Blog

  • विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम

    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 2 सितम्बर को जिला ऊना के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दोपहर 12 बजे ऊना पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 12.30 बजे समस्त जिलाधिकारियों के साथ जिला के बाढ़ बहाली कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा ऊना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे।
  •  राजकीय महाविद्यालय बंगाणा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत  कार्यक्रम आयोजित 

     राजकीय महाविद्यालय बंगाणा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत  कार्यक्रम आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित: आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा बीसीए और बीबीए विभाग द्वारा युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत  एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतिंदर कुमार शर्मा थे। मंच का संचालन सबिता और इंदू ने किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस शुभ अवसर पर विभाग द्वारा मेरी माटी, मेरा देश, थीम के तहत विभिन्न तरह के गतिविधियां अयोजित की गई। इन गतिविधियों में भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठन ,समूह गान देश ,भक्ति गान और देशभक्ति पर आधारित लोक नृत्य प्रस्तुत की गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीसीए प्रथम स्तर की छात्रा दीक्षा ने, द्वितीय वर्ष की छात्रा हेमलता ने तृतीय स्थान हितेश ने प्राप्त किया।
    एकल गान में  प्रथम स्थान मोहित ने और द्वितीय स्थान पायल सोनी ने प्राप्त किया। समूह गान में प्रथम स्थान शुभम एंड फ्रेंड्स ने और द्वितीय अंचल एंड फ्रेंड्स ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतिंदर कुमार ने छात्रों को संबोधन करते हुए कहा कि मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान भारत की भूमि और वीरता का जश्न मनाने का एक अभियान है। यह अभियान आज़ादी का अमृत महोत्सव का अंतिम भाग है, जो 12 मार्च, 2021 को शुरू हुआ और इसमें जनता की काफी भागीदारी रही है। मेरी माटी मेरा देश अभियान का लक्ष्य चल रही गतिविधियों में भाग लेकर सभी को देशभक्ति और अपने देश के प्रति प्रेम की भावना पैदा करना है। अंत में कार्यक्रम के इंचार्ज प्रोफेसर मुकेश ने  मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया। इस विशेष अवसर पर एच.ई.आई.एस. कॉर्डिनेटर,  प्रोफेसर रेखा शर्मा, अनु अत्री , एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफ़ेसर मुकेश और बीबीए- बीसीए विभाग के फैकल्टी मेंबर उपस्थित रहे।
  • समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हर वर्ग का सहयोग जरूरी: सुरिंद्र ठाकुर

    समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हर वर्ग का सहयोग जरूरी: सुरिंद्र ठाकुर

