ऊना/ सुशील पंडित : थाना सदर के अंतर्गत आते गांव अजौली के पास 930 रूपये की दडा सट़टा की पर्ची सहित एक पंजाव के युवक को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार निवासी सेहजोवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अऩुसार ऊना पुलिस ने अजोली टोल नाका के समीप स्कूल के समीप गश्त के दौरान राकेश कुमार की तलाशी लेने पर 930 रूपये की दडा सट़टा की पर्ची बरामद की। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके आगामी कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply