Blog

  • जालंधर : भाजपा को बड़ा झटका, डॉ प्रदीप राय सहित कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

    जालंधर : भाजपा को बड़ा झटका, डॉ प्रदीप राय सहित कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

    जालंधर,वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस भाजपा को बड़ा झटका दिया है। वार्ड नंबर 72 से बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं सहित डॉ. प्रदीप सिंह रॉय और उनके सहयोगी कांग्रेस में शामिल हो गए, जिनका पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने स्वागत किया, इस समय उनके साथ विधायक अवतार सिंह जूनियर हेनरी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी और महिंदर केपी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। राजा वडिंग ने कहा कि मैं पूरे कांग्रेस परिवार की ओर से डॉ. प्रदीप सिंह रॉय और उनकी टीम का पार्टी में स्वागत करता हूं, जिन्होंने सच्चाई की नब्ज को पहचानकर हम पर अपना विश्वास जताया है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग दुबारा कांग्रेस के साशन को याद कर रहे है, कांग्रेस ने स्दैव राज्य के हित में काम किया है, आज बात चाहे बीजेपी की हो या आम आदमी पार्टी की ये लोग केवल झूठ और फरेब की राजनीति से लोगों को लुभाते हैं, लेकिन काँठ की हांडी बार-बार नहीं उठती। इस बार जालंधर जिमनी चुनाव में आप व भाजपा के अस्तित्व के भ्रम को भी दूर कर देंगे।

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान पंजाब की भोली जनता को धोखा दिया था, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक साल पहले जालंधर को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे जो आज हवा हो गए हैं, पंजाब की माताओं बहनों को एक एक हज़ार रुपए देने की बात की थी, आज सब कुछ भुला दिया गया है।

    अध्यक्ष राजा वडिंग ने कहा कि जालंधर उपचुनाव एक निर्णायक चुनाव है, यह चुनाव पंजाब की तकदीर बदल देगा क्योंकि यह सत्ता पक्ष से जवाब लेने का मौका है और जालंधर के समझदार वोटर बदला जरूर लेंगे। इस मौके पर मौजूद नेताओं में जगीर सिंह, सोनू बब्बर, सतनाम सिंह, करनैल सिंह, कौशल सोनी, पंकज, सन्नी जसरा, राकेश भल्ला, राकेश गुप्ता, करण आनंद, धर्मवीर टोनी, अमर सिंह, नगीजी, जसबीर सिंह, संजय, दीपू, कमल आदि मौजूद थे।

  • पंजाबः बाल विकास प्रोजैक्ट अफ़सर और उसका चपड़ासी गिरफ्तार

    पंजाबः बाल विकास प्रोजैक्ट अफ़सर और उसका चपड़ासी गिरफ्तार

    फतेहगढ़ साहिब: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान आज फतेहगढ़ साहिब में तैनात बाल विकास प्रोजैक्ट अफ़सर (सीडीपीओ) अंजू भंडारी और उसके चपड़ासी बलिहार सिंह को 20,000 रुपए की रिश्वत मांगने और हासिल करते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया गया। आज यहां इस का खुलासा करते हुये विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त सीडीपीओ और उसके चपड़ासी को फतेहगढ़ साहिब जिले के गाँव रिउना नीवां की रहने वाली ममता की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। 

    अन्य विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुंच करके दोष लगाया कि उपरोक्त दोनों कर्मचारियों ने आंगनवाड़ी हैल्पर के खाली पद पर उसको नौकरी पर रखने के बदले 35,000 रुपए रिश्वत के तौर पर देने की माँग की है जिसके लिए उसने पहले ही आवेदन दिया हुया है। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की एक टीम ने जाल बिछा कर दोनों दोषी मुलजिमों को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से रिश्वत के तौर पर 20,000 रुपए लेते हुये मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के पुलिस थाना पटियाला रेंज में दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इस केस की आगे जांच जारी है।

  • जालंधरः सुशील रिंकू को बड़ा झटकाः राजा वड़िंग ने भाई को कांग्रेस में किया शामिल

    जालंधरः सुशील रिंकू को बड़ा झटकाः राजा वड़िंग ने भाई को कांग्रेस में किया शामिल

    जालंधर/वरुणः कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार सुशील रिंकू को कांग्रेस ने बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस ने सुशील रिंकू के भाई को पार्टी में शामिल करवाया है। सुशील रिंकू के भाई कमल को पार्टी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग और राणा गुरजीत ने शामिल करवाया है। बता दें कि कमल चौधरी के पिता स्वर्गीय संसार चंद जोकि बस्ती दानिशमंदा के सबसे पहले कांग्रेस पार्टी से पहले पार्षद रह चुके है। उसके बाद सुशील रिंकू के पिता रामलाल रिंकू ने उनकी गद्दी संभाली थी।

    वहीं राजनीति गलियारे में यह भी चर्चा है कि सुशील रिंकू का और उनके ताये के बेटे कमल चौधरी का 36 का आंकड़ा है। बता दें कि कमल चौधरी ने पहले भाजपा, और उसके कुछ माह बाद आप पार्टी ज्वाइन की थी। लेकिन अब फिर से वह कांग्रेस में शामिल हो गए है। 

  • अजोली में दड़ा-सट्टा की पर्ची सहित एक काबू

    अजोली में दड़ा-सट्टा की पर्ची सहित एक काबू

    ऊना/ सुशील पंडित : थाना सदर के अंतर्गत आते गांव अजौली के पास 930 रूपये की दडा सट़टा की पर्ची सहित एक पंजाव के युवक को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार निवासी सेहजोवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अऩुसार ऊना पुलिस ने अजोली टोल नाका के समीप  स्कूल के समीप गश्त के दौरान राकेश कुमार की तलाशी लेने पर 930 रूपये की दडा सट़टा की पर्ची बरामद की। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके आगामी कार्यवाही कर रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਜੈਤੋਂ ਦੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਦੇ ਹਨ ਮਾੜੇ ਹਾਲਾਤ, ਕਿਸਾਨ ਹੋ ਰਹੇ ਖੱਜਲ-ਖੁਆਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਜੈਤੋਂ ਦੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਦੇ ਹਨ ਮਾੜੇ ਹਾਲਾਤ, ਕਿਸਾਨ ਹੋ ਰਹੇ ਖੱਜਲ-ਖੁਆਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜੈਤੋਂ : ਪਹਿਲਾਂ ਬੇਮੌਸਮੀ ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਕਾਰਣ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਫਸਲਾਂ ਖਰਾਬ ਹੋ ਗਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਹੁਣ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਫਸਲਾਂ ਲਈ ਖੱਜਲ-ਖੁਆਰ ਹੋਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਲੇਬਰ ਦੀ ਘਾਟ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਤੰਗੀ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। 

    ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਮੰਡੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਜਗ੍ਹਾ ਉਪਰ ਗੰਦਾ ਪਾਣੀ ਖੜ੍ਹਾ ਹੈ ਓਸ ਦੇ ਉੱਪਰ ਮੱਛਰਾਂ ਦੇ ਝੁੰਡ ਬੈਠੇ ਹਨ। ਮੰਡੀ ਦੇ ਮੇਨ ਗੇਟ ਦੇ ਮੂਹਰੇ ਪਾਣੀ ਦਾ ਛੱਪੜ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਮੰਡੀ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਕਾਫੀ ਮਾੜੇ ਹਨ। ਆੜਤੀਆ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬਿੰਦਰ ਗਰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਮੰਡੀ ਦੇ ਹਲਾਤ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਖ਼ਰਾਬ ਨੇ ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ ਪਰ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀ।

  • हरोली पुलिस ने घालूवाल शिव मंदिर में हुई चोरी का आरोपी पकड़ा 

    हरोली पुलिस ने घालूवाल शिव मंदिर में हुई चोरी का आरोपी पकड़ा 

    तीसरी आंख से नहीं वच पाया चोर

    ऊना/ सुशील पंडित: पंडोगा पुलिस चौकी मे कृष्ण जसवाल ने घालूवाल स्थित शिव मंदिर में दिन के समय चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई । पुलिस ने मामला दर्ज करके कारवाई शुरू की।शिकायत पत्र में शिकायतकर्ता ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की पिंडी पर लगाया गया, नाग चोरी कर लिया गया है। चोर को नहीं पता था की पंचायत के नुमाइंदों ने मंदिर के में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। सीसीटीवी कैमरे में चोर की सारी हरकतें कैद हो गईं।

