Blog

  • विवेकानंद के जन्म दिवस पर जिला स्तरीय युवा दिवस मनाया

    विवेकानंद के जन्म दिवस पर जिला स्तरीय युवा दिवस मनाया

    ऊना/सुशील पंडित : युवा सेवा एंव खेल विभाग उना द्वारा राष्टीय युवा दिवस के उपलक्ष पर आज विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर जिला स्तरीय युवा दिवस मनाया गया। जिसमे विभाग की ओर से अलग अलग प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें निवंध लेखन प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान मन्नत राणा ने दूसरा स्थान हर्षिता सैनी और तीसरा स्थान पलक ने प्राप्त किया। चित्र कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंशिका ने दूसरा स्थान मनीशा देवी ने और तीसरा स्थान श्रेया शर्मा ने प्राप्त किया।

    वाद विवाद प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान आकृति और नीलाक्षि ने दूसरा स्थान सिमरन और किरण दीप कौर ने और तीसरा स्थान सिधिका और श्रियाशी ने प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान गौरी और टीम ने दूसरा स्थान पीएनबी आर सेटी ने और तीसरा स्थान आई आई सी टी उना ने प्राप्त किया ।  प्रथम स्थान वाले बच्चे हमीरपुर मे होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव मे 19 तारीख को भाग लेंगे। इस मौके पर युवा खेल अधिकारी चंद्र मोहन, युवा संयोजक सुमन लता, सभी खेल प्रशिक्षक और अभी युवा स्वयं सेवी मौजूद रहे।

  • पंजाबः पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी चाइना डोर, 3 काबू

    पंजाबः पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी चाइना डोर, 3 काबू

    संगरूरः पंजाब में डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर चाइना डोर के खिलाफ सख्ती से पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं आज पुलिस ने दिड़बा में चाइना डोर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को चाइना डोर सहित काबू किया है। इसी तरह बठिंडा में पुलिस ने 90 गट्टू सहित एक आरोपी को काबू किया है। दिड़बा पुलिस ने दो दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित चाइना डोर के 32 गट्टू बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए दिड़बा के थाना प्रभारी संदीप सिंह कालेका ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दिड़बा में कुछ दुकानदार चाइना बेच रहे है।

    गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दिड़बा में दुकान की तालाशी ली। तालाशी दौरान रमेश कुमार की दुकान से 5 चाइना डोर के गट्टू और रिंकू कुमार की दुकान से 27 गट्टू बरामद किए गए। पुलिस ने चाइना डोर को कब्जे में लेकर दोनों दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की भी जांच कर रही है कि ये दुकानदार चाइना डोर कहां से लाते थे। पंजाब में अक्सर चाइना डोर के मामले सामने आते रहते हैं, कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी, अब पुलिस प्रशासन भी सख्त रुख अख्तियार कर रहा है। दिड़बा एसएचओ संदीप सिंह ने कहा कि शहर में किसी भी चाइना डोर विक्रेता को बख्शा नहीं जाएगा।

    इसी तरह बठिंडा में पुलिस ने चाइना डोर के खिलाफ कार्रवाई की। थाना सिविल लाइन की पुलिस ने प्रतिबंधित चाइन डोर बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 90 गुट्टू चाइना डोर बरामद किए है। आरोपी खालीफ के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया है कि उन्हें सूचना मिली थी कि अभिषेक सिंगला निवासी बसंत विहार चाइना डोर बेचता है। इस पर कार्रवाई करते हुए उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया और 90 गट्टू बरामद की है।

  • पंजाबः ट्रैफिक कर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश, देखें CCTV

    पंजाबः ट्रैफिक कर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश, देखें CCTV

    मोगाः जिले में ट्रैफिक पुलिस पर कार चालक द्वारा कुचलने की कोशिश का मामला सामने आया है। दरअसल, नाके पर खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने कार चालक को रूकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक कार भगाता रहा। इसी दौरान पुलिस कर्मी कार के आगे आ गया और विसल बजाता हुआ उसे गाड़ी साइड में लगाने के लिए कहने लगा। इसी दौरान कार चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश में ट्रैफिक पुलिस कर्मी को कुचलने की कोशिश की और चालक कार को भगाकर ले गया।

    गनीमत यह रही कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी कार चालक के कार भगाने से पहले ही पीछे हो गया और पुलिस कर्मी हादसे से बाल बाल बच गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी सड़क किनारे खड़ी कार के चालक को कागज दिखाने के लिए कहता है। इतनी देर में कार चालक वहां से कार भगाने की कोशिश करता है। लेकिन पुलिस कर्मी वहां से हटने की बजाए उसे कार रोकने के लिए कहता है। इसी दौरान कार चालक वहां से कार भगाकर फरार हो जाता है।

