Blog

  • पंजाबः बाइक फिसलने से 31 वर्षीय युवक की मौत

    पंजाबः बाइक फिसलने से 31 वर्षीय युवक की मौत

    पठानकोटः नेशनल हाईवे पठानकोट-डल्हौजी स्थित भटवां अड्डे के पास बाइक स्लिप होने से 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई।  मृतक रविंद्र सिंह धारकलां के गांव नलोह टीका नियाड़ी का रहने वाला था। सूचना मिलने पर मौके पर धारकलां थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस के मुताबिक गांव नलोह टीका नियाड़ी का रहने वाला रविंद्र बाइक पर किसी काम से जा रहा था।

    भटवां अड्डे के पास बाइक अनियंत्रित हुई और वह गिर गया। हादसे में रविंद्र के सिर पर गंभीर चोट आई। जिसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन, वहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दिया। मामले की जांच कर रहे एसआई अरूण कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिवार के बयान पर 174 की कार्रवाई कर सिविल अस्पताल से लाश का पोस्टमार्टम करवा दिया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਸਮਾਰਟ ਸਕੂਲ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਸਮਾਰਟ ਸਕੂਲ

    ਪਠਾਨਕੋਟ: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਸਿਖਿਆ ਦਾ ਮਿਆਰ ਉੱਚਾ ਚੁੱਕਣ ਦੇ ਲਈ ਕਈ ਤਰਾਂ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਚਿਆਂ ਨੂੰ ਹਰ ਤਰਾਂ ਦੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮੁਹਾਈਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ । ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਸਮਾਰਟ ਸਕੂਲ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਥਰਿਆਲ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਵੇਖਿਆ ਕਿ ਸਕੂਲ ਦੀ ਖੂਬਸੂਰਤੀ ਦੇਖਦੇ ਹੀ ਬਣਦੀ ਸੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਾਹਰ ਸਾਫ ਸੁਥਰੀ ਗਰਾਉਂਡ ਵ ਮੰਦਿਰ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਿਥੇ ਸਾਰੇ ਬੱਚੇ ਅਤੇ ਸਟਾਫ ਮੰਦਿਰ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਪ੍ਰਾਥਨਾ ਕਰ ਕਮਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਰੋਜਾਨਾ ਦੀ ਤਰਾਂ ਪੜਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਸੀ ਸਾਫ ਸੁਥਰਾ ਵਾਤਾਵਰਨ ਅਤੇ ਸਾਰੀ ਪਾਸੇ ਹਰਿਆਲੀ ਨਜਰ ਆਉਂਦੀ ਸੀ ਸਕੂਲ ਦੀ ਨਵੀ ਬਣੀ ਇਮਾਰਤ ਅਤੇ ਸਾਫ ਸੁਥਰੇ ਕਮਰੇ ਕਹਿ ਸਕਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਸਮਾਰਟ ਸਕੂਲ ਦੀ ਦਿੱਖ ਰੱਖਣ ਵਾਲਾ ਇਹ ਸਕੂਲ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਤੋਂ ਘਟ ਨਜਰ ਨਹੀਂ ਆਉਂਦਾ ਸੀ। ਸਾਰੀ ਤਰਫ ਦੀਵਾਰਾਂ ਤੇ ਦਿਲ ਖਿੱਚਵੀਆਂ ਸਿਨਰੀਆਂ ਹੋਰ ਵੀ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਚਾਰ ਚੰਦ ਲਗਾ ਰਹੀਆਂ ਸੀ। 

    ਇਹ ਸਕੂਲ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਮਨ ਬਾਲਾ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ ਦੀ ਮੇਹਨਤ ਦੇ ਨਾਲ ਹੋ ਸਕਿਆ ਜਿਥੇ ਕਿਸੇ ਸਮੇਂ ਖੰਡਰ ਇਮਾਰਤਾਂ ਵਿਚ ਬਣੇ ਕਮਰੇ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਵਿਵਸਥਾ ਵੀ ਨਹੀਂ ਸੀ ਅੱਜ ਇਹ ਸਕੂਲ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚਰਚਾ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਨਾ ਭੇਜ ਇਸ ਸਰਕਾਰੀ ਸਮਾਰਟ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਿਲ ਕਰਵਾ ਰਹੇ ਹਨ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਇਸ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਵੀ ਲਗਾਤਾਰ ਵਾਧਾ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। 

    ਸਾਡੀ ਗੱਲ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੜ ਰਹੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨਾਲ ਹੋਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਸਕੂਲ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਮਨ ਬਾਲਾ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਸਟਾਫ ਦੀ ਮੇਹਨਤ ਸਦਕਾ ਅੱਜ ਇਹ ਸਮਾਰਟ ਅਤੇ ਸੁੰਦਰ ਬਣਿਆ ਹੈ ਕਿਸੇ ਸਮੇਂ ਇਸ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਖੰਡਰ ਇਮਾਰਤਾਂ ਘਾਸ-ਫੂਸ ਹੁੰਦੀ ਸੀ ਤੇ ਅੱਜ ਇਹ ਸਮਾਰਟ ਸਕੂਲ ਬਣਿਆ ਅਤੇ ਸਾਰੀਆਂ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਵਰਗੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਇਸ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਮਨ ਬਾਲਾ ਅਤੇ ਸਟਾਫ ਦੀ ਮੇਹਨਤ ਅਤੇ ਲਗਨ ਨਾਲ ਸੰਬਵ ਹੋਇਆ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਸਾਨੂੰ ਅੱਛੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੇ ਚਲਦੇ ਚੰਗੀ ਪੜਾਈ ਅਤੇ ਘਰ ਵਰਗਾ ਮਹੌਲ ਮਿਲਦਾ ਹੈ।

  • कांग्रेस सरकार के 70 दिन के कार्यकाल की उपलब्धि केवल मात्र बदला बदली की भावना: भाजपा 

    कांग्रेस सरकार के 70 दिन के कार्यकाल की उपलब्धि केवल मात्र बदला बदली की भावना: भाजपा 

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा जिला उपाध्यक्ष राकेश जसवाल, राजीव कालिया, राकेश भरवाल,जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान ने प्रदेश सरकार द्वारा जिला भर के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे शिलान्यास और लोकार्पण को लेकर जोरदार हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के पास अपनी कोई भी उपलब्धि जनता को दिखाने के लिए नहीं है पूर्व जयराम सरकार ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए इतना बजट प्रावधान किया है कि आने वाले 2 साल तक कांग्रेसी केवल मात्र भाजपा की योजनाओं के फीते ही काटते फिरेंगे।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 70 दिन के कार्यकाल की उपलब्धि केवल मात्र बदला बदली की भावना से लोगों को प्रताड़ित करना, पूर्व सरकारों द्वारा खोले गए संस्थानों को बंद करना, लोगों को बेरोजगारी के मुहाने पर लाना और जनता पर महंगाई के बोझ को बढ़ाना है। भाजपा नेताओं ने कहा कि शिलान्यास और उद्घाटन के मामले में कांग्रेस के नेता झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस के नेताओं को यह भी जनता को स्पष्ट करना चाहिए कि किस योजना के लिए कांग्रेस सरकार ने कितने बजट का प्रावधान किया है।
    भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार द्वारा अथाह विकास कार्य करवाए गए और इसके साथ साथ आगामी कार्य योजना के तहत भी बेशुमार बजट विभिन्न विभागों की योजनाओं के लिए मंजूर कर दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस सरकार ठेकेदारों की छोटी-छोटी पेमेंट रोक कर बैठी है कर्मचारियों की तनख्वाह समय पर नहीं दे पा रही और दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने में लगे हैं और केवल मात्र पूर्व जयराम सरकार के विकास कार्यों का श्रेय लेने का असफल प्रयास किया जा रहा है।
  • लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक करें अधिकारी : उपायुक्त

    लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक करें अधिकारी : उपायुक्त

    हाइवे पर मिलने वाले सम्पर्क मार्गों पर स्पीड लिमिट के साईंन बोर्ड व स्पीड बे्रकर लगाना करें सुनिश्चित

    स्कूली बसों की नियमित रूप से की जा रही चैकिंग आरटीओ

    ऊना / सुशील पंडित :  जिला स्तरीय रोड सेफ्टी समिति की बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने क्षेत्रीय परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि जिला में न्यू लाईसेंस बनाने, ड्राईविंग टेस्ट और गाडियों की पासिंग करवाने आएं लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक करें। इसके अलावा सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित प्रचार सामग्री का वितरण सुनिश्चिित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सड़क सुरक्षा नियमों से जागरूक हो सकें। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिए कि वह स्कूली बसों को चलाने के लिए सभी मापदंडों की अनुपालना सुनिश्चित करें और औचक निरीक्षण भी करें। उन्होंने परिवहन विभाग को नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में 9 ब्लैक स्पाॅटस को ठीक कर दिया गया है। इन ब्लैक स्पाॅटस पर आवश्यकता अनुसार क्रैश बैरियर तथा वाहनों की गति को कम करने के उद्देश्य से स्पीड ब्रेकर या रंबल स्ट्रिप लगाई गई हैं। उन्होंने डीएवी सैनेंटरी स्कूल के सामने एनएच रोड़ पर यू-टर्न कट को बंद करने, बहडाला स्कूल के समीप  रोड़ पर स्पीड बे्रकर लगाने तथा नंगल कलां में रंबल स्ट्रिप लगाने के साथ-साथ बस अड्डे का बोर्ड लगाने को कहा। 
    उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि हाइवे पर मिलने वाले सम्पर्क मार्गों पर स्पीड लिमिट के साईंन बोर्ड तथा स्पीड बे्रकर लगाना सुनिश्चित करें ताकि दुर्घटना होने की संभावना को कम किया जा सके।

    राघव शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की मानवता के तौर पर मदद करना हमारा नैतिक कत्र्तव्य है। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति की मदद करने वाले नेक व्यक्तियों (गुड समेरिटन) का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग को ऐसे गुड समेरिटन व्यक्तियों की सूची क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को देने को कहा ताकि मदद करने वाले व्यक्तियों को समान्नित किया जा सके।

    आरटीओ राजेश कौशल ने बताया जिला में लगभग 200 गाडियां स्कूलों में लगाई गई हैं जिनकी नियमित रूप से चैकिंग की जा रही है। बैठक में एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, जिला चिकित्सा अधिकारी डाॅ सुखदीप सिंह सिधू, उपनिदेशक प्रारम्भिक दवेंद्र चंदेल, उपनिदेशल हायर जनक सिंह, पुलिस विभाग से अश्वनी कुमार, सोनिका शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ , 2 पुलिस कर्मी घायल, देखें वी़डियो

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ , 2 पुलिस कर्मी घायल, देखें वी़डियो

    बस्सी पठानाः फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस एनकाउंटर में पुलिस ने 2 गैंगस्टर ढेर कर दिए और एक घायल हो गया। एजीटीएफ द्वारा यह आपरेशन किया गया। इस दौरान  2 पुलिस मुलाजिमों के घायल होने की भी सूचना है।

    बताया जा रहा है कि एजीटीएफ को सूचना मिली थी कि कुछ गैंगस्टर फतेहगढ़ साहिब में छुप कर बैठे हैं। इस दौरान पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए वहां पहुंची। इस दौरान गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग की। वहीं पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और इस दौरान 2 गैंगस्टर मारे गए हैं। इस मौके पर एजीटीएफ प्रमुख प्रमोद भान भी मौजूद रहे। पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ जारी है। एक गैंगस्टर के घायल होने की सूचना है। 

    पुलिस के मुताबिक ये गैंगस्टर फतेहगढ़ साहिब और मोहाली के पास बस्सी पठाना में छिपे हुए थे और बस्सी पठाना के नजदीक रेलवे लाइन के पास पुलिस और गैंगस्टर में मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि ये तेजा गैंग से जुड़े गैंगस्टर थे। जानकारी के अनुसार बदमाश 2 गाडिय़ों में सवार थे, जिनमें से एक पटियाला नंबर की स्कॉर्पियो और दूसरी काले रंग की रोपड़ की थार है। मारे गए दोनों गैंगस्टरों की पहचान मनप्रीत पीटा और तेजा महिंदपुरिया के रूप में हुई है। तीसरे की पहचान अभी बाकी है। गैंगस्टर तेजा सिंह के खिलाफ 40 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो 

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो 

    चमकौर साहिबः पंजाब में वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अमृतपाल सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए है। लोगों ने कहा कि वरिंदर सिंह के पास अमृतपाल के खिलाफ कई सबूत मौजूद है। बता दें कि वरिंदर सिंह के साथ मारपीट के मामले में अमृतपाल सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होने कहा कि वरिंदर पहले इनके बीच में रहता था, लेकिन अब उन्हें इनकी सच्चाई के बारे में पता चला और अब उनके खिलाफ बोलना शुरू किया तो इन्होंने उसके साथ मारपीट की।

    लोगों का कहना है कि अगर अमृतपाल के पास वरिंदर के खिलाफ कोई सबूत है तो वह सबके सामने लेकर आए। लोगों को कहना है कि अब अमृतपाल की कई सच्चाई वरिंदर के सामने आई है। वह अभी इस सबूतों को लेकर खुलासा नहीं करना चाहते। लोगों का कहना है कि वरिंदर की मौजूदगी में खुलासा करेंगे।

    लोगों का कहना है कि अगर अमृतपाल सिंह ने अगर कोई एक काम अच्छा किया है तो वह बताए। उन्होंने कहा अमृतपाल सिंह प्री-प्लानिंग के तौर पर है और कौम को गुमराह करने कर रहा है। लोगों का कहना है कि कौम गुलाम कहां है। जिसके लेकर वह ऐसी बाते कर रहे है। उन्होंने कहा कि पहले 84 में दंगे हुए है और अब इनकी दोबारा फिर से यही कोशिश है। 

  • पंजाबी गायक Parmish Verma ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, देखें वीडियो

    पंजाबी गायक Parmish Verma ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में सिंगर का गाना ‘नो रीजन’ रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में परमीश वर्मा को लेकर एक अपडेट सामने आ रहा है। परमिश वर्मा ने मर्सिडीज बेंज जी सीरीज की लग्जरी कार खरीदी है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रही है।

    परमीश वर्मा अपनी कार से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं परमीश अपनी नई कार से भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए गुरुघर भी गए। उन्होंने कहा, ‘वाहीगुरु मेहर करे, भगवान सबके सपने पूरे करें, मेहनत मूल्य जारी रहे। भगवान और मेरे प्रशंसकों का शुक्रिया।’ 

    बता दें कि मर्सिडीज दुनिया की सबसे महंगी कार ब्रांड्स में से एक है। परमिश ने मर्सिडीज एएमजी जी 63 मॉडल की कार खरीदी है, किसी भी मर्सिडीज जी मॉडल की कीमत 1.5 करोड़ से शुरू होती है। परमिश ने जिस मॉडल कार को खरीदा है उसकी कीमत 2.45 करोड़ रुपए है।

  • इनोसेंट हार्ट्स में मनाया गया ‘विश्व चिंतन दिवस’

    इनोसेंट हार्ट्स में मनाया गया ‘विश्व चिंतन दिवस’

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर, कैंट जंडियाला रोड, कपूरथला रोड) में स्काउट्स एवं गाइड्स के संस्थापक लार्ड रॉबर्ट बेडेन पावेल की जयंती पर ‘विश्व चिंतन दिवस’ मनाया गया, जिसमें मुख्यातिथि हेमंत कुमार (स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर ऑफ़ पंजाब रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। तत्पश्चात स्काउट्स एवं गाइड्स के विद्यार्थियों द्वारा मार्च-पास्ट किया गया। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गेम्स बड़े उत्साह और आनंद से खेली गईं।

    इस अवसर पर कलरिंग कम्पीटिशन भी करवाया गया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, स्काउट्स मास्टर कुमार जसदीप भुल्लर तथा गाइड्स कैप्टन मनीषा भी उपस्थित थीं। शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स) ने बताया कि विश्व चिंतन दिवस स्काउट्स एंड गाइड के संस्थापक लार्ड रॉबर्ट बेडेन पावेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 22 फरवरी को मनाया जाता है। शिक्षा के साथ-साथ इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से विद्यार्थी न केवल अनुशासनबद्ध रहते हैं बल्कि उन्हें अपने देश के इतिहास को जानने के अवसर प्राप्त होते हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को रिफ्रेशमेंट दी गई।

  • पंजाबः तेज रफ्तार कार की भीषण टक्कर में एक की मौत, एक घायल

    पंजाबः तेज रफ्तार कार की भीषण टक्कर में एक की मौत, एक घायल

    मोहाली: बटाला-ब्यास मार्ग पर रंगड़-नंगल के पास भीषण हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक मोहाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार संतुलन बिगड़ने के कारण पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बटाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी रुड़की खरड़ के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक जसप्रीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी जंडपुर मोहाली का इलाज बटाला सिविल अस्पताल में चल रहा है। हादसे की जानकारी देते हुए रंगड़-नंगल थाने के एसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह स्विफ्ट कार नंबर पीबी 11 बीके 3811 जो बटाला से ब्यास की ओर जा रही थी।

    जैसे ही कार रंगड़-नंगल के पास पहुंची तो कार पेड़ के साथ जा टकराई। जिससे इस हादसे में एक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जबकि घायल युवक का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः कार्यकारी ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी और पंचायत सचिव को किया Suspended

    पंजाबः कार्यकारी ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी और पंचायत सचिव को किया Suspended

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के गुरू हरसहाए, जि़ला फिऱोज़पुर में तैनात वरिष्ठ सहायक (लेखा) प्रभार ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी गुरमीत सिंह और पंचायत सचिव प्रितपाल सिंह को भ्रष्टाचार के दोष में तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कार्यवाही ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के दिशा-निर्देशों पर की गई है।

    बता दें निरस्त किए गए कर्मचारियों को पंजाब सिविल सेवाओं रूल्ज जिल्द-1 भाग-1 के नियम 7.2 के अधीन शर्तों पर गुज़ारा भत्ता दिया जाएगा और निलंबन के दौरान कर्मचारियों का हैडक्वार्टर क्रमवार कार्यालय जि़ला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फरीदकोट और कार्यालय जि़ला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फिऱोज़पुर होगा। कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने लोगों को साफ़-सुथरा प्रशासन देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ड्यूटी में कोताही, अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले सामने आने पर तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।