Blog

  • पंजाबः किसानों की सरकार के साथ आज होगी पांचवें दौर की मीटिंग

    चंडीगढ़ः किसानों के दिल्ली कूच्च से पहले कृषि मंत्री अर्जुन मुंडे ने पांचवें दौर की मीटिंग का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सरकार चौथे दौर के बाद पांचवें दौर में सभी मुद्दे जैसे की एमएसपी की मांग, पराली का विषय, एफआईआर सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है। इस दौरान उन्होंने आगे लिखा है कि वह  दोबारा किसान नेताओं को चर्चा के आमंत्रित करते है। हमें शांति बनाए रखना जरूरी है।

  • पंजाबः अंकुर और शुभम मोटा गैंग में चली गोलियां, 2 घायल, जांच में जुटी पुलिस

    लुधियानाः सुभानी बिल्डिंग इलाके में देर रात गैंगवार की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों गैंग में गोलियां भी चली है। इस घटना में 2 लोग घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में अभी दोनों ग्रुपों में से किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं दी है। गैंगवार में शुभम मोटा की जांघ में गोली लगने का समाचार है जिसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    पता चला है कि अंकुर गैंग और शुभम मोटा गैंग में झड़प हुई है। अंकुर और शुभम मोटा पहले अच्छे दोस्त थे। लेकिन चुनाव दौरान उनमें आपसी रंजिश बढ़ गई। बीते रात भी अंकुर और शुभम की पहले व्ट्स-एप्प पर किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई। जानकारी मुताबिक मंगलवार देर रात गैंगस्टर शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा देर रात दोस्त की पार्टी से वापस लौट रहा था। जहां रास्ते में सुभानी बिल्डिंग नवां मोहल्ला नजदीक दोनों ग्रुपों का टकराव हो गया। आपसी झड़प दोरान बदमाशों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे तक तोड़ दिए है।

    बताया जा रहा है कि गोली शुभम की जांघ में लगी है। गोली को डाक्टरों ने आपरेशन करके निकाल दिया है। अस्पताल में गैंगस्टर शुभम अरोड़ा की हालत स्थिर बताई जा रही है। शुभम करीब 2 महीने पहले ही पर जमानत पर बाहर आया है। शुभम पहले  कांग्रेस का युवा नेता भी रह चुका है। राजनीतिक पार्टियों के साथ उसके अच्छे संबंध रहे है। बता दें पूरा रात वारदात के बाद पुलिस फायरिंग मामले की जानकारी तक नहीं मिली। आज सुबह घटना स्थल पर पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने पहुंच दौरा किया।

  • किसानों के प्रदर्शन को लेकर हाईकोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इंकार, लोग हुए परेशान, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः किसान आज दिल्ली कूच करने का ऐलान कर चुके है। वहीं किसानों और सरकार के मामले में हाईकोर्ट में भी याचिका चल रही है। जहां आज हाईकोर्ट ने तुरंत सुनवाई करने से इंकार कर दिया है। वहीं दूसरी ओर किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च अभी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर दूर शंभू बॉर्डर पर ही रुका है, लेकिन इसने दिल्लीवालों का सिरदर्द एक बार फिर बढ़ा दिया है। किसानों के ताज़ा ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस ने शहर के सारे बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

    किसानों के ‘दिल्ली कूच’ को लेकर अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर नाकेबंदी की है। पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर फ्लाईओवर के नीचे से दिल्ली आने वाले सभी रूट बंद कर दिए हैं, जिसकी वजह से गाजीपुर-यूपी बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया है। बुधवार सुबह यूपी से दिल्ली की तरफ आने वाले लोग जाम की वजह से घंटों फंसे रहे।

    उधर दिल्ली पुलिस ने इस किसान आंदोलन के मद्देनजर लोगों को जाम की परेशानी से बचाने के लिए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। पुलिस एडवायजरी में कहा गया है, ’21 फरवरी को, विशेष यातायात व्यवस्था के कारण कृपया आईपी फ्लाईओवर से ए-प्वाइंट की ओर जानें आईपी मार्ग के दोनों कैरिजवे और इसके विपरीत आईटीओ चौक, डीडीयू मार्ग, बीएसजेड मार्ग, जेएलएन मार्ग, शांति वन क्रॉसिंग और राजघाट क्रॉसिंग की ओर जाने वाले रास्ते से 0930 बजे से 1130 बजे तक बचें।’

  • कई फिल्मों में अनाउंसर के तौर पर काम कर चुके मशहूर रेडियो प्रस्तोता का हुआ नि+धन

    मुबंईः प्रसिद्ध रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। खबर है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। उनके बेटे राजिल सयानी ने इस खबर की पुष्टि की है और कहा कि अमीन सयानी ने कल रात मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली है। बता दें कि वह रेडियो/विविध भारती के सबसे जाने-माने अनाउंसर व टॉक शो होस्ट में से एक थे। उनके बेटे राजिल ने कहा, “उनके पिता अमीन सयानी को शाम 6 बजे अचानक हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें फौरन दक्षिण मुम्बई स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज करने के कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में ही हुआ था। उन्होंने अपना करियर एक अंग्रेजी प्रेजेंटर के रूप में शुरू किया लेकिन आजादी के बाद उन्होंने हिंदी की ओर रुख किया। माना जाता है कि साल 1952 में प्रसारित होने वाले शो ‘गीतमाला’ से अमीन सयानी को प्रसिद्धि मिली थी। चार्ट-टॉपिंग हिट्स वाला यह कार्यक्रम दक्षिण एशिया का एक बेहतरीन कार्यक्रम साबित हुआ और लंबे समय तक चला। साल 1952 से 1994 तक यह शो लगातार प्रसारित हुआ था फिर 2000-2001 और 2001-2003 में इसके नाम में मामूली बदलाव के साथ इसे फिर शुरू किया गया था।

    मिली जानकारी के अनुसार, फेमस रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी हाई ब्लड प्रेशर समेत कई अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। कहा जाता है कि पिछले 12 साल से पीठ दर्द‌ की भी शिकायत थी और यही वजह है कि उन्हें चलने‌ के लिए वॉकर‌ का इस्तेमाल करना पड़ता था। इन सबके बीच मंगलवार की शाम उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उनका निधन हो गया। जानकारी यह भी कि उन्होंने करीब 19,000 जिंगल्स के लिए आवाज़ दिया है जिस वजह से उनका नाम लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

    वहीं, उन्होंने भूत बंगला, तीन देवियां, कत्ल जैसी फिल्मों में अनाउंसर के तौर पर भी काम किया था। रेडियो पर सितारों पर आधारित उनका शो ‘एस कुमार्स का फ़िल्मी मुकदमा’ भी काफ़ी लोकप्रिय साबित हुआ था। अब ऐसी खबरें मिल रही है कि वीरवार को दक्षिण मुंबई में अमीन सयानी का अंतिम संस्कार हो सकता है। हालांकि, इससे संबंधित कोई भी आधिकारिक जानकारी अभी तक निकलकर सामने नहीं आई है।

  • जालंधरः कार और बुलेट की टक्कर में एक की मौ+त

    जालंधर, ENS: रामामंडी होशियारपुर रोड के अधीन आते गांव जोहलां के मछली गेट के सामने देर रात भीषण हादसे का मामला सामने आया। दरअसल, I-20 कार और बुलेट सवार युवकों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान दलजीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी गांव विरकां के रूप में हुई है।

    वहीं मामले जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) टीम प्रभारी ASI द्वारका दास ने बताया कि उन्हें एक राहगीर ने दुर्घटना की सूचना दी थी कि I-20 कार नंबर PB 09AN 4921 तेज रफ्तार के कारण बुलेट बाइक PB 08DF 0846 से टकरा गई। हादसे के दौरान बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गई। ​​​​​​​जबकि, दूसरे युवक मनदीप सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गांव कंगनीवाल का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि I-20 कार ड्राइवर करमजीत सिंह पुत्र हरबलास निवासी भगवानपुर, कपूरथला अपने परिवार के साथ माता चिंतपूर्णी के दरबार से माथा टेक कर वापस कपूरथला जा रहा था, जबकि बुलेट सवार मृतक दलजीत सिंह नंगल-शमां की ओर से आ रहा था।

    जोहलां मछली गेट के कट के पास बुलेट सवार ने बाइक अचानक मोड़ दी, जिस कारण होशियारपुर की ओर से आ रहा कार ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिस कारण यह हादसा हो गया। दुर्घटनास्थल के आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, बुलेट सवार दलजीत सिंह तेजगति से आ रहा था और गेट के पास अचानक मोड़ आने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, SSF टीम की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पतारा थाने के ASI जीवन शर्मा ने बताया कि फिलहाल बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।

  • दिल्ली कूच से पहले किसानों की Emergency प्रेस कांफ्रेंस

    चंडीगढ़: दिल्ली कूच से पहले शंभू बॉर्डर पर किसान नेताओं ने Emergency प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि अगर सरकार को किसानों की चिंता है तो सरकार उनकी मांगें क्यों नहीं मानती। केंद्र सरकार किसानों पर अत्याचार न करे, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को MSP पर कानून बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की भावनाओं को कंट्रोल में किया जा सकता है। पंधेर ने कहा कि या तो हमारी मांगें मान ली जाएं या फिर हमें शांति से दिल्ली की ओर जाने दिया जाए। अशांति फैलाना हमारा मकसद नहीं है। केंद्र सरकार को देश के किसान-मजदूर के हित में फैसला लेना चाहिए। वहीं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने  नौजवानों से  संयम में रहने की अपील की है।

    डल्लेवाल ने कहा कि हमारा मकसद किसी भी तरह से शांति भंग करना नहीं है। हम 7 नवंबर से दिल्ली जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं, लेकिन रोकने के लिए इतनी बड़ी बैरिकेडिंग लगाना बहुत गलत है।  हम शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली कूच करना चाहते हैं। सरकार को बैरिकेड हटा देना चाहिए और हमें दिल्ली की ओर मार्च करने देना चाहिए। बता दें कि बीते दिन ही किसान पोकलेन मशीन और जेसीबी लेकर पहुंच चुके है। वहीं दूसरी और अंबाला पुलिस ने इस मशीनों के बॉर्डर पर लाने को लेकर 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य के बेटे-बहू को लुटेरों ने बनाया निशाना

    लखनऊः भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं बिल्डर संजय सेठ के बेटे कुनाल की कार का सोमवार देर रात कार सवारों ने गौतमपल्ली थाने तक पीछा किया। इतना ही नहीं उन्हें रोकने का प्रयास किया। कुनाल के कार चालक चंद्र मोहन रावत ने गाड़ी गौतमपल्ली थाने ले जाकर रोकी। पीछा कर रहे कार सवार भी थाने तक पहुंचे, तभी कुनाल के चालक ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आते ही पीछा कर रहे कार सवार लौट गए। मंगलवार को चालक चंद्र मोहन रावत ने पीछा कर लूट का प्रयास करने की तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

    चालक चंद्र मोहन रावत ने तहरीर देते हुए बताया कि शहीद पथ की तरफ वह मालिक कुनाल और उनकी पत्नी के साथ एक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात वहां से विक्रमादित्य मार्ग से आवास लौट रहे थे। चंद्रमोहन की तहरीर के मुताबिक अहिमामऊ चौराहे पर पहुंचते ही, कार सवार युवक पीछा करने लगे। आरोप है कि रास्ते में कई बार लूट करने का प्रयास किया। यह देख गाड़ी आवास की तरफ न ले जाकर गौतमपल्ली थाने की तरफ मोड़ दी।

    आरोपी कार सवार भी थाने तक पहुंच गए और फिर माफी मांगकर लौट गए। इस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने कार्रवाई की जगह उसको छोड़ दिया। वहीं दूसरे दिन उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आते ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस उपायुक्त मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

  • बॉर्डर पर पोकलेन और जेसीबी लेकर पहुंचे किसान, 2 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    अंबालाः शंभू बॉर्डर पर किसान पोकलेन और जेसीबी मशीन लेकर कल पहुंच गए। वहीं इस मामले को लेकर हरियाणा के डीजीपी ने पंजाब के डीजीपी को पत्र भी लिखा था। अब अंबाला पुलिस ने 2 अज्ञात ड्राइवरों पर मामला दर्ज कर लिया है। कहा जा रहा है कि पोकलेन मशीन चला कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की मंशा रखने के संबंध में अज्ञात ड्राइवरों पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं किसानों का दिल्ली कूच करने की घोषणा के तहत संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता और सदस्य मंगलवार सुबह से ही शंभू और खनौरी बॉर्डर पर रणनीति बनाने में जुट गए।

    दरअसल, बीते दिन दिल्ली कूच को लेकर पुलिस बैरिकेडिंग हटाने के लिए भारी पोकलेन और जेसीबी मशीनें लेकर किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंच गए है। हालांकि आंदोलन कर रहे किसानों को रोकने के लिए इंतजाम पुख्ता हैं। हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स अलर्ट है। शंभू बॉर्डर पर सीमेंट के गार्डर, कंटीली तारें बिछाकर 7 लेयर बैरिकेडिंग की गई है।