  • सोनमर्ग में आया बर्फीला तूफान, देखें हिमस्खलन का डराने वाला वीडियो 

    सोनमर्ग में आया बर्फीला तूफान, देखें हिमस्खलन का डराने वाला वीडियो 

    सोनमर्गः जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में बर्फीला तूफान आया। सोनमर्ग जम्मू-कश्मीर का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जहां बालटाल इलाके के पास हिमस्खलन हुआ है। घटना के वीडियो फुटेज सामने आए हैं, जिनमें हिमस्खलन को साफ देखा जा सकता है। कई लोगों के आपदा की चपेट में आने की खबर है।

    जानकारी के मुताबिक, कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से पूरे कश्मीर में बीती रात का तापमान काफी गिर गया। उसके बाद सोनमर्ग में बालटाल क्षेत्र के पास हिमस्खलन के हालत बने। वीरवार यानि 12 जनवरी को जहां हिमस्खलन हुआ है, वो जगह मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में है। एक वीडियो में हिमस्खलन होता साफ देखा जा सकता है।

    मजदूर का शव बरामद, बचाव कार्य जारी

    वीरवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद एक मजदूर की जान चली गई। मलबे में से उसकी लाश निकाली गई है। अभी इलाके में बचाव-कार्य चल रहा है। न्‍यूज एजेंसी के मुताब‍िक, जम्मू-कश्मीर में दो बार हिमस्खलन की सूचना मिली। 
    मौसम की बात करें तो कल बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसी तरह श्रीनगर में तापमान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं, घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी प्रकार, अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल पहलगाम का तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

    ‘चिल्लई कलां’ की चपेट में कश्मीर

    फिलहाल, कश्मीर ‘चिल्लई कलां’ की चपेट में है। चिल्लई कलां मौसम की 40 दिनों की वो अवधि होती है जब बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है। यहां ‘चिल्लई कलां’ 21 दिसंबर को शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है। हालांकि, शीत लहर उसके बाद भी जारी रहती है। ‘चिल्लई कलां’ के बाद यहां 20 दिनों तक ‘चिल्लई खुर्द’ और फिर 10 दिनों तक ‘चिल्लई बच्चा’ का दौर रहता है। 

  • जालंधरः SBI बैंक के बाहर से बाइक ले फरार हुआ चोर, देखें CCTV

    जालंधरः SBI बैंक के बाहर से बाइक ले फरार हुआ चोर, देखें CCTV

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में दिन दिहाड़े बेखौफ लुटेरे चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं अब एसबीआई बैंक के बाहर खड़ी बाइक की चोरी का मामला सामने आया है। जहां लुटेरा बैंक के बाहर खड़ी बाइक को लेकर फरार हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें लुटेरा बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं इस घटना की शिकायत पीड़ित चिराग ने पुलिस को दे दी है।

    घटना की जानकारी देते हुए चिराग पुत्र रविंदर कुमार निवासी कोट मोहल्ला बस्ती शेख ने बताया कि वह अपने दोस्त राकेश कुमार के साथ काले रंग की स्पलेंडर बाइक नंबर पीबी-08-डीएम-6526 पर एपीजे स्कूल के सामने एसबीआई बैंक में किसी काम से गया था। बैंक में काम खत्म होने के बाद जब वह बाहर आया तो देखा बाइक वहां पर मौजूद नहीं थी। इस मामले की जानकारी उन्होंने बैंक कर्मियों को दी। जिसके बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो पता चला उसकी बाइक लेकर चोर फरार हो गया है। 

  • पंजाबः पुलिस ने रेड कर भारी मात्रा में पकड़ी चाईना डोर, 3 गिरफ्तार

    पंजाबः पुलिस ने रेड कर भारी मात्रा में पकड़ी चाईना डोर, 3 गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब में डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर चाईना डोर के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज थाना झंडेर की पुलिस ने एक गोदाम में रेड कर भारी मात्रा में चाईना डोर बरामद करके 3 लोगों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव तलवंडी नाहर अजनला रोड फतेहगढ़ चूड़ियां में रस्सों की फैक्टरी में बने गोदाम में पुलिस ने रेड कर गोदाम से 336 गट्टू चाईना डोर के बारमद किए है। 

  • 15 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    15 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मुरादनगरः गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र में 15 साल की लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आई हैष गाजियाबाद के एएलटी चौराहे पर रात्रि 12:30 बजे लड़की अकेली खड़ी थी। जब पुलिस ने उससे कारण पूछा तो उसने अपनी आपबीती बताई। लड़की 10 तारीख को अपने मम्मी पापा से नाराज होकर दूध लेने के बहाने दिल्ली जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसे ई-रिक्शा सवार दो लड़के मिले तो उसने बताया कि उसे दिल्ली जाना है। इसके बाद दोनों लड़कों ने लड़की को रिक्शा में बैठा लिया और उसे 3 से 4 घंटे तक इधर-उधर घुमाते रहे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

