Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਤਹਿਸੀਲ ਕੰਪਲੈਕਸ ਅਤੇ ਥਾਣੇ ਤੋਂ 200 ਮੀਟਰ ਦੀ ਦੂਰੀ ਤੇ ਚਲੀ ਗੋਲੀ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਬਠਿੰਡਾ :ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਦੇ ਤਹਿਸੀਲ ਕੰਪਲੈਕਸ ਦੇ ਮੇਨ ਗੇਟ ਸਾਹਮਣੇ ਅਤੇ ਥਾਣੇ ਤੋਂ 200 ਮੀਟਰ ਦੀ ਦੂਰੀ ਤੇ ਗੋਲੀ ਚਲਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਹ ਗੋਲੀ ਪੈਸਿਆਂ ਦੇ ਲੈਣ ਦੇਣ ਕਰਕੇ ਚਲਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕਰਤਾ ਮਨੀ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਤੇ ਕਮ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਦੇ ਤੇਲ ਦੀ ਪੇਮੈਂਟ ਦੇਣ ਤੋ ਇਕ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਮਨਾ ਕਰ ਦਿਤਾ ਸੀ।  ਜਿਸਦੀ ਦਰਖ਼ਾਸਤ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਥਾਣੇ ਚ ਦਿਤੀ ਗਈ ਸੀ। 

    ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਮੋਹਤਵਾਰ ਬੰਦਿਆਂ ਨੇ ਦੋਨਾਂ ਧਿਰਾਂ ਦਾ ਰਾਜੀਨਾਮਾ ਕਰਵਾ ਦਿਤਾ ਸੀ। ਜਿਸਦੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਕਢਣ ਲਈ ਅੱਜ ਸਵਿਫਟ ਕਾਰ ਚ ਸਵਾਰ ਇਕ ਧਿਰ ਨੇ ਮਨੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਇਆ।  ਪਹਿਲੀ ਗੋਲੀ ਜਾਮਵਰ ਬਸਤੀ ਦੇ ਰਸਤੇ ਚ ਚਲੀ  ਅਤੇ ਦੂਜੀ ਤਹਿਸੀਲ ਕੰਪਲੈਕਸ ਦੇ ਮੇਨ ਗੇਟ ਦੇ ਸਾਹਮਨੇ । ਗੋਲੀ ਕਾਰ ਦੇ ਫਰੰਟ ਸ਼ੀਸ਼ੇ ਤੇ ਲੱਗੀ ਜਿਸਦੇ ਛਰੇ ਗੱਡੀ ਚ ਬੈਠੇ ਬੰਦਿਆਂ ਦੇ ਲਗੇ। ਮਨੀ ਦੇ 3 ਸਾਥੀ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਦੀ ਪੁਲਿਸ  ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। 

  • लूट की वारदात हुई टरेस, 2 नाबालिक सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस कमिश्रर शिवास कविराज के निर्देशों पर में एसपी मुकेश मलहोत्रा के नेतृत्व में एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज व क्राइम ब्रांच सेक्टर 26  के प्रभारी गुरमेल सिंह ने 11 दिसंबर को सकेतडी मन्सा देवी क्षेत्र से गाडी लूट की वारदात में शामिल 2 नाबालिक सहित 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सुभाष पुत्र बंसी लाल वासी गांव गुलरिया जिला ऊनाव उतर प्रदेश हाल किरायेदार माडीवाला मनीमाजरा चण्डीगढ तथा युवराज उर्फ डोगरा पुत्र राकेश वासी न्यु इन्द्रिरा कालौनी मनीमाजरा चण्डीगढ को गिरफ्तार किया गया । 

    एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज नें  जानकारी देते हुए बताया कि पीडीत अब्दुल खालिद वासी मानव कालौनी सकेतड़ी पंचकूला जो कि किराये पर टैक्सी चलाता है और प्रतिदिन की तरह वह 11 दिसंबर को शाम के समय रेलवे स्टेशन चण्डीगढ से इन ड्राइव एप के माध्यम से बुकिंग करके सवारी लेनें के लिए चण्डीगढ रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। जहाँ से टैक्सी कार वगैनार को 4 व्यक्तियो नें बुक करके महादेवपुर शिवमन्दिर के लिए सवार हो गये। जब वह गाडी को किशनगढ से साइड सकेतडी महादेवपुर की ओर जानें के लिए हुडा पार्क सेक्टर 1 मन्सा देवी के पास पहुंचा। तो पीछे बैठे व्यक्तियो नें बाथरुम के लिए गाडी को रुकवाया और गाडी रुकवानें पर बाहर तभी उनमें से एक व्यकित नें ड्राईवर को धक्का देकर बाहर निकाल दिया और व्यक्ति के पास से मोबाइल फोन व 5000 रुपये गाडी छीनकर किशनगढ की तरफ भाग गये।

    जिस बारे थाना मन्सा देवी में प्राप्त शिकायत पर  धारा 379-A के तहत मामला दर्ज कर उपरोक्त लूट की वारदात में 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये 4 आरोपियो में से 2 आरोपी बालिक है और अन्य 2 आरोपियो को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

  • पंजाब: पुलिस व गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ जारी

    पटियाला: पंजाब पुलिस व गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ होने की सूचना मिली है। इस दौरान पुलिस व गैंगस्टर के बीच क्रॉस फायरिंग हुई, जिसमें गैंगस्टर मलकीत सिंह चिट्‌टा के गोली लगने की सूचना है। इसके तुरन्त बाद घायल गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

    मिली जानकारी के अनुसार पटियाला के CIA स्टाफ द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गैंगस्टर मलकीत सिंह कत्ल और इरादा कत्ल के मामलों में वांटेड था। बताया जा रहा है कि पीछा करने के दौरान गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर मलिकित उर्फ चिट्टा घायल हो गया। गैंगस्टर के पास से 32 बोर की पिस्टल और 6 कारतूस बरामद हुए हैं। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैंगस्टरों को चेतावनी के बाद पंजाब पुलिस लगातार एक्शन में नजर आ रही है। पिछले 10 दिनों में 7वें कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर किया है।

  • आग में झुलसने से प्रवासी व्यक्ति की मौत

    आग में झुलसने से प्रवासी व्यक्ति की मौत

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव भड़ोलियां कलां में एक प्रवासी व्यक्ति की आग में झुलसने से मौत हो गई । मृतक की पहचान राम रतन पुत्र बगोली निवासी जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जो कि गांव भड़ोलियां में एक किराए के मकान में अकेला रह रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को स्थानीय लोगों को राम रत्न का शव आग के चूल्हे में मिला। साथ ही शराब की बोतल व गिलास भी था। राम रत्न के सिर का पूरा हिस्सा चूल्हे में था और शरीर का काफी हिस्सा आग में झुलस गया था। अशंका है कि शराब के नशे में राम रतन चूल्हे में गिर गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। 
    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
  • प्राइवेट अस्पतालों के हिमकेयर में करोड़ों रुपए फंसे

    निजी डॉक्टरों ने कहा यदि सरकार ने फंड जारी नहीं किए तो स्कीम अधर में लटक सकती है
    ऊना/सुशील पंडित: हिमकेयर योजना के तहत फ्री में इलाज तो हो रहा है लेकिन जो प्राइवेट अस्पताल यह इलाज कर रहे हैं उनके करोड़ों रुपए फंस गए हैं। उन्होंने मरीजों का कार्ड देखकर इलाज तो कर लिया लेकिन अब पेमेंट फंसने के चलते उनके हाथ खड़े हो रहे हैं। यह बात शनिवार को ऊना के प्राइवेट प्रैक्टिशनर एसोसिएशन की बैठक में निजी अस्पताल संचालकों ने उठाई। निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने बताया कि यह स्कीम आम आदमी के लिए वरदान सिद्ध है। जो इलाज उन्हें सरकारी अस्पतालों में नहीं मिल पाता था और उन्हें हिमाचल के बाहर प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता था व जिसमें उनके लाखों रुपए खर्च हो जाते थे। वही इलाज अब हिमाचल के भीतर प्राइवेट अस्पतालों में हिमकेयर योजना के तहत होना शुरू हो गया था।

    मरीजों का कीमती समय और जीवन भर की जमा पूंजि भी बच रही थी। इस स्कीम के तहत मरीजों के इलाज होने पर सरकार द्वारा खर्चे का भुगतान किया जाता है। निजी चिकित्सकों की संस्था के प्रधान  डॉ. रितेश सोनी संचालक शिवम् आर्थो ने बताया कि अब निजी अस्पताल आर्थिक संकट में चले गए हैं। हम एक तरफ हिमकेयर कार्ड धारकों का इलाज करते चले गए लेकिन दूसरी ओर सरकार ने इलाज के पैसे रोक दिए। सभी प्राइवेट अस्पताल अब इस स्कीम के तहत इलाज करने में असमर्थ हो रहे हैं। यदि सरकार ने अस्पतालों का पिछला बकाया नहीं दिया तो यह स्कीम धराशाई हो जाएगी।
    जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा। फिलहाल हड्डियों से लेकर प्रत्येक छोटा बड़ा इलाज हिमकेयर योजना के तहत फ्री में हो रहा है। जनता के लिए वरदान स्कीम अस्पतालों के लिए अभिषाप सिद्ध न हो इसलिए सरकार को सेहत सेवाएं देने वाले अस्पतालों के बारे में भी सोचना चाहिए। पिछला भुगतान जल्द से जल्द हो ताकि गरीब व्यक्ति इलाज के आभाव में परेशान न हो। फंड समय पर जारी न हुए तो यह महत्वकांक्षी स्कीम अधर में लटक सकती है। बैठक में जिले के तमाम निजी अस्पतालों के संचालक मौजूद रहे।
  • विकास, जन सेवा व गरीब कल्याण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता

    ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा की भावना से कार्य करें सभी अधिकारी व कर्मचारी – उपमुख्यमंत्री
     
    ऊना/सुशील पंडित: विभागीय अधिकारी विकास व जन कल्याण से संबंधित कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए न्यूनतम समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों द्वारा क्षेत्र वासियों को निर्धारित समय सीमा में लाभांवित किया जा सके। यह निर्देश उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उपमंडल मुख्यालय हरोली में राजस्व तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ आयोजित बैठक में दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की निरंतर प्रक्रिया में विभिन्न कार्यों को अधिकारी व कर्मचारी यदि निर्धारित समय में पूरा करने में सफल होते हैं तो कार्य तय वजट में पूरा होने के साथ-साथ आमजन के लिए अधिक लाभकारी साबित होते हैं। 
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा भविष्य में बड़ी परियोजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए क्षेत्र में एक बड़े भूमि बैंक का होना आवश्यक है जिसकी उपलब्धता के अनुसार ही विकास कार्यों के लिए स्थानों को चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक पटवार सर्कल स्तर पर एक भूमि बैंक चिन्हित किया जाए ताकि भूमि की उपलब्धता के अनुसार भविष्य की परियोजनाओं के लिए स्थान का चयन किया जा सके। उन्होंने कहा कि उपमंडल मुख्यालय हरोली में एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार तथा खंड विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारियों के लिए सरकारी आवासों का निर्माण किया जाएगा ताकि उपमंडल के सभी उच्च अधिकारी सुविधाजनक माहौल में क्षेत्र वासियों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकें।
    उन्होंने बैठक में उपस्थित ग्रामीण विकास के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वर्षा जल संरक्षण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दें। इसके अतिरिक्त जिन पंचायत में अपने पंचायत भवन नहीं हैं अथवा पंचायत भवन असुरक्षित घोषित किए जा चुके हैं ऐसी पंचायते 10 दिन के भीतर पंचायत भवन के लिए आवश्यक जमीनी दस्तावेज उपलब्ध करवाएं ताकि प्राथमिकता के आधार पर इन पंचायतों में पंचायत भवन के धन राशि उपलब्ध करवाई जा सके। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत भवन के निर्माण में 1 करोड़ 14 लाख रुपए तीन किश्तों में दिए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि हर पंचायत में 2 से 3 कार्य इस तरह से किए जायें जिससे सुंदरता के साथ-साथ उस क्षेत्र को विकास की दृष्टि से विशेष पहचान मिल सके। 
    मुकेश अग्निहोत्री ने बैठक में निर्देश दिए कि अधिकारी व कर्मचारी विकास कार्यों में गुणवता व दक्षता का विशेष ध्यान रखें तथा न्यूनतम समयावधि में इन्हें पूरा करें। उन्होंने कहा कि बिना किसी राजनीतिक द्वेष भाव से प्रदेश का एक समान विकास, जन सेवा व गरीब कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा उसी के अनुरूप हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है जहां पर आने वाले दशकों तक क्षेत्र वासियों की आवश्यकताओं के मध्य नजर विकास कार्यों एवं परियोजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से निकट भविष्य में हरोली विधानसभा क्षेत्र न केवल हिमाचल प्रदेश में बल्कि देशभर में ऐसे क्षेत्र के रूप में पहचाना जाएगा जहां पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों के पास सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल सहित विकास के अन्य क्षेत्रों में भी बड़े शहरों जैसी सुख सुविधाएं होंगी।
    उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कर्मचारीयों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र वासियों के साथ बेहतरीन समन्वय स्थापित कर ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें ताकि भविष्य में उनकी कर्तव्य निष्ठा सहित ईमानदार कार्यप्रणाली की एक मिसाल बन सके।
    बैठक में मनरेगा, 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत विकास कार्यों के अलावा स्वच्छ भारत मिशन तथा एनआरएलएम इत्यादि विभिन्न विषयों पर सिलसिलेवार विस्तृत चर्चा की गई।
    बैठक में जिला पटवारी व कानूनगो संघ ऊना के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा तथा जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री का विधिवत स्वागत किया तत्पश्चात एसडीएम हरोली विशाल शर्मा तथा खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने उपमुख्यमंत्री को सम्मानित किया। 
    इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, बीडीओ हरोली मुकेश कुमार, तहसीलदार हरोली जयमल सिंह, जिला पटवारी व कानूनगो संघ ऊना के अधयक्ष रविन्द्र शर्मा, जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रजनीश कुमार, हरोली ब्लाक पटवारी व कानूनगो संघ के अध्यक्ष कमल शर्मा सहित राजस्व तथा ग्रामीण विकास विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
  • हरोली के नंगल कलां में हुई चोरी

    हरोली के नंगल कलां में हुई चोरी

    ऊना/सुशील पंडित: पिछले कुछ सालों से ऊना में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खासकर चोरी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला उप मंडल हरोली के नंगल कलां गांव से आया है जहां एक घर के ताले तोड़कर चोर नकदी और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस को मिली शिकायत में नंगल कलां गांव वासी नरेश कुमार पुत्र प्रीतम चंद ने लिखा है कि वीरवार को वह परिवार समेत पंजाब के नंगल डैम शहर किसी काम से गया था। शाम को जब वह घर लौटा तो देखा उसके घर के ताले टूटे हुए थे और घर से नकदी और सोने के आभूषण गायब थे। हरोली पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
  • दलित का रास्ता रोकने पर मामला दर्ज

    दलित का रास्ता रोकने पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: घनारी के पिता पुत्र पर एससी एक्ट के तहत पर्चा दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घनारी तहसील के हरवाल गांव वासी विनोद कुमार पुत्र निक्का राम ने गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज की है कि उन्होंने जाति के आधार पर उसके घर का रास्ता रोक दिया है। जबकि उच्च न्यायालय शिमला ने उन्हें उस रास्ते का सह मालिक घोषित किया था।
    कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए गांव के ही रहने वाले मोहिंदर सिंह और उसके पुत्र घनश्याम ने उसके घर को जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया है। जब भी वह उस रास्ते का प्रयोग करते हैं तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। मामले की शिकायत मिलने पर अम्व पुलिस थाने में दोनों आरोपितों के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3 (1) (आर) व 3 (1) (जी) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • युवाओं को नशे से बचाने के लिए कारगार साबित होगा नशा मुक्त ऊना अभियान: जतिंदर कुमार

    ऊना/सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत ईसपुर में किया गया जिसकी अध्यक्षता तहसील कल्याण अधिकारी जतिंदर कुमार ने की। तहसील कल्याण अधिकारी ने अभिभावकों व ग्रामीणों से बात करते हुए कहा की बच्चें सही जानकारी न होने की वजह से नशीले पदार्थों के जाल में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा की स्थानीय लोग खुद आगे आकर नशा मुक्त ऊना अभियान में अपना सहयोग दें। 
    उन्हांेने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस विभाग नशे की सप्लाई को तो रोक सकता है। लेकिन नशे की मांग को स्थानीय बुद्धिजीवी और सभी जिम्मेदार लोग ही मिलकर इस नशे रूपी जाल से बच्चों को बचा सकते है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरा जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। क्योंकि नशे की समस्या बहुत गंभीर होती जा रही है जिसका अभी तक समाज को इसकी पर्याप्त जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत इसको अपनी जिंदगी का हिस्सा बना रहे है। उसी तरह से सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई नशा मुक्त ऊना अभियान में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा की अगर किसी को नशे से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकता है और कोई नशे से सबंधित किसी बीमारी का इलाज़ करवाना है तो  हॉस्पिटल में इनका इलाज किया जायेगा। 
    इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम अधिकारी जयेंद्र हीर, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान बक्शो देवी, बीडीसी सदस्य, समस्त पंचायत प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
  • आप पार्टी ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी

    नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में संजय सिंह के स्थान पर पार्टी का नेता नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से राज्यसभा चेयरमैन को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि संजय सिंह ‘स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं’ का सामना कर रहे हैं। इसलिए उनकी गैरमौजूदगी में राघव चड्ढा उच्च सदन में पार्टी के नेता होंगे। बता दें कि संजय सिंह इस समय दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद हैं। राज्यसभा सचिवालय में सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि चड्ढा को फ्लोर लीडर नियुक्त करने को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है। राघव चड्ढा राज्यसभा के सबसे युवा सदस्यों में से एक हैं और पार्टी के सदन में 10 सदस्य हैं।

    बता दें कि बीती चार दिसंबर को ही चड्ढा का राज्यसभा से निलंबन समाप्त हुआ था। इस दौरान वह 115 दिन कर उच्च सदन से निलंबित रहे थे। उनके ऊपर यह कार्रवाई दिल्ली सेवा बिल पर एक प्रस्ताव में पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में की गई थी। इसे लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में आम आदमी पार्टी के पास राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं। भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बाद आप के पास राज्यसभा में सबसे ज्यादा सदस्य हैं।