    पुलिस ने 8 दिन तक इन्हीं तरीकों से किसानों को रोके रखा। अब प्रदर्शन कर रहे किसान इससे मुकाबला करने के लिए JCB और हाईड्रोलिक क्रेन जैसी हैवी मशीनरी लेकर पहुंच गए हैं। उनके पास बुलेटप्रूफ पोकलेन मशीन भी लाई गई है। दावा किया जा रहा है कि डिजाइन ऐसा किया गया है कि इन पर आंसू गैस के गोलों का भी असर नहीं होगा। बताया जा रहा है कि किसान दिल्ली में एंट्री,सीमेंट के खंभे और अन्य भारी बाधाओं से पार पाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  • पंजाबः शिवसेना नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः ईसा नगरी दफ्तर में पुलिस ने देर रात रेड करके शिवसेना युवा मोर्चा नेता समर डिसूजा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सीआईए-1 की टीम ने रेड कर नेता को गिरफ्तार किया है। इस मामले में शिवसेना नेता और तीन अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने दड़ा सट्‌टा लगाने के मामले में FIR दर्ज की है। दरअसल, रेड के दौरान CIA-1, थाना डिवीजन नंबर 2 और थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस टीम पहुंची। दफ्तर में बैठे 7 से 10 लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। कुछ लोग समर के पास पंचायती राजीनामा के लिए भी आए हुए थे। उनके पीछे ही पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस ने दफ्तर में घुसकर सर्च शुरू की। दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस खंगाल रही है।

    समर के पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि समर को किस आरोप में पुलिस ने पकड़ा है। राजीनामा का मामला लेकर आए संदीप कुमार ने बताया कि मैं राजमिस्त्री का काम करता हूं। बड़े भाई के साथ कोई पारिवारिक विवाद था। इस कारण समर डसूजा के दफ्तर में बैठा था। उनके तुरंत बाद अचानक पुलिस ने रेड की। समर ने पुलिस मुलाजिमों से कहा भी था कि वह किसी राजीनामा के मामले को निपटा रहा है। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने पूरा दफ्तर खंगाला, लेकिन पुलिस को दफ्तर से कुछ बरामद नहीं हुआ। उधर, इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 के SHO अमृतपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने 4 लोगों पर दड़ा सट्‌टा का मामला दर्ज किया है। समर के दफ्तर से क्या बरामद हुआ, इस बारे में CIA-1 के अधिकारी ही बता सकते हैं।

  • पंजाबः हमलावारों ने तेजधार हथियार से युवक पर किया हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियानाः पक्खोवाल रोड स्थित गांव दाद दो पक्षों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। कुछ युवकों द्वारा एक युवक से जमकर मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान हवाई फायर भी की गई है। वहीं हमलावारों के द्वारा युवक की दोनों टांगों पर दातर से वार किए गए। घायल युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख परिजनों किसी अन्य प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहीं परिजनों ने आप पार्टी के विधायक जीवन सिंह संगोवाल पर हमलावरों को शह देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि विधायक संगोवाल की शह पर अवैध कॉलोनियों के लिए रास्ते गलत तरीके से निकाले जा रहे हैं। विरोध करने पर उन लोगों से मारपीट हो रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए बलकार सिंह बली ने कहा कि वह गांव दाद में रहते हैं। बलदीप सिंह उसका छोटा भाई है। भाई बलदीप बंसल मार्केट सराभा नगर में अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी कुछ गांव के लोग और बाकी अज्ञात युवक हथियार लेकर आए। उन लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बलकार ने कहा कि पहले भी उसके भाई की गाड़ी को तोड़ा गया था। उसके भाई के साथ उस समय भी मारपीट हुई थी। बहुत मुश्किल से मामला तो पुलिस ने दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक पुलिस चालान पेश नहीं कर रही।

    बलकार का आरोप है कि सभी आरोपी विधायक जीवन सिंह संगोवाल के करीबी हैं, इस कारण पुलिस उन पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही। ​​​​​​​बलकार के मुताबिक, इलाके में कॉलोनियां के लिए धक्के से रास्ते निकाले जा रहे हैं। बसंत सिटी कॉलोनी के साथ एक अवैध कॉलोनी इन्होंने बनाई है, जहां पर अवैध रास्ते निकाले गए हैं। सुनने में आया है कि बदमाशों ने हवाई फायर भी किया है। बलकार के मुताबिक, कई बार विधायक संगोवाल से आग्रह कर चुके हैं कि गलत लोगों का साथ न दें, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। फिलहाल, थाना सराभा नगर में वह शिकायत दर्ज करवाएंगे। उधर, इस मामले संबंधी विधायक जीवन सिंह संगोवाल से संपर्क करना चाहा, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।