Blog

  • पार्षद के खिलाफ Businessman से रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज 

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत में जिला परिषद के एक पार्षद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पार्षद के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पार्षद ने एक महिला के कहने पर शहर के एक बड़े उद्योगपति को फोन पर धमकाया। उसके घर दो गुंडे भी पहुंचे, जिन्होंने भी कहा कि उन्हें पार्षद ने ही भेजा है। लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर व्यापारी ने पुलिस में शिकायत की है। मामले की आगे की कार्रवाई व जांच जारी है। चांदनीबाग थाने में दी शिकायत में उद्यमी राम प्रकाश उर्फ ​​काकू बंसल ने बताया कि वह सेक्टर 25 टीडीआई का रहने वाला है।

    दो साल पहले सत्संग के दौरान उसकी मुलाकात नारायणगढ़ की दुर्गा कॉलोनी की महिला सुनैना गर्ग से हुई। वहीं से दोनों एक दूसरे के धर्म के भाई-बहन बन गए। दोनों में बातचीत होने लगी। परिवार का उनके घर आना-जाना भी शुरू हो गया। दोनों के बीच 50 लाख से ज्यादा का लेन-देन हुआ। अब सुनैना ने अपने पति हितेश गुप्ता के साथ मिलकर उससे प्लॉट और मकान की मांग की। जिसे वह पूरा नहीं कर पाया। जिसके चलते वे उसे परेशान करने लगे। दोनों ने उसे धमकाना भी शुरू कर दिया। उद्यमी के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम रणदीप कवि बताया।

    उसने यह भी कहा कि वह जिला परिषद का पार्षद भी है। वह जिला परिषद का चेयरपर्सन भी है। इसके बाद उसने धमकी भरे लहजे में कहा कि सुनैना ने जो कहा है, वही किया जाए। प्रशासन में मेरी बहुत पैठ है। इतना ही नहीं, कार सवार दो लड़के उसके घर भी आए। उन्होंने उसे धमकाते हुए कहा कि उन्हें रणदीप ने भेजा है। इस मामले को लेकर चांदनीबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि शिकायत और तथ्यों के आधार पर पार्षद, तीन अन्य नामजद व अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 386, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

  • स्कूल की लड़कियों को Reel बनाना पड़ा भारी, video viral

    स्कूल की लड़कियों को Reel बनाना पड़ा भारी, video viral

    Social Media पर वायरल होने का लोगों पर ऐसा जुनून चढ़ा है कि लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर बिच सड़क में रील और वीडियो बनाने लग जातें हैं। इतना ही नहीं, रील बनाने के लिए लोग इस हद तक चले जा रहे हैं कि लोगों को न ही अपनी जान की परवाह है और न ही अपनी इज्ज़त की।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shalu Kirar (@shalugymnast)

    ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की दो लड़कियां बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की खड़ी है जबकि उसकी दोस्त हवा में बैकफ्लिप मारने के उद्देश्य से कंधों पर चढ़ जाती है। हालांकि, स्टंट तब गलत हो जाता है जब पलटने का प्रयास करने वाली लड़की सुरक्षित रूप से उतरने में विफल रहती है, काफी बल के साथ सड़क पर बुरी तरह से गिर जाती है और उसे चोटें आ जाती हैं।

    इंस्टाग्राम पर “कमर टूट गई” कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और फरवरी से अब तक इसे 1.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो देखकर परेशान हुए यूजर्स की ओर से कमेंट्स की बाढ़ आ गई, जिसमें लड़कियों की सुरक्षा के लिए चिंता और लापरवाह व्यवहार की आलोचना की गई है।

  • बीच जंगल रास्ता भूला शख्स, जूतों में जमा पानी पीकर बचाई जान

    बीच जंगल रास्ता भूला शख्स, जूतों में जमा पानी पीकर बचाई जान

    कैल‍िफोर्नियाः हालात कठ‍िन हों तो भी हौसला नहीं खोना चाहिए। अमेर‍िका के 34 वर्षीय लुकास मैकक्लिश इसकी जीती जागती म‍िसाल हैं। कैलिफोर्निया के रहने वाले मैकक्लिश 11 जून को सांता क्रूज पहाड़ों में सैर करने निकले थे, लेकिन पहाड़ देखने की धुन उन पर इस कदर सवार थी क‍ि 3 घंटे तक पैदल चलते रहे। सिर्फ आगे देखते रहे और नतीजा, जब वापस लौटने का मन हुआ, तो जंगल में गुम हो गए। उन्‍हें रास्‍ता समझ नहीं आया। 10 द‍िन तक भूखे-प्‍यासे वे वीरान जंगल में भटकते रहे। जिंदा रहने के ल‍िए जूतों में जमा पानी पीते थे और आख‍िरकार अब उन्‍हें बचा ल‍िया गया है।

