Blog

  • राम कुमार ने किया ज़िला स्तरीय चण्डी मेले का शुभारम्भ

    राम कुमार ने किया ज़िला स्तरीय चण्डी मेले का शुभारम्भ

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। राम कुमार ने दून विधानसभा क्षेत्र के चण्डी में दो दिवसीय ज़िला स्तरीय माँ चण्डी देवी मेला के शुभारम्भ किया।राम कुमार ने इससे पूर्व माँ चण्डी देवी के प्राचीन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारम्भ किया।मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि माँ चण्डी देवी मेला चण्डी सहित आस-पास के क्षेत्रों के स्थानीय लोगों की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय के व्यस्त जीवन में मेले क्षेत्र के लोगों को एक साथ जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि मेलों से जहां युवा पीढ़ी को अपनी पुरातन संस्कृतिक से रू-ब-रू होने का अवसर मिलता है वहीं क्षेत्रवासियों में भाईचारा भी बढ़ता है।राम कुमार ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में एक समान विकास करना उनका लक्षय है। उन्होंने कहा कि किसानों व बागवानों की फसलों को मंडियों तक सुगमता से पहुंचाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सड़कों को पक्का किया जाएगा ताकि किसानों व बागवानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल सके।
    मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर दाड़ला-बनिया देवी-चण्डी-बद्दी से चण्डीगढ़ के लिए शीघ्र नई बस सेवा चलाई जाएगी ताकि लोगों को आवाजाही में सुगमता मिल सके। उन्होंने कहा कि पट्टा-गोयला सड़क के विस्तारीकरण का कार्य भी शीघ्र किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के बनलगी में एक बड़ा उद्योग स्थापित किया जाएगा ताकि युवाओं को घर-द्वार पर रोज़गार की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि उद्योग के स्थापित होने पर क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोज़गार प्राप्त होगा।राम कुमार ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल सुविधा सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही खराब पाइपों को बदला जाएगा ताकि जल समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि पानी को एकत्र करने के लिए क्षेत्र में टैंक भी स्थापित किए जाएंगे।
    राम कुमार ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारम्भ भी किया।उन्होंने तदोपरांत ग्राम पंचायत दाड़वां के गांव ताल खड्ड के पास निर्मित किए जा रहे खेल मैदान का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर ज़िला परिषद के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, ग्राम पचंायत चण्डी के प्रधान बलवंत सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रधान रमेश ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी कसौली गौरव महाजन, विकास खण्ड अधिकारी धर्मपुर मुकेश कुमार, मेला समिति के प्रधान रमेश कुमार, मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा, अमर भाटिया, सतीश राघव, दया राम, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
  • जालंधरः थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    जालंधरः थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    जालंधर, वरुण/हर्ष: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के लगातार तबादलें हो रहे है। वहीं शहर में कुछ समय पहले थाना प्रभारियों के तबादले हुए थे। जिसके बाद आज एक बार फिर से कुछ थानों के प्रभारियों के तबादलें हो गए है। जारी आदेश के मुताबिक थाना 4, थाना 5 और थाना 8 के प्रभारियों सहित कई अधिकारियों का तबादला हुआ है। देखें लिस्ट

  • नियमों की अवहेलना करने पर कटे 155 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे 155 चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 155 चालान काटे गए । जिनमें से 02 चालानों का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में कुल 2000/- रूपये वसूल किए गए हैं। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 21 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1800/- रूपये वसूल किए गए हैं। जबकि अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान कर जुर्माने के रूप में 5000/- रूपये प्राप्त किए गए हैं। 
  •  मंदिर के बाहर से श्रद्धालु का मोटरसाइकिल चोरी

     मंदिर के बाहर से श्रद्धालु का मोटरसाइकिल चोरी

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला मुख्यालय के अंतर्गत पड़ते धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर के बाहर से श्रद्धालु का मोटरसाइकिल चोरी हो गया। पुलिस थाना सदर में दिए शिकायत पत्र में वीरवल सपुत्र सुरती राम निवासी भगोरा, तहसील व जिला नवांशहर पंजाब ने बताया कि वह 19 मई 2023 को अपने साथी जसप्रीत सहित अपने मोटरसाईकल पर सवार होकर धार्मिक स्थल पीरनिगाह में माथा टेकने आया था। वह अपना मोटरसाईकल पीरनिगाह मंदिर के बाहर खड़ा करके अन्दर माथा टेकने चले गये। उन्होंने वापिस आकर देखा तो मोटर साईकल वहां पर नहीं था, चोरी हो गया था। शिकायत में वीरवल ने आरोप लगाया कि गुडू निवासी ठाना पिण्ड जिला होशियारपुर पंजाब  मेरा मोटरसाइकिल चुरा कर ले गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • बददी: सरकार के नियमों की हो रही अनदेखी

    बददी: सरकार के नियमों की हो रही अनदेखी

    बददी/सचिन बैंसल: बद बीबीएन में  चंडीगढ़ और पंचकूला के साथ लगते एरिया के स्कूलो के अध्यापकों, डॉक्टरों व अन्य सरकारी कर्मचारियों ने लोकल लोगों से किराए के मकान दिखा रखे है लेकिन स्वयं वह  छुट्टी होते वह पंचलकूला और चंडीगढ़ भाग जाते है। पहले सरकार ने 8 किमी के दायरा रखा हुआ था लेकिन अब 30 किमी कर दिया है लेकिन चंढीगढ़ बीबीएन से तीन किमी से  भी अधिक बैठता  है।  यही नही अधिकांश स्कूलों के प्रधानाचार्य व डाक्टर जब स्वयं इस नियम को तोड रहे है तो उनके नीचे कार्य करने वाले अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों क्यो इस शर्त का पालन करेंगे। 
    बीबीएन में बरोटीवाला, बद्दी, झाड़माजरी, भटोली कलां, मधाला, चलानामजरा, मानपुरा , खेड़ा, लोधी माजरा, नालागढ़, मझोली, राजपुरा, भाटियां समेत दो  दर्जन से अधिक स्कूल ऐसे है। जहां पर अध्यापक चंडीगढ़ से आते है। इन अध्यापकों ने चंढीगढ़ में अपने मकान बनाए है। शिक्षा विभाग ने इंस्पेक्शन के लिए अलग से उपनिदेशक रखा हुआ है जो समय समय पर स्कूलों की जांच करता है लेकिन हैरानी की बात है कि बाहर से आने वाले यह अध्यापक कभी  कभार जाम व अन्य कारणों के चलते देरी से भी पहुंचते है लेकिन आज तक किसी भी अध्यापक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तो स्कूलो में बायो मेट्रिक मशीन लगने का भी कोई औचित्य नहीं है। 
    मजेदार बात यह है कि इंस्पेक्शन उपनिदेशक की आंखो में धूल झोंक लोकल स्तर पर किराया कमरा दिखा देते है,जबकि वास्तव में तीन बजे के बाद कोई भी अध्यापक स्कूल के आपपास नहीं दिखता है।  यह अध्यापक पिछले दो दशकों से बीबीएन के स्कूलो में भी घूम रहे है। जबकि यह यहां के रहने वाले नहीं है। ऊंची राजनीति पहुंच और उच्च अधिकारियों से मजबूत पकड़ के बावजूद यह बीबीएन के स्कूलो में अपना स्थानांतरण कराने में सफल रहते है सरकार चाहे किसी भी दल की क्यों न हो। उधर, उपनिदेशक जगदीश नेगी ने बताया कि उन्हें भी  मालूम है कि अध्यापक चंडीगढ़ से आते है लेकिन इन अध्यापकों ने लोकल लोगों से कमरे किराये पर दिखाए हुए है जिससे वह जानते हुए भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे है। बायो मैट्रिक मशीन की रिपोर्ट सीधी सचिवालय में जाती है। इसलिए अगर कोई देरी से आता है तो उन्हें इसकी सूचना नहीं है।
  • डा. हेमराज राणा ने  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का जताया आभार

