वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश

ऊना/सुशील पंडित: महाविद्यालय ऊना में वाणिज्य विभाग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल को विभाग के लिए पौधरोपण करके गमले भेंट किये और आश्वस्त किया कि हम अगले तीन सालो में इन पौधो का सरंक्षण भी करेंगे। विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि शर्मा ने बताया की बी. कॉम प्रथम वर्ष में विद्यर्थियों के समूह बनाये जाते है जिससे उन्हें सामूहिक अध्ययन व समूह में रह कार्य करने का अभ्यास होता है। जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए ज़रूरी है। कॉलेज प्राचार्य ने युवा पीढ़ी के पर्यावरण के प्रति सजग होने की प्रशंसा की व आने वाले समय में इस प्रकार की गतिविधियां करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर विभागअध्यक्ष  डॉ. रुचि शर्मा, डॉ. गगनदीप, डॉ. अलका शर्मा व्  प्रो. परवीन मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *