श्री मुक्तसर साहिब: जिले में रविवार की सुबह छाए बादलों के बाद साढ़े सात बजे तेज वर्षा शुरू हो गई। लगभग 45 मिनट तक चली वर्षा से शहर के निचले क्षेत्रों सहित अधिकांश सड़कें पानी में डूब गई। कई सड़कों पर तो दो से तीन फुट तक पानी जमा हो गया। वहीं गलियों में भी पानी घरों तक घुसने लगा। वर्षा के कारण कई नाले चौक हो गए हैं। जिस कारण पानी की निकासी में भी परेशानी आ रही है। जोकि नगर कौंसिल की ओर से मानसून के मौसम को लेकर की गई तैयारियों पर भी सवाल खड़े करता है। वर्षा से तापमान में भी छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।
मुक्तसर में 13.02 एमएम वर्षा दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार सुबह 7:30 बजे शुरू हुई वर्षा सवा आठ बजे तक चली। वर्षा के कारण जलालाबाद रोड ,रेलवे रोड सदर बाजार, घास मंडी चौक, कोटकपूरा रोड, सिटी होटल वाली गली, सिविल अस्पताल को जाते रास्ते पर सहित अन्य सड़कों पर पानी जमा हो गया। यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिक परेशानी पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहन वालों को हुई।
Blog
-

पंजाब : 45 मिनट हुई बारिश से पानी में डूबी सड़कें
-

पंजाब : स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री ने आदेश किए जारी
चंडीगढ़ : पंजाब में स्कूल खुल जाएंगे। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट करके दी है। ट्वीट के जरिए शिक्षा मंत्री ने कहा कि कल सोमवार 17 जुलाई 2023 से पंजाब के सभी स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री द्वारा राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि पंचायत, शिक्षा, स्थानीय सरकार, सिंचाई, लोक निर्माण या अन्य विभागों के समन्वय से सरकारी/सहायता/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों की इमारते बच्चों की सुरक्षा के तौर पर खतरे से रहित हैं।

सभी स्कूलों के प्रधानों एवं प्रबंधन कमेटियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे आज अपने स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि स्कूल भवन छात्रों के लिए सुरक्षित हैं और छात्रों की सभी प्रकार की सुरक्षा के लिए वे जिम्मेदार होंगे। यदि किसी स्कूल या इलाके में बाढ़ आ गई है या कोई स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गया है, तो केवल उन्हीं स्कूलों में संबंधित जिलों के डिप्टी कमिश्नर छुट्टी की घोषणा करेंगे।
-

कार में कारोबारी की मिली लाश, मचा हड़कंप
हल्द्वानी: कारोबारी की लाश कार में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। छठ पूजा स्थल के पास स्थित रामबाग कालोनी हल्द्वानी निवासी 30 वर्षीय अंकित चौहान पुत्र धर्मपाल का कार रिपेयरिंग सेंटर व होटल है। जिस कार में अंकित चौहान का शव मिला है, वह उसी की है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम अंकित अपनी बलेनो कार संख्या यूके 4 क्यू 1574 से घर से निकला। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह तीनपानी के पास लोगों ने एक कार में युवक को बेसुध पाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अंकित के मौत की सूचना पर उसके परिवार और परिचितों की मोर्चरी में भीड़ जुट गई है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि कार की एसी ऑन थी। अंकित पीछे की सीट पर पड़ा था। उसके पैर में मामूली सी खरोंच के अलावा कोई चोट नहीं है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि गैस से उसकी मौत न हुई हो। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। -

पंजाब से बड़ी खबर : कांग्रेस का यह सीनियर नेता आज भाजपा में हो सकता है शामिल
चंडीगढ़ : आगामी चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज भाजपा आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस को एक बड़ा झटका दे सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक और सीनियर नेता भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। आज दिल्ली में भाजपा दफ्तर में उनकी ज्वाइनिंग करवाई जाएगी। दरअसल, नवजोत सिद्धू के करीबी अश्वनी सेखड़ी को लेकर भाजपा में शामिल होने की चर्चा सामने आई है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग की कार्यशैली से नाराज होकर पूर्व विधायक ने यह फैसला लिया है।
-

पंजाब : करंट लगने से 7वीं के छात्र की मौत
नवांशहर : पंजाब में बाढ़ आने के कारण भगवंत मान सरकार द्वारा स्कूलों में 16 जुलाई तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है, लेकिन शनिवार को स्कूल में खेलने गए स्टूडेंट के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। 13 साल के 7वीं कक्षा का विद्यार्थी हरीश भट्टी की करंट लगने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव काहमा स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में 16 जुलाई तक छुट्टियां चल रही हैं। हरीश भट्टी स्कूल का ही छात्र था। वह शनिवार को अपने दोस्तों को साथ खेलने के लिए स्कूल पहुंच गया। इस दौरान बच्चों ने आम तोड़ने की सोची। बताया जा रहा है कि हरीश ने लोहे के सरिये से आम तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान जहां नीचे पानी था, वहीं ऊपर से हाई वोल्टेज तारें गुजर रही थीं, जिनसे लोहे का सरिया छू गया और हरीश को करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। यह देखकर डर के मारे बच्चे भाग गए।
बच्चों के हरीश के परिवार वालों को बताया और वे मौके पर पहुंची। हरीश मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसके पिता का कहना है कि वह खुद बीमार रहता है और कोई भी काम नहीं करता। उसकी पत्नी घरों में खाना बनाने का काम करती है और उससे ही परिवार का गुजारा चलता है।
-

पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ी चिंता
चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है लेकिन दोनों राज्यों के अब भी 518 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। दोनों राज्यों में बाढ़ के चलते अब तक 57 लोगों की जान गई है। हरियाणा में 24 घंटे में 403 नये गांव और पंजाब में 115 गांवों में पानी भर गया है। हरियाणा के 1385 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में चार दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों को सावधान रहने को कहा है। जलभराव के कारण शनिवार को दोनों राज्यों में आठ और लोगों की मौत हो गई। फिरोजपुर में गांव नौव बहराम शेर सिंह वाला की तरफ सतलुज पर बने पुल के ऊपर से बह रहे पानी में पांव फिसलने से एक युवक नदी में गिर गया। जब वह खुद को बचाने के लिए हाथ-पांव चला रहा था तो बाहर खड़े लोग उसका वीडियो बना रहे थे। मृतक की पहचान जगदीश सिंह के रूप में हुई है। वहीं, पटियाला की बड़ी नदी के किनारे शौच करने गए 16 साल के किशोर मांगव पैर फिसलने से नदी में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई है। वहीं करनाल के रसूलपुरा कलां गांव में साइकिल पर जा रहे दो किशोर तालाब में गिर पड़े। इसमें 13 साल के सावन की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र के गांव गुढ़ा में पशुपालक वीर सिंह की डूबने से मौत हो गई।
हरियाणा में 43833 प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। जालंधर के 60, संगरूर में 16, फिरोजपुर में 15 और फाजिल्का में 10 गांवों के अलावा अन्य जिलों के 15 गांव बाढ़ के प्रभाव से बाहर नहीं आ पाए हैं। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक बारिश व बाढ़ के कारण 29 की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लापता हैं।
-

पंजाब : बंबीहा गैंग के फरार गैंगस्टर मामले में पुलिसकर्मी पर गिरी गाज
फरीदकोट: गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल बंबिहा गैंग के गुर्गे सुरिंदर पाल बिल्ला के फरार होने के मामले में पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई समेत 5 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज किया है। जिस दौरान नामजद कर्मियों में एक सिपाही व 3 होमगार्ड जवान शामिल है। बता दें कि केस में फरार हुए आरोपी पर भी कार्यवाही की जा रही है।
-

दर्दनाक हादसा : हाइवोल्टेज लाइन की चपेट में आने से 5 की मौत, 16 झुलसे
उत्तराखंड : हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कांवड़िए 11 हजार की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में 5 कावड़ियों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग झुलस गए। बिजली विभाग के जेई पर हादसा होने की वजह का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि जेई ने कावड़ियों को लाइन कट करने की गलत जानकारी दी। कावड़िए हरिद्वार से जल लेकर आ रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक, 11केवी की लाइन की चपेट में डीजे वाली कावड़ आई. डीजे वाली कावड़ में 16 कावड़िए सवार थे। सभी हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ के राली गांव चौहान गांवलेकर आ रहे थे। अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायल मेरठ के अलग अलग अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र का मामला है।
-

पंजाब: बंदूक के बल पर मनी ट्रांसफर के मालिक से 2 लाख रुपए लूट कर लुटेरे फरार
लुधियाना: जिले में लूटपाट और चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन शहर में चोरी और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला जनकपुरी से सामने आया है। जहां घनी आबादी वाली जगह जनकपुरी में गन प्वाइंट पर मनी ट्रांसफर के मालिक से 2 लाख रुपये लूट लिए गए। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची। बताया जा रहा है कि तीन लुटेरे एक्टिवा पर स्वार होकर आए थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
-

सांसद की बिगड़ी तबीयत, हालत नाज़ुक
संतकबीरनगर: सांसद और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के पुत्र प्रवीण निषाद की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई। उन्हें गोरखपुर के निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण शनिवार की शाम को एयर एम्बुलेंस से गोरखपुर से दिल्ली ले जाया गया। दिल्ली एम्स में भर्ती कराकर उनका इलाज किया जा रहा है। उन्हें पैंक्रियाज में इंफेक्शन बताया जा रहा है। लगभग छह माह पहले भी वह एक बार बीमार हुए थे। सांसद प्रवीन निषाद के अभिन्न सहयोगी व भाजपा नेता इं. सुधांशु सिंह ने बताया कि वह और सांसद प्रवीण निषाद शुक्रवार की रात लखनऊ से आए थे। देर रात लगभग दो-तीन बजे उन्हें पेट में दर्द शुरू हुआ। असहनीय होने पर उन्हें गोरखपुर के फातिमा हास्पिटल में भर्ती कराया गया। दिनभर इलाज चलने के बाद भी आराम नहीं मिला। डॉक्टरों ने इसकी सूचना सांसद के पिता व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद को दी।

उसके बाद आनन-फानन में दिल्ली से एयर एम्बुलेंस का इंतजाम हुआ। शनिवार की शाम को उन्हें एयर एम्बुलेंस से इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया। सांसद को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। संतकबीरनगर से सांसद प्रवीण निषाद लंबे समय से पेट की बीमारी से जूझ रहे हैं। इससे पहले भी वह एम्स में इलाज करा चुके हैं। अब तक पेट की समस्या के कारण वह तीन बार भर्ती हो चुके हैं। शनिवार की रात करीब आठ बजे वह दूसरी बार एम्स में भर्ती हुए। इसकी तस्दीक सांसद के पिता डॉ. संजय निषाद व भाई विधायक सरवन निषाद ने की। सांसद प्रवीण निषाद की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। शुक्रवार की रात में प्रवीण निषाद को गोरखपुर के फातिमा हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।
शनिवार को स्थिति में सुधार नहीं होने पर शाम 5 बजे उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स में ले जाया गया. सांसद को पेट में दिक्कत बताई जा रही है। प्रवीण निषाद संतकबीरनगर से सांसद हैं। प्रवीण निषाद यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि पेट में इंफेक्शन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई है। सांसद को पहले भी ऐसा दर्द हो चुका है। मार्च 2023 में दिल्ली में सांसद प्रवीण निषाद की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद वहां मौजूद बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने उन्हें दिल्ली स्थित मेदांता अस्पतील में भर्ती कराया था। जहां, इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गए।