    वही सीसीटीवी में चोर की पहचान करके पुलिस को सूचित कर दिया । पकड़े गए व्यक्ति की पहचान साजन कुमार पुत्र प्रताप महतो  निवासी वेगुसराय विहार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरोली सुनील संख्या में जानकारी देते हुए बताया चोर से और चोरियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। वहीं उन्होंने  प्रधान, उप-प्रधान व पंचायत प्रतिनिधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह सभी पंचायतें सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरो, गुरूद्वारों, घरों व महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे लगवाए तो क्राईम कन्ट्रोल करने मे पुलिस को सहायता भी मिलेगी व आम जनता सुरक्षित भी महसूस करेगी । 

  • बड़ी खबरः चुनाव से पहले प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा!

    बड़ी खबरः चुनाव से पहले प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा!

    शिमलाः नगर निगम शिमला के चुनाव के पहले भाजपा पार्टी से बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुरेश कश्यप ने खुद से इस्तीफा दिया है या हाईकमान ने उनसे इस्तीफा लिया है इस बात की पुष्टि होना अब भी बाकी है। विस्तृत जानकारी के लिए परीक्षण किया जा रहा है।

  • पंजाबः तेजधार हथियार से ससुर ने बहू के सिर व अंगुलियों पर किए वार, हालत गंभीर

    पंजाबः तेजधार हथियार से ससुर ने बहू के सिर व अंगुलियों पर किए वार, हालत गंभीर

    अबोहरः जिले के पक्का सीडफार्म से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ससुर ने बहू पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इस हमले में महिला के हाथों की उंगलियां तक कट कर गिर गईं, जबकि सिर में कई गहरे घाव हो गए। घायल को पड़ोसियों ने अस्पताल में दाखिल कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नी गुरमीत सिंह के ससुर जरनैल सिंह व सास छिंद्र कौर के बीच आपसी विवाद चल रहा था। सुनीता का पति गुरमीत सिंह खेतों में कार्य करने गया था, जबकि उसकी मां बाथरूम में थी। सुनती सो रही थी, इसी दौरान जरनैल सिंह ने अपनी बहू सुनीता पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर किया गया। वहीं, घटना का पता चलते ही थाना प्रभारी परमजीत कुमार मौके पर पहुंचे और महिला के बयान दर्ज किए।

    वहीं, दूसरी तरफ हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। जिसमें सुनीता के सिर पर कई घाव हो गए। जबकि, हाथ की अंगुलियां कट कर अलग हो गईं। उसके द्वारा शोर मचाने पर पड़ोसी जसपाल सिंह व उसकी पत्नी संदीप कौर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पड़ोसियों ने सुनीता को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।उधर, सूचना मिलते ही घायल का पति भी सरकारी अस्पताल पहुंच गया। वहीं, डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।

  • रोड सेफटी कलब ने आईईसी विवि बरोटीवाला में बताए सुरक्षा के उपाय

    रोड सेफटी कलब ने आईईसी विवि बरोटीवाला में बताए सुरक्षा के उपाय

    क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने नियमों का पालन करने का किया आग्रह

    बददी, सचिन बैंसल : बरोटीवाला के निकट कालुझिंडा में आई.ई.सी विश्वविद्यालय में सडक सुरक्षा पर एक सैमीनार का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को सडक सुरक्षा व यातायात नियमों के बारे में अगवत कराया गया। सैमीनार में रोड सेफटी क्लब बददी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने  छात्रों से यातायात नियमों व संचालन संबधी सीधा संवाद किया। उन्होने कहा कि यह हमारे देश का दुर्र्भाग्य है कि देश में हर रोज होने वाले हादसों में 40 फीसदी मौत का शिकार युवा होते हैं। प्राकृतिक आपदा तो बहुत कम बार आती है लेकिन सडक हादसों की लापरवाही रोज सामने आती है।

