Blog
-
सहकार भारती ने जिला ऊना के सेंसोवाल गांव में मनाया स्थापना दिवस
ऊना/ सुशील पंडित :अखिल भारतीय सहकार भारती प्रदेश के हर गाव में स्वयं सहायता समूहों का गठन करेगा। यह जानकारी सहकार भारती के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था की प्रदेश सदस्य लक्ष्मी जरयाल ने दी।उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम बेरोजगार युवाओं व महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सहकार भारती का गठन 11 जनवरी, 1979 को हुआ था। प्रदेश में इसका 2005 में गठन किया गया था। संस्था 11 से 20 जनवरी तक प्रदेश के हर जिला में स्थापना दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि यह एक गैर सरकारी संगठन है। सहकार भारती सहकारिता आदोलन को उचित दिशा में गति प्रदान करने तथा उसमें निष्ठावान,सेवा भारती व ईमानदार लोगों को जोड़ने के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। सहकार भारती के जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि जिले में युवाओं व महिलाओं के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में सहकारी संस्थाएं बनाने व उन्हे सही ढंग से चलाने का प्रयास किया जाएगा। समय-समय पर सहकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। सहकार भारती के जरिए बेरोजगार युवक/युवतियों को स्वयं रोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। सहकार भारती जिला ऊना के महासचिव तरसेम लाल ने कहा संस्था की ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी जल्द घोषित की जाएगी। इसमें ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का प्रयास होगा। सहकार भारती के पूर्व प्रांत सचिव पकंज सहोड़ ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण लोगों का सहकारी संस्थाओं से विश्वास उठ सा गया है।यह संगठन शुद्धि, वृद्धि, प्रचार-प्रसार,प्रशिक्षण करने वाला एक संगठन है।यह संगठन शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा।सहकार भारती के साथ हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जाएगा और उनके आर्थिक उत्थान के लिए प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व प्रांत सचिव पंकज सहोड़,डा.सतीश शर्मा सेंसोवाल,सूरज पाठक प्रधान ईसपुर सोसाइटी,हरि सिंह ठाकुर, शुभम जरियाल,अनिल जसवाल,विजय कुमार ठाकुर प्रधान सेंसोवाल गोट फार्म,शशि कंवर प्रधान सेंसोवाल कॉपरेटिव सोसाइटी, देस राज राणा पूर्व चेयरमैन हिमकैप्स,नरेंद्र राणा समेत सभी विधानसभा हलकों से कार्यकर्ता तथा सदस्य उपस्थित थे। -
वशिष्ट पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स डे आयोजित
ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल में 19 जनवरी व 20 जनवरी को दो दिवसीय ‘स्पोर्ट्स डे’ का आयोजन किया जा रहा है। स्पोर्ट्स डे के पहले दिन की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाकर की। इस समारोह में आयोजित प्रतियोगिताओं में अलग-अलग वर्ग के लगभग ढाई सौ छात्रों ने हिस्सा लिया। ‘स्पोर्ट्स डे’ के पहले दिन बास्केटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन,कैरम, लेमन स्पून रेस, 60 मीटर रेस तथा टेबल टेनिस की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लड़कियों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में समृद्धि पांडा, आराध्या भारद्वाज, बाणी ठाकुर, रिद्धि शर्मा,मन्नत प्रीत, कनिष्का, हर्षदीप कौर, तनवी तथा शेफाली प्रथम स्थान पर रहे, जिन्हें स्वर्ण पदक से नवाज़ा गया । लड़कियों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सानवी, कोमल, जिया सोहल, राधिका कुमारी, कनिका, इनायत राणा, डॉल्फिन राधवी तथा राधिका द्वितीय स्थान पर रहे, जिन्हें रजत पदक से नवाजा गया। स्ट्रॉबेरी ग्रुप में लड़कियों की ‘लेमन स्पून रेस’ में कीरत को स्वर्ण पदक, जनिष्ठा राणा को रजत पदक तथा समृद्धि शर्मा को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कों की’ लेमन स्पून रेस’ में विहान ठाकुर को स्वर्ण पदक, आरुष को रजत पदक तथा विक्रांत राणा को कांस्य पदक से नवाजा गया। ऑरेंज ग्रुप में लड़कों की चेस प्रतियोगिता में अरनव राणा को स्वर्ण पदक, अर्चित शौर्य कौशल को रजत पदक तथा कुणाल को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की चेस प्रतियोगिता में अदिति परमार को स्वर्ण पदक ,बानिया जोशी को रजत पदक तथा प्रांशी शर्मा को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कों की कैरम एकल प्रतियोगिता में कुलजीत सिंह को स्वर्ण पदक, गुरशन सिंह को रजत पदक तथा सक्षम राणा को कांस्य पदक से नवाजा गया।लड़कियों की कैरम प्रतियोगिता में हेजल शर्मा को स्वर्ण पदक ,मन्नत शर्मा को रजत पदक तथा पलक आहूजा को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में मन्नत शर्मा को स्वर्ण पदक ,श्रुति को रजत पदक तथा शांभवी को कांस्य पदक से नवाजा गया।लड़कों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में अक्षित को स्वर्ण पदक, दिवांश कुमार को रजत पदक तथा आदित्य राणा को कांस्य पदक से नवाजा गया।
कबड्डी प्रतियोगिता में हर्षदीप, सुधांश, सुमित ,जशनदीप, सत्यम, सक्षम, मनिंदर ,सक्षम राणा तथा अक्षित ठाकुर विजेता रहे, जिन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा गया। कबड्डी प्रतियोगिता में सोहम, राहुल, शौर्य ,हरमंदर ,अंकित, अंश, पियूष, जसकीरत, अमनजोत द्वितीय स्थान पर रहे ,जिन्हें रजत पदक से नवाजा गया। लड़कियों की बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में श्रुति और अर्षिता को स्वर्ण पदक, अनिका तथा सिमरन को रजत पदक, शांभवी तथा आराध्या को कांस्य पदक से नवाजा गया।लड़कों की बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में आदित्य तथा विभास को स्वर्ण पदक, दिवांश तथा शलोक को रजत पदक, परमवीर तथा अश्मीत को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कों की कैरम प्रतियोगिता में दक्ष चौधरी तथा गुरशन सिंह को स्वर्ण पदक, नितेश ठाकुर और बवनीत सिंह को रजत पदक, सक्षम राणा तथा अयान कपिला को कांस्य पदक से नवाजा गया। एप्पल ग्रुप में कैरम एकल प्रतियोगिता में नमित बस्सी को स्वर्ण पदक, क्षितिज चंदेल को रजत पदक तथा युद्धवीर सिंह को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की कैरम एकल प्रतियोगिता में वानिका चौधरी को स्वर्ण पदक ,अनिका को रजत पदक तथा इशिका ठाकुर को कांस्य पदक से नवाजा गया ।लड़कों की कैरम डबल्स प्रतियोगिता में गुरकीरत सिंह तथा अयान सोंखला को स्वर्ण पदक, अथर्व शर्मा तथा मनीज भारद्वाज को रजत पदक, करणदीप सिंह तथा वीरजोत सिंह को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की कैरम डबल्स प्रतियोगिता में अनिका तथा सिमरन जोत कौर को स्वर्ण पदक, अरिधि राणा तथा जानवी को रजत पदक, तृषा शर्मा तथा परिधी शर्मा को कांस्य पदक से नवाजा गया। स्ट्रॉबेरी ग्रुप में लड़कों की 60मीटर रेस में रुपिंदर को स्वर्ण पदक, गोपाल राणा को रजत पदक तथा आर्यन को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की 60 मीटर रेस में भारती को स्वर्ण पदक, अनवी को रजत पदक तथा कीरत को कांस्य पदक से नवाजा गया। शॉट पुट में कार्तिक को स्वर्ण पदक, जश्नप्रीत को रजत पदक तथा दिवाकर को कांस्य पदक से नवाजा गया। ऑरेंज ग्रुप में 60 मीटर रेस में आरव ठाकुर को स्वर्ण पदक, शिवम को रजत पदक तथा अरनव वर्मा को कांस्य पदक से नवाजा गया।
लड़कियों की 60 मीटर रेस में सृष्टि प्राशर को स्वर्ण पदक ,सानवी को रजत पदक तथा श्रुति को कांस्य पदक से नवाजा गया। ऑरेंज ग्रुप में लड़कों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अश्मीत सिंह को स्वर्ण पदक ,शौर्य राणा को रजत पदक तथा नितेश ठाकुर को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में समृद्धि पांडा को स्वर्ण पदक , प्रभजोत कौर को रजत पदक तथा मन्नत शर्मा को कांस्य पदक से नवाजा गया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शलोक शर्मा, शुभम सहोड़,भार्गव, सुधांश, जसप्रीत सिंह, गुरुदत्त सिंह, राहुल सिंह, वंश वर्मा ,आशुतोष भरवाल, रिधम सोनी, भावेश शर्मा तथा अमनदीप सिंह को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। रणविजय सिंह, अर्नव सिंह रायजादा ,प्रत्यक्ष ,अभिनव, सक्षम राणा ,पराग चंदेल ,आर्यन सहोड़, कार्तिक ठाकुर, तनिष मेनन, शौर्य वीर, सक्षम सिंह तथा समीर को रजत पदक से नवाजा गया। एप्पल ग्रुप में बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में लड़कियों में से अवनीत तथा अनसूया को स्वर्ण पदक, नविष्ठा तथा अनेघा को रजत पदक, सुमन तथा कनिष्का को कांस्य पदक से नवाजा गया।लड़कों में से मयंक तथा शुभम को स्वर्ण पदक, अथर्व तथा अनिकेत को रजत पदक, वरुण तथा आयुष को कांस्य पदक से नवाजा गया।लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में राधिका रिद्धि ,मन्नत ,खुशी, गुरप्रीत, जनिषा, अनिका, मन्नत तथा बानी को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। जाधवी, अरायना, मान्या, तनवी, इनायत, पायल ,साक्षी तथा जसकीत को रजत पदक से नवाजा गया।
एप्पल ग्रुप में लड़कों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अथर्व शर्मा को स्वर्ण पदक, आभास सिंह को रजत पदक तथा रूद्र कालरा को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों में से अबनीत धीमान को स्वर्ण पदक, अक्षिता को रजत पदक तथा कनिष्का को कांस्य पदक से नवाजा गया। एप्पल ग्रुप में लड़कों की बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में अथर्व को स्वर्ण पदक, वरुण को रजत पदक तथा अनिकेत को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में अनुसूया को स्वर्ण पदक, नविष्ठा को रजत पदक तथा अबनीत को कांस्य पदक से नवाजा गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सुमित, अक्षित ठाकुर, अर्चित, अभिजोत, माधव, सूर्यांश, हर्ष ,गोपाल तथा दिव्यांश को स्वर्ण पदक से नवाजा गया।अरमान, हर्षित, सहज प्रीत, आरुष, अदित, दक्ष, आदित्य, नेमिश तथा गुलशन को रजत पदक से नवाजा गया।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल छात्र जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं, इससे न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि हम सहयोग ,अनुशासन, सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्य भी सीखते हैं। सभी खेलों का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग एवं खेलकूद विभाग के अध्यापक धर्मेंद्र सिंह ,पंकज, काजल, रजनी एवं वैशाली की देखरेख में हुआ। स्कूल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राज वशिष्ट तथा निदेशक अनुज वशिष्ठ ने विजेता रहे छात्रों को प्रमाण-पत्र व पदक प्रदान किए । स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ठ ने स्कूल के बच्चों ,अभिभावकों तथा अध्यापकों को स्पोर्ट्स डे की बधाई दी। -
दिन-दहाड़े पॉश इलाके में चली गो+लियां, बदमाशों ने सरेराह युवक का किया म+र्डर, देखें वीडियो
नई दिल्लीः नोएडा के पॉश इलाके में दिन दहाड़े युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल, सेक्टर-104 में बदमाशों ने कार सवार युवक को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। घात लगाकर किए गए हमले की वजह से युवक कार से बाहर भी नहीं निकल पाया और गोली लगने से उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 5 राउंड फायरिंग की। इस वारदात को लेकर डीसीपी नोएडा हरीश चंद्र ने बताया कि थाना क्षेत्र-39 के सेक्टर-104 में एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी।
युवक की पहचान सूरजभान के रूप में हुई है। वो एक फिटनेस सेंटर से जिम करके लौट रहा था। जैसे ही वो अपनी गाड़ी में बैठा, कुछ लोगों ने उसको गोली मार दी। उन्होंने आगे बताया कि इससे पहले उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए 4 टीमें बनाई गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
-
अमृतकाल महाकुंभ देश के 5 हज़ार स्थानों पर आयोजित किया जाएगा: अजय चौहान
ऊना/ सुशील पंडित: अमृतकाल की अमृत पीढ़ी का सबसे बड़ा महाकुंभ आगामी 25 जनवरी को होने जा रहा है । यह महाकुंभ देश के 5 हज़ार स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा जिसमें देश भर के 50 लाख नमो युवा मतदाता हिस्सा लेंगे।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता अजय चौहान ने यहाँ एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अमृतकाल की अमृत पीढ़ी का यह सबसे बड़ा महाकुंभ होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पूरे देश के साथ साथ यह हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत आने वाले 74 मण्डलों में भी इस नव युवा सम्मेलनों को आयोजित करेगा। जिसमें प्रत्येक मण्डल में एक हज़ार नव युवा मतदाता हिस्सा लेंगे ।