    मैराथन का मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना: मनोज कुमार
    उपमंडल बंगाणा के 40 स्कूलों  के 160 बच्चों ने मैराथन में लिया भाग
    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली में मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिंदर ठाकुर ने की। ओर नशे के खिलाफ मैराथन को उपमंडल अधिकारी मनोज कुमार के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होने बताया कि 5 किलोमीटर की  मैराथन दौड़ मंदली सकूल से शुरू हुई तथा बल्ह खोली होते हुए वापिस मंडली में समाप्त हुई। इस मैराथन में उपमंडल बंगाणा के 40 स्कूलों के 160 बच्चों द्वारा भाग लिया गया। उपमंडल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मैराथन को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों में नशे के खिलाफ  जागरूकता फैलाना है। नशा हमारे समाज के लिए एक गंभीर समस्या बनती जा रही है जिसकी चपेट में हमारे युवा पीढ़ी आ चुकी है इस समस्या से निजात व लोगों को जागरूक करने के लिए आज मंथली स्कूल में मैराथन का आयोजन किया गया इस मैराथन में  उन्होंने बताया कि 9वी और 10वी क्लास के मैराथन में राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठ्यानी के प्रिंस बंगा ने प्रथम, मंदली स्कूल के मोहित मान ने द्वितीय व डी. ए. वी. लठ्यानी स्कूल के मनोज भारद्वाज ने तृतीय स्थान हासिल किया तथा 11वी और 12वी क्लास की मैराथन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान के साहिल बंगा ने प्रथम ब  द्वितीय स्थान रायपुर स्कूल से ही शिवम परमार ने ओर तृतीय स्थान अरलू स्कूल के निखिल ने प्राप्त किया। इस मैराथन में किसी भी प्रकार की  आपातकालीन स्थिति से निपटने के  लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सीय सहायता के लिए एम्बूलेंस और पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था का प्रबंध किया गया। जिसके बाद बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूकता का संदेश दिया गया ब बच्चो को नशे खिलाफ शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी  के प्रदेश संयोजक सुरिंदर ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, नायब तहसीलदार बिहडू रमन कुमार, मंदली उप प्रधान कैप्टन रघुवीर सिंह ब विभिन्न स्कूलों से आय प्रिंसीपल ब अध्यापक गण उपस्थित रहे।
    समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए रैडक्रॉस सोसाइटी का करें सहयोग, सुरिंद्र ठाकुर
    राज्य रैडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजिक सुरिन्दर ठाकुर ने कहा कि अगर अपने बच्चों के भविष्य को उजबल करना चाहते है। और समाज को नशा मुक्त बनाने का सपना देख रहे है। तो हर बर्ग को रैडक्रॉस सोसाइटी का साथ देना होगा। ठाकुर ने कहा कि रैडक्रॉस सोसाइटी समाज मे बेहतर और अच्छे कार्यो के लिए जानी जाती है। और सोसाइटी हर समय समाज और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की मुहिम छेड़ चुकी है। ठाकुर ने कहा कि राज्य के युवा बर्ग का भविष्य तभी उज्वल होगा। जब हमारा समाज नशा मुक्त बनेगा।
  • कृषि सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों के लिए नई योजनाएं शुरू करने बारे जागरूकता शिवर आयोजित

    कृषि सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों के लिए नई योजनाएं शुरू करने बारे जागरूकता शिवर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: आज बगांणा विकास खण्ड की प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों के लिए ऊना जिला सहकारी विकास संघ सीमित ( ऊनकोफैड) व हिमकोफैड शिमला के संयुक्त तत्वावधान सहकारी सभा चौकीमनियार में केंद्र सरकार द्वारा सभाओं के लिए नई योजनाओं को शुरू करने की जानकारी देने व सभाओं की प्रबंधक कमेटियों को उनके निष्पादित कार्यों की जानकारियों से शिक्षित करने बारे जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया।जिसमें ऊनकोफैड ऊनकोफैड के निदेशक बालक राम ,गफूर मोहम्मद सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना राकेश कुमार, एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के महाप्रबंधक विक्रमजीत सिंह, जिला अकेक्षण सहकारी सभाएं रविंद्र जसवाल व हिमकोफैड शिमला के अनुदेशक बलवंत कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। 
    इस जागरूकता शिवर मे सुआरीट, टकोली, भिडला, बड़ूहा, भलोण,भरमार, बड़ूही, पल्लियां, बौल, रोणखर, अम्बेहड़ा व चौकीमनियार आदि की कृषि सहकारी सभाओ की सहकारी सभाओं के पदाधिकारियों व प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। इस शिवर के उद्घाटन सत्र पर ऊनकोफैड की और से सचिव अंकित बाली सहकारिता विभाग के अधिकारियों व सभाओं से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए इस शिवर की उपयोगिता की जानकारी दी। 
    शिवर के पप्रुख प्रवक्ता सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना राकेश कुमार ने अपने सम्बोधन में केंद्र सरकार द्वारा नवगठित सहकारिता मंत्रालय के स्वतंत्र गठन की जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में इस मंत्रालय ने ग्रामीण क्षेत्र की कृषि सहकारी सभाओ के लिये क्रांतिकारी निर्णय लिए है। अब देश में एक लाख प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं अपने ग्रामीण क्षेत्रों में पट्रोल पम्प, रसोई गैंस की ऐजंसी, सुविधा केंद्र, जनऔषधि केंद्र, कृषि के उपयोग में आने वाले संयंत्रों को सर्विस के लिए उपलब्ध करवाने आदि अन्य कई व्यवसायों को शुरू करनें के लिए अधिकृत किया हैं। इन सहकारी सभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर करोड़ों रुपये की लागत से कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा हैं ताकि सभाओं की सारी कार्यप्रणाली सहकारिता विभाग की नजर में रहेगी तथा पारदर्शिता से आम जन का विश्वास भी अर्जित होगा। 
    उन्होंने सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों जोकि सहकारी नियम 49 व 50 में उल्लेखित है पर विस्तार सें चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभा की प्रबंधक समिति सभा के सभी कार्यों के लिए उत्तरदायी होती हैं। सभा का सचिव उनके द्वारा पारित प्रस्तावों व निर्देशों का पालन करता हैं। इसलिए सभा की प्रबंधक कमेटी सभा के सभी कार्यो के लिए कानून रूप में जिम्मेदार ठहराई जाती है । सभा की प्रबंधक कमेटी को सावधानी से कार्य निष्पादन करना चाहिए । प्रबंधक कमेटी किसी भी कानून के विरूद्ध किए गए कार्य से मुकर नही दे सकती हैँ। उन्होंने ने बताया कि केंद्र सरकार ने कृषि सहकारी सभाओ मे अपने कारोबार के विस्तार के लिए जो योजनाएं विविधिकरण घोषित की है अब इन योजनाओं को अपनाने के लिए प्रेतित किया। 
    हिमकोफैड शिमला के अनुदेशक बलवंत कुमार ने अपने सम्बोधन में सहकारी सभा की संरचना, कार्यप्रणाली व प्रबंधकीय व्यवस्था व उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रबंधक कमेटी को अपने उत्तरदायित्वों व कर्तव्यों बारे हिमाचल प्रदेश सहकारी अधिनियम व नियमों में उल्लेखित अनुसार उनको निभाने का मार्गदर्शन दिया उन्होंने बताया कि सभा की प्रबंधक कमेटी सभा के सचिव के साथ कानून के अंतर्गत सभा के दैनिक कारोबार का निष्पादन सुनिश्चित करें। क्योंकि सभा के किसी भी कार्य के लिए सभा की प्रबंधक कमेटी ही उत्तरदायी होती है। क्योंकि प्रबंधक कमेटी सभी प्रकार के कार्य निष्पादन को प्रबंधक कमेटी मंजूरी देती है। इसलिए प्रबंधक कमेटी को कार्रवाई में दर्ज पारित प्रस्तावों को भली प्रकार पढ़ना व समझना चाहिए । सभा के किसी भी कार्य के बारे प्रबंधक कमेटी अपने को अनभिज्ञता का तर्क नही दे सकती। उनकी जिम्मेदारी कानून अनुसार निर्धारित की जाती है। 
    एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के महाप्रबंधक ऊना विक्रमजीत ने सभाओं को अपने भवन निर्माण, कार्यलाय के फर्नीचर, भवन की मुरम्मत, पशुआहार बनाने व हल्दी पाऊडर बनाने का यूनिट लगाने व कारोबार के विस्तार के लिए पैसा ले सकती हैं। इन योजनाओं पर 20 प्रतिशत की सब्सिडी का भी प्रवाधान हैं। उन्होंने सहकारी सभा की कार्यप्रणाली को संचालित करने के लिए प्रबधंक कमेटी व सचिव को पारदर्शिता से कार्य करनें बारे बड़ी बारीकी से समझाया। जिला अकेक्षण रविंद्र जसवाल ने सभाओं में आ रही दिक्कतों को सुना व उनके समाधान बारें अपना मार्गदर्शन दिया। अंत में ऊनकोफैड के सचिव अंकित बाली ने स्थानीय सभा के सहयोग के लिए आभार प्रगट किया।
  • आपदा के समय ओच्छी राजनीति कर रहे भाजपा नेता: डोगरा

