Blog

  • जालंधरः पुलिस की कार्रवाई से नाराज युवक ने बाइक को लगाई आग, देखें वीडियो

    जालंधरः पुलिस की कार्रवाई से नाराज युवक ने बाइक को लगाई आग, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में लूट की वारदातें लगातार बढ़ रही है। वहीं देर रात लूट की वारदात का शिकार हुए एक नेपाली युवक ने इस घटना के विरोध में अपनी बाइक को आग लगा ली। पीड़ित सूरज थापा ने बताया कि वह विवाह शादियों में कैटरिंग के काम की ठेकेदारी करता है और उसके पास 70 लोग काम करते हैं। देर रात जब वह काम से लौट रहा था तो गुलाब देवी रोड पर शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के पास 3 लुटेरों ने उसका रास्ता रोक लिया।

    लुटेरों में एक महिला भी शामिल थी। उन्होंने मारपीट करते हुए उसके कोट की जेब से काले पॉलीथिन के लिफाफे में रखे 34 हजार रुपए और मोबाइल निकाल लिया और फरार हो गए। इस मामले को लेकर उसने पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन जब मौके पर पुलिस कार्रवाई करने के लिए नहीं पहुंची तो सूरज ने अपनी बाइक को आग लगा दी और अपने कपड़े उतारकर सड़क पर बैठक गया।

    सूरज ने कहा दूसरे देश और प्रदेश से आने वाले पंजाब में सेफ नहीं है और अब वह थाने में शिकायत भी दर्ज नहीं करवाएगा। सूरज ने शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में नहर की पुली पर काफी देर तक हंगामा किया। वहां पर लोगों ने उसके घर परिवार के बारे में पूछा तो कहा कि वह बस्ती में ही रहता है। एक शख्स ने अपना मोबाइल फोन देकर उसे अपने घर पर बात करने के लिए भी कहा, लेकिन वह नहीं माना और कहा कि उसके लोग कबाड़ बाइक को खुद उठा कर ले जाएंगे। 

  • टला बड़ा हादसाः पटरी से उतरी BAHL-BRML EXP स्पेशल ट्रेन

    टला बड़ा हादसाः पटरी से उतरी BAHL-BRML EXP स्पेशल ट्रेन

    बड़गाम: जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले के मझमा इलाके में एक ट्रेन पटरी से उतर गई है। हालांकि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना आज सुबह 8:30 बजे हुई। ट्रेन बनिहाल से आ रही थी। अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं।

    रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा आज सुबह उस समय हुआ जब ट्रेन मझमा स्टेशन से बारामूला के लिए रवाना हुई। उन्होंने कहा कि बडगाम-बारामूला ट्रैक पर ट्रेन संख्या 04483 BAHL-BRML EXP SPL का एक डिब्बा किमी संख्या 85/7 और 85/8 पर फिसल गया। “सभी यात्री सुरक्षित हैं।

  • माता वैष्णो देवी दरबार में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, देखें वीडियो

    माता वैष्णो देवी दरबार में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, देखें वीडियो

    जम्मू: उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों को लेकर मौसम व‍िभाग ने एडवाइजरी जारी की है. साथ ही इन राज्‍यों में पड़ने वाली ठंड, कोहरे और बर्फबारी को लेकर भी अनुमान जताया है। 13 से 16 जनवरी तक मौसम का क्‍या हाल रहेगा, इसका पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं आज वैष्णो देवी दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। त्र‍िकुट पर्वत स्‍थ‍ित मां वैष्णो देवी के दरबार में तड़के से बर्फबारी हो गई और मां के पवित्र दर्शनों के ल‍िए पहुंचे श्रद्धालु स्‍नोफॉल का पूरा लुत्‍फ उठा रहे हैं। माना जा रहा है क‍ि आज शुक्रवार की शाम तक त्रिकुट पर्वत समेत वैष्णो देवी भवन पर बर्फ की सफेद चदर देखने को मिलेगी।

    जानकारी के मुताब‍िक त्रि‍कुट पर्वत स्‍थ‍ित मां वैष्णो देवी दरबार सहित भैरों घाटी में शुक्रवार की सुबह ताजा बर्फबारी देखने को मिली है। स्‍नोफॉल के इस नजारे को देखकर श्रद्धालु भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वह मां के जयकारों के साथ इस बर्फबारी का भी खूब आनंद ले रहे हैं। मां के जयकारे लगाकर श्रद्धालु इस बर्फबारी में गर्माहट पैदा कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस आनंद‍ित करने वाले क्षणों और दृश्‍य को अपने मोबाइल में भी कैद करने में पीछे नहीं दि‍ख रहे हैं।