अजय चौहान ने बताया कि इस नव युवा महासम्मेलन में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के नव युवा मतदाताओं के साथ सीधा संवाद करते हुए संबोधित करेंगे। चौहान ने बताया कि यह सम्मेलन 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनावों को मद्देनज़र रखते हुए आयोजित की जा रही है ताकि पूरे देश के अंदर नरेंद्र मोदी की लहर युवाओं के जोश के साथ चले । यह किसी भी देश के इतिहास में पहली बार होगा कि देश का प्रधानमंत्री फर्स्ट टाइम वोटर से इतनी भारी संख्या में संवाद करेगा तथा उनको वोट का महत्व एवं देश के विकास के लिए वोट के रूप में आहुति डालने के लिए प्रेरित करेंगे ।अजय चौहान ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भी इस अभियान के तहत प्रदेश के अंदर पाँच लाख नये मतदाताओं को जोड़ेगा । नव मतदाता युवा सम्मेलन युवाओं के बीच शंखनाद होगा और देश एवं प्रदेश की युवा शक्ति इस महाकुंभ में बढ़ चढ़ कर भाग लेगी तथा नरेन्द्र मोदी को हैट्रिक के साथ तीसरी बार पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाएगी । -

22 जनवरी को ईसपुर में होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम
इस दौरान आयोजित होगी ग्राम सभा की विशेष बैठकऊना/ सुशील पंडित: उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जनवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईसपुर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दिन ग्राम पंचायत ईसपुर में ग्राम सभा की विशेष बैठक भी आयोजित होगी।राघव शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर आम लोग की समस्याओं के निदान, लोगों को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे जागरूक करने तथा योजनाओं का लाभ आम लोगा तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत 22 हरोली, 24 जनवरी को ऊना विधानसभा व 30 जनवरी को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होंगे जिसकी अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। राघव शर्मा ने बताया कि 27 जनवरी को गगरेट विधानसभा क्षेत्र और 28 जनवरी को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खु करेंगे। उपायुक्त ने जिला के समस्त विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। -

25 जनवरी को डिग्री कॉलेज ऊना में आयोजित होगा 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
ऊना/सुशील पंडित : जिला में 25 जनवरी को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला, उपमंडल व बूथ स्तर पर किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि इस बार जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन राजकीय महाविद्यालय ऊना में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम रहेगी, जिसका मूल उद्देश्य 18 वर्ष पूर्ण व इससे अधिक की आयु के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज़ करवाने के साथ निर्वाचनों में सभी मतदाताओं की भागीदारी को अधिक से अधिक बढ़ावा देना है।उन्होंने बताया कि 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता दिवस की थीम पर आधारित भाषण, प्रश्नोत्तरी व नाटक प्रतियोगिताओं सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावों के दौरान मतदाताओं को प्रदान की जाने वाली डाक मतपत्र(पोस्टल बैलेट पेपर) सुविधा, मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं, ईवीएम/वीवीपैट, वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप, नैतिक मतदान इत्यादि पर बनी वीडियो व फिल्में भी मतदाताओं की जागरूकता के लिए समारोह के दौरान प्रदर्शित की जाएगी। -