    आपदा के समय ओच्छी राजनीति कर रहे भाजपा नेता: डोगरा

    प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें केंद्र सरकार
    ऊना/सुशील पंडित: आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह व कांग्रेस नेता लोगों को राहत देने में जुटे हुए है। जबकि भाजपा नेता इस समय भी ओच्छी राजनीति कर रहे है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा. विजय डोगरा ने ऊना मुख्यालय पर एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेशम में आपदा के चलते 13 हजार करोड रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। लोग बेघर हो गए। लोगों की भूमि खराब हो गई। सैकड़ों लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह बहुत बड़ी आपदा है। ऐसे समय में सभी को मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए, लेकिन भाजपा नेता इस समय भी राजनीति कर रहे है।
    डा. विजय डोगरा ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश की हर संभव मदद कर रही है, इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेता ऐसे समय में 15 सौ रुपए का रोना रो रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों को जो गारंटियां दी है, उन्हें क्रमवार पूरा किया जा रहा है। लेकिन आपदा की घड़ी में पहला काम प्रदेश को पुन: पटरी पर लाना है। बेघर हो चुके लोगों को पुर्नवासित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ भाजपा नेता बयान दे रहे है कि प्रदेश में 6 हजार नए आवास पीएम योजना के तहत बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा वर्ष 2022-23 का है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों को राहत देनी चाहिए। डा. विजय डोगरा ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए ओर प्रदेश को विशेष मदद मुहैया करवाई जानी चाहिए, ताकि हिमाचल प्रदेश को पुन: पटरी पर लाया जा सके। 
  • चिट्टे सहित होशियारपुर का युवक काबू

    चिट्टे सहित होशियारपुर का युवक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: अम्ब पुलिस ने 2.27 ग्राम चिट्टे सहित होशियारपुर के युवक को काबू किया है। चिट्टा तस्करी मामले में पिछले एक सप्ताह में अम्ब पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अम्ब पुलिस ने बीती रात करीब 10 बजे अन्दौरा से अम्ब की तरफ आ रहे युवक 2.27 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है।
    पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक होशियारपुर के असलामावाद से मोटरसाईकल  पर वाया वणे दी हट्टी, अंदौरा से हमीरपुर जा रहा है व चिट्टा वेचने का काम करता है। पुलिस ने अन्दौरा गांव के पास युवक को काबू कर लिया। उसके मोटरसाइकिल यामहा संख्या (HP 55B-5543 ) की तलाशी ली तो मोटरसाइकिल की डिग्गी के अंदर से एक पोलोथीन में पाऊडर नुमा पदार्थ वरामद हुआ चैक करने पर चिट्टा पाया गया। आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।
    आरोपित युवक की पहचान मोहित कुमार पुत्र गुरदेव सिंह निवासी अजीत नगर असलामावाद जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश

    वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश

    ऊना/सुशील पंडित: महाविद्यालय ऊना में वाणिज्य विभाग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल को विभाग के लिए पौधरोपण करके गमले भेंट किये और आश्वस्त किया कि हम अगले तीन सालो में इन पौधो का सरंक्षण भी करेंगे। विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि शर्मा ने बताया की बी. कॉम प्रथम वर्ष में विद्यर्थियों के समूह बनाये जाते है जिससे उन्हें सामूहिक अध्ययन व समूह में रह कार्य करने का अभ्यास होता है। जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए ज़रूरी है। कॉलेज प्राचार्य ने युवा पीढ़ी के पर्यावरण के प्रति सजग होने की प्रशंसा की व आने वाले समय में इस प्रकार की गतिविधियां करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर विभागअध्यक्ष  डॉ. रुचि शर्मा, डॉ. गगनदीप, डॉ. अलका शर्मा व्  प्रो. परवीन मौजूद थे।
  • हरोली पुलिस ने क्षेत्र में पोल से बिजली की तारें चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

    हरोली पुलिस ने क्षेत्र में पोल से बिजली की तारें चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

    हरोली क्षेत्र में हुई चार चोरी की घटनाओं में वाछिंत थे आरोपी
    पूरे हिमाचल में अब तक 30 से ज्यादा चोरियों में पहले हो चुके हैं गिरफ्तार 
    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के नेतृत्व मे हरोली पुलिस थाना की टीम ने करीब एक महीने की क़डी मेहनत के बाद धर्मपुर व रामपुर हरोली के पास हुई चलती विधुत लाइनों की तार, पावर मोटर व वैटरी चोरी का चार घटनाओ को अंजाम देने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पिछले एक महीने से इन चोरों ने हरोली पुलिस के नाक मे दम कर रखा था। चोरों ने सवसे पहले 25/26 जुलाई की रात को धर्मपुर इलाके मे चलती विधुत तार एलएटी करीब 1 कि.मि. को काटा व नजदीक ही वने एक कमरे के अंदर से पावर मोटर व एक वैटरी लेकर रफूचक्कर हो गए । चोरों ने ऐसी जगह को निशाना वनाया जहां पर अक्सर रात को किसी का आना जाना नहीं होता था व घटना के दिन वारिश भी हो रही थी। अभी हरोली पुलिस जांच मे जुटी ही थी कि ठीक 7 दिन बाद चोरों ने फिर उसी जगह बची अन्य तार को भी काटकर हरोली पुलिस के नाक के नीचे सेंध लाग दी । हरोली पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके जांच जारी रखी। पुलिस ने इलाका के कई सीसीटीवी कैमरों से जांच की परतु इससे पहले कि पुलिस को कुछ भनक लगती चोरों ने 10 दिन वाद रामपुर में स्वां नदी के किनारे चलती विधुत तारों को काट कर ले गए। पुलिस हैरान परेशान थी व आम जनता तारें कटने व विजली न आने की वजह से वेहद परेशान। 

    पुलिस की सीसीटीवी जांच में एक गाडी तीन घटनाओं में रात के समय मूवमेट करती नजर आई परतु उसपर कोई नम्बर नहीं था, परंतु गाडी की पहचान इनोवा सफेद रंग के रूप मे हुई। पुलिस ने जिला ऊना के साथ लगते पंजाब के नंगल व अन्य जिलों मे संदिग्ध इनोवा की तलाश जारी रखी, परतु चोर रूके नहीं व 7 दिनों के बाद दोवारा रामपुर पुल के नजदीक चलती विजली की तारों को काटकर ले गए। 
    एस पी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने चोरों को पकडने के लिये जालवुन लिया व उनके रूट, टाईमिंग व कार्यशैली का गहनता से अध्ययन किया व जाल विछाकर चोरों को गांव भदौडी के पास से गिरफ्तार कर लिया जोकि अगली घटना को अंजाम देने के लिए रैकी करने आ रहे थे। 