    जानकारी के मुताब‍िक बर्फबारी के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो, इसके ल‍िए मंद‍िर प्रशासन ने भी पूरे इंतजाम क‍िए हुए है। श्रीमाता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा मार्ग पर जमने वाली बर्फ को हटाने के ल‍िए भी पूरे इंतजाम क‍िए हुए हैं। इसको हटाने का न‍िरंतर प्रयास क‍िया जा रहा है। इस बीच देखा जाए तो साल के आख‍िर यानी द‍िसंबर माह में और नए साल की शुरुआत के साथ-साथ व‍िंटर वेकेशन में श्रद्धालुओं की संख्‍या में बड़ा इजाफा होता है। वहीं मां के दर्शन करने वाले श्रद्धालु इस रोमांचक समय का भी पूरे साल इंतजार करते हैं।

  • फैन ने पूछा SRK से पहली गर्लफ्रेंड का नाम, मिला ये जवाब

    फैन ने पूछा SRK से पहली गर्लफ्रेंड का नाम, मिला ये जवाब

    मुंबई: शाहरुख खान अपने बिजी शेड्यूल के बीच फैंस से बात करने का समय निकाल लेते हैं। शाहरुख  ने ट्विटर पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा था। इस दौरान फैंस ने कई तरह के सवाल पूछे। इनमें से कई सवालों के जवाब मिले तो फैंस को मिले लेकिन कई के नहीं भी मिले। इसी दौरान शाहरुख के फैन ने उनकी पहली गर्लफ्रेंड का नाम पूछा लिया, जिसका जवाब देकर एक्टर ने फैंस का दिल जीत लिया। ये सवाल-जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    गुरुवार शाम के शाहरुख खान ने ट्विटर पर सेशन शुरू करते हुए लिखा ’10 मिनट #AskSRK, फिर बच्चों के साथ पिट्ठू (लागोरी) खेलने जाना है। ये पढ़ते ही शाहरुख खान के फैंस ने सवालों की झड़ी लगा दी। इसके दोरान उनसे कई सवाल पूछे गए, इसी दौरान शाहरुख के एक फैन ने सवाल पूछा कि आपकी पहली गर्लफ्रेंड कौन थी ?, शाहरुख खान ने बड़ी ही संजीदगी से अपनी वाइफ गौरी खान का नाम लेकर फैंस को खुश कर दिया।

    शाहरुख के इस जवाब पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई ने तो शाहरुख-गौरी की फोटो शेयर करते हुए जवाब पर खुशी जताई है। शाहरुख खान से इसके अलावा भी कई सवाल पूछे गए। आखिर में ‘पठान’ देखने की अपील करते हुए लागोरी के लिए चले गए। शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी की कहानी काफी दिलचस्प है। शाहरुख कई बार अपने इंटरव्यू में बता चुके हैं कि कैसे दिल्ली से लेकर मुंबई तक उनका प्यार गौरी उनके साथ रहीं। 

  • जालंधरः न्यू गीता कालोनी में घर में सामान ले फरार चोर, देखें वीडियो 

    जालंधरः न्यू गीता कालोनी में घर में सामान ले फरार चोर, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुणः महानगर में बेखौफ लुटेरे सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं अब काला संघा रोड़ पर स्थित न्यू गीता कालोनी में चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोरों ने एक घर से एसी, फ्रिज, होम थियेटर, गैस सिलेंडर सहित अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए है। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंचे थाना भार्गव कैंप के एएसआई दलजिंदर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों को बयान पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

    जिला कपूरथला के रहने वाले हरदीप ने बताया कि उसका भाई शिव विदेश में रहता है। यह घर उसी का है। उन्होंने बताया आज उन्हें पड़ोसियों का फोन आया था कि घर से पानी बाहर आ रहा है और दरवाजा भी टूटा है। इस दौरान जब वह न्यू गीता कालोनी में आया तो देखा घर का सारा कीमती सामान चोर लेकर फरार हो गए है। हरदीप के अनुसार घर में तीसरी बार चोरी हुई है। उनका कहना है कि अब करीब 2 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। 

  • पंजाबः फर्नीचर कारोबारी को गैंगस्टर ने दी धमकी, कहा- अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे, पुलिस हुई अलर्ट

