Blog

  • ट्राइसिटी में आयोजित ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स हिमाचल का दबदबा

    बददी/सचिन बैंसल: पंचकूला हॉलमार्क स्कूल में आयोजित “चौथी डिफेंस कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप” और  चंडीगढ़ के स्टेपिंग स्टोन स्कूल में आयोजित “8वीं स्टेपिंग स्टोन ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप” में लीजेंड्स मार्शल आर्ट बददी के ताइक्वांडो खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और बेहतरीन प्रदर्शन कर अनेक मेडल और रनर अप ट्रॉफी अपने नाम की गई।

    डिफेंस कप में मेडल विजेता खिलाड़ियों में गोल्ड मेडल जीतने वाले के खिलाड़ी प्रवर ठाकुर, अर्णव सैनी, कनिष्क राणा, सचिन शर्मा, एकता शर्मा सानवी डोगरा, चहक बाहेती, शैल्या भाटिया, तनीषा धुल हैं।
    सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में राजा चौहान, प्रीति कुमारी और दीपक कुमार हैं।
    ब्रोंज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में मैत्रिक ठाकुर, रिदिक भाटिया, अमन ठाकुर और हर्षित आनंद हैं। वही 8 वें स्टेपिंग स्टोन ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों में प्रियल, जोयल, जीनल, इशिका, तेजस्विनी सिंह, तेजस्व वीर सिंह, आश्विक दिक्षित, अथर्व चौहान और विहान जरियाल हैं।
    सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ियों में रिचेल, आरोही, काव्या शर्मा, मनन बालियान, युवान महाजन और रूबल रावत हैं। ब्रॉन्ज मेडल विजेता खिलाड़ियों में ईशानवी, मीमांसा, हर्षिका शर्मा, आयुष कुमार, हितार्थ शर्मा और आरव ठाकुर हैं। लेजेंड्स मार्शल आर्ट्स के डायरेक्टर समीर कुमार, प्रेसिडेंट ममता कुंवर, दिव्या और समस्त इंस्ट्रक्टर्स टीम और अभिभावकों ने सभी प्रतिभागी खिलाडियों को शुभकामनाए दी और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।
  • पंजाबः व्यक्ति के सिर पर हमला कर पैसे और मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    लुधियानाः ग्रेवाल मार्किट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अस्पाल जा रहे परिवार को लुटेरों ने निशाना बनाया। इस दौरान लुटेरों ने परिवारिक सदस्यों से सिर पर कड़े से हमला कर उससे पैसे और मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद कुछ ही दूरी पर लोगों ने 2 लुटेरों को काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने दोनों की जमकर छित्तर परेड की। वहीं लुटेरों की तालाशी के दौरान एक अन्य मोबाइल के साथ सीरिंज भी बरामद की है। वहीं दोनों लुटेरों की जमकर छित्तर परेड करने के बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले गई। लोगों ने बताया कि पीड़ित परिवार के कब्जे से 13 से 14 हजार रुपए बरामद के साथ फोन बरामद कर लिया है। लोगों ने बताया कि उक्त परिवारिक सदस्य समराला चौक पर अस्पताल में दवाई लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उक्त लुटेरों ने पिता पुत्र के सिर पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं पीड़ित ने बताया कि उसे जोंडिस है और उसके माता-पिता उसे अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए जा रहे थे।

    इस दौरान लुटेरों ने उसके पिता और भाई पर कड़े से हमला कर दिया गया और उनकी जेब से नगदी व मोबाइल छीन लिया। लोगों का कहना है कि उक्त लुटेरे अभी भी नशे की हालत में है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अशोक ने बताया उक्त लुटेरे पहले से उसका पीछा कर रहे थे। इस दौरान कुछ दूरी पर पहले लुटेरों ने उसे कहा कि तुमने हमारा 3500 रुपए नहीं दिया। अशोक ने बताया कि उसने किसी का कोई पैसा नहीं लिया है। जिसके बाद उक्त लुटेरे उसका पीछा करते हुए बाजार तक आ गए और उससे मारपीट करने लगे। जिसके बाद उससे पैसे और मोबाइल छीनकर फरार होने लगे कि मार्किट के लोगों ने दोनों को काबू कर लिया। 
     

