Blog

  • Punjab News: तीन करोड़ का इनाम जीतने वाली महिला पहुंची Bhanot Enterprises, लड्डू बांट जाहिर की खुशी, देखें वीडियो

    Punjab News: तीन करोड़ का इनाम जीतने वाली महिला पहुंची Bhanot Enterprises, लड्डू बांट जाहिर की खुशी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में उस समय खुशी का माहौल बन गया जब तीन करोड़ रुपये की होली बंपर लॉटरी जीतने वाली महिला विजेता कमलेश कौर ने अपनी जीत का दावा करने के लिए शहर के मशहूर Bhanot Enterprises पहुंचीं। इस खास मौके पर वहां जश्न का माहौल बन गया, लड्डू बांटे गए और भांगड़ा डालकर खुशी जाहिर की गई।

    जिले की रहने वाली कमलेश कौर ने बताया कि उन्होंने Bhanot Enterprises के रिटेल काउंटर से होली बंपर लॉटरी का टिकट खरीदा था। उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि उनकी किस्मत इतनी बड़ी पलटी मारेगी और वह तीन करोड़ रुपये की विजेता बन जाएंगी।

    अपनी खुशी जाहिर करते हुए कमलेश कौर ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार पल है। उन्होंने बताया कि इस इनाम से वह अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करेंगी और भविष्य को सुरक्षित बनाने की योजना बनाएंगी। इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार का भी आभार व्यक्त किया, जिनकी लॉटरी योजना के चलते उन्हें यह बड़ा मौका मिला।

  • Challenging Terrain Raises Infrastructure Costs in Himachal: CM

    Challenging Terrain Raises Infrastructure Costs in Himachal: CM

    Shimla: A Memorandum of Understanding (MoU) for Jal Jeevan Mission (JJM) 2.0 was signed between the Government of India and the Government of Himachal Pradesh in New Delhi today. Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu and Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri joined the event virtually from Shimla, while Union Jal Shakti Minister C.R. Patil also attended the event virtually.

    On behalf of the State, Secretary Jal Shakti Vibhag Dr. Abhishek Jain was present, while Joint Secretary Swati Nayak signed the MoU on behalf of the Government of India. JJM 2.0 will be implemented up to December 2028 with an enhanced outlay and restructured framework, focusing on structural reforms in the rural drinking water supply sector. At present, priority is being given to all single village schemes (SVS), including those for which States and Union Territories have already incurred advance expenditure.

    On the occasion, Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu said that the geographical conditions of Himachal Pradesh were challenging and should not be compared with other states, as the cost of construction in hilly areas was significantly higher. He emphasized that norms applicable to other states should not be imposed on Himachal Pradesh. He added that the state government was actively promoting the management and distribution of water supply schemes through Panchayati Raj Institutions.

    Sukhu also urged the Union Government to release the pending amount of Rs. 1,227 crore under JJM, stating that work on several schemes has already been completed but payments are yet to be released. He said that the state government is committed to providing clean drinking water to every household and is working towards adopting advanced and modern technologies for water purification.

  • हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में चोरों ने ताला तोड़ कर नकदी व जेवरात चुराए

    हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में चोरों ने ताला तोड़ कर नकदी व जेवरात चुराए

     बद्दी/सचिन बैंसल:  बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फे तीन में एक किराए के मकान में रहने वाले दंपत्ति की घर का ताला तोड़ कर चोर नकदी व सोने व चांदी के जेवरात ले गए। दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। दिनेश ठाकुर व एकता राणा हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फेस तीन में किराए के मकान में रहते है। बीते दिन एकता राणा अपने कमरे का ताला लगा कर अपनी ड्यूटी पर आ गई और उनके पति भी अपने काम पर चले गए। सांय साढ़े पांच बजे जब महिला अपने कमरे पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ था।

    अल्मारी का सारा सामान बिखेरा हुआ था। जिस पर घबरा गई और जब उसने अपनी अल्मारी चेक की तो उसमें नकदी करीब एक लाख 65 हजार व जेवरात चोरी थे।उसने अपने पति दिनेश ठाकुर को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों ने बद्दी पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने आकर आवश्यक सुबूत जुटाए।  दिनेश ठाकुर ने बताया कि उन्होंने कुछ पैसा घर में रखा हुआ था। साथ ही सोने व चांदी के जेवरात भी चोर ले गए।  उधर, पुलिस का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। जिसकी वह जांच कर रहे है। सीसीटीवी कैमरे से चोरों की तलाशी जारी है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