ਪੰਜਾਬ : ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਪਰੋਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਜੇਲ ਚ ਬੰਦ ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਪਰੋਲ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਸਿੱਖ ਆਗੂ ਭਾਈ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਸਰਸੇ ਵੱਲੋਂ ਬੀਜੇਪੀ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਉੱਤੇ ਸਵਾਲੀਆ ਨਿਸ਼ਾਨ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਸਿਰਸਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਨਹੀਂ ਹੈ ਕਿ ਸਰਸੇ ਸਾਧ ਨੂੰ ਪਰੋਲ ਤੇ ਬਾਹਰ ਭੇਜਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੋਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਨੂੰ ਪਰੋਲ ਸਿਰਫ ਇਸ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ 22 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਰੀਆਂ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਸਿਰਸਾ ਸਾਧ ਦੇ ਪੈਰਾਂ ਵਿੱਚ ਬੈਠੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਖਾਤਿਰ ਆਪਣੀ ਜਮੀਰ ਗਿਰਵੀ ਪਾ ਕੇ ਰੱਖੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਸਰਸਾ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਹੈ। ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਨੂੰ ਮਾਫੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸ ਮਾਫੀ ਨੂੰ ਜਗ ਜਾਹਰ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ 92 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ ਵੀ ਸਰਕਾਰੀ ਅਖਬਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਲਗਵਾਏ ਗਏ ਸਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਦੋਹਰਾ ਮਾਪਡੰਡ ਹੈ ਅਤੇ ਦੋਹਰਾ ਕਾਨੂੰਨ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ।
ਕਿਉਂਕਿ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨੂੰ ਨਵੇਂ ਸਿਰ ਤੋਂ ਹੋਈ ਸਜ਼ਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰੋਲ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ। ਲੇਕਿਨ ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਨੂੰ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਪਰੋਲ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਉਦਘਾਟਨ ਸਮੇਂ ਉਸ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ਰਵੇ ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਉਸ ਉੱਤੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਰੋਟੀਆਂ ਸੇਕ ਸਕੇ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਦੱਸਿਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਲੰਮੇ ਚਿਰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਬਰੂਹਾਂ ਤੇ ਬਹਿ ਕੇ ਧਰਨੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਲੇਕਿਨ ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਦੀ ਜਦੋਂ ਵੀ ਪ੍ਰੋਲ ਹੁੰਦੀ ਹੈ, ਸਿੱਖ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਰੋਸ਼ ਵੀ ਪਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਹ ਤਾਂ ਇਹੀ ਇਸ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਸਿਰਸਾ ਵੱਲੋਂ ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਦੀ ਪੈਰੋਲ ਨੂੰ ਰਾਮ ਮੰਦਰ ਦੇ ਨਾਲ ਜੋੜ ਕੇ ਵੇਖਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹੁਣ ਵੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਸਰਸਾ ਵੱਲੋਂ ਚੁੱਕੇ ਗਏ ਸਵਾਲਾਂ ਦਾ ਜਵਾਬ ਹੁਣ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਅਤੇ ਧਾਰਮਿਕ ਲੋਕ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਕੀ ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਦੀ ਉਦਘਾਟਨ ਦੇ ਸਮੇਂ ਪਹੁੰਚੇਗਾ ਕਿ ਨਹੀਂ ਇਹ ਤਾਂ ਸਮਾਂ ਹੀ ਦੱਸੇਗਾ।
-
पंजाबः गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और स्कूटरी की टक्कर में टीचर की मौ+त
गुरदासपुरः स्थानीय थाना क्षेत्र के बलवंडा गांव में सड़क दुर्घटना में एक स्कूल टीचर की मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि सुबह नजदीकी गांव जागोवाल बेट के स्कूल टीचर राकेश कुमार की पत्नी कुलवंत कौर स्कूटर पर मियां खां में ड्यूटी पर जा रही थी। जब वह बलवंडा गांव के पास पहुंची तो वहां चीनी मिल किड़ी अफगाना की ओर गन्ने से भरी ट्राली ले जा रहे ट्रैक्टर से आगे निकलते समय टीचर हादसे का शिकार हो गई।
राहगीरों के अनुसार जब कुलवंत कौर ट्रॉली से आगे निकलने लगी तो उसकी स्कूटी का टायर फिसल गया, जिससे वह ट्रॉली के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि वारिसों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। इलाके के निवासी इंद्रजीत सिंह जकड़िया ने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण इलाके की सड़कों के किनारे बह गए हैं। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से इसकी मरम्मत की पुरजोर मांग की थी, लेकिन अब तक बाढ़ क्षेत्र की सड़कों के तटबंधों की मरम्मत नहीं की गयी है, जिसके कारण क्षेत्र में आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।