    पंजाबः फर्नीचर कारोबारी को गैंगस्टर ने दी धमकी, कहा- अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे, पुलिस हुई अलर्ट

    लुधियानाः पंजाब में वीआईपी लोगों और कारोबारियों को पिछले लंबे समय से गैंगस्टरों द्वारा फिरौती मांगने और फिरौती ना देने पर धमकी भरे फोन आ रहे है। हाल ही में फिरौती ना मिलने के मामले में कुछ कारोबारियों की गोली मारकर हत्या भी कर दी गई। वहीं अब लुधियाना के कस्बा जगराओं के एक फर्नीचर कारोबारी से आतंकी अर्श डाला के नाम पर 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। कारोबारी को पहले भी एक गैंगस्टर की काल आई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद काल आनी बंद गई थी।

    अब गांव बारदेके में हुए कत्लकांड के बाद केन्द्र सरकार द्वारा अर्श डाला को आतंकी करार दिया गया। इसके बाद अर्श डाला के नाम पर कारोबारी को 30 लाख रुपए की थ्रेट आई है। आतंकी अर्श डाला खालिस्तान टाइगर फोर्स में कैनेडा से गिरोह चलाता है। उसके नाम पर कारोबारी को फोन कर कहा कि वह 30 लाख रुपए का इंतजाम करे, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। धमकी की सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई है। बताया गया है कि फिरौती की कॉल एक विदेशी नंबर से आयी है। कारोबारी ने इसकी रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी है।

    पुलिस इस मामले में थ्रेट काल देने वाले की आवाज की जांच करवा रही है। जांच के बाद साफ हो जाएगा कि धमकी देने वाला आतंकी अर्श डाला है या कोई अन्य व्यक्ति। फिलहाल पुलिस कारोबारी को सुरक्षा देने की तैयारी में हैं। गांव बारदेके हत्याकांड के इस कारण पुलिस इस मामले को हल्के में नहीं ले रही। हालांकि अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस आतंकी अर्श डाला के पिता चरनजीत सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है। उसको फरीदकोट जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। सूत्रों मुताबिक चरणजीत सिंह ने गांव बारदेके में हुए कत्लकांड की वीडियो कई लोगों को वायरल की और उनसे फिरौती मांगी हैं। पुलिस इस मामले में उस फोन की भी तालाश कर रही है जिसे चरनजीत ने इस्तेमाल किया है।

  • इस कंपनी ने दिया बड़ा झटका, सॉफ्टवेयर अपडेट किए बंद

    इस कंपनी ने दिया बड़ा झटका, सॉफ्टवेयर अपडेट किए बंद

    गैजेट : वनप्लस अपने दो सबसे पॉपुलर सीरीज़- वनप्लस 7 और वनप्लस 7T के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट खत्म कर रहा है। कंपनी ने अपनी कम्युनिटी वेबसाइट के ज़रिए इस बात को कंफर्म किया है। स्मार्टफोन निर्माता के अनुसार, वनप्लस 7 और OnePlus 7T सीरीज़ दोनों के लिए OxygenOS 12 MP3 बिल्ड आखिरी अपडेट है। कंपनी ने वनप्लस 7 और 7T लाइनअप स्मार्टफोन के लिए दो Android OS अपग्रेड और एक साल के सिक्योरिटी अपडेट जारी किए हैं।

    वनप्लस 7 सीरीज़ को मई 2019 में OxygenOS 9 के साथ लॉन्च किया गया था, जबकि वनप्लस 7T सीरीज़ को OxygenOS 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर लॉन्च किया गया था। वनप्लस 7 और वनप्लस 7T सीरीज़ के लिए अपडेट बंद करने का फैसला फर्म द्वारा कम्युनिटी फोरम पर एक अपडेट के ज़रिए सामने आया था। स्मार्टफोन निर्माता ने 2023 के शुरुआत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए एक नई सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी पेश की है। वनप्लस ने कहा कि इसके अभी तक घोषित किए जाने वाले कुछ फ्लैगशिप डिवाइसों को चार साल के लिए बड़े एंड्रॉयड अपडेट और पांच साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त होंगे।

    OnePlus जल्द भारत में नया OnePlus 11 को पेश करने के लिए तैयार है। OnePlus 11 चीन में पहले से ही ऑफिशियली लॉन्च हो चुका है, और ये Android 13 OS के साथ आता है। OnePlus 11 भारत में 7 फरवरी को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और भारतीय मॉडल के फीचर्स फोन के चीनी वर्जन के समान होने की उम्मीद है।