  • स्वच्छ भारत मिशन 2.0, हर घर पहुंचेगा अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

    स्वच्छ भारत मिशन 2.0, हर घर पहुंचेगा अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सफाई मित्रों तथा स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यशाला के दौरान नगर पंचायत के सचिव बलदेव सिंह ठाकुर ने प्रतिभागियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मानदंडों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्वयं सहायता समूहों के सदस्य घर-घर जाकर लोगों के मोबाइल में स्वच्छता ऐप डाउनलोड करवा रहे हैं, ताकि नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचा सकें और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

    उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने घरों की स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छता ऐप का भी सही उपयोग करें, जिससे शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुविधाजनक बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से शहर को और अधिक स्वच्छ, स्वस्थ एवं आधुनिक नागरिक सुविधाओं के अनुरूप विकसित करना है।  इस अवसर पर नगर पंचायत से राजेश कुमार, संजीव कुमार, जेओए (आईटी) मंजुल कुमार, अरुण कुमार सहित अन्य कर्मचारी और सफाई मित्र उपस्थित रहे।

  • मुख्यमंत्री बोले—पर्वतीय राज्यों के साथ न्याय जरूरी

    मुख्यमंत्री बोले—पर्वतीय राज्यों के साथ न्याय जरूरी

    शिमला: भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शिमला से वर्चुअल माध्यम से जुड़े, जबकि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए।

    प्रदेश सरकार की ओर से जल शक्ति विभाग के सचिव डॉ. अभिषेक जैन और भारत सरकार की ओर से संयुक्त सचिव स्वाति नायक ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। जेजेएम 2.0 को दिसंबर, 2028 तक लागू किया जाएगा। इसके अंतर्गत पुनर्गठित पेयजल से संबंधित अधोसंरचना के पुनर्निर्माण के साथ-साथ ग्रामीण पेयजल आपूर्ति क्षेत्र में संरचनात्मक सुधारों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वर्तमान में सभी एकल ग्राम योजनाओं (एसवीएस) को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनमें वह योजनाएं भी शामिल हैं जिन पर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पहले ही अग्रिम व्यय कर चुके हैं।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं और इसकी तुलना अन्य राज्यों से नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में निर्माण की लागत तुलनात्मक रूप से काफी अधिक होती है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि अन्य राज्यों के मापदंडों को हिमाचल प्रदेश पर लागू किया जाना अनुचित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंचायती राज संस्थानों के माध्यम से जलापूर्ति योजनाओं के प्रबंधन और वितरण को बढ़ावा दे रही है।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से जेजेएम के तहत लंबित 1,227 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि कई योजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए उन्नत एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

     

  • Punjab News: भगवंत मान बोले — AI होगी पंजाब की नई हरित क्रांति, किसानों को मिलेगा फायदा

    Punjab News: भगवंत मान बोले — AI होगी पंजाब की नई हरित क्रांति, किसानों को मिलेगा फायदा

    लुधियाना, 20 मार्च 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को साफ कह दिया कि अब खेती को बचाने का एक ही रास्ता है — आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI। लुधियाना की पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) में हुए राज्य स्तरीय किसान मेले में उन्होंने हजारों किसानों के सामने यह बात रखी। साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

    क्यों जरूरी है खेती में AI — मान ने समझाई वजह

    मुख्यमंत्री ने बिना लागलपेट के कहा कि पंजाब की खेती एक गहरे संकट में है। “मुनाफा घटता जा रहा है, खेती अब फायदेमंद नहीं रही और किसान बुनियादी गुजारे के लिए संघर्ष कर रहे हैं,” उन्होंने कहा। उनके मुताबिक मौजूदा फसल तकनीकों की उत्पादन क्षमता लगभग अपनी सीमा तक पहुंच चुकी है। इसका हल उन्होंने AI में देखा। उन्होंने कहा, “यह तकनीक किसानों को बताएगी कि कौन सी फसल कब बोएं, ताकि मुनाफा भी बढ़े और उत्पादन भी। पंजाब हमेशा से नई सोच को अपनाने में आगे रहा है और AI इस क्षेत्र में क्रांति लाएगी।” उन्होंने इसे 1960 के दशक की हरित क्रांति से जोड़ते हुए कहा कि उस वक्त पंजाब के किसानों ने देश को अनाज में आत्मनिर्भर बनाया, लेकिन इसकी कीमत चुकाई — उपजाऊ जमीन और पानी जैसे अनमोल संसाधन गंवाकर। अब AI के जरिए उन किसानों को वापस कुछ देने का वक्त आ गया है।

    पानी, बिजली और पैसा — सरकार ने क्या-क्या किया

    भगवंत मान ने 2022 से अब तक की उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त सुनाई। सिंचाई के मोर्चे पर उन्होंने कहा कि नहरी सिंचाई का रकबा 20.90 लाख एकड़ से बढ़कर 58 लाख एकड़ हो गया है। 15,500 से ज्यादा नहरें साफ की गई हैं, 18,349 पानी की नालियां दोबारा चालू की गई हैं और दशकों बाद 1,444 गांवों तक नहरी पानी पहुंचा है। सिरहिंद नहर 75 साल बाद अपग्रेड हुई और फिरोजपुर फीडर नहर को महज 35 दिनों में दुरुस्त कर दिया गया। बिजली के बारे में उन्होंने कहा कि पहली बार धान के सीजन में किसानों के ट्यूबवेलों को दिन के वक्त लगातार आठ घंटे से ज्यादा बिजली मिली — रात को नहीं, दिन में। पैसों की बात करें तो पंजाब में गन्ने का भाव 416 रुपये प्रति क्विंटल है जो देश में सबसे ज्यादा है। गेहूं और धान की खरीद पर हर साल करीब 80,000 करोड़ रुपये किसानों के खातों में 24 घंटे के अंदर भेजे जाते हैं। बागवानी को बढ़ावा देने के लिए जापान की JICA की मदद से 1,300 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है। इससे पंजाब का बागवानी क्षेत्र 2036 तक 3.56 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 16 लाख हेक्टेयर हो जाएगा — यानी तीन गुना बढ़ोतरी। PAU की तारीफ करते हुए उन्होंने बताया कि यह विश्वविद्यालय 2023, 2024 और 2025 — तीन साल लगातार देश के 75 सरकारी कृषि विश्वविद्यालयों में पहले नंबर पर रहा है और दुनिया के टॉप 100 कृषि संस्थानों में शामिल है।

    विपक्ष पर तीखा हमला, महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान

    मान ने विपक्ष को घेरते हुए कहा, “पुराने नेताओं ने पंजाब को बर्बाद किया। उनके हाथ पंजाब के दर्द से रंगे हैं।” उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि वह “सबसे बड़े और पुराने झूठे हैं, जो सिर्फ स्वार्थ से चलते हैं।” इस मौके पर उन्होंने मावां धियां सत्कार योजना का भी ऐलान किया। इसके तहत पंजाब की हर महिला को हर महीने 1,000 रुपये मिलेंगे और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये — सीधे बैंक खाते में। 97 फीसदी महिलाएं इस योजना का फायदा उठा सकेंगी। इसके लिए 9,300 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है और रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल से शुरू होगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और नेता मौजूद थे।
  • Rapper Badshah के गाने को लेकर विवाद हुआ खत्म, मिली जमानत, देखें वीडियो

    Rapper Badshah के गाने को लेकर विवाद हुआ खत्म, मिली जमानत, देखें वीडियो

    पंचकूला: मशहूर रैपर बादशाह का टटीरी गाने पर विवाद थमता हुआ नहीं दिख रहा। इस मामले को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग सख्त है। वहीं साइबर थाना पंचकूला में भी मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले को लेकर रैपर बादशाह ने अपने ऊपर शिकंजा कसते देखा। कल देर रात पंचकूला सेक्टर-20 साइबर थाना पहुंचकर अपने बयान दर्ज करवाएं है।

    हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विवादित गाने टटीरी को लेकर राज्य महिला आयोग के द्वारा गायक बादशाह को नोटिस भेजा गया था। 13 मार्च को पेश होने के लिए कहा था लेकिन वह पेश नहीं हुए। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि बादशाह कल पंचकूला के साइबर थाने में अपने बयान दर्ज करवाने के लिए पहुंचे थे।

    अपने बयान दर्ज करवाए, जिसके बाद उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्होंने कहा कि यदि वह कमिशनर के सामने आ जाता तो थाने नहीं आना पड़ता। इस मामले में आगे भी सुनवाई होगी और उन्हें अपने बयान दर्ज करवाने के लिए आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अपने गाने में घटिया शब्द इस्तेमाल किए गए।

    उसने माफी भी मांगी लेकिन वह तरीका सही नहीं था। महिला आयोग ने संबद्ध किया जिस पर वह मौजूद नहीं हुआ कि महिला आयोग में नहीं आया तो थाने में आना पड़ा और उसके बाद उसे जमानत मिली। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा वह 13 तारीख को महिला आयोग के सामने पेश होते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को कहते हैं कि इस तरह के शब्द इस्तेमाल करना और महिला को आघात करना बंद करें।

    नहीं तो अन्यथा उन्हें महिला आयोग और थाने का सामना करना होगा।

  • ईरान युद्ध के बीच महंगा हुआ ऑनलाइन खाना, Zomato ने इतने रुपये बढ़ाई फीस

    ईरान युद्ध के बीच महंगा हुआ ऑनलाइन खाना, Zomato ने इतने रुपये बढ़ाई फीस

    Zomato Hike Platform Fees: ईरान से जुड़े तनाव और बढ़ती लागत के बीच अब ऑनलाइन खाना मंगाना थोड़ा महंगा हो गया है। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने अपने यूजर्स के लिए प्रति ऑर्डर प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है। कंपनी ने फीस में 2.4 रुपये की बढ़ोतरी की है। पहले यह फीस 12.50 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 14.90 रुपये कर दिया गया है। इसमें जीएसटी शामिल नहीं है। अगर 2.68 रुपये जीएसटी जोड़ दिया जाए, तो कुल प्लेटफॉर्म फीस अब 17.58 रुपये हो जाती है।

    7 महीने में दूसरी बार बढ़ी फीस
    जोमैटो ने करीब सात महीने के अंदर दूसरी बार प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई है। इससे पहले कंपनी ने सितंबर महीने में भी फीस बढ़ाई थी। बार-बार फीस बढ़ने से यूजर्स की जेब पर असर पड़ रहा है।

    स्विगी से बराबरी की ओर बढ़ते दाम
    जोमैटो की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी कंपनी Swiggy फिलहाल प्रति ऑर्डर लगभग 14.99 रुपये प्लेटफॉर्म फीस ले रही है, जिसमें टैक्स भी शामिल है। आमतौर पर देखा जाता है कि जब एक कंपनी फीस बढ़ाती है, तो दूसरी कंपनी भी जल्द ही अपने दाम बढ़ा देती है।

    क्यों बढ़ रही है प्लेटफॉर्म फीस?
    फीस बढ़ने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से डिलीवरी का खर्च बढ़ जाता है। ऑपरेशनल कॉस्ट में इजाफा: लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी सिस्टम चलाने में ज्यादा खर्च आ रहा है। मुनाफा बढ़ाने की कोशिश: कंपनियां अपनी कमाई (प्रॉफिट) सुधारने के लिए समय-समय पर फीस बढ़ाती रहती हैं।

    नई कंपनियों से बढ़ रही टक्कर
    इसी बीच अर्बन मोबिलिटी स्टार्टअप Rapido ने बेंगलुरु में अपनी नई फूड डिलीवरी सर्विस “Ownly” शुरू की है। कंपनी का दावा है कि वह डिलीवरी चार्ज के अलावा ग्राहकों या रेस्टोरेंट्स से कोई अतिरिक्त फीस नहीं लेगी। इससे मार्केट में प्रतिस्पर्धा और बढ़ सकती है।

    शेयर बाजार में दिखा असर
    फीस बढ़ाने की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई। जोमैटो की पैरेंट कंपनी के शेयरों में कारोबार के दौरान करीब 3% तक बढ़त आई और यह 232.30 रुपये पर बंद हुआ।

     

     

     

     

     

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! Blind Murder में 2 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! Blind Murder में 2 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां जमीनी विवाद से महिला की मौत हो गई। इस घटना में बेटा ही हत्या का मास्टमाइंड निकला। देहात पुलिस ने ब्लाइंड कत्ल मामले को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी (डी) आदित्य वीर ने बताया कि गांव मोहन-भंडारियां में 14 मार्च 2026 को एक महिला की हत्या की वारदात सामने आई थी। मृतक की पहचान परमजीत कौर (65) के रूप में हुई, जो अपने नए बन रहे घर में मौजूद थी। पुलिस के अनुसार, दोपहर के समय जब मिस्त्री और मजदूर खाना खाने गए हुए थे, उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और परमजीत कौर का गला बिजली की तार से काट कर हत्या कर दी।

    वारदात के बाद आरोपी मृतक के सोने के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गए। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान 16 मार्च को दो आरोपियों हरमनप्रीत सिंह और गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, सोने के आभूषण और वही बिजली की तार बरामद की जिसमें मृतक का गला घोंटा गया था। सख्त पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि यह हत्या मृतक के अपने बेटे सुमनदीप सिंह के कहने पर की गई थी।

    पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुमनदीप सिंह को नामजद कर 19 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। तहकीकात में सामने आया कि सुमनदीप सिंह और उसकी मां के बीच संपत्ति को लेकर झगड़ा चल रहा था। वह चाहता था कि नया बन रहा घर उसके नाम कर दिया जाए, लेकिन मां के इनकार करने पर उसने पैसे देकर किराए के हत्यारों से यह हत्या करवा दी। पुलिस का कहना है कि मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि लालच और जायदाद के विवाद कितने भयावह नतीजे पैदा कर सकते हैं।

  • ‘Dhurandhar 2’ की Success Party में छाई Saumya Tandon, Viral हुई तस्वीरें

    ‘Dhurandhar 2’ की Success Party में छाई Saumya Tandon, Viral हुई तस्वीरें

    मनोरंजन: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के साथ भी बॉक्स आफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। मूवी ने पहले ही दिन 200 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। इसी के साथ रणवीर की फिल्म ने कई बार रिकॉर्डस को चकनाचूर कर दिया है। ‘धुरंधर 2’ की सुनामी बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक चलने वाली है। बीती रात मुंबई में ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस पार्टी रखी गई थी यहां फिल्म की नई पुरानी स्टारकास्ट पहुंची थी।

    धुरंधर के स्टार्स की पार्टी

    फिल्म में रहमान डकैत की पत्नी उल्फत के रोल में दिखी सौम्या टंडन भी पहुंची थी। सौम्या ने इंस्टा पर सक्सेस पार्टी की अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने सिंगर्स, एक्टर्स संग तस्वीरों को शेयर किया है। सौम्या ने रणवीर सिंह के साथ मूवी का थप्पड़ सीन भी क्रिएट किया। फिल्म के सीन में जब रहमान डकैत का जनाजा उठ रहा था। सौम्या ने गुस्से में रणवीर यानी हमजा अली मजारी को जोर का थप्पड़ मारा था। मूवी से सौम्या के सभी थप्पड़ सीन्स वायरल हुए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_)

    इसी सीन को फिल्म की सक्सेस पार्टी में फिर से क्रिएट किया गया। इससे पहले धुरंधर के पार्ट-1 में सौम्या ने अपने आनस्क्रीन पति अक्षय खन्ना उर्फ रहमान डकैत को बेटे की मौत के बाद थप्पड़ मारा था। मूवी से सौम्या के सभी थप्पड़ सीन्य वायरल हुए। सौम्या ने तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। मूवी के जुड़े सभी कलाकारों का आभार जताया है। डायरेक्टर आदित्य धर की भी उन्होंने सराहना की है। सौम्या ने लिखा कि – ‘धुरंधर्स के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद आफ्टर पार्टी में खूब धमाल मचा’। सौम्या ने लिखा कि – ‘धुरंधर्स के साथ फिल्म स्क्रीनिंग के बाद ऑफ्टर पार्टी में खूब धमाल मचा। सभी को इतिहास रचने के लिए बधाई। इस कमाल को करने वाले शख्स आदित्य धर और धुरंधऱ रणवीर सिंह, सुपर टैलेंटेड यामी गौतम। मुझे कास्ट करने वाले मुकेश छाबड़ा, राइजिंग स्टार अर्जुन को ढेर सारा प्यार। सौम्या ने अपनी पोस्ट म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव, क्रिस्टल डिसूजा, आयशा खान, मानव गोहिल, जुबीन नौटियल को भी बधाई दी है’। धुरंधर्स के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद ऑफ्टर पार्टी में खूब धमाल मचा है। सभी को इतिहास रचने के लिए बधाई। इस कमाल को करने वाले शख्स आदित्य धऱ और धुरंधर रणवीर सिंह, सुपर टैलेंटेड यामी गौतम, मुझे कास्ट करने वाले मुकेश छाबड़ा, राइजिंग स्टार सारा अर्जुन को ढेर सारा प्यार। सौम्या ने अपनी पोस्ट में म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव, क्रिस्टल डिसूजा, आयशा खान, मानव गोहिल, जुबिन नौटियाल को भी बधाई दी है। सौम्या ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो सारा अर्जुन पर प्यार लुटा रही है। मुकेश छाबड़ा संग झूम रही है। एक वीडियो में वो रणवीर सिंह को थप्पड़ मारने की एक्टिंग कर जोर-जोर से हंसती है। सौम्या ने आदित्य धर यामी गौतम संग पोज दिए हैं। सौम्या की धुरंधर की स्टारकास्ट संग ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।