Blog

  • Punjab News: ईद-उल-फितर पर CM Mann का ऐलान, जल्द खुलेंगा मेडिकल सेंटर, अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज, देखें वीडियो

    Punjab News: ईद-उल-फितर पर CM Mann का ऐलान, जल्द खुलेंगा मेडिकल सेंटर, अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज, देखें वीडियो

    संगरूरः ईद-उल-फितर के मौके पर आज शनिवार को मस्जिद में काफी बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हुए और सबने मिलकर ईद की नमाज अदा की। सभी लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं सीएम मान ने मालेरकोटला में ईद-उल-फितर पर सीएम लोगों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि पंजाब में भाईचारा का काफी मजबूत है।

    ऐसे में सभी भाईचारे के लोग मिलकर सभी पर्व को मनाते है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के शहजादों का नारा आज भी गूंजता है। 38.5 एकड़ फौज की जमीन सरकार के नाम तब्दील हो गई है। ऐसे में जल्द यहां पर मेडिकल सेंटर खुलने जा रहा है। इसी के साथ 150 बेड का एक ईएसआईएस अस्पताल बनाया जा रहा है। वहीं नर्सिंग कॉलेज भी यहां पर जल्द बनाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि लड़कियों का स्कूल यहां पर 2 शिफ्टों में चलता था। ऐसे में अब उसे 5 मंजिला स्कूल तैयार कर दिया गया है। सीएम मान ने कहाकि पंजाब में नफरत का बीज कभी नहीं उगता। हकूमत वो करते है जिनका दिलों पर राज होता है, यू कहने को तो मुर्गें के सिर पर भी ताज होता है। ऐसा तो बहुत से लोग राजा कहाकर चले गए। सीएम मान ने कहा कि अगर लोगों के लिए हकूमत करोंगे तो इतिहास में नाम दर्ज किए जाओगे।

  • Punjab News: राज्यसभा में गूंजा निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा, केंद्र सरकार को घेरा

    Punjab News: राज्यसभा में गूंजा निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा, केंद्र सरकार को घेरा

    सुलतानपुर लोधी: “एक देश-एक शिक्षा प्रणाली” के तहत निजी स्कूलों द्वारा किए जा रहे ‘गोरखधंधे’ के विरोध में राज्यसभा में स्वर्गीय बलबीर सिंह सीचेवाल ने आवाज उठाई। निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के माता-पिता से स्कूल में ही किताबें, यूनिफार्म, स्टेशनरी और अन्य सामग्री खरीदने के लिए मजबूर करने की गंभीर समस्या को उठाया है। संतो सीचेवाल ने स्पष्ट किया कि निजी स्कूलों द्वारा आम परिवारों पर बड़ा आर्थिक बोझ डाला जाता है और शिक्षा को व्यापार बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

    राज्यसभा में संतो सीचेवाल द्वारा पूछे गए प्रश्न संख्या 2920 के माध्यम से केंद्र सरकार से पूछा कि क्या सरकार को पता है कि निजी स्कूल छात्रों के माता-पिता को महंगे किताबें, यूनिफार्म और अन्य सामग्री स्कूल की दुकानों से ही खरीदने के लिए क्यों मजबूर किया जाता है? उन्होंने अपने सवाल में यह भी पूछा है कि पिछले पांच सालों में इस संबंधी सरकार को कितनी शिकायतें मिली हैं और व्यावसायिक प्रवृत्ति को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं? संतो सीचेवाल ने कहा कि यह न केवल अनैतिक है, बल्कि सीधे तौर पर आम लोगों की जेब पर डाका है।

    केंद्र सरकार ने इस संवेदनशील मुद्दे पर जवाब देते हुए सारी जिम्मेदारी राज्यों पर डाल दी और कहा कि शिक्षा समकालीन विषय है, इसलिए सारी कार्रवाई राज्य सरकारों के अधीन आती है। ‘बच्चों को मुफ्त और आवश्यक शिक्षा देने का अधिकार अधिनियम-2009 (आरटीई) के तहत धारा 12(1) सी के अनुसार निजी स्कूलों में कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें इस अधिनियम के तहत रखना अनिवार्य है।

    अधिनियम, 2009 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का हवाला देते हुए बताया कि इन के तहत देश में सबके लिए समान और मानकीकृत शिक्षा के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि सीबीएसई ने साल 2018 में एक निर्देश जारी कर निजी स्कूलों में किताबें, स्टेशनरी और यूनिफार्म की बिक्री के बारे में दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि यह सारी सामग्री स्कूल कैंपस में नहीं बेची जा सकती। संतो सीचेवाल ने कहा कि स्कूलों में आज भी उसी तरह से शिक्षा को व्यापार बनाने का काम तेज़ी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ा सवाल अभी भी कायम है—क्या सिर्फ सरकुलर ही इस लूट को रोकने के लिए काफी है?

    संतो सीचेवाल ने सवाल किया कि सरकार का “एक देश-एक शिक्षा नीति” का असल मकसद तभी पूरा हो सकता है जब शिक्षा हर वर्ग के लिए पहुंच योग्य, मानकीकृत और समान हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सेवा होना चाहिए, मुनाफा नहीं। उल्लेख है कि यह कदम इस बात की याद दिलाता है कि यदि शिक्षा के नाम पर लूट-खसोट को नहीं रोका गया, तो आम परिवारों के बच्चों की पढ़ाई और महंगी और कठिन हो जाएगी। यह मुद्दा सिर्फ स्कूल प्रबंधन का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के अधिकार से जुड़ा हुआ है। अगर समय रहते निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम नहीं कसी गई, तो शिक्षा का हक नहीं, बल्कि सिर्फ अमीरों की सुविधा बन कर रह जाएगी।

  • आज का राशिफल, 21 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 21 मार्च 2026

    फ्यूचर पंचांग अनुसार आज चैत्र मास के शुक्ल की तृतीया तिथि रात को 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद चतुर्थी शुरू हो जाएगी। साथ ही आज शनिवार का दिन है। वहीं आज मत्स्य जयन्ती, गौरी पूजा, गणगौर, स्वायम्भुव मन्वादि, गण्ड मूल, रवि योग, विडाल योग है। इसके साथ ही आज चंद्रमा मेष राशि में भ्रमण करेंगे। साथ ही आज अश्वनी नक्षत्र है। ऐसे आज मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। वहीं सिंह राशि वालों को मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

    मेष राशिफल: रवि योग के प्रभाव से आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।

    वृषभ राशिफल: आज का दिन निवेश के लिए अच्छा साबित हो सकता है। रवि योग के कारण धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखें।

    मिथुन राशिफल: आज आपकी बुद्धिमत्ता और संचार कौशल से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। रवि योग से करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    कर्क राशिफल: आज भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। रवि योग के प्रभाव से पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

    सिंह राशिफल: रवि योग आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है।

    कन्या राशिफल: आज का दिन योजनाओं को लागू करने के लिए उत्तम है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। रवि योग के कारण भाग्य आपका साथ देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    तुला राशिफल: आज आपको संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। रवि योग के प्रभाव से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। रिश्तों में मधुरता आएगी।

    वृश्चिक राशिफल: आज का दिन साहस और पराक्रम से भरा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। रवि योग आपके लिए सफलता के द्वार खोल सकता है।

    धनु राशिफल: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। शिक्षा और करियर में प्रगति के योग हैं। रवि योग के प्रभाव से यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

    मकर राशिफल: आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रवि योग से आर्थिक लाभ संभव है।

    कुंभ राशिफल: आज नए विचार और योजनाएं सफल होंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रवि योग के कारण जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

    मीन राशिफल: आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। रवि योग के प्रभाव से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

  • Jalandhar News: महिला से मारपीट मामले में 3 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर 

    Jalandhar News: महिला से मारपीट मामले में 3 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर 

    जालंधर: भार्गव कैंप इलाके में महिला की बेरहमी से मारपीट मामले में तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बता दे कि घरेलू विवाद को लेकर पुलिस को प्रिया नामक महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दी थी। इस मामले में आज कार्रवाई करने गई पुलिस ने रोहित नामक व्यक्ति से मारपीट की।

    इस दौरान बीच बचाव करने आई रोहित की मां पर पुलिस कर्मी ने हाथ उठाया और बालों से पड़कर सड़क पर खींच ले गया। घटना की सीसीटीवी सामने आने पर मामले में तूल पकड़ लिया। इस मामले को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली ने भी सूटो-मोटो नोटिस जारी किया है। वही महिला आयोग द्वारा जारी नोटिस के कुछ समय बाद ही विभाग द्वारा तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है। बता दें कि पंजाब राज्य महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जालंधर कमिश्नर पुलिस जालंधर को suo notice नोटिस जारी किया है। आयोग ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

    महिला आयोग ने महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार की वीडियो की खबरें सोशल मीडिया पर देखने के बाद आयोग ने संज्ञान लिया है। पंजाब राज्य महिला आयोग ने “महिलाओं के लिए पंजाब राज्य महिला आयोग एक्ट, 2001” के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। आयोग ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों और तथ्यों सहित 24 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे उपस्थित हों।

  • Jalandhar News : Social Media पर हुआ विवाद, युवक ने किया Suicide, देखें वीडियो

    Jalandhar News : Social Media पर हुआ विवाद, युवक ने किया Suicide, देखें वीडियो

    जालंधर: खुरला किंगरा के अधीन आते इलाके में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय राजन के रूप में हुई है। मृतक ने घर पर सुसाइड करके जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर युवक का विवाद हुआ था। जिसको लेकर 2 दिन से युवक को मारने के लिए नौजवान धमकियां दे रहे थे।

    मृतक के परिजनों ने बताया कि आज 10 से 12 नौजवान हथियारों से लैस होकर आए थे। इस दौरान नोज वालों ने मृतक राजन की माता को कहा कि वे उसे कुछ नहीं कहते बस उससे बात करना चाहते हैं। इस दौरान नजन जब युवक को लेकर गए मृतक राजन द्वारा नौजवानों से माफी मांगी गई।

    इस बात को राजन ने दिल पर लगा लिया। जिसके बाद उसने सुसाइड करके जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना को लेकर परिवार में शो की लहर छा गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गई। परिजनों ने शव को कब्जे में लेकर मृतक राजन की मां के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मृतक राजन की मां ने बताया कि आज 10 से 12 नौजवान घर पर आए और पहली मंजिल पर बेटे के पास चले गए। इस दौरान नोजवानों ने बेटे से पांव में गिरकर माफी मांगने के लिए कहा। इसके बाद बेटे ने उनके पैरों में गिरकर माफी भी मांग ली थी। मृतक राजन की मां ने कहा बेटे के साथ फोन पर ही नौजवानों की बात हो रही थी।

    इसके बाद बेटे ने बात को दिल पर लगा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं अन्य व्यक्ति ने बताया कि आकाश नमक नौजवान सहित अन्य युवक घर पर आए थे और मारने की धमकियां दे रहे थे। व्यक्ति ने बताया कि नौजवानों ने माफी मंगवाने के बाद वीडियो भी बनाई थी।

  • Punjab News: 2 प्राइवेट बसों की आपस में जोरदार टक्कर, कंडक्टर की मौत, 5 लोग घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 प्राइवेट बसों की आपस में जोरदार टक्कर, कंडक्टर की मौत, 5 लोग घायल, देखें वीडियो

    पठानकोट: जिले में जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे (NH-44) पर माधोपुर के पास डिफेंस रोड स्थित एक ढाबे के सामने दो वॉल्वो बसों की जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा टी-पॉइंट पर हुआ, जहां एक बस सीधे जा रही थी, जबकि दूसरी बस ने जल्दबाजी में आगे निकलने की कोशिश की और सामने वाली बस से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि एक बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमृतसर निवासी बलवंत सिंह के रूप में हुई है। टक्कर के कारण दोनों बसों को काफी नुकसान पहुंचा।
    5 यात्री घायल इस हादसे में 5 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस की मदद से पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में ज्यादातर लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, जबकि एक व्यक्ति पश्चिम बंगाल का है। घायलों की ये हुई पहचान घायलों में गुरप्रीत कौर, राजेंद्र कौर, जुझार सिंह (छत्तीसगढ़), मोहम्मद खनित (पश्चिम बंगाल) और अर्जुन सिंह (गांधी नगर, जम्मू) शामिल हैं। सो रहे थे यात्री, अचानक हुआ धमाका बस में सवार एक यात्री अमन (दिल्ली निवासी) ने बताया कि बस जम्मू से दिल्ली जा रही थी। रात करीब 2 बजे सभी यात्री सो रहे थे, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम घटना की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बाकी यात्रियों को दूसरी बसों के जरिए उनके गंतव्य तक भेजा गया। पुलिस जांच जारी सुजानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित टाक ने बताया कि दोनों प्राइवेट बसें जम्मू-कश्मीर से दिल्ली जा रही थीं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।    
  • Jalandhar News : वरिंदर घुम्मन की मौत मामले में Fortis Escort Hospital के 4 डॉक्टरों पर FIR दर्ज

    Jalandhar News : वरिंदर घुम्मन की मौत मामले में Fortis Escort Hospital के 4 डॉक्टरों पर FIR दर्ज

    जालंधर: इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर में सर्जरी के दौरान की मौत हो गई थी। परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे। इसके पश्चात जिला अमृतसर प्रशासन द्वारा स्पैशलिस्ट डाक्टरों पर आधारित एसआईटी बनाई गई। बीते माह एसआईटी में अपनी रिपोर्ट सबमिट की।

    जिसमें स्पष्ट लिखा गया कि वरिंदर घुम्मन की मौत अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डाक्टरों की लापरवाही से हुई है। इस मामले में अमृतसर पुलिस द्वारा फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के अधीन लापरवाही के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा एफआईआर में फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के आर्थोपैडिक सर्जन डाक्टर तपिश शुक्ला, कंसलटेंट एनाथिसिया डाक्टर अलका तिवाड़ी, एनथिसिया डिपार्टमेंट की हेड डाक्टर राजेन्द्र कौर तथा कार्डियोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डाक्टर अरूण कुमार चोपड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • Jalandhar News: ASI ने की महिला से मारपीट, महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस

    Jalandhar News: ASI ने की महिला से मारपीट, महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस

    जालंधरः महानगर के भार्गव कैंप इलाके में महिला और पुलिस के बीच हुई हाथापाई के मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जालंधर कमिश्नर पुलिस जालंधर को suo notice नोटिस जारी किया है। आयोग ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
    महिला आयोग ने महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार की वीडियो की खबरें सोशल मीडिया पर देखने के बाद आयोग ने संज्ञान लिया है।

    पंजाब राज्य महिला आयोग ने महिलाओं के लिए पंजाब राज्य महिला आयोग एक्ट, 2001के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। आयोग ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों और तथ्यों सहित 24 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे उपस्थित हों।

  • ऊना में पंचायती राज संस्थाओं की मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू

    ऊना में पंचायती राज संस्थाओं की मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में पंचायती राज संस्थाओं जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि जिन व्यक्तियों की आयु 1 अप्रैल 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक होगी, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, जबकि दावे और आपत्तियों का निपटारा 2 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।इसी प्रकार अपील दायर करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तथा अपीलों का निपटारा 17 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद अनुपूरक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20 अप्रैल 2026 तक या उससे पहले कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने अथवा संशोधन के लिए संबंधित ग्राम पंचायत, विकास खंड कार्यालय या जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय ऊना में संपर्क करें।
  • Punjab News: Hotel में निहंग सिंहों की छापेमारी, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Hotel में निहंग सिंहों की छापेमारी, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    अबोहर: शहर के कई होटलों में निहंग सिंहों द्वारा रेड करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद होटल संचालकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। होटल मालिकों का आरोप है कि निहंग सिंह उनसे पैसे मांग रहे थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ निहंग सिंहों को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ निहंग सिंह अबोहर के एक होटल में घुसते और एंट्री रजिस्टर देखने की मांग करते दिख रहे हैं। इसके बाद होटल संचालकों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया।

    बताया जा रहा है वीडियो में निहंग सिंह कह रहे हैं कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटलों में गलत काम हो रहा है, जिसके चलते वे जांच के लिए पहुंचे थे। दूसरी ओर, होटल मालिकों के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अबोहर थाना चीफ रविंदर कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह भी वेरिफाई किया जा रहा है कि निहंग सिंह किस मकसद से होटल में गए थे। जांच पूरी होने के बाद ही सही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।