-
ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਅੱਗੇ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਸੰਗਰੁੂਰ : ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਲਹਿਰਾ ਗਾਗਾ ਅੱਗੇ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਆਰੋਪ ਹੈ ਕਿ ਆੜਤੀਏ ਨੇ ਇੱਕ ਕਿਸਾਨ ਦੀ ਫਸਲ ਚੋਰੀ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਕਈ ਵਾਰ ਕੰਪਲੇਂਟ ਦੇਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਸਾਡੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ। ਉਹਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਹੈ ਆੜਤੀਏ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਵੇ।
ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਅੱਜ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਲਹਿਰਾ ਅੱਗੇ ਸੰਕੇਤਕ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਆੜਤੀ ਖਿਲਾਫ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਧਰ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਰਣਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਦੋਨੇ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਸਮਝੌਤਾ ਕਰਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।
-
क्या 22 जनवरी को जारी होंगे भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरों वाले 500 रुपए के नोट, जानें मामला
नई दिल्लीः भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर राम मंदिर, भगवान राम की मूर्ति की तस्वीरों के साथ-साथ प्रभु श्रीराम से संबंधित कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खास फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक 500 का नोट है। इस वायरल हो रहे नोट की खासियत यह है कि इस पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी की तस्वीर की जगह भगवान श्रीराम की तस्वीर लगाई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 22 जनवरी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) भगवान राम और राम मंदिर की फोटो वाले 500 रुपये के नए नोट जारी करेगा। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इन अफवाहों को खारिज कर दिया गया है और ऐसे नोट जारी करने का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।

दरअसल, नकली नोटों पर लाल किले की जगह अयोध्या का राम मंदिर और धनुष-बाण की तस्वीर है। मूल रूप से 14 जनवरी, 2024 को रघुन मूर्ति नाम के एक एक्स (ट्विटर) यूजर्स द्वारा शेयर की गई, तस्वीरें खूब वायरल हुईं और फर्जी दावे पूरे इंटरनेट पर फैलाए गए। वहीं जब यह 500 के नोट की फर्जी तस्वीर वायरल होने लगी तो यूजर ने खुद ही एक और पोस्ट किया और लोगों से अपील किया कि उसके क्रिएटिव काम का इस्तेमाल गलत सूचना फैलाने में ना करें।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर भगवान राम की तस्वीर वाले नोट की तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। इस पोस्ट में लिखा है कि सुना है कि 22 जनवरी को 500 रुपये के नए नोट जारी किए जाएंगे। अगर ऐसा होता है, तो यह सपने के साकार होने जैसा होगा। जय श्री राम. एक अन्य यूजर ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, राष्ट्रपिता’ से ‘राष्ट्र के भगवान’ तक!” 500 रुपये के नए नोट 22/01/2024 को जारी किए जाएंगे। यूजर्स द्वारा 500 के कथित नए नोट की जो तस्वीरें शेयर की गई हैं, उनमें लाल किला की जगह भगवान राम और राम मंदिर की फोटो लगाई गई हैं। फेसबुक पर भी इस तरह की पोस्ट देखने को मिली हैं।
कथित नए करेंसी नोट को करीब से देखने पर कई झोल नजर आ रही हैं। इससे पता चलता है कि नोट में मौजूद तस्वीरों को डिजिटल रूप से बदला गया है। तस्वीरों में भगवान राम के साथ-साथ मंदिर की फोटो के आसपास ब्लर दिखाई दे रहा है, इससे पता चलता है कि जैसे लाल किला और महात्मा गांधी की फोटो को ब्लर करके ये फोटो जोड़ी गई हैं। इसके अलावा फोटो के नीचे जो राम मंदिर लिखा है, उसे देखने पर भी साफ तौर से पता चलता है कि मौजूद नोट में जो लिखा है, उसे ब्लर पट्टी लगाकर छिपाया गया है और उसके ऊपर राम मंदिर लिखा गया है।