Blog

  • जालंधरः छीना झपटी के मामले मे एक गिरफ्तार, एक फरार  

    जालंधरः छीना झपटी के मामले मे एक गिरफ्तार, एक फरार  

    जालंधर, (हर्ष/वरुण) : थाना नकोदर की पुलिस ने राहगीरों से छीना झपटी करने वाले गिरोह के एक सदय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ़ पूपा पुत्र मंगल सिंह मुल्लेवाल खैहरा थाना शाहकोट के रूप मे हुई है। थाना प्रभारी बिसमन सिंह ने बताया कि उन्हें गुरमेल सिंह पुत्र अमर सिंह वासी चक्क खुर्द ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि नकोदर ढाबे के पास 2 बाईक सवार उसे तेजधार हथियार दिखा उसकी एक्टिवा और उसे नीचे गिराकर उसकी जेब से 4800 रुपए लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसके दूसरे साथी हनी वासी कोटली गाजरां की पुलिस तलाश कर रही है।

  • जालंधरः चोरी के वाहन सहित एक गिरफ्तार 

    जालंधरः चोरी के वाहन सहित एक गिरफ्तार 

    जालंधर, (हर्ष/वरुण) : थाना लाबड़ा की पुलिस ने चोरी के वाहन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनमोल सिंह पुत्र तीर्थ राम वासी मालिया खुर्द थाना सदर नकोदर के रूप मे हुई है। थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई नरिंदर सिंह ने एल्डेको ग्रीन कालोनी से बीते दिनी बलविंदर सिंह उर्फ़ बिंदु वासी गांव खुंडिकला, बरनाला निवासी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच मे सामने आया कि वह अनमोल सिंह के साथ मिल कर चोरी के वारदातो को अंजाम देता है। पुलिस ने टीमें बनाकर रेड कर उक्त आरोपी के कब्ज़े से एक चोरी की बाइक बरामद की।

  • नेहरियां में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिवर का हुआ समापन

    नेहरियां में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिवर का हुआ समापन

    ऊना/सुशील पंडित: जकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेहरियां में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिवर का समापन मुख्यातथि के रूप में सेवानिवृत प्रिंसिपल असीम धीमान ने किया। जबकि इस मौके पीआर विशेष रूप से मेजवान स्कूल के प्रिंसिपल बलदेव कुमार उपस्थित रहे। मुख्यतिथि सेवानिवृत प्रिंसिपल असीम धीमान ने अपने संबोधन में उपस्थित स्वयंसेवियों को एनएसएस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा की ऐसे शिविरों के आयोजनों से ही विद्यार्थियो में आपसी मेलजोल और भाईचारे को भावना उत्पन होती है। इस मौके पर एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी अरुण कुमार एवम नीलम कुमारी ने इस सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आरएस दौरान स्कूल परिसर की साफ सफाई की गई और स्कूल की कायरियों में फूल , हर्बल प्लांटस एवम स्कूल की टैंकियों को भी साफ किया और इस दिन मुख्य अध्यापक जोगिंदर पाल धीमान ने एनएसएस वालंटियर को नैतिक शिक्षा एवम उसके मूल्यों के बारे में जानकारी और एनएसएस के महत्व के बारे मे अवगत करवाया। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल बलदेव कुमार,एनएसएस अधिकारी अरुण कुमार , नीलम कुमारी एवम स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
  • “हरित दीपावली,स्वच्छ दीपावली”- सीनियर सेकेंडरी स्कूल वहडाला ने दिया संदेश         

    “हरित दीपावली,स्वच्छ दीपावली”- सीनियर सेकेंडरी स्कूल वहडाला ने दिया संदेश         

     ऊना/सुशील पंडित :  छात्रों को हरित दीपावली बनाने के लिए प्रोत्साहित करने और प्रकाश पर्व पर केवल हरे पटाखों का उपयोग करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय एचपीएसपीसीबी ऊना द्वारा प्रयोगशाला आज सीनियर सेकेंडरी स्कूल वहडाला, तहसील और जिला ऊना (हि.प्र.) में आयोजित की गई। “हरित दीपावली, स्वच्छ दीपावली” विषय पर विभिन्न प्रतियोगी गतिविधियों का आयोजन किया गया । छात्रों ने बहुत ही उत्सुकता के साथ इन गतिविधियों में हिस्सा लिया। स्लोगन राइटिंग ,पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद विवाद जैसे कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। स्लोगन राइटिंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया और कुल 29 छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रत्येक गतिविधि में टॉप 3 के छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। अंत में छात्रों और स्कूल स्टाफ के बीच जलपान भी किया गया। विद्यालयों में इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों में काफी फायदेमंद हो सकती हैं। इन प्रतियोगिताओं मैं विद्यार्थी हिस्सा लेकर अपने साहित्य और संस्कृति से जुड़े रहकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।

  • कपूरथलाः पटाखा मार्किट में SDM की रेड, जानें कितनी दुकाने की सील 

    कपूरथलाः पटाखा मार्किट में SDM की रेड, जानें कितनी दुकाने की सील 

    कपूरथला/अमनदीप सिंह गोल्डी: दीवाली के त्यौहार दौरान पटाखों को लेकर पुलिस की सख्ती देखने को मिली है। प्रशासन द्वारा सर्कुलर रोड पर स्थित बनाई गई होलसेल पटाखा मार्केट में एसडीम लाल विश्वास ने छापेमारी की। इस दौरान अवैध तौर पर स्थापित की गई 10 दुकानों को सील कर दिया गया। प्रशासन द्वारा सिर्फ 6 लाइसेंस अलॉट किए गए हैं, जबकि पटाखा मार्केट में 16 दुकानें लगी थी।

    हालांकि पटाखा व्यापारियों को राहत देने की मांग के चलते राजनीतिक नेताओं के हस्तक्षेप के बाद व्यापारियों तथा जिला प्रशासन के बीच वार्ता जारी थी। जानकारी के अनुसार कपूरथला के सर्कