मैदान में वरिष्ठ नेता इस सूची की खास बात यह है कि कांग्रेस ने अपने कई वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। अधीर रंजन चौधरी को करीब 30 साल बाद बहरामपुर से मैदान में उतारा गया है, जिसे लेकर पहले से ही अटकलें लग रही थीं। वहीं, मौसम नूर को मालतीपुर सीट से टिकट दिया गया है। भवानीपुर में त्रिकोणीय मुकाबला सबसे दिलचस्प मुकाबला भवानीपुर में देखने को मिल सकता है, जहां ममता बनर्जी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदीप प्रसाद को उतारा है, जबकि बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी पर दांव खेला है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले की पूरी संभावना बन रही है।The Central Election Committee of the Congress has selected the following persons as party candidates for the elections to the West Bengal Legislative Assembly. pic.twitter.com/w5zltTxofX
— INC Sandesh (@INCSandesh) March 29, 2026