Blog

  • Punjab News: NCB कस्टडी में BSF जवान की मौत के बाद मां का हुआ बुरा हाल

    Punjab News: NCB कस्टडी में BSF जवान की मौत के बाद मां का हुआ बुरा हाल

    अमृतसरः जिले में नशे के मामले में गिरफ्तार बीएसएफ जवान जसविंदर सिंह की एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) कस्टडी में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। जसविंदर सिंह बीएसएफ की 42वीं बटालियन में तैनात था और त्रिपुरा में अपनी सेवाएं दे रहा था। वह हाल ही में छुट्टी पर घर आया हुआ था। परिवार के मुताबिक, 3 मार्च को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी की टीम उसे अपने साथ ले गई, लेकिन इसके बाद परिवार को उसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।

    मां गुरमीत कौर ने बताया जम्मू से हिरासत में लिया गया और फिर पूछताछ के लिए अमृतसर लाया गया। गुरमीत कौर ने कहा कि हमें वीरवार (गुरुवार) की दरमियानी रात को एक कॉल आया था, जिसमें बताया गया कि आपके बच्चे की मृत्यु हो गई है। इससे पहले यह जानकारी दी गई थी कि बच्चा बीमार है। आज, 21 मार्च को जसविंदर सिंह का पोस्टमार्टम अमृतसर के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।

    अस्पताल परिसर में दर्दनाक माहौल देखने को मिला, जहां मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने बेटे के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही हैं और आरोप लगा रही हैं कि उनके बेटे को प्रताड़ित किया गया, जिससे उसकी मौत हुई। मौके पर पहुंचे एनसीबी अधिकारियों और पंजाब पुलिस के एसएचओ जसप्रीत सिंह ने कहा कि यह एनसीबी का मामला है और जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले को स्पष्ट किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। अब सबकी निगाहें जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

     

     

  • प्रॉपर्टी डीलर चन्नी का हुआ अंतिम संस्कार, मां बोली- सेहरा बांधना था, उसे मिट्टी में मिला दिया, देखें वीडियो

    प्रॉपर्टी डीलर चन्नी का हुआ अंतिम संस्कार, मां बोली- सेहरा बांधना था, उसे मिट्टी में मिला दिया, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-9 में जिम के बाहर मारे गए प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी का शनिवार आज अंतिम संस्कार किया गया। चन्ना का अंतिम संस्कार पैतृक गांव कुब्बाहेड़ी (मोहाली) में किया गया और चिन्नी को बड़े भाई ने मुखाग्नि दी। 18 मार्च को चिन्नी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 19 मार्च को हरियाणा के कैथल में दोनों आरोपी शूटर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए। अंतिम संस्कार के बाद चमनप्रीत की मां बेसुध दिखीं। उन्होंने रोते हुए कहा कि जब जवान बेटा चला जाता है, तो मां तो पहले ही मर जाती है।

    मैंने उसके लिए नए कपड़े, टी-शर्ट और सूट संभाल कर रखे थे। आज मेरे बेटे को सेहरा बांधकर घोड़ी पर चढ़ना था, लेकिन उसे मिट्टी में मिला दिया। मां ने कहा कि मैं पुलिस से बहुत डरती थी। लेकिन मेरा बेटा कहता था कि डरो मत मां, मैं हूं ना। आज सब कुछ खत्म हो गया। उसने बहुत प्यार और इज्जत कमाई थी। चन्नी का शव पीजीआई से गांव लाया गया और उसके गांव वासियों द्वारा उसके अंतिम दर्शन किए गए। परिजन सतनाम वाहे गुरु के जाप के साथ शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान पहुंचे थे। वहीं दीपेंद्र सिंह ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि वह लोगों की जमीन दबाता था, फिरौतियां लेता था। दिखा दो हमें कौन सी जमीन दबाई है। पेश कर दो, जिसकी जमीन पर कब्जा किया है।

