित कार्रवाई भी करेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यात्रियों को मस्कट से कोच्चि लाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस एयर इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। एयर इंडिया की इस कम लागत वाली शाखा का मुख्यालय कोच्चि, केरल में है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की भारत और खाड़ी के बाजार में बहुत बड़ी बाजार हिस्सेदारी है। एअर इंडिया एक्सप्रेस को कम लागत वाली वाहक के रूप में अप्रैल 2005 में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य खाड़ी और दक्षिण पूर्व एशिया में सस्ते किराए पर छोटे/मध्यम दौड़ के अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए सुविधाजनक कनेक्टिविटी प्रदान करना था।
-

टाइल्स लगाने वाले मिस्त्री ने लगाई मर्सिडीज को आग, चौंकाने वाली वजह आई सामने, देखें वीडियो
नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स द्वारा मर्सिडीज कार में आग लगा देने का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेग भी मिला है जिसमें आरोपी को कार में आग लगाते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है आरोपी को पैसे नहीं मिलने पर उसने जिसके यहां काम किया था उसकी ही मर्सिडीज कार को आग लगा दी है। ऐसे में इस वीडियो को खूब शेयर भी किया जा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स भी दे रहे है।
बाइक पर आए शख्स ने लगाई गाड़ी को आग
32 सेकंड के इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स बाइक पर आता है और उसे कार से कुछ दूर आगे खड़ा कर देता है। इसके बाद आरोपी बाइक पर बंधे पेट्रोल के केन को खोलता है और उसे छिड़क कर आग लगा देता है। वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि आरोपी घटना को अन्जाम देने के बाद बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो जाता है। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर इस घटना की जांच कर रही है। यह मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर गांव का है।
आरोपी रणवीर के ये है आरोप
इस घटना को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि आरोपी रणवीर ने एक शख्स के यहां टाइल्स लगाने का काम किया था। ऐसे में रणवीर का उस शख्स पर करीब 2.68 लाख रुपए बकाया था। जब कभी भी रणवीर उससे पैसे मांगता था, वह उसे माना कर देता था। बताया जा रहा है कि इस बात से गुस्सा होकर रणवीर ने शख्स की मर्सिडीज कार में आग लगा दी है। जानकारी के अनुसार, रणवीर मूल रूप से बिहार का निवासी है जो ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर गांव में रहता है।
-

200 करोड़ रुपए की ड्रग्स सहित 6 पाकिस्तानी गिरफ्तार, सड़क के जरिए लाई जानी थी पंजाब
गुजरातः आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) और इंडियन कोस्ट गार्ड की टीम को आज बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने इंडियन कोस्ट गार्ड के साथ एक संयुक्त अभियान के दौरान राज्य के तट पर अरब सागर में एक मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका से 200 करोड़ रुपए की 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौका चालक दल के सदस्य छह पाकिस्तानी नागरिकों को भी हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह के पास तटरक्षक बल और एटीएस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ ले जा रही मछली पकड़ने वाली नौका को समुद्र में रोक लिया। उन्होंने कहा, हेरोइन को गुजरात तट पर उतारे जाने के बाद सड़क मार्ग के जरिए पंजाब ले जाया जाना था।

गुप्त सूचना के आधार पर पकड़े गए पाकिस्तानी
गुप्त सूचना के आधार पर हमने पाकिस्तान से चली नौका को रोका और छह पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ लिया, जिनके पास से 40 किलोग्राम हेरोइन मिली है। जब्त नौका के साथ एटीएस और तटरक्षक बल के अधिकारियों के आज जखाऊ तट पर पहुंचने की उम्मीद है।
गुजरात ATS ने 9 सितंबर को पकड़ी थी 200 करोड़ की ड्रग्स
बता दें कि 9 सितंबर को गुजरात एटीएस और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल में कोलकाता बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 197.82 करोड़ रुपये मूल्य की 39.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। स्क्रैप के बॉक्स में ये ड्रग्स दुबई से भारत लाया गया था। गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने गांधीनगर में कहा कि प्रतिबंधित पदार्थ 12 गियर बॉक्स के अंदर छिपा कर रखा गया था, जो दुबई के जेबेल अली बंदरगाह से शिपिंग कंटेनर में भेजे गए 7,220 किलोग्राम धातु स्क्रैप का हिस्सा था और यह फरवरी में कोलकाता बंदरगाह पहुंचा था।
पिछले कुछ महीनों से गुजरात एटीएस की ओर से ड्रग्स के खिलाफ मुहिम तेज कर दी गई है। कुछ महीने पहले भी एक बड़ी कार्रवाई में ड्रग्स की एक बहुत बड़ी खेप पकड़ी गई थी। एक बार फिर गुजरात एटीएस ने डीआरआई के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई करके ड्रग्स की एक बहुत बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी पाई है।
-

जालंधर से आप विधायक शीतल अंगुराल से बीजेपी ने साधा संपर्क, दी धमकी, हरपाल चीमा ने किया खुलासा
जालंधर/वरुणः महानगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। हाल ही में आप विधायक शीतल अंगुराल ने बीजेपी की पार्षदों को आप पार्टी ज्वाइन करवाकर भाजपा को बड़ा झटका दिया था। वहीं अब आप के मंत्री हरपाल चीमा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है। हरपाल चीमा ने खुलासा करते हुए कहा कि बीजेपी जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। उनको खरीदने की बीजेपी की ओर से कोशिश की जा रही है।
चीमा ने आगे कहा कि आप पार्टी के विधायकों को बीजेपी की ओर से धमकियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 10 विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। वह इस मामले को लेकर डीजीपी गौरव यादव को शिकायत देने के लिए जा रहे है। जिसमें उन्होंने शीतल अंगुराल का नाम स्पष्ट तौर लिया है हालांकि 9 विधायकों के नामों की जिक्र नहीं किया गया। चीमा ने आगे कहा कि जैसे ही शिकायत दर्ज हो जाएंगी वह इसकी कॉपी सबूतों के साथ मीडिया के सामने रखेंगे।
वहीं दूसरी ओर आप पार्टी के मंत्री अमन अरोड़ा ने इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता भी की है। जिसमें उन्होंने भी आप विधायक शीतल अंगुराल को बीजेपी की ओर से धमकी देने के आरोप लगाए है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि आप के 35 विधायक उनके संपर्क में है। बता देंकि बीते दिन हरपाल चीमा ने बीजेपी पर पंजाब की ‘आप’ सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। आप का आरोप है कि उनके विधायकों को दो केंद्रीय एजेंसियों सीबीआई और ईडी का हवाला देकर डराया जा रहा है। वहीं विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर भी दिया गया है।
-

10-12 बदमाशों ने बुजुर्ग पर तेजदार हथियारों से किया हमला, नाक-कान काटकर पैर तोड़ दिए
बाड़मेर : बाड़मेर जिले के सेड़वा थानान्तर्गत सोनड़ी गांव में गाड़ियों में आए 10-12 बदमाशों ने बुजुर्ग पर धारदार हथियारों से हमला कर नाक-कान काटकर पैर तोड़ दिए। बुजुर्ग लहूलुहान हो गया। बेहोशी के हालात में छोड़कर वहां से फरार हो गए। बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार के बाद डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल भेजा गया। वहां पर हालात गंभीर देखे हाई सेंटर जोधपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बेटी की शादी तोड़ने को लेकर सामने वाला पक्ष बुजुर्ग परिवार से रंजिश रख रहा था और मंगलवार रात को हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार आदर्श सोनड़ी निवासी बुजुर्ग सुखराम विश्नोई (55) पुत्र रणजीताराम रात को अपने घर जा रहा था।
इस दौरान गाड़ियों में 10-12 बदमाशों ने बुजुर्ग पर तेजदार हथियार, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बुजुर्ग के नाक व कान काट कर साथ ले गए। दाहिना पैर भी तोड़ दिया।
बेहोशी के हालात में छोड़ कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने लहूलुहान हालात में सेड़वा हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।हालात गंभीर होने पर डिस्ट्रिक्ट अस्पताल से हाई सेंटर जोधपुर रेफर कर दिया गया है। वहां पर बुजुर्ग का इलाज चल रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की बेटी की शादी 5-7 साल पहले औगाला गांव की हुई थी।
लेकिन अनबन के चलते टूट गई। इसके बाद बुजुर्ग बेटी की शादी कई और करवाने के प्रयास में था। इसकी भनक लगने पर रिश्तेदारों व बदमाशों ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। एएसआई अचलाराम के मुताबिक बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर कर दिया था। खून ज्यादा बहना के कारण बुजुर्ग के बयान नहीं ले पाए। बुजुर्ग के बेटे से बात हुई है रिपोर्ट लेकर आ रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -

निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट टूटने से 7 लोगों की मौत
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट अचानक टूटकर गिर गई। जिससे 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक लिफ्ट में कुल आठ लोग थे। अभी और जानकारी की प्रतीक्षा है।
-