    हैरानी की बात यह रही की घटना को मात्र 2 चोर ही अंजाम देते हैं जबकि घटना के देखकर लगता था कि घटना मे 4/5 लोगों का गिरोह हो सकता है। परंतु पुलिस ने जब चोरों का रिकार्ड खंगाला तो पाया कि एक चोर के खिलाफ चोरी के 20 मुकद्दमे पूरे हिमाचल में दर्ज हैं, जिनमे आधे से ज्यादा केस विधुत तार चोरी के हैं। दूसरा चोर खभों पर चढने का स्पेलिस्ट है जो अकेला ही तार के खंभो पर चढकर चलती विधुत तार काटता है जिसके खिलाफ भी 4-5 मामले अभी तक हिमाचल के विभिन्न थानो मे दर्ज होना बताया जा रहा है। आरोपितों की पहचान मुख्य सरगना सेठी लाल(35) पुत्र जट्ट राम निवासी गांव नगराओ डा0 रोहल, त0 झन्डूता जिला विलासपुर ,दूसरे आरोपी का नाम राज कुमार पुत्र गुरव्कश निवासी गांव मलेटा डा.-खरकडी, त0-नैनादेवी जिला विलासपुर के रूप में हुई है। 
    आज दोनों चोरी के आरोपियों को पुलिस रिमांड लेने व दूसरे मामलों में ट्रांसफर करवाने के लिए अदालत में पेश किया रहा है। हरोली थाना के प्रभारी सुनील साख्यांन ने आरोपियों की गिरफ़्तारी की पुष्टि की व अपनी टीम के सदस्यों हेड कांस्टेबल मनोज कुमार,  नरेन्द् तथा चालक सर्वजीत की पीठ थपथपाई है जिन्होने इन चारों घटनाओं में शामिल आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। पुलिस पूछताछ में अभी हिमाचल में अन्य जगहों पर हुई विधुत तारों की चोरियों का खुलासा हो सकता है। पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपी सेठी लाल करीब 2 महीने पहले ही एक चोरी के केस से जमानत पर रिहा हुआ है। सेठी के खिलाफ इन चार घटनाओं से पूर्व के ही 30 केस चोरी व सेंधमारी के दर्ज हैं।
  • ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: SHO ਤੇ ASI ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦੇ ਗਿਰਫਤਾਰ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: SHO ਤੇ ASI ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦੇ ਗਿਰਫਤਾਰ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਸੋਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚਲਾਈ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਨੇ ਐਸਐਚਓ ਤੇ ਉਸਦੇ ਡ੍ਰਾਈਵਰ ਏ ਐਸ ਆਈ ਨੂੰ ਰਿਸ਼ਵਤ ਦੇ ਆਰੋਪ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਓਰੋ ਦੇ ਬੁਲਾਰੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਮਿਤੀ 29-08-2023 ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਸੈਦੋਵਾਲ ਕਲਾਂ, ਤਹਿਸੀਲ ਤੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ, ਯੂਨਿਟ, ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਦੋਸ਼ੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਥਾਣਾ ਦਸੂਹਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਡਰਾਇਵਰ ਏ.ਐਸ.ਆਈ. ਯੋਗਰਾਜ ਥਾਣਾ ਦਸੂਹਾ ਜਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਨੂੰ ਮੁਦੱਈ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਉਕਤ ਪਾਸੋਂ 20,000/- ਰੁਪੇ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਿਆਂ ਨੂੰ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵਿਸਤਰਿਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਓਰੋ ਦੇ ਬੁਲਾਰੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ “ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਦੇ ਤਾਏ ਦੇ ਲੜਕੇ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸੁਜਾਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਸੈਦੇਵਾਲ ਕਲਾਂ ਥਾਣਾ ਪੁਰਾਣਾਸਾਲਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੇ ਥਾਣਾ ਦਸੂਹਾ ਵਿੱਚ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 11/23 ਅੱਧ 420, 406 ਆਈ.ਪੀ.ਸੀ. ਬਰਖਿਲਾਫ ਹੀਰਾ ਲਾਲ ਪਾਦਰੀ ਲੁਧਿਆਣਾ ਅਤੇ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਭੂੰਡੇਵਾਲ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਮਿਤੀ 06.07.2023 ਨੂੰ ਥਾਣਾ ਦਸੂਹਾ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਹੀਰਾ ਲਾਲ ਪਾਦਰੀ ਨੂੰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਥਾਣੇ ਲੈ ਕੇ ਆਈ ਸੀ। ਸ਼ਿਕਾਇਤਰਕਤਾ ਦੇ ਤਾਏ ਦੇ ਲੜਕਾ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਸਕਾ ਭਰਾ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵੀ ਉਕਤ ਮੁਕੱਦਮੇ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਥਾਣਾ ਦਸੂਹਾ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਸੀ। ਉਕਤ ਮੁਕੱਦਮੇ ਦਾ ਦੂਸਰਾ ਮੁਲਜ਼ਮ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਉਕਤ ਵੀ ਥਾਣਾ ਦਸੂਹਾ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਸੀ ਜੋ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਦੇ ਤਾਏ ਦੇ ਲੜਕੇ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਭਰਾ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਨਾਲ ਹੱਥੋਪਾਈ ਹੋ ਗਿਆ। ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਪਤਾ ਲੱਗਣ ਤੇ ਉਹ ਥਾਣਾ ਦਸੂਹਾ ਵਿਖੇ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਉਸਨੂੰ ਦੋਸ਼ੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਥਾਣਾ ਦਸੂਹਾ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਨੇ ਆਪਣੇ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਬੁਲਾਇਆ ਅਤੇ ਕਹਿਣ ਲੱਗਾ ਕਿ ਉਹ ਉਸਦੇ ਤਾਏ ਦੇ ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਭਰਾ ਦੇ ਖਿਲਾਫ 326 ਦਾ ਪਰਚਾ ਦੇਣ ਲੱਗਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਸਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਮਿੰਨਤ ਤਰਲਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਹ ਉਸਦੇ ਭਰਾ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਤਾਏ ਦੇ ਲੜਕੇ ਤੇ ਇਹ ਪਰਚਾ ਨਾ ਦੇਵੇ। ਜਿੱਥੇ ਦੋਸ਼ੀ ਇਸਪੈਕਟਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇ ਤੁਸੀਂ ਇਸ ਪਰਚੇ ਤੋਂ ਬਚਣਾ ਹੈ ਤਾਂ )1 ਲੱਖ ਰੁਪੈ ਰਿਸ਼ਵਤ ਦੇਣ ਲਈ ਕਿਹਾ। ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਵੱਲੋਂ ਮਿੰਨਤ ਤਰਲਾ ਕਰਨ ਤੇ ਦੋਸ਼ੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਥਾਣਾ ਦਸੂਹਾ 50,000/- ਰੂਪ ਲੈਣ ਲਈ ਮੰਨ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਸਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਪਾਸੋਂ ਉਸੇ ਦਿਨ 20,000/- ਰੁਪੈ ਲੈ ਕੇ ਉਸਦੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਛੱਡ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਛੱਡਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਉਕਤ ਦੇ ਬਿਆਨ ਤੇ ਗਲਤ ਵਕੂਆ ਬਣਾ ਕੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਦੇ ਭਰਾ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਤਾਏ ਦੇ ਲੜਕੇ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਮੁਕਦਮਾ ਨੰਬਰ 126 ਮਿਤੀ 08,07,2023 ਅਧ 324, 506, 34 ਆਈ.ਪੀ.ਸੀ. ਥਾਣਾ ਦਸੂਹਾ ਵਿਖੇ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਦੋਸ਼ੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਥਾਣਾ ਦਸੂਹਾ ਜਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਦੇ ਭਰਾ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਤਾਏ ਦੇ ਲੜਕ ਖਿਲਾਫ ਦਰਜ ਉਕਤ ਮੁਕਦਮੇ ਵਿਚ 326 ਧਾਰਾ ਨਾ ਲਗਾਉਣ ਬਦਲ ਸਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਪਾਸੋਂ ਬਾਕੀ ਰਹਿੰਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤ ਦੀ ਰਕਮ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਜੋ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ, ਪਾਸ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕਰ ਦਿੱਤੀ।

    ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸ੍ਰੀ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਸਦੋਵਾਲ ਕਲਾਂ, ਤਹਿਸੀਲ ਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸ੍ਰੀ ਮਨੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ, ਉਪ ਕਪਤਾਨ ਪੁਲਿਸ, ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ, ਯੂਨਿਟ, ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੀ ਜੇਰ ਨਿਗਰਾਨੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਵਲੋਂ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਦੀ ਟੀਮ, ਸਮੇਤ ਮੁਦਈ ਸਰਕਾਰੀ ਮੈਡੋ ਗਵਾਹ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਗਵਾਹ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਟਰੈਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸਪੈਕਟਰ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ, ਯੂਨਿਟ, ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਲੋਂ ਦੇਸੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਥਾਣਾ ਦਸੂਹਾ ਜਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਡਰਾਇਵਰ ਏ.ਐਸ.ਆਈ. ਯੋਗਰਾਜ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਉਕਤ ਪਾਸੋਂ 20,000/- ਰੁਪੈ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਿਆਂ ਨੂੰ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰੀ ਮਹਿੰਦਰ ਬੋਲੇਰੋ ਨੰਬਰ PB 07 BG 1272 ਨੂੰ ਕਬਜ਼ਾ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਰਿਸ਼ਵਤ ਵਾਲੀ ਹੁਕਮ ਮੌਕਾ ਪਰ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵਿੱਚ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ: 21 ਮਿਤੀ 29,08:2023 ਅਧੀਨ ਧਾਰਾ 7 PC Act, 1988 as attended by PC, (Amendment) Act, 2018 ਥਾਣਾ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਓਰੋ, ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਦੋਸ਼ੀਆਨ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਥਾਣਾ ਦਸੂਹਾ ਜਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਡਰਾਇਵਰ ਏ.ਐਸ.ਆਈ. ਯੋਗਰਾਜ ਥਾਣਾ ਦਸੂਹਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸਿਆਰਪੁਰ ਨੂੰ ਕਲ ਮਿਤੀ 30.08.2025 ਨੂੰ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਤਫਤੀਸ ਜਾਰੀ ਹੈ।