    बारिश हो रही है, मेरे घर जाकर देखो, घर के बीम (गार्डर) टूटे पड़े हैं। मेरे बापू टूटे कमरे में बैठा है। मुझे डर है कि कोई बीम टूटकर उस पर न गिर जाए। हमने एक-एक रुपया जोड़कर पैसा इकट्ठा किया और दफ्तर बनाया। फिर कारोबार शुरू किया। गलती यही है कि मेरा भाई मशहूर था। वह दानी सज्जन था, जिस वजह से उसे मार दिया। उन्होंने ऐसा कर पाप किया है। मैं यह जानना चाहता हूं कि मेरे भाई को क्यों मारा। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में हमें किसी पर कोई शक भी नहीं था। अगर आरोपियों ने रेकी की तो वह हमारे ऑफिस भी आए होंगे। हमारा तो प्रॉपर्टी का काम है, लगा होगा कि डील करने आया है। शराब का ठेका साथ पड़ता है, लगा होगा कि शराब लेने आया होगा। हमारा किसी से बैर नहीं था, किसी पर कोई संदेह भी नहीं था।

  • Punjab News: Modified Bullet पर पुलिस का एक्शन, काटे चालान, साइलेंसर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    Punjab News: Modified Bullet पर पुलिस का एक्शन, काटे चालान, साइलेंसर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में मोडीफाई बुलेट वाहनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इस दौरान भारी मात्रा में बुलेट सवारों के चालान काटे गए और उनके सिलेंसर उतारे गए। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने के लिए शहर भर में नाके लगाए गए थे। शहर में लगाए गए नाकों के दौरान मोडीफाई बुलेट सवारों के खिलाए एक्शन लेते हुए कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग बुलेट पर सवार होकर पटाखे बजाकर लोगों को परेशान करते है और ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करते है।

    ऐसे में आज कार्रवाई करते हुए 25 बुलेट सवारों के चालान काटे गए। इसी के साथ मोडीफाई बुलेट सवारों के साइलेंसर उतार गए। जिसके बाद उतारे गए साइलेंसर पर बुलडोजर चलाकर धवस्त किया गया। पुलिस अधिकारी ने मोडीफाई बुलेट सवारों को सख्त चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उनके द्वारा निरंतर जारी रहेंगी। इस दौरान 25 साइलेंसर उतारकर उन्हें धवस्त किया गया। अधिकारी ने कहा कि लोग फुकरापंती से बाज आ जाए, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

  • आंधी और बिजली गिरने से छात्रा सहित 5 लोगों की मौत, 10 झुलसे, 6 शहरों में गिरे ओले

    आंधी और बिजली गिरने से छात्रा सहित 5 लोगों की मौत, 10 झुलसे, 6 शहरों में गिरे ओले

    गोपालगंजः बिहार में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई जिलों में भारी तबाही भी मची है। पटना समेत बिहार के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। बांका, गोपालगंज में तेज बारिश हो रही है। रक्सौल में तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। खगड़िया में भी मौसम खराब है। यहां सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, पटना समेत 6 जिलों में हल्की बारिश हो रही है। शनिवार सुबह बगहा और बेतिया में भी तेज बारिश हुई। वहीं आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से बिहार में 5 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गयाजी में बिजली की चपेट में आने से 2 लोगों की जान चली गई। जमुई के चकाई में बिजली गिरने से 15 साल की छात्रा रागनी की मौत हो गई।

    मोकामा के टाल इलाके में ठनका गिरने से 10 मजदूर झुलस गए। वहीं, पटना, नालंदा और मुजफ्फरपुर में ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरी, जिससे पेड़ जल गया। समस्तीपुर में भी एक साथ कई ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरने से आग लग गई। अररिया में आंधी के कारण दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। 1 बच्चा घायल है। इससे पहले शुक्रवार को राजधानी समेत 15 जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई और 6 शहरों में ओले भी गिरे।

    वहीं फैंसी मार्केट के बगल में स्थित जेसीआई गौदाम ऑफिस के पास लाल पक्का के दीवार पर पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज पूर्णिया में चल रहा है। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मुन्ना कुमार ने बताया कि तीनों घायल बच्चों की हालत बेहद नाजुक है, जिनमें से एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मामले को लेकर एसडीपीओ अभय तिवारी ने कहा कि “घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. मृतक बच्चों के परिवार को सरकार द्वारा हरसंभव मदद दिया जाएगा।”

     

  • Jalandhar-Phagwara National Highway पर कार और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar-Phagwara National Highway पर कार और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे के चहेड़ू बेई पुल के पास एक भयानक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि वह ब्यास से आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में व्यक्ति सड़क पर गिरा हुआ था और कोई उसकी मदद नहीं कर रहा था। जिसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और उसकी मदद करनी शुरू कर दी। व्यक्ति के अनुसार कुछ देर पहले ही पुलिस कर्मी भी पहुंचे है और मामले की जांच में जुट गए। वहीं अमनदीप सिंह ने कहा कि नौजवान की सड़क हादसे में मौत हो गई।

    नौजवान के पर्स से उसकी पहचान की गई। मृतक की पहचान विशपाल निवासी जालंधर के रूप में हुई है। मृतक इंडियन ऑयल कंपनी में काम करता था और कंपनी को सूचना दे दी है। व्यक्ति ने कहा कि सड़क पर लोग रूक नहीं रहे थे। जिसके बाद वह खुद घटना स्थल पर रूके। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल में पहुंचाया गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक मोटरसाइकिल सवार था, जिसको किसी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

    इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद मददगारों ने बताया कि घटना के दौरान लोग तमाशा देखने के लिए रुक रुक कर निकल रहे थे। जिसके कुछ ही समय बाद सड़क सुरक्षा बल की टीम पहुंच गई तथा एम्बुलेंस की मदद से मृतक के शव को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान आंशका जताई जा रही है कि कार सवार द्वारा हिट करने के बाद चालक नौजवान के शव के ऊपर से गुजर गया। हादसे में नौजवान की कुचलने से मौत हो गई। आईओ जसविंदर को सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: AAP Party के सरपंच पर नकाबपोशों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, हालत गंभीर

    Punjab News: AAP Party के सरपंच पर नकाबपोशों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, हालत गंभीर

    अमलोह: पंजाब में आम आदमी पार्टी से जुड़े एक और सरपंच पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आई है। जिले फतेहगढ़ साहिब के हलका अमलोह के अंतर्गत आने वाले गांव शाहपुर के सरपंच डॉ. जसविंदर सिंह पर सुबह के समय नकाबपोश हमलावरों ने हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर तलवारों से लैस होकर क्लिनिक में घुसे और उन्होंने सरपंच डॉ. जसविंदर सिंह पर ताबड़तोड़ वार किए। इस घटना में सरपंच के एक साथी को भी घायल किया गया। वारदात अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

    इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जख्मी हालत में सरपंच और उनके साथी को पहले अमलोह के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफ़र कर दिया।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए विभिन्न टीमें बनाई गई हैं। दूसरी ओर सूत्रों के हवाले से खबर है कि सरपंच लगातार इलाके में नशे के खिलाफ आवाज उठाते आ रहे थे, इसलिए माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश के तहत यह हमला किया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

  • Jalandhar News: महिला से मारपीट मामले में बहू प्रिया ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: महिला से मारपीट मामले में बहू प्रिया ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप इलाके में महिला की बेरहमी से मारपीट मामले में विभाग ने 3 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं इस मामले को लेकर रोहित की पत्नी प्रिया मीडिया के सामने आई है। प्रिया ने बताया कि 5 मार्च को पिता का सालगिरह थी। आरोप है कि उसने पति को 2 से 4 दिन रहने के लिए जाने के लिए कहा था। जिसके बाद रोहित ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। प्रिया ने कहा कि 5 से 6 दिनों से विवाद चल रहा था, वह जब भी पति के साथ पिता के पास जाने के लिए कह रही थी तो अक्सर विवाद करने लग जाता था।

    सालगिरह वाले दिन पति उसे घर जाने के लिए कहने लगा। इस दौरान उसने 2 से 4 दिन मायके में ही रहने के लिए पति को कहा था। प्रिया ने बताया कि शादी को लेकर 5 से 6 साल हो गए है और लव मैरिज हुई थी। आरोप है कि 6 मार्च को पति घर पर आया था और उसे जबरदस्ती घर जाने के लिए कहने लगा था। जिसके बाद मायके घर पर पति ने उसके साथ गाली गालौच करते हुए मारपीट की।