    डा. हेमराज राणा ने  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का जताया आभार

    बददी/सचिन बैंसल: राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं जियोग्राफिकल सोसाइटी आफ हिमाचल प्रदेश के प्रान्त उपाध्यक्ष डा. हेमराज राणा ने भूगोल विषय को स्कूल व  कॉलेज स्तर पर अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाए जाने के आश्वासन पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताया है। डा. हेमराज राणा ने बताया कि गत दिनों जियोग्राफिकल सोसाइटी आफ हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल सोसाइटी के महासचिव डा. बी आर ठाकुर की अगुवाई में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से शिमला में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भूगोल विषय की महत्ता  से शिक्षा मंत्री को अवगत करवाया तथा इस अन्दर्भ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों अर्थात पंचायतों, बीडीसी, जिला परिषदों व विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों द्वारा
    प्रेषित प्रस्तावों की प्रतिलिपियों को भी शिक्षा मंत्री को दिया। शिक्षा मंत्री ने हिमाचल जैसे विविध भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में भूगोल विषय की प्रासंगिकता व महत्व को ध्यान में रखते हुए भूगोल विषय को 11वीं -12वीं कक्षाओं व कॉलेजों में अनिवार्य  विषय के रूप में पढ़ाए जाने की बात कही है जो कि एक सराहनीय कदम है।डा. हेमराज राणा ने बताया कि वर्तमान में जब हम  भूकंप, बाढ़, सूखा, पर्यावरण प्रदूषण, भूस्खलन, बादल फटना, वन्यग्नि आदि बहुत सी प्राकृतिक आपदाओं का निरन्तर दंष झेल रहे हैं जबकि भूगोल विषय के पाठ्यक्रम में इन सभी पहलुओं के मूल कारण, समाधान व जागरूकता का समावेश रहता है अर्थात भूगोल विषय को स्कूलों व कॉलेजों में अनिवार्य रूप से पढ़ाए जाने पर एक ओर जहो विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के बारे में सामाजिक जारूकता बढेंगी वहीं दूसरी ओर शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। डा. हेमराज राणा ने जोर देकर कहा कि हर प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में भूगोल विषय परीक्षार्थियों के लिए बहुत सहायक सिद्ध होता है।
     
  • जेल में कैदियों के बीच फिर गैंगवार, 2 कैदी गंभीर रूप से घायल

    जेल में कैदियों के बीच फिर गैंगवार, 2 कैदी गंभीर रूप से घायल

    नई दिल्लीः दिल्ली की हाईप्रोफाइल और सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल के भीतर एक बार फिर कैदियों के बीच खूनी झड़प की खबर है। सूत्रों की मानें तो यहां कैदियों के दो गुटों में गैंगवार हुआ है। इस हमले में दो कैदी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जेल के भीतर हुए इस टकराव के बाद जेल परिसर में भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया है। आला ​अधिकारियों ने पहुंचकर हालात को काबू में किया और घायलों को फौरन डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    बताया गया है कि दोनों ही गुट के कैदी संगीन मामलों में विचाराधीन हैं। तिहाड जेल में इन गुटों के कैदियों में टकराव था और सोमवार को यह आमने सामने आते ही संघर्ष में बदल गया। दोनों अलग-अलग गैंग से जुड़े हुए हैं। कैदियों ने तिहाड़ जेल के अंदर बनाए गए नुकीले सुए से एक दूसरे पर हमला किया गया। इस घटना के बाद जेल के भीतर हड़कंप मच गया।

    तिहाड जेल प्रशासन के मुताबिक, 29 मई को दोपहर करीब 12:38 बजे तिहाड जेल की सेंट्रल जेल नंबर-1 (वार्ड नंबर-2) में कुछ कैदियों ने अंडर ट्रायल कैदी राहुल उर्फ ​​पवन पुत्र संत राम पर ताबड़तोड़ चाकू, हाथ से बनी सूआ और खपरैल से हमला कर दिया, जिससे बंदी घायल हो गया। वहीं अंडर ट्रायल कैदी आलोक उर्फ विशाल पुत्र मनोज गिरी (जो हमलावरों में से था) ने घटना के बाद खुद को भी चोटिल कर लिया है। जेल स्टाफ टीएसपी और क्विक रिस्पांस टीम ने सभी को अलग किया। जेल डिस्पेंसरी में प्राथमिक चिकित्सा सहायता के बाद, दोनों घायल कैदियों को आगे के इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में पुलिस स्टेशन हरि नगर को प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की जांच कर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है।

    केंद्रीय कारागार तिहाड़ की जेल नंबर 1 में बदमाशों के बीच सोमवार को हुई इस झड़प के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन और वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 2 मई को लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल के अंदर ही निर्मम हत्या कर दी थी। यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। गोगी गैंग के गुर्गों पर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का आरोप लगाया गया था। इस बीच तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हुई इस ताज़ा झड़प को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. पुलिस दोनों के बयान लेकर हमले का कारण तलाशने में लगी है।

  • मीडिया कर्मियों की मांगों को लेकर जुलाई में संसद भवन पर होगा प्रदर्शन

    मीडिया कर्मियों की मांगों को लेकर जुलाई में संसद भवन पर होगा प्रदर्शन

    बददी/सचिन बैंसल: कन्फेडरेशन ऑफ न्यूजपेपर्स एंड न्यूज एजेंसी इम्पलाइज आर्गनाइजेशन ने वर्किंग जर्नलिस्ट्स एक्ट की बहाली, पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, मीडिया संस्थानों में पत्रकारों और गैर पत्रकार कर्मचारियों की अवैध छंटनी के विरोध में जुलाई में संसद सत्र के दौरान प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यह फैसला दिल्ली में आयोजित कन्फेडरेशन की वार्षिक आम सभा में लिया गया। आमसभा में देश के प्रमुख सशक्त मीडिया संगठनों नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया), इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ पीटीआई इम्पलाइज यूनियन, यूएनआई वर्कर्स यूनियन, ऑल इंडिया न्यूजपेपर्स इम्पलाइज फेडरेशन, नेशनल फेडरेशन ऑफ न्यूजपेपर्स इम्पलाइज और द ट्रिब्यून इम्पलाइज यूनियन चंडीगढ़ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर मीडियाकर्मियों की मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन छेडऩे की घोषणा की है।
    कन्फेडरेशन के महासचिव एम.एस. यादव ने बताया कि दिल्ली के सम्राट होटल में आयोजित आमसभा में एन.यू.जे के अध्यक्ष रास बिहारी के अध्यक्ष और द ट्रिब्यून इम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता को कन्फेडरेशन का उपाध्यक्ष चुना गया गया। कन्फेडरेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रास बिहारी की अध्यक्षता में हुई आमसभा की बैठक में पत्रकारों और गैर पत्रकार कर्मचारियों की सभी समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में एनयूजेआई के महासचिव प्रदीप तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा, आईएफडबल्यूजे के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, महासचिव परमानंद पांडे, आईजेयू के अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी, महासचिव बलविंदर जम्मू, पीटीआई फेडरेशन के भुवन चौबे, यूएनआई यूनियन के एम एल, जोशी, ट्रिब्यून इम्पालाइज यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, एआईएनईएफ, एनएफएनई के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।  यादव ने बताया कि कन्फेडरेशन से संबद्ध सभी राष्ट्रीय मीडिया संगठनों ने सर्वसम्मति से मीडियाकर्मियों की मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन करने का फैसला किया है।
    संसद पर प्रदर्शन करके राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि देशव्यापी अभियान के तहत राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों और सांसदों को ज्ञापन देकर मीडियाकर्मियों की मांगों को लेकर ध्यान आकर्षित किया जाएगा। सभी संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि राज्यों में अपने-अपने क्षेत्र के सांसदों और जनप्रतिनिधियों को मांगों के बारे में ज्ञापन देंगे। यादव ने बताया कि दिल्ली में संसद भवन के सामने धरना और प्रदर्शन की तारीख कन्फेडरेशन की कार्यकारिणी की बैठक में किया जाएगा। प्रदर्शन से पहले पूरे देश में मीडियाकर्मियों की मांगों को लेकर राज्यों में सम्मेलन और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। कानफेडरेशन की मीटींaग में एनयूजे इंडिया की ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, महामंत्री प्रदीप तिवारी के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (एनयूजे इंडिया) रणेश राणा, सुरेंद्र शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एचपीयूजे सचिन बैंसल, जितेंद्र शर्मा, ज्योति गिरी व प्रेस क्लब प्रधान राजेंद्र चौधरी भी उपस्थित रहे
  • पंजाबः लाखों रुपए की लूट के मामले में गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार

    पंजाबः लाखों रुपए की लूट के मामले में गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार

    मुक्तसरः जिली की पुलिस ने लुटेरा गिरोह के मास्टर माइंड को काबू किया है। काबू किए गए बदमाश ने मुक्तसर में पड़ते लक्खेवाली फिलिंग स्टेशन पर अपने साथियों सहित 3 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं उसने मुक्तसर पुरानी दाना मंडी में एक व्यापारी से करीब 1 लाख की लूट की थी। इससे पहले कपूरथला में एक फाइनेंसर से 3 लाख 30 हजार रुपये की लूट भी इसी ने की थी। प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज अनेकों केसों में ये बदमाश शामिल है। एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने मुक्तसर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि लुटेरा गिरोह का मुख्य सरगना प्रिंसपाल उर्फ प्रिंस पुत्र जसवंत सिंह निवासी लक्खेवाली (मुक्तसर) अनेकों वारदात को अंजाम दे चुका था। एसएसपी ने बताया कि तीन मई को लक्खेवाली निवासी जसकरन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके नंदगढ़ रोड स्थित फिलिंग स्टेशन पर दो मई की रात करीब 9 बजे दो मोटरसाइकिलों पर कुछ युवक चेहरे ढंक कर आए और बेसबाल व रॉड से मैनेजर व कारिंदों से मारपीट करके 3 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।

    पुलिस के टेक्निकल सेल ने सीसीटीवी कैमरों, खुफिया सोर्स की मदद से बदमाशों की पहचान करते हुए लोकेशन भी ट्रेस कर ली। साथ ही मुख्य आरोपी प्रिंसपाल उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने कबूला कि उसने अपने साथियों परमजीत सिंह उर्फ बाबा निवासी लक्खेवाली, जतिंदर सिंह निवासी गुरुहरसहाय, मेहर सिंह उर्फ गुरविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर कैंट व गुरजंट सिंह उर्फ जश्न निवासी लक्खेवाली बहरामपुर के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। प्रिंसपाल के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है। इस वारदात में इन्होंने एक देसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया था। जिस पर पुलिस ने मामले में 25/54/59 आर्म्स एक्ट व 120बी की धाराएं भी जोड़ दी हैं। आरोपियों ने पुरानी दाना मंडी में व्यापारी रवि कुमार की दुकान से करीब एक लाख रुपये लूटे थे।