  • पंजाबः नवविवाहित दंपती की मौत, ढाई माह पहले हुई थी शादी

    पंजाबः नवविवाहित दंपती की मौत, ढाई माह पहले हुई थी शादी

    फरीदकोटः पंजाब के फरीदकोट में जहरीला पदार्थ खाने के कारण पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। इनकी शादी लगभग ढाई माह पूर्व ही हुई थी। पुलिस ने इस संबंध में आत्महत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। टीचर कालोनी निवासी लगभग 25 वर्षीय सोनू व उसकी पत्नी शहनाज अपने परिवार के साथ ही रहते थे और रात को खाना खाकर कमरे में सोने चले गए थे। सुबह जब सोनू के भाई अश्वनी ने जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो शहनाज ने दरवाजा खोला और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। इसके बाद उसके पारिवारिक सदस्यों ने जब भीतर जाकर देखा तो सोनू भी बेहोश पड़ा था। 

    इसके बाद पारिवारिक सदस्यों ने उन्हें स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए दाखिल करवाया। जहां दो दिनों से उनका उपचार चल रहा था लेकिन गुरुवार को उनकी मौत हो गई। इस संबंध में एएसआई इकबाल चंद ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में अगर कुछ और सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।

  • जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल गांधी, देखें वीडियो

    जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल गांधी, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का वीरवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सुबह उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। राहुल गांधी शरद यादव के परिजनों से भी मिले। शरद यादव की बेटी और कांग्रेस नेता सुभाषिनी राज राव राहुल गांधी से गले मिलकर फूट-फूटकर रो रही थी। राहुल गांधी उन्हें संभालते हुए दिखे।

    शरद यादव ने राहुल को राजनीति में बहुत कुछ सिखाया

    राहुल गांधी ने कहा, “मैंने शरद यादव जी से राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा है। आज उनके निधन ने मुझे दुखी कर दिया है। मेरी दादी के साथ उनकी काफी राजनीतिक लड़ाई हुई थी। मगर उनके  बीच सम्मान का रिश्ता था। उन्होंने मुझे जो बताया, वो रिश्ते की शुरुआत थी, राजनीति के बारे में मैंने उनसे बहुत सीखा है, शरद यादव जी नहीं रहें। उन्होंने राजनीति में अपनी इज्जत बनाएं रखी क्योंकि राजनीति में सम्मान खोना बहुत आसान होता है।” शरद यादव को काफी लंबे समय से गुर्दे की बीमारी थी। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शरद यादव के निधन की सूचना उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने फेसबुक पेज पर दी थी। शरद यादव 75 साल के थे।

    शरद यादव काफी वरिष्ठ नेता थे 

    शरद यादव ने सात बार लोकसभा का चुनाव जीता था और राज्यसभा के तीन बार सांसद रहे थे। शरद यादव ने जयप्रकाश नारायण से राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ तक राजनीति की है। इमरजेंसी के दौरान वे जेल भी गए थे। उनके निधन पर पीएम मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

    लालू यादव हुए भावुक

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को सिंगापुर से एक वीडियो संदेश में शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। दिवंगत नेता के लिए ट्विटर पर एक वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए लालू यादव भावुक हो गए। लालू यादव इस समय सिंगापुर में अपनी किडनी का इलाज़ करा रहे है।

  • शिरडी जा रही बस का भीषण एक्सीडेंट, 10 की मौत

    शिरडी जा रही बस का भीषण एक्सीडेंट, 10 की मौत

    नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने की दुखद खबर सामने आई है। नासिक-सिन्नार रोड पर एक प्राइवेट लग्जरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोगों की मौत और 40 अन्य घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार सभी यात्री साईं बाबा के दर्शन करने शिरडी जा रहे थे। मृतकों में 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

    मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार यात्री ठाणे जिले के अंबरनाथ के रहने वाले थे और साईं बाबा के दर्शन करने शिरडी जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब सात बजे हुई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बस और ट्रक दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने कहा कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है, जांच चल रही है। इस हादसे में मौतों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    मुख्यमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया, ‘नासिक शिरडी हाईवे पर एक निजी बस का हादसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है और घायलों का सरकारी खर्चे पर इलाज कराया जाएगा। साथ ही प्रशासन को हादसे की जांच के निर्देश दिए गए हैं.’