    घटना के बाद आस पास के लोगों ने छुड़वाया था। जिसके बाद मोहल्ले के प्रधान से बात की और उन्होंने काम में व्यस्त होने के कारण 2 दिन बाद मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया था। घटना के बाद वह पिछले 2 सप्ताह से घर पर रह रही है। वहीं सास द्वारा किसी ओर से रिलेशन के आरोपों को लेकर प्रिया ने कहा कि उसके पास कोई फोन ही नहीं है। प्रिया ने कहा कि ननंद की बात चल रही थी, उसी बात को लेकर विवाद किया गया। प्रिया ने कहा कि पति, देवर, ससुर सहित अन्य लोग मायके घर आकर उससे बच्ची छीनकर ले गए थे।

    जिसके बाद बच्ची से फोन पर बात नहीं करवाई जाती थी। इस दौरान बच्ची को मारने को लेकर पहले भी धमकी दी गई थी। जिसके बाद एएसआई प्रवीण से बच्ची को बचाने के लिए अपील की थी। एएसआई द्वारा सास से मारपीट किए जाने को प्रिया ने सही बताया। प्रिया का कहना है कि उसकी सास ही पुलिस के साथ उलझी थी। प्रिया का आरोप है कि पुलिस अधिकारी से सास ने पहले हाथापाई की है और वह पहले भी पुलिस कर्मियों के साथ विवाद कर चुकी है। इस मामले को लेकर प्रिया ने कहा बच्ची उसे वापिस दिलाई जाए। आरोप है कि पहले भी ससुर द्वारा उसके घर पर हमला किया जा चुका है। ऐसे में प्रिया और उसके परिवार को जान का खतरा है।

     

  • Jalandhar News: Varinder Ghuman मौत मामले में 4 डॉक्टरों पर FIR को लेकर परिवार ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Varinder Ghuman मौत मामले में 4 डॉक्टरों पर FIR को लेकर परिवार ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर में सर्जरी के दौरान की मौत हो गई थी। इस मामले में अमृतसर पुलिस ने 4 डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए घुम्मन के भाई रब्बी ने बताया कि एक दिन पहले ही मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। परिवार को उम्मीद थी कि जल्द मामले को लेकर सच सामने आएगा और सच सामने आया भी है। रब्बी ने कहा कि जांच के दौरान एफआईआर में अन्य धाराएं भी जल्द पुलिस द्वारा जोड़ी जाएगी और जल्द दोषी सलाखों के पीछे होंगे।

    इस मामले में आने वाले समय में अस्पताल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के आर्थोपैडिक सर्जन डाक्टर तपिश शुक्ला, कंसलटेंट एनाथिसिया डाक्टर अलका तिवाड़ी, एनथिसिया डिपार्टमेंट की हेड डाक्टर राजेन्द्र कौर तथा कार्डियोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डाक्टर अरूण कुमार चोपड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिवार को उम्मीद है कि पुलिस मामले में आने वाले समय में ओटी स्टाफ सहित अन्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। परिवार का कहना है कि उनके पास भाई की मौत के दौरान कई सबूत है, जो सामने लाए जाएगे और उस मामले में भी कार्रवाई होगी।

    रब्बी के अनुसार, बॉडी बिल्डर को अक्सर हार्ट अटैक सहित अन्य टैग लगा दिए जाते है, लेकिन उनका भाई तो लोगों को अवेयर कर रहा था और लोगों का रोल मॉडल था। अगर भाई की मौत होनी थी तो एक दम कैसे हो गई। वह क्विंटल से अधिक वेट उठाता था। परिवार ने कहा कि भाई की मौत को लेकर इंसाफ पाने के लिए भले ही समय लगा है, लेकिन सच लोगों के सामने आया है। इस मामलें में अभी अन्य खुलासे आने वाले समय में होंगे। परिवार को उम्मीद है कि अस्पताल के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि एफआईआर में स्पष्ट लिखा गया कि वरिंदर घुम्मन की मौत अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डाक्टरों की लापरवाही से हुई है। इस मामले में अमृतसर पुलिस द्वारा फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के अधीन लापरवाही के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: 13 अप्रैल को विशेष विधानसभा सत्र, बेअदबी पर सख्त कानून लाएगी पंजाब सरकार – CM भगवंत मान का ऐलान

    Punjab News: 13 अप्रैल को विशेष विधानसभा सत्र, बेअदबी पर सख्त कानून लाएगी पंजाब सरकार – CM भगवंत मान का ऐलान