    गैंगरेप की वारदात

    अंधेरा होने तक वे रिक्शे में उसे घुमाते रहे। करीब 7:00 बजे अंधेरा होने पर उन्होंने खंडहर वाले मकान में ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद रात्रि 10:00 बजे मुरादनगर बस स्टैंड से दिल्ली की बस में बैठा दिया। किराए ना होने के कारण वह एएलटी चौराहे पर उतर गई। लड़की रात्रि 12.30 बजे एएएलटी चौराहे पर पुलिस को मिली, इसके बाद पुलिस ने कारण पूछा तो उसने सारा हाल बताया। पीड़िता ने बताया कि वह मुरादनगर की रहने वाली है। इसके बाद थाना मुरादनगर पुलिस को सूचित किया गया।

    डीसीपी ने क्या बताया

    डीसीपी ग्रामीण डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि लड़की के बयान पर तत्काल प्रभाव से थाना मुरादनगर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया है। लड़की को उसी स्थान पर ले जाकर सर्विलांस मैनुअल इंटेलिजेंस बयान के आधार पर अभियुक्त नाजिम और जाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल किए गए ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया गया है।

  • यात्रियों से भरे विमान में फटा पावर बैंक

    यात्रियों से भरे विमान में फटा पावर बैंक

    ताइपे: ताइवान में यात्रियों से खचाखच भरे विमान में पावर बैंक फटने से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि विमान में बैठ यात्री दहशत से चिल्लाने लगे। इस घटना में दो यात्रियों के आग में झुलसने की भी खबर है। गनीमत थी कि इस घटना के समय विमान टेकऑफ के लिए इंतजार कर रहा था। उस समय सभी यात्री ठंड के कारण अपनी-अपनी सीटों पर दुबके हुए थे। इस घटना के वायरल वीडियो में यात्रियों को आग की लपटों से बचने की कोशिश करते देखा जा सकता है। इसके अलावा प्लेन के अंदर धुआं भर जाने से कई यात्री खांसते भी नजर आए। इस दौरान फ्लाइट अटेंडेंट आग बुझाने की कोशिश करते भी दिखाई दिए।

    ताओयुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की है घटना

    ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो फुटेज को मंगलवार रात को ताइवान के ताओयुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शूट किया गया था। यह विमान ताइवान से सिंगापुर की उड़ान भरने के लिए तैयार था, तभी एक पोर्टेबल मोबाइल फोन चार्जर में आग लग गई। आग की लपटों को देख चालक दल के सदस्य यात्रियों को बचाते हुए नजर आए। कुछ फ्लाइट अटेंडेंट्स ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने की कोशिश की तो कुछ घबराए यात्रियों को शांत करने की कोशिश करने लगे।

    आग लगने से दो यात्री हुए घायल

    इस घटना के बाद ताओयुआन हवाई अड्डे ने कहा कि विमान में आग लगने से दो यात्री घायल हो गए। इन दोनों यात्रियों को केवल मामूली चोटें आईं, जिनमें हाथों में हल्की जलन और चेहरे पर हल्की चोटें शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक पोर्टेबल चार्जर का मालिक था, जो ज्यादा गर्म होने के बाद फट गया। दूसरा उसके साथ यात्रा करने वाला साथी था। गनीमत यह रही कि विमान जमीन पर मौजूद था। इस कारण सभी 189 यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इस घटना के बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

    यात्रियों ने बताया आंखों देखी

    एक यात्री ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अचानक केबिन में धुआं उठने लगा। इस दौरान एक यात्री ने कुछ निकाला और फर्श पर फेंक दिया। इससे विमान में आग लग गई। इसलिए पूरे केबिन में धुआं बन गया। बाद में पता चला कि वह पावर बैंक था। एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि चालक दल के सदस्यों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इस दौरान पूरा केबिन धुएं से भर गया था।

  • मेयर चुनावः भाजपा और आप ने उम्मीदवारों का किया ऐलान

    मेयर चुनावः भाजपा और आप ने उम्मीदवारों का किया ऐलान

    चंडीगढ़ः शहर में होने वाले मेयर चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। वीरवार को जहां आम आदमी पार्टी द्वारा मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है। वहीं भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आप 
    पार्टी द्वारा मेयर पद के लिए जसबीर सिंह लाडी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

    जबकि सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए तरुणा मेहता और डिप्टी मेयर पद के लिए सुमन अमित शर्मा के नामों की घोषणा की गई है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने मेयर पद के लिए अनूप गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। जबकि सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए कंवर राणा और डिप्टी मेयर के लिए हरजीत सिंह के नाम का सामने आया है। 

  • जालंधर-अमृतसर हाईवे पर गाड़ियों की टक्कर, लगा लंबा जाम 

    जालंधर-अमृतसर हाईवे पर गाड़ियों की टक्कर, लगा लंबा जाम 

    जालंधर/हर्ष कुमारः पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं जालंधर-अमृतसर हाईवे पर 3 गाड़ियों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी भयानक थी कि इस घटना दौरान दो गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने के कारण लंबा जाम लग गया।

    जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्त कर गाड़ियों को हाईवे से हटवाया। गनीमत यह रही कि इस घटना दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोटे आई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।