    इस मामले में 16 मई को थाना सिटी मुक्तसर में केस दर्ज हुआ था। पूछताछ के दौरान प्रिंस ने कबूला कि इस वारदात को भी इन्होंने अंजाम दिया था। इस वारदात में जतिंदर व मेहर ने इसका साथ दिया था। बता दें कि इस लूट की घटना के बाद से व्यापार मंडल के दखल के बाद से पुलिस प्रशासन पर दबाव बना और पुलिस ने केस ट्रेक करना शुरु कर दिया और अब दोनों केसों में शामिल मास्टर माइंड को काबू कर लिया। जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। एसएसपी के अनुसार प्रिंसपाल कई वारदात का मास्टर माइंड रहा है। इससे पहले उस पर अनेकों केस दर्ज हैं। मोगा के धर्मकोट में उसने किश्तें वसूलने वाले एक व्यक्ति से 22 हजार रुपये लूटे थे। वहीं थाना सिटी कपूरथला में दर्ज मामले में ये एक फाइनांसर से तीन लाख 80 हजार रुपये की लूट के मामले में भी मास्टर माइंड के रुप में शामिल है। थाना लक्खो के बहरामपुर थाने में भी इसके खिलाफ पेट्रोल पंप से 44 हजार रुपये लूटने का केस दर्ज है। 2021 में मच्छी मंडी फिरोजपुर शहर के एक पेट्रोल पंप से 1,300 रुपये भी लूटे थे। जिला फिरोजपुर के गांव खलचिया से एक किश्तें वसूलने वाले व्यक्ति से 13 हजार रुपये भी इसने लूटे थे।

  • विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने पिपलू मेले की तैयारियों का लिया जायज़ा

    विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने पिपलू मेले की तैयारियों का लिया जायज़ा

    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले में कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने तैयारीयों का जायज़ा लिया।  आज कैबिनेट मन्त्री विक्रमदित्य सिंह झंडा रस्म व मन्दिर में पूजा अर्चना करने के बाद बिधिवत पिपलू मेले का उद्घाटन करेंगे। वहीं मेले के दूसरे दिन पंचायती राज मन्त्री अनुरुद्ध सिंह व मेले के समापन पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री चीफ गैस्ट होंगे। बंगाणा प्रशासन द्वारा बंगाणा से पिपलू तक सड़क पर मुख्य गेट बनाये गए है। और पुलिस जवान बंगाणा से पिपलू तक यातायात को देखेंगे।
    क्योंकि गाड़ियों की ज्यादा आवाजाही होने के कारण कही कोई जाम की स्थिति न बने। बहीं 30 मई से 1 जून तक धनेटा से पिपलू से बंगाणा आने बालों को वाया भयाम्बी तुतडू से होकर बंगाणा आना पड़ेगा। तीन दिनों तक चलने बाले पिपलू मेले के संदर्भ में बंगाणा से पिपलू तक बन बे बनाया गया है। पिपलू मेले के प्रथम दिवस यानी आज हिमाचल की बुलंद आवाज एसी भारद्वाज,कुसुम जस्सी अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरेंगी। बही स्कूली छात्र एवं लोकल कलाकार भी जनता का मनोरंजन करेंगे।इस मौके पर राज्य रेडक्रॉस के संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, उपप्रधान भूषण शर्मा, पूर्व प्रधान बिपन शर्मा थाना प्रभारी रवि कांत शर्मा के अलावा प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 
    उपमण्डल बंगाणा के थाना प्रभारी रवि पाल शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले की करीब चार दर्जन पुलिस जवान व्यवस्था को सम्हालेंगे। उन्होंने कहा कि 30 मई से 1 जून तक चलने बाले पिपलू मेले में कोई वड़ी गाड़ी पिपलू से होकर नही जाएगी। बस ट्रक या अन्य बड़े वाहन वाया तुतडू भयाम्बी से होकर हमीरपुर जाएंगे। बंगाणा से पिपलू तक वन वे बनाया गया है। रवि पाल ने कहा कि तीन दिवसीय पिपलू मेले की व्यवस्था को सुचारू रूप देने के लिए हमने प्रारूप तैयार कर लिया है और यातायात नियमो का उलंघन करने बालों या फिर बन वे ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने बालों पर कानूनी शिकंजा कसेगा।