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਅਪਰੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਹੈਰੋਇਨ ਕੀਤੀ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ : ਬੀਐਸਐਫ 101 ਬਟਾਲੀਅਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਖੇਮਕਰਨ ਏਰੀਏ ਵਿਚੋਂ 1ਪੈਕਿਟ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਕਰਨ ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਡੀਐਸਪੀ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਪ੍ਰੀਤਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੀਆਈਏ ਸਟਾਫ਼ ਤਰਨਤਾਰਨ ਕੋਲ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸੀ ਕਿ ਡਰੋਨ ਐਕਟੀਵਿਟੀ ਦੋਰਾਨ ਖੇਮਕਰਨ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਹੈਰੋਇਨ ਸੁੱਟੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਇਤਲਾਹ ਤੇ ਖੇਮਕਰਨ ਦੇ ਏਰੀਏ ਪਿੰਡ ਮਹਿੰਦੀਪੁਰ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸਾਂਝਾ ਅਪਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਮਹਿੰਦੀਪੁਰ ਦੇ ਕਿਸਾਨ ਕਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਪੈਕਿਟ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ । ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 115 ਨੰਬਰ ਮਿਤੀ 29/11/23 ਅਧੀਨ 21ਸੀ ਐਨਡੀਪੀਐਸ ਐਕਟ 10,11,12 ਏਅਰਕਰਾਫਟ ਐਕਟ 1934 ਥਾਣਾ ਖੇਮਕਰਨ ਵਿਖੇ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਸਲ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਵਿੱਚ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ, ਤਾਂ ਜੋ ਅਸਲ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਚਲਾਇਆ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਇਆਂ ਜਾਦਿਆਂ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਨਸ਼ੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸ਼ੱਕੀ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਚੈਕਿੰਗ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਚੇਨ ਨੂੰ ਤੋੜ ਕੇ ਸਮਗਲਰਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਡੀਐਸਪੀ  ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਐਸਐਸਪੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਅੱਜ ਅਸੀਂ ਸੰਗਤ ਥਾਣੇ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਨਰਸਿੰਗ ਕਲੋਨੀ ਅਤੇ ਡੂੰਮ ਵਾਲੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਘਰਾਂ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਿੱਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਕੁਛ ਸ਼ੱਕਿਆਂ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ‘ਚ ਵੀ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਕੁਛ ਦੇ ਵਾਹਨ ਵੀ ਜਪਤ ਕੀਤੇ ਗਏ।

  • पंजाबः बैंक के मैनेजर व अकाऊंटेंट के खिलाफ मामला दर्ज

    पंजाबः बैंक के मैनेजर व अकाऊंटेंट के खिलाफ मामला दर्ज

    फिरोजपुर: सैंट्रल कोऑप्रेटिव बैंक के दो अधिकारियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बैंक के मैनेजर व अकाऊंटैंट पर 72.69 लाख रुपए का गबन करने के आरोप में पर्चा दर्ज किया है। यह मामला बैंक के शाखा मैनेजर की शिकायत के आधार पर की गई जांच के बाद दर्ज किया गया है। ठठा दलेर सिंह वाला में स्थित बैंक की शाखा के मैनेजर कुलवंत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी में बताया था कि ब्रांच के अकाऊंटस की जांच में 72 लाख 69 हजार 697 रुपए खुर्द-बुर्द किया है।

    इस संबंध में विभागीय जांच की गई तो वित्तीय वर्ष 2019-2020 में तैनात मैनेजर सुरिन्द्र पाल सिंह निवासी कंबोज नगर और अकाऊंटेंट नवदीप सिंह निवासी गांव अक्कूवाला द्वारा इस घपले को अंजाम देना सामने आया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एएसआई ने कहा कि शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • ऊना ज़िला में वीरवार को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि ऊना ज़िला में वीरवार 30 नवम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जिला परिषद् परिसर से वैन को हरी झण्डी दिखाकर करेंगे। इससे पहले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में पंचायत स्तर तक लोगों को जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्थियों के अनुभवों को भी सांझा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त बुधवार को ज़िला परिषद् भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा की ज़िला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