    अमृतसर, 21 मार्च 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार 13 अप्रैल को विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाएगी। इस सत्र में ‘बेअदबी’ (धार्मिक ग्रंथों के अपमान) के मामलों पर सख्त कानून लाने के लिए जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम, 2008 में संशोधन किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्तावित कानून में दोषियों के लिए कड़ी सजा, भारी जुर्माना और संपत्ति जब्त करने जैसी प्रावधान शामिल होंगे। इसके अलावा, डिजिटल माध्यमों के जरिए होने वाली बेअदबी को भी कानून के दायरे में लाने की तैयारी है।

    संत समाज और कानूनी विशेषज्ञों से होगी सलाह

    यह घोषणा अमृतसर में संत समाज और विभिन्न धार्मिक नेताओं के साथ हुई बैठक के दौरान की गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नए कानून का मसौदा संत समाज और देशभर के अनुभवी वकीलों की सलाह से तैयार किया जाएगा, ताकि दोषियों को उदाहरणात्मक सजा दी जा सके।

    उन्होंने कहा कि यह विशेष सत्र खालसा सजना दिवस के अवसर पर बुलाया जा रहा है, जिससे इस पहल का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।

    मुख्यमंत्री ने विभिन्न संप्रदायों, टकसालों, निहंग सिंह समूहों, उदासी और निर्मला संप्रदायों, कर सेवा संस्थाओं, रागियों और कथावाचकों को इस सत्र में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

    बेअदबी मामलों पर जीरो टॉलरेंस नीति

    मुख्यमंत्री मान ने स्पष्ट किया कि सरकार बेअदबी के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नया कानून इस तरह तैयार किया जाएगा, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके।

    उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां और विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर जल्द ही धार्मिक नेताओं से संपर्क कर उन्हें इस विशेष सत्र में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भी मुख्यमंत्री ने लिखा कि सरकार धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान करती है और बेअदबी करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

    बैठक के दौरान संत समाज के सदस्यों ने बेअदबी से जुड़े लंबित मामलों को जल्द निपटाने की मांग की, ताकि दोषियों को समय पर सजा मिल सके। उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के आयोजन के लिए पंजाब सरकार की सराहना भी की।

    इसके साथ ही अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को पवित्र शहर का दर्जा देने के फैसले का भी स्वागत किया गया। बैठक का समापन सामूहिक अरदास के साथ हुआ।

  • सड़क हादसे में Jalandhar के युवक और Kapurthala की युवती की मौत, 4 घायल

    सड़क हादसे में Jalandhar के युवक और Kapurthala की युवती की मौत, 4 घायल

    चंबाः डलहौजी-करेलनू सड़क मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, पर्यटन नगरी डलहौजी में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा पुलिस थाना डलहौजी के अंतर्गत जंदरीघाट- करेलनू मार्ग पर उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। पंजाब के रहने वाले सभी डलहौजी घूमने आए थे। मृतक की पहचान 18 वर्षीय सिमरन प्रीत कौर पुत्री परमजीत सिंह, निवासी गांव नूरपुर लुवाना, जिला कपूरथला और 25 वर्षीय सुरेन्द्र निवासी पूर्णपुरा, डाकघर रामामंडी, जिला जालंधर के रूप में हुई है।

    इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय प्रिंस पुत्र बलजीत सिंह, निवासी अमृतसर और सोफिया को सिविल अस्पताल डलहौजी से पठानकोट रेफर किया गया है। जबकि 19 वर्षीय सुमन प्रीत पुत्री जगरूप सिंह, निवासी गांव लागोदेवा, जिला फिरोजपुर तथा 20 वर्षीय बलबीर सिंह पुत्र जगतार सिंह, निवासी सैणा भदोड़, तहसील व जिला बरनाला का उपचार डलहौजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

    जानकारी के अनुसार यह सभी पर्यटक कार नंबर पीबी 01ई-7701 में सवार होकर जा रहे थे। देर रात अचानक कार सड़क से नीचे नाले की ओर जा गिरी। गाड़ी के गिरने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। सभी घायलों को पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से खाई से निकालकर सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा, हालांकि हादसे के कारणों का अभी विस्तृत जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।