    कैलिफोर्निया पुलिस के मुताबिक, मैकक्लिश के पास सिर्फ कुछ जामुन और करीब 4 लीटर पानी था। इसी के सहारे वे इतने दिनों तक जिंदा रहे। मैकक्लिश के परिवार ने 16 जून को उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई क्योंकि वे फादर्स डे पर नहीं आए। इसके बाद पर‍िवार के लोगों को शक हुआ। उन्‍होंने आसपास तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद पर‍िवार के लोगों ने स्‍थानीय पुल‍िस से श‍िकायत की। 

    पुल‍िस ने लुकास मैकक्लिश ढूंढने के ल‍िए बड़ा ऑपेशन चलाया। पुलिस और फॉरेस्ट विभाग के 300 लोगों की टीम लगाई गई। तकरीबन 2600 स्क्वायर किलोमीटर जंगल को ड्रोन से छान मारा। इसके बाद जब ड्रोन के जर‍िये उनकी तलाश की गई, तो वे जंगल के बीचोंबीच कीचड़ में लथपथ मिले। उनकी तबीयत खराब हो रही थी। वे बेहद कमजोर लग रहे थे।

  • London से कार चलाकर Mumbai पहुंचा बेटा, खानी पड़ी डांट

    London से कार चलाकर Mumbai पहुंचा बेटा, खानी पड़ी डांट

    मुंबईः लंदन में रहने वाले विराजित मुंगले अपनी मां से मिलने कार चलाकर मुंबई के पास ठाणे पहुंचे हैं। विराजित ने 59 दिनों में 18 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया। विराजित अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने ऑफिस से दो महीने की छुट्टी ली। इस सफर में उन्होंने 16 देशों को क्रॉस किया।

    मां से मिलने के लिए एक बेटे की अनोखी यात्रा आजकल चर्चा में है। विराजित का यह सफर 59 दिनों का रहा। इस दौरान विराजित ने लगभग 18 हजार किलोमीटर का रास्ता तय किया और 16 देशों का भ्रमण करते मुंबई के पास ठाणे पहुंचे। विराजित मुंगले एक ब्रिटिश इंडियन हैं। वहअपनी मां को सप्राइज देने के लिए उनसे मिलने लंदन से मुंबई बाय कार आ पहुंचे।

    विराजित ऐतिहासिक सिल्क रोड की कहानियों से काफी प्रेरित थे। वैसी ही कोई यात्रा करना चाहते थे। उन्होंने अपने सफर के दौरान एक दिन में करीब 400 से 600 किलोमीटर की दूरी तय की। इसी के साथ सुरक्षा का ध्यान रखते रात में गाड़ी चलाने से बचे। हालांकि घर पंहुचते ही विराजित को अपनी मां की डांट भी खानी पड़ी।

  • Jalandhar: Additional District Magistrate ने धार्मिक स्थानों को लेकर जारी किए आदेश 

    जालंधर, ENS: अतिरिक्त ज़िला मैजिस्ट्रेट मेजर डा. अमित महाजन ने पंजाब विलेज और स्माल टाऊनज़- पैट्रोल एक्ट 1918 की धारा 3 और फ़ौजदारी संहिता 1973 की धारा 144 अधीन प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए ज़िला जालंधर की सीमा में सभी तहसीलों/ सब तहसीलों के सभी कस्बों और गांवों में ठीकरी पहरे लाने के आदेश दिए है।

     

    आदेशों के अनुसार अच्छी सेहत वाले सभी बालिग़ व्यक्ति अमन कानून की स्थिति को कायम रखने के लिए हर रोज़ शाम 8 बजे से सुबह 5 बजे तक गश्त, ठीकरी पहरा/ सुरक्षा और यह ठीकरी पहरा धार्मिक स्थानों पर विशेष तौर पर लगाने के आदेश जारी किए है। 

    आदेशों में यह भी कहा गया है कि हर नगर कौंसिल, नगर पंचायत और गांवों की पंचायतें उक्त एक्ट की धारा 4(1) की पूरी तरजमानी करते अपने कार्य क्षेत्र में उक्त ड्यूटी करवाएंगी और ड्यूटी देने वाले व्यक्तियों की आगामी सूचना सबंधित मुख्य थाना अधिकारी को करेंगी। यह आदेश 30-09-2024 तक लागू रहेगा।

  • CM Arvind Kejriwal की बिगड़ी तबीयत 

    नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी इस वक्त अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। क्योंकि उसकी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ईडी और सीबीआई के शिकंजे में हैं। इसी बीच केजरीवाल को जब बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट में पेशी के दौरान अरविंद केजरीवाल की अचानक तबीयत खराब हो गई। कोर्ट को अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उनका शुगर लेवल डाउन हो रहा है। उन्हे घबराहट हो रही है। इसके बाद उन्हें कोर्ट रूम से बाहर दूसरे रूम में ले जाया गया।

  • Punjab: विवाद के बाद प्रवासी ने साथी को छत से धक्का दिया, मौत

    Punjab: विवाद के बाद प्रवासी ने साथी को छत से धक्का दिया, मौत

    जालंधरः एक प्रवासी ने दूसरे प्रवासी को छत से धक्का दे दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपाल पुत्र जानकी दास निवासी प्रताप बाग के रूप में हुई है। प्रताप बाग मंडी रोड पर बने क्वार्टरों में रहने वाले दोनों प्रवासी युवक मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।

