Blog

  • जालंधरः नामदेव चौक से STF की टीम ने नशा तस्करों को किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सरकार के आदेशों पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुहिम चलाई गई है। जिसके तहत पुलिस द्वारा कई नशा तस्करों को काबू किया जा चुका है। वहीं ताजा मामला नामदेव चौक के पास से सामने आया है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ की टीम ने नामदेव चौक के पास से 4 नशा तस्करों को काबू किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन की खेप की बरामद की है। अभी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

    आरोपियों की पहचान वरिंदर सिंह पुत्र दविंदर सिंह निवासी न्यू अमर नगर, करण कशयप पुत्र सतपाल निवासी शेखां बाजार, परगट सिंह उर्फ गोरा पुत्र मेहंगा सिंह निवासी ग्रीन मार्किट मंडी गांधी कैंप और पुनीत शर्मा पुत्र अरुण शर्मा निवासी सैदा गेट के रूप में हुई है। इस दौरान पुलिस ने बताया कि पुनीत शर्मा उक्त जगह पर युवकों के साथ सौदेबाजी करने आया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुनीत शर्मा खुद को विधायक का करीबी बता रहा है। 

    पता चला है कि कार के डैशबोर्ड से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। वहीं स्पेशल टास्क फोर्स जालंधर रेंज एएसआई परमिंदर सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर बीएमसी चौक के पास कार नंबर PB-08-FC-9547 की तलाशी ली गई। कार के डैशबोर्ड से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

  • ऍम.सी.ऐ विभाग द्वारा एक दिवसीय टेक्निकल सेमिनार

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय में ऍम.सी.ऐ विभाग ने प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल और विभाग के कोऑर्डिनेटर प्रो पुनीत प्रेम कँवर की अध्यक्षता में एक दिवसीय टेक्निकल सेमिनार “इंटरनेटवर्कस और साइबर सिक्योरिटी” के विषय पर सफलता पूर्वक आयोजित किया I इस सेमिनार में आईटी सेक्टर से ओशियन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के टेक्नोलॉजी अफसर श्री अनूप सिंह ठाकुर ने “इंटरनेटवर्कस और साइबर सिक्योरिटी” के विषयों और उसकी महत्वता के बारे में अवगत करवाया।  जिसमे उन्होंने विद्यार्थिओं को टेलीकॉम इंडस्ट्री, स्मार्ट सिटी कांसेप्ट, क्लाउड डाटा सेण्टर, फ़ायरवॉल, रूटिंग, आई पी अड्रेस्सेस, ऑप्टिकल फाइबर इत्यादि में अपना भविष्य बनाने के  महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझाया । इस सेमिनार का समापन उन्होंने एक एप्टीट्यूट टेस्ट से किया, जिसमे उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को इंटरशिप  स्कालरशिप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस सेमिनार के उपलक्ष पर प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल ,समन्वयक  ऍम.सी.ऐ प्रो. पुनीत प्रेम कँवर और प्रो उपासना ,प्रो लव जसवाल ,प्रो रजनी कौशल ,प्रोफ मानव ठाकुर, प्रोफ तनु शर्मा उपस्थित रहे I
  • पंजाबः अकाली नेता की गिरफ्तारी के बाद वायरल वीडियो को लेकर कंवर ग्रेवाल का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग के वरिष्ठ नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा द्वारा शेयर किए गए वीडियो को लेकर मशहूर पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, हाल ही में बंटी रोमाणा द्वारा पोस्ट किया गया है। बताया जा रहा है वीडियो में कंवर ग्रेवाल की आवाज थी। जबकि वीडियो वायरल होने के बाद कंवर ग्रेवाल ने सफाई दी। कंवर ग्रेवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें उनके एक प्रोग्राम वह किसी ओर की फुटेज ली गई है, जिसमें स्टेज पर वह गा रहे है, लेकिन पीछे आवाज किसी ओर की है।