  • जालंधर: इनोसेंट हार्ट्स ने मनाया भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन

    जालंधर: इनोसेंट हार्ट्स ने मनाया भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन

    जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) ने विभिन्न गतिविधियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया मनाया।  प्री-प्राइमरी स्कूल इनोकिड्स के लर्नर्स से स्कॉलर्स तक के सब बच्चों से ‘थ्रेॅड ऑफ़ लव’ के अंतर्गत राखी मेकिंग गतिविधि करवाई गई। बच्चे घर से राखी बनाने का सामान जैसे मौली, रिबन, रेशम का धागा, मोती, सितारे आदि लेकर आए तथा कक्षा में अपनी-अपनी अध्यापिकाओं की सहायता से अपने मित्रों के साथ मिलकर सबने अपनी-अपनी राखी बनाई।
    कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों से सैनिकों के लिए राखी बनवाई गई। छात्राओं ने सैनिकों की वेशभूषा में सजे छात्रों को राखी बाँधी। कक्षा तीसरी व चौथी के बच्चों से स्वजनों, मित्रों के लिए राखी कार्ड मेकिंग एक्टीविटी करवाई गई। कक्षा पाँचवी के बच्चों से ‘बेस्टमेट्स’ एक्टीविटी करवाई गई जिसमें उनके द्वारा ‘भाई-बहनों के साथ संजोई मधुर यादों का कोलाज’ बनाया गया। कक्षा छठी के बच्चों से ‘रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक’ पर कुछ पंक्तियाँ लिखवाई गई। कक्षा सातवीं के बच्चों से थाली सज्जा गतिविधि करवाई गई।
    छात्राओं द्वारा की गई थाली सज्जा व उनके द्वारा बनाई गई सुंदर राखियों को सबके द्वारा खूब सराहा गया। इन सभी गतिविधियों को करते हुए बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। सभी कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधकर उनकी लंबी आयु व समृद्धि की कामना करती हैं और वहीं भाई अपनी बहन को हर मुसीबत से बचाने व रक्षा करने का वचन देते हैं। इस तरह उन्होंने बच्चों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए इस पर्व की महत्ता बताई और उन्हें हर पर्व  बड़े उत्साह के साथ मनाने के लिए कहा।