    अधिकांश मौतों में युवाओं की तेज रफतारी के साथ साथ रैश ड्राईविंग व बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चलाना होता है। कई बार यारी दोस्ती में हम तीन तीन लोग बिठा लेते हैं और संतुलन खो बैठते हैं। उन्होने कहा कि जहां तक बीबीएन की बात है तो औसतन बददी में एक युवा रोज मौत के आगोश में चला जाता है। उन्होने कहा कि जब तक हम अपने आप नहीं सुधरेंगे तब तक समाज नहीं सुधर सकता। उन्होने कहा कि अकेले पुलिस कुछ नहीं कर सकती युवाओं को स्वयं अपनी जिम्मेदारियां समझनी होगी। सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस के डर से नियमों का पालना न करें बल्कि इसको कर्तव्य समझें। जब बीबीएन में कुल्लू, मंडी, बिलासपुर व चंबा को कोई युवा यहां हादसे में मरता है तो मां बाप आधे मर जाते हैं। वो हमें कमाने के लिए व पढ़ाने के लिए बीबीएन में भेजते हैं लेकिन आपकी एक छोटी सी लापरवाही एक परिवार को तबाह कर डालती है।

    सुरेंद्र शर्मा ने कहा  कि जब चालान होता है तो कुछ लोग बोलते हैं कि पुलिस निक्कमी है लेकिन मैं कहना चाहता हूं निक्कमी पुलिस नहीं बल्कि हमारा समाज निक्कमा है। उन्होने कहा कि नशा छोडने का सबसे बडा माध्यम है तो सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करो निरोग रहो। सिर्फ सोशल मीडीया तक सीमीत न होकर अपना जीवन खराब न करें बल्कि पहले शैक्षणिक योग्यता को हासिल करें और एक अच्छी नौकरी व स्वरोजगार करें। उन्होने कहा कि नशे ने बडे बडे घर तबाह कर दिए जिसका इतिहास गवाह है। विद्यार्थी जीवन में मां बाप के पैसे पर झूठी ऐश न करें बल्कि देश समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। बाद में विश्वद्यिालय के अधिकारी विजय ठाकुर ने रोड सेफटी कलब अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਹੋਇਆ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ, ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਹਾਈਵੇ ਜਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਹੋਇਆ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ, ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਹਾਈਵੇ ਜਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਬਟਾਲਾ : ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਜੰਮੂ ਜਾ ਰਹੇ ਇੱਕ ਕੇਲਿਆਂ ਦਾ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਸੰਤੁਲਨ ਵਿਗੜਨ ਕਰਕੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਇਕ ਖੰਭੇ ਨਾਲ ਜਾ ਟਕਰਾਇਆ। ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਇੰਨਾ ਜਬਰਦਸਤੀ ਸੀ ਕਿ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੇ ਬੜੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਦੇ ਨਾਲ ਮ੍ਰਿਤਕ ਡ੍ਰਾਈਵਰ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਵਿੱਚੋਂ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕੀਤਾ, ਪਰ ਹਾਦਸੇ ਵਾਲੀ ਜਗ੍ਹਾ ਕਿੱਸੇ ਦੇ ਏਰੀਏ ਵਿੱਚ ਆਉਂਦੀ ਹੈ ਇੱਸ ਗੱਲ ਨੂੰ ਸਪਸ਼ਟ ਕਰਨ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਇੱਕ ਘੰਟਾ ਬੀਤ ਜਾਣ ਦੇ ਬਾਅਦ ਵੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਨਹੀਂ ਪਹੁਚੀ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਗੁੱਸੇ ਵਿੱਚ ਆਏ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੇ ਦੋਵੇਂ ਬੰਨੇ ਟਰੱਕ ਲਗਾ ਕੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਅੱਧਾ ਘੰਟਾ ਹਾਈਵੇ ਬੰਦ ਰਹਿਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਭੇਜ ਕੇ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ 

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਥਾਣਾ ਤਿੱਬੜ ਦੀ ਐੱਸਐੱਚਓ ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫੋਨ ਆਇਆ ਸੀ ਕਿ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਇੱਕ ਟਰੱਕ ਹਾਦਸਾਗ੍ਰਸਤ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਾਦਸੇ ਵਾਲੀ ਜਗ੍ਹਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਥਾਣੇ ਅਧੀਨ ਨਹੀਂ ਪੈਂਦਾ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਆਉਣ ਵਿੱਚ ਦੇਰੀ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਏਰੀਆ ਸਿਟੀ ਪੁਲਿਸ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਅੱਤੇ ਹੁਣ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਿਟੀ ਪੁਲਿਸ ਵੀ ਪਹੁੰਚ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਏ ਗਏ ਜਾਮ ਨੂੰ ਖੁਲ੍ਹਵਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।