    शुक्रवार को दोनों के बीच पेशाब करने को लेकर विवाद हो गया और इस पर गुस्साए साथी प्रवासी कुंदन ने गोपाल को धक्का दे दिया और वह असंतुलित होकर बेसमेंट में गिर गया। जिसमें उसे काफी गंभीर चोटें आईं। गोपाल को घायल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। 

    थाना-3 में तैनात एएसआई सतनाम सिंह ने कहा- अस्पताल की ओर से उन्हें सूचना दी गई थी कि उक्त स्थान पर ऐसी घटना हुई है और प्रवासी की मौत हो गई है। घटना के बाद उसे सीधे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया। धक्का देने वाले प्रवासी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

  • Jalandhar: महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री Balkar Singh की कोठी का किया घेराव

    Jalandhar: महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री Balkar Singh की कोठी का किया घेराव

    जालंधर, ENS: आप सरकार के खिलाफ आज मनरेगा मजदूर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं का कहना है कि आप सरकार द्वारा इस स्कीम को बंद कर दिया गया है। जिसको लेकर मजदूर महिलाओं ने आज कैबिनेट मंत्री की कोठी का घेराव किया। उनका कहना हैकि वह 300 रुपए दिहाड़ी में काम करती है, उसी में वह किराया भी लगाकर नौकरी पर पहुंचती है। लेकिन सरकार द्वारा स्कीम बंद कर दी गई है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह की कोठी का घेराव करने के लिए 4 गांवों से महिलाएं पहुंची है।

    उनका कहना हैकि अब सरकार द्वारा स्कीम बंद हो जाने से वह घर का गुजारा कैसे करेंगी। जिसको लेकर आज मनरेगा मजदूर महिलाओं द्वारा कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह की कोठी का घेराव करते हुए नारेबाजी की जा रही है। इस दौरान कुछ महिलाओं को कैबिनेट मंत्री ने कोठी में बुला लिया है और उनसे इस मामले को लेकर महिलाओं की बातचीत चल रही है। जबकि कुछ महिलाएं कोठी के बाहर बैठी हुई है। काफी देर चली बातचीत के बाद कुछ महिलाओं में सहमति बन गई, जबकि अन्य महिलाओं ने कल भारी संख्या में कोठी का घेराव करने की चेतावनी दी है। 

  • Students को बड़ा झटकाः College में इस चीज़ पर लगी रोक,  ड्रेस कोड लागू

    Students को बड़ा झटकाः College में इस चीज़ पर लगी रोक, ड्रेस कोड लागू

    बॉम्बे: हाई कोर्ट में स्कूल और कॉलेज में बुर्का-हिजाब पहनने की इजाजत की मांग करने वाली याचिका पर हाई कोर्ट ने अपना फैसल सुना दिया है। हाई कोर्ट ने इस याचिका को रद्द कर दिय है। स्कूल-कॉलेज में नियमानुसार ड्रेस कोड लागू रहेगा। 

    बॉम्बे हाई कोर्ट ने याचिका रद्द करते हुए कहा, कॉलेज में ‘हिजाब बैन’ सही। चेंबूर के आचार्य-मराठा कॉलेज ने ड्रेस कोड के जरिए हिजाब पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया था। हिजाब बैन को 9 छात्राओं की तरफ से दी गई चुनौती को बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। 

    याचिका में दावा किया गया है कि हिजाब पर प्रतिबंध धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है। हालांकि, कॉलेज की ओर से हाईकोर्ट में याचिका में लगाए गए आरोपों का जोरदार खंडन किया गया। किसी भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं, सभी छात्रों-कॉलेज पर एक समान नियम लागू होगा।

  • Jalandhar: महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री Balkar Singh की कोठी का किया घेराव, देखें Live 

    जालंधर, ENS: आप सरकार के खिलाफ आज मनरेगा मजदूर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं का कहना है कि आप सरकार द्वारा इस स्कीम को बंद कर दिया गया है। जिसको लेकर मजदूर महिलाओं ने आज कैबिनेट मंत्री की कोठी का घेराव किया। उनका कहना हैकि वह 300 रुपए दिहाड़ी में काम करती है, उसी में वह किराया भी लगाकर नौकरी पर पहुंचती है। लेकिन सरकार द्वारा स्कीम बंद कर दी गई है।

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह की कोठी का घेराव करने के लिए 4 गांवों से महिलाएं पहुंची है। उनका कहना हैकि अब सरकार द्वारा स्कीम बंद हो जाने से वह घर का गुजारा कैसे करेंगी। जिसको लेकर आज मनरेगा मजदूर महिलाओं द्वारा कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह की कोठी का घेराव करते हुए नारेबाजी की जा रही है। इस दौरान कुछ महिलाओं को कैबिनेट मंत्री ने कोठी में बुला लिया है और उनसे इस मामले को लेकर महिलाओं की बातचीत चल रही है। जबकि कुछ महिलाएं कोठी के बाहर बैठी हुई है।