    उक्त वायरल वीडियो में सीएम भगवंत मान के बारे में कुछ अपमानजनक बाते कही गई है। कंवर ग्रेवाल ने कहा कि यह गलत हरकते है। उन्होंने लोगों से इस हरकतों को ना करने की अपील की है। कंवर ग्रेवाल ने कहा कि भगवंत मान सीएम के पद पर तैनात है। ऐसे में उनके खिलाफ ऐसी गलत हरकते उनकी स्टेज की वीडियो के जरिए वायरल ना करें। कंवर ग्रेवाल ने कहा कि उक्त वीडियो में साफ पता चल रहा है कि वह आवाज उनकी नहीं है। ऐसे में उन्होंने कहा कि ऐसी वीडियों को वायरल ना किया जाए। कंवर ग्रेवाल ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई गाना नहीं गाया है। उनके गाने के साथ छेड़छाड़ की गई है।

    बता दें कि उक्त वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग के वरिष्ठ नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाने में रखा है। जानकारी के मुताबिक, बंटी रोमाणा को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक फेब्रीकेटेड वीडियो शेयर करना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा हैकि पुलिस ने बंटी रोमाणा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बंटी रोमाणा के खिलाफ दर्ज एफआईआर से जुड़ी कोई भी जानकारी पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है।

  • जालंधर की 2 युवतियों के शादी के मामले में SSP मुखविंदर भुल्लर का आया बड़ा बयान, किया खुलासा

    जालंधर, ENS: महानगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 2 लड़कियों ने खरड़ (मोहाली) के गुरुद्वारे में विवाह रचाया। जिसके बाद अब उन्होंने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए जालंधर के एसएसपी को दोनों के जीवन व स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। वहीं जालंधर की उक्त 2 युवतियों के शादी मामले में नया मोड़ आ गया है। चंडीगढ़ के पास बसे मोहाली के गांव करोरा के गुरुद्वारा साहिब गुरु नानक निवास के रिकॉर्ड में 18 अगस्त को यह लड़का और लड़की के बीच में शादी का रिकॉर्ड दर्ज है। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ने दो लड़कियों की आपस में शादी की बात को सिरे से नकार दिया है। इस संबंधी उन्होंने लड़का और लड़की के आधार कार्ड भी अपने रिकॉर्ड में रखे हुए हैं।

    जबकि सुबह से ही मीडिया में आपस में दो लड़कियों के शादी करने की चर्चा चल रही थी। वहीं, इस मामले में जालंधर देहाती के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने कहा- यह एक क्लेरिकल मिस्टेक है। मामले में याचिकाकर्ताओं के वकील संजीव विर्क ने कहा कि इसमें मानयोग अदालत में उन्होंने ही याचिका दाखिल की है। इसमें उन्होंने लड़का लड़की की शादी के फोटो लगाए हैं। आपस में दो लड़कियों की शादी से संबंधित कोई मामला नहीं है।

    इस मामले में अदालत की तरफ से जो आदेश जारी किया गया है, उसमें दोनों याचिकाकर्ताओं के नाम के पीछे कौर लिखा गया है। इस कारण यह मामला आपस में दो लड़कियों के की शादी का लग रहा है। आदेश में याचिकाकर्ताओं के नाम रणजीत कौर और मनदीप कौर लिखा गया है। जिसमें दोनों की उम्र 25 साल और 29 साल दर्शाई गई है। इसी आदेश से जालंधर के एसएसपी को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों लड़कियों ने अपनी याचिका में बताया कि वह बहुत पहले से एक-दूसरे को पसंद करती हैं और 18 अक्टूबर को उन्होंने खरड़ गुरुद्वारे में जाकर शादी कर ली। उनके इस फैसले से दोनों के परिवार वाले खुश नहीं हैं इसलिए उनकी जान को खतरा है।

    इसी आशंका के चलते उन्होंने जालंधर देहाती पुलिस के एसएसपी को सिक्योरिटी के लिए मांग पत्र दिया, लेकिन वहां से कोई पहल नहीं हुई। ऐसे में उन्हें मजबूरन हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। लड़कियों की याचिका का संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने जालंधर देहाती पुलिस के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर को जरूरी सिक्योरिटी उपलब्ध कराने को कहा। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि अगर याचिका दायर करने वाली लड़कियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई होती है तो यह आदेश उसमें आड़े नहीं आएंगे। हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक दोनों लड़कियां अपने शहर में रहें, तब तक जालंधर देहाती पुलिस को उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए। पुलिस दोनों लड़कियों के जीवन की सुरक्षा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करे।

  • पंजाबः नाके पर पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल, दूसरा फरार

    फरीदकोटः पंजाब पुलिस और सीआईए स्टाफ द्वारा लगातार बदमाशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं ताजा मामला राजस्थान नहर साइड में गांव मचाकी मल सिंह से सामने आया है। जहां नाके पर खड़े सीआईए स्टाफ प्रभारी पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। जिसके जवाब में पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की। मिली जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ प्रभारी ने बदमाशों को बाइक रोकने का इशारा किया। इसे देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

    पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोटरसाइकिल छोड़ भाग रहे दोनों बदमाशों में से एक बदमाश के पैर में गोली लगने पर उसे काबू कर लिया गया, जबकि दूसरा मौके से फरार होने में सफल रहा। सीआईए प्रभारी हरबंश सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ राजस्थान नहर साइड में गांव मचाकी मल सिंह के पास मौजूद थे। तभी गांव मचाकी मल सिंह की तरह से एक मोटरसाइकिल आता हुआ दिखाई दिया। जिस पर दो नौजवान बैठे थे।दोनों ने कपड़े से अपने मुंह को ढंके हुए थे।

    शक होने पर बाइक सवारों को रोकने का इशारा किया गया, परंतु मोटरसाइकिल सवार रुकने की जगह सड़क किनारे मोटरसाइकिल गिराकर भागने लगे। जब पुलिस टीम द्वारा शक होने पर उनका पीछा किया गया, तो भाग रहे आरोपियों की ओर से पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के तहत फायरिंग शुरू कर दी गई। जिसके उपरांत हरबंश सिंह द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहा।

    पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 32 बोर की एक पिस्तौल बरामद किया। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पूछताछ उपरांत सदर फरीदकोट थाने में बदमाश अकाशदीप सिंह उर्फ आकाश पुत्र महिंदर सिंह व सुरिंदर सिंह उर्फ सेरी पुत्र राजिंदर सिंह निवासी कोटकपूरा पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः शादी के बधन में बंधेंगे अब यह कैबिनेट मत्री, तारीख आई सामने

    चंडीगढ़ः पंजाब के खेल मंत्री मीत खैर नवंबर के पहले हफ्ते में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मीत हेयर की सगाई 29 अक्टूबर यानी रविवार को मेरठ में होगी और उसके बाद नवंबर के पहले हफ्ते में 7 नवंबर को डॉ. गुरवीन कौर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

    बता दें कि मीत हेयर की मेहंदी और जागो 4 नवंबर को है और शादी 7 नवंबर को है। मंत्री की शादी के दिन सूफी गायक लखविंदर वडाली शादी की रौनक लगाएंगे। बतायाा जा रहा है कि शादी चंडीगढ़ के फॉरेस्ट हिल में होगी और रिसेप्शन 8 तारीख को होगी। बता दें कि शादी के बाद 2 रिसेप्शन पार्टी होंगी। जिसमें एक 8 और दूसरा 11 नवंबर को होगी। 11 नवंबर को होने वाली रिसेप्शन पार्टी में रंजीत बावा रौनक लगाएंगे।

  • ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली :  ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। अक्सर अपनी लाइफ स्टाइल और महंगी गाड़ियों की वजह से भी चर्चा में रहने वाले एल्विश यादव से रंगदारी मांगी गई है। एल्विश से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुजरात के वाडनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साकिर मकराणी पुत्र जाकिर (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई।आरोपी से शुरूआती पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह आरटीओ ऑफिस में बतौर एजेंट काम करता है। इसने एल्विश की यूट्यूब पर वीडियो देखी थी, जिससे प्रभावित होकर इसने करोड़पति बनने की नियत से रुपये ऐठने की योजना बनाई।

    इसके लिए इसने 1400 रुपयों में एक फर्जी सिमकार्ड खरीदा, जिसका प्रयोग करके उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने के लिए मैसेज कर दिए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सेक्टर 53 थाने में 25 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में बताया है कि एल्विश को एक नंबर से फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। बताया जा रहा है कि एल्विश को वजीराबाद गांव से फोन किया गया था। मामले में एल्विश ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। एल्विश यादव एक यूट्यूबर हैं। हाल ही में उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में जीत हासिल की थी।

  • पंजाब : पशु क्रूरता की सारी हदें हुई पार, गाय पर किया अत्याचार, देखें cctv

    होशियारपुर :  गाय न केवल हमारी संस्कृति और धर्म का प्रतीक है। बल्कि इसका महत्व हमारी प्राकृतिक और आर्थिक जीवन में होता है। गाय के दूध, घी, छाछ आदि हमारे दैनिक जीवन का अहम हिस्सा हैं। गाय को हमारी संस्कृति और धर्म के प्रतीक के रूप में नहीं, बल्कि हमारे वास्तविक जीवन का अहम हिस्सा माना जाता है। हालांकि कई बार हमारे आस-पास के लोग जानवरों के साथ कृत्य व्यवहार करते है। हाल ही में एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। गांव जहानांखेलां में गऊ को बुरी तरह से पीटा गया। जिसके बाद यह मामला समाज सेवी संस्थाओं के ध्यान में आया। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

    सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए पशु प्रेमी नवीन ग्रोवर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव जहानांखेलां में एक गाय जख्मी हालत में है।  जिसके बाद हमारी संस्था मौके पर पहुंची और गाय को घायल अवस्था में बरामद किया। जब हमने जाकर देखा तो शक हुआ कि गाय को इंसानी तौर पर दी हुई चोट है। गाय का खून लगातार बह रहा था। उन्होंने बताया कि जब इस मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी कैमरे में यह सारी वारदात कैद हो गई है। नवीन ग्रोवर ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करके उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • पंजाबः सीनियर अकाली नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

    चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाना को चंडीगढ़ पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा हैकि अकाली नेता के खिलाफ सेक्टर 3 थाने में मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    बताया जा रहा है कि सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए एक वायरल वीडियो ट्वीट करने के आरोप में अकाली दल नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाना को मोहाली साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, बंटी रोमाना द्वारा एक वीडियो साझा किया गया था। जिसके कारण पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। कहा जा रहा है कि आज चंडीगढ़ पुलिस ने उसके बाद अकाली नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाबः  ड्रग विभाग और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर किया सील

    अबोहरः गांव कुंडल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां थाना सदर पुलिस व ड्रग विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान मेडिकल संचालक पास में ही एक वर्कशॉप पर मौजूद था जोकि पुलिस टीम को देखकर वहां से भाग निकला। जानकारी के अनुसार थाना सदर के प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें इस गांव से सूचना मिल रही थी कि इस गांव में बने ऐंजल मेडिकल का संचालक पिछले काफी समय से युवाओं को नशे के कैप्सूल बिना पर्ची के देता है।

    ड्रग इंस्पेक्टर शिशन गुप्ता व पुलिस टीम ने उक्त मेडिकल पर दबिश दी तो टीम के पहुंचने से पूर्व ही मेडिकल वाला इधर उधर हो गया। मेडिकल का शटर आधा खुला था जबकि भीतर का शीशे वाला गेट बंद था। जिसे देखते हुए मेडिकल संचालक को फोन लगाया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। मेडिकल को बार सील कर दिया है।

    डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि जिले के एसएसपी के आदेशों पर नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया गया है। उन्होंनें कहा कि किसी भी नशा तस्कर को किसी भी सूरत मे बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह मेडिकल दवाओं का नशा हो या अन्य नशा तस्करी। अगर कोई मेडिकल संचालक बिना डाक्टरी पर्ची के किसी को नशा की दवाओं की आपूर्ति करेगा। उसके खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।