जालंधरः सिल्वर हाईट फ्लैट्स में बिजली विभाग ने काटे ने काटे मीटर के कनेक्शन, लोगों ने किया हंगामा
जालंधर/वरुणः शहर में नकोदर रोड पर स्थित सिल्वर हाईट फ्लैट्स से हंगामा होने का मामला सामने आया है। बिजली विभाग द्वारा बीते दिन सिल्वर हाईट फ्लैट्स में लगे मीटर के कनेक्श काट दिए गए। जिससे फ्लैट में मौजूद लोगों ने पूरी रात अंधेरे में बाहर बैठ कर गुजारी। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग मीटरों को उखाड़ कर साथ ही ले गए। इस कारण ना तो फ्लैट्स में लिफ्ट चल रही है, ना पानी आ रहा है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने अंधेरे में बैठकर गुजारी रात
रातभर अंधेरे में घरों के बाहर बैठने के बाद सुबह लोग इकट्ठे होकर बूटा मंडी में बिजली विभाग के दफ्तर में पहुंच गए। लेकिन वहां पर उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिला। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जमकर विरोध जताया। लोगों का कहना था कि बिजली मीटर काटने से पहले उन्हें नोटिस दिए जाने चाहिए थे। लेकिन कोई नोटिस नहीं दिया गया। जबकि वह बिजली का पूरा बिल भर रहे हैं।
लोग का आरोपः विभाग का मीटर उखाड़ कर ले जाना गैर जिम्मेदाराना व्यवहार
सिल्वर हाईट फ्लैट्स में रहने वाले लोगों ने बताया कि सोसायटी के एग्रीमेंट का शायद कोई चक्कर पड़ा है जिसकी बजह से बिजली विभाग ने मीटर काटे हैं। लोगों का कहना है कि बिजली और पानी उनके अधिकार हैं यदि काटने ही था तो वह पहले उन्हें सूचित करते ताकि वह जो भी सोसयटी का एग्रीमेंट है उसके तहत शर्तों को पूरा करवाते। लेकिन अचानक आकर मीटर उखाड़ कर ले जाना गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है और लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाला है।
बिजली विभाग ने लिफ्ट को लेकर सोसायटी को दिया था नोटिस
सिल्वर हाईट में लगी लिफ्ट को लेकर बिजली विभाग के साथ सोसायटी का पंगा पड़ा है। बिजली महकमे ने सोसासयटी को नोटिस दिया था कि सिल्वर हाईट में लगी लिफ्ट को बिजली चार्जेंस कॉमर्शियल होंगेष लेकिन सोसायटी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। वह बिजली के कॉमर्शियल चार्जे देने के लिए तैयार नहीं है। सिल्वर हाईट में रहने वाले लोगों का तर्क है कि यह फ्लैट किसी कॉमर्शियल एक्टिविटी के लिए नहीं बने हैं। यहां पर लोग परिवार रहते हैं। यहां पर लिफ्ट का उपयोग भी डोमेस्टिक परपस से किया जा रहा है। इस पर कॉमर्शियल चार्ज कैसे लग सकता है। काफी देर चले इस हंगामें के बाद अब बिजली विभाग ने दोबारा कनेक्शन जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
-

पंजाब में बढ़ रहे गैंगवार के आसार, बंबीहा ग्रुप के चैलेंज का अब गोल्डी बराड़ ने दिया ये जवाब
चंडीगढ़ः पंजाब में गैंगस्टरों द्वारा सोशल मीडिया पर धमकियां देने का मामला एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों की ओर से एक-दूसरे को की जा रही पोस्ट से पंजाब में बड़ें गैंगवार की आशंका बढ़नी शुरू हो गई है। हाल ही में केंद्र की खुफिया एजेंसियों ने भी पंजाब में गैंगवार को लेकर अलर्ट जारी किया है।
वहीं बीते दिन बंबीहा ग्रुप ने गोल्डी बराड़ को पोस्ट शेयर कर चैलेंज किया था कि गोल्डी बराड़ पंजाब आकर दिखाए, विदेश में बैठा धमकियां न दे। जिसके बाद आज पलटवार करते हुए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जवाब दिया है। कनाडा में बैठे गैंगस्टर बराड़ ने शायराना अंदाज में पलटवार करते हुए कहा, ”खामोशी की भी कोई वजह होती है, सबर रखो हमारा नाम भविष्य में उनको फिर परेशान करेगा, फिर तकलीफ देगा। ”
गौरतलब है कि बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया ग्रुप में पोस्ट शेयर की थी जिसमें उसने गोल्डी बराड़ को चैलेंज किया था। बंबीहा ग्रुप ने कहा था कि उनका सिद्धू मूसेवाला का उनके ग्रुप के साथ कोई लिंक नहीं था। उसे उनके ग्रुप के साथ लिंक होने के चलते मार दिया गया। अब मूसेवाला के माता-पिता को धमकियां दी जा रही है। बंबीहा ग्रुप ने चैलेंज करते हुए कहा कि वह सिद्धू मूसेवाला हत्या का बदला जरूर लेंगे, चाहे उन्हें इसके लिए 2-4 कत्ल क्यों न करने पड़ें। बता दें कि मूसेवाला के पिता को धमकियां देने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार किया गया जो लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताया गया है।