    उन्होंने बताया कि विकसित संकल्प यात्रा ज़िला के सभी पांच विकास खण्डों में आयोजित की जाएगी। जबकि एक वैन शहरी क्षेत्रों के लोगों को जागरुक करेगी। उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को इस यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने समस्त बीडीओ को निर्देश दिये कि यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान की गतिविधियां भी आयोजित करना सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन आयोजित की गई गतिविधियों की रिपोर्ट समयबद्ध भेजना सुनिश्चित करें। इसके साथ उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के बारे में शिविर लगाकर लोगों को जागरुक करें तथा पंजीकरण भी सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि जहां-जहां जागरुकता वैन पहुंचेगी, निर्धारित स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया जाए, जिनमें आयुष कार्ड पात्रता, आयुष कार्ड ईकेवाईसी, आभा पंजीकरण, शुगर, उच्च रक्तचाप व क्षय रोग जांच करने की व्यवस्था की जाए। 

    एडीसी ने आमजन से विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए रचनात्मक सहयोग देने का आह्वान किया और आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की। 

    इस अवसर पर पीओ डीआरडीए शिफाली शर्मा, एसडीएम विश्वमोहन देव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजीव वर्मा, ज़िला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, डॉ. सुखदीप सिद्धू, बीडीओ मुकेश कुमार, केएल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  

    केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का प्रवास कार्यक्रम 

    केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 30 नवम्बर वीरवार को प्रातः 11 बजे ज़िला परिषद् कार्यालय ऊना में विकसित भारत रथ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उसके उपरांत दोपहर 1ः15 बजे गगरेट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ब्रह्मपुर में आयोजित बैठक में भाग लेंगे।  

  • ऊना के अग्निशमन केंद्र में स्कूली छात्रों ने किया भ्रमण

    आग लगे तो डायल करें 101 नंबर
    ऊना अग्निशमन केंद्र में स्कूली छात्रों ने सीखा  आग से  लड़ने का गुर 
    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के अग्निशमन केंद्र में विजिट करके स्कूली छात्रों ने आग बुझाने के गुर सीखे। जागरूकता अभियान की मुहिम में बुधवार को जे एस  विजडम स्कूल के स्टाफ ने स्टूडेंट्स  सहित   केंद्र  में विजिट किया। और आग के बारे मे विस्तार से जानकारी हासिल की। मॉक ड्रिल में आग बुझाने के तरीके वताए गए। वताया गया की आग की घटना घटित होने पर टोल फ्री नंबर 101 डायल करें। ओर अग्निशमन विभाग की सेवाए लें।
    इस दौरान ये भी बताया कि आग आपदा के समय अपना बचाव करते हुए अन्य लोगों की अनमोल जानों को बचाने का जिम्मा हम सभी का होता है। उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि आपदा घटित ही ना हो लेकिन यदि घटित होती है तो ऐसी स्थिति में हमें अपनी आत्मरक्षा करने व जान माल को बचाने का हूनर होना सबके लिए जरूरी है। केंद्र के अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान ने आग के बर्गीकरण के अनुसार आग को बुझाने के तरीके विस्तार से बताएं। प्रेक्टिकल करके दिखाए गए।
  • पंजाबः पुल पर पलटा किन्नू से भरा ट्रक, शीशा तोड़ निकाला ड्राइवर बाहर, देखें वीडियो

    लुधियानाः एलिवेटेड पुल पर देर रात किन्नूओं से भरे ट्रक के पलटने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार सिल्वर रंग की करेटा चालक ने ट्रक वाले को साइड मारी। जिसके चलते गाड़ी का बचाव करने के लिए ट्रक चालक ने जब स्टेयरिंग घुमाया तो अचानक ट्रक असंतुलित होकर पुल पर बने पोल से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को एक राहगीर वाहन चालक ने शीशे तोड़ कर बाहर निकाला। इस हादसे में सड़क के एक साइड किन्नू ही किन्नू बिखर गए।

