Home Himachal>Una रोटरी क्लब ऊना द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 100 मरीजों की हुई जांच

रोटरी क्लब ऊना द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 100 मरीजों की हुई जांच

0
रोटरी क्लब ऊना द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 100 मरीजों की हुई जांच

ऊना/सुशील पंडित: सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रोटरी क्लब ऊना द्वारा रविवार को ट्रक यूनियन ऊना, रोजगार कार्यालय के समीप वाहन चालकों एवं आमजन के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 100 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।शिविर का शुभारंभ एडवोकेट सुरेश ऐरी ने मुख्यातिथि के रूप में किया। इस अवसर पर उन्होंने रोटरी क्लब ऊना की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं और समय-समय पर इनका आयोजन किया जाना चाहिए।

शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया, जिसमें क्षेत्र के वाहन चालकों के साथ-साथ अन्य जरूरतमंद लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक डॉ. अनिल काकड़े (रोटरी आई हॉस्पिटल धुसाड़ा) ने आधुनिक उपकरणों के माध्यम से मरीजों की आंखों की जांच की और आवश्यकतानुसार दवाइयों व आगे के उपचार के लिए सलाह दी।रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने बताया कि क्लब समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय है और इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। क्लब के सचिव रंजीत सिंह जसवाल ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर क्लब के सदस्य एच.एन. चीटू, बलदेव डोगरा, मोनिका सिंह, प्रशांत कलश, बलदेव चंद, संजीव पुरी, जतिंदर कंवर, ओंकार नाथ कसाना, इंदरजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में ट्रक यूनियन ऊना के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने रोटरी क्लब ऊना की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here