    वहीं गाड़ी के ड्राइवर कुशविंदर ने बताया कि गाड़ी में करीब 80 करेट किन्नू लादे हुए थे। अबोहर से वह माल लुधियाना सब्जी मंडी लेकर जा रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी के पीछे करेटा गाड़ी तेज रफ्तार से आई और अचानक से गाड़ी चालक ने कट मार दिया। गाड़ी बचाने के लिए स्टेयरिंग घुमाकर उसने ब्रेक लगाया तो उसका ट्रक पलट गया। ड्राइवर कुशविंदर ने कहा कि उसके भाई संजय का मामलू चोट आई है। गाड़ी के मालिक को सूचित कर दिया है। किन्नू सड़क पर गिरने से काफी नुकसान हो गया है।  

  • इस गांव के युवकों से शादी नहीं करना चाहती युवतियां, जाने वजह

    नई दिल्ली : नक्सलवाद की वजह से आज भी बस्तर के सैकड़ों गांव विकास से अछूते हैं। गांव में मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंचने की वजह से इसका प्रभाव यहां के रहने वाले ग्रामीणों के जीवन पर पड़ रहा हैबस्तर जिले के आखिरी छोर में बसा गांव करलाकोंटा विकास से पूरी तरह से अछूता है पहले से ही इस क्षेत्र के ग्रामीण युवक बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं और सड़क, बिजली और पेयजल की सुविधा से पूरी तरह से वंचित हैं वहीं इस समस्या के अलावा ग्रामीण युवक अपनी शादी नहीं होने से भी चिंतित हैं

    इस गांव में ना ही आज तक कोई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं और ना ही कोई जनप्रतिनिधि यहां पहुंचा है, गांव तक सड़क नहीं होने के चलते कोई भी इस गांव में आना नहीं चाहता हैसबसे बुरी स्थिति यहां के युवकों की है क्योंकि इस गांव के युवकों से कोई भी लड़की शादी नहीं करना चाहती है और कुछ युवकों की शादी भी हुई है तो उन्हें भी अपनी दुल्हनियां को झूठ बोलकर इस गांव में लाना पड़ा है गांव के युवक शिवराम ने बताया कि 1 साल पहले ही उसकी शादी हुई है और उन्होंने झूठ बोलकर शादी की थीशिवराम की पत्नी समलो ऐसे गांव से आई हैं जहां सड़क, बिजली, पानी और स्कूल यहां तक की आश्रम की भी सुविधा है।

    वहीं, जब जब वह शादी करके इस गांव में पहुंचीं तो उसे अपने ससुराल तक पहुंचने के लिए मारडूम पंचायत से एक से डेढ़ घंटे तक पहाड़ से नीचे पैदल उतरना पड़ामारडूम पंचायत के कई गांव के ग्रामीण मूलभूत सुविधा नहीं पहुंचने से कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन्हीं गांवों में से मारडूम पंचायत का आश्रित गांव करलाकोंटा है। कुछ साल पहले यहां प्राथमिक शाला तो खुला लेकिन यहां एक भी शिक्षक नहीं हैं जिसके चलते इस गांव के बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। गांव में बिजली भी नहीं पहुंची है। विकास कार्य नहीं पहुंचने के चलते दूसरे गांव के ग्रामीण अपनी बेटी का विवाह इस गांव में नहीं करना चाहते हैं।

  • पंजाबः सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कार्पोरेशन व सरकारी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद 

    श्री फतेहगढ़ साहिबः पंजाब सरकार द्वारा 28 दिसंबर को राज्य में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। पंजाब सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि शहीदी सभा (जोड़ मेला)  श्री फतेहगढ़ साहिब-2023 को मुख्य रखते हुए दिनांक 28.12.2023 (वीरवार) को पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है जिसके चलते राज्य के सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कार्पोरेशन व सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में गजटिड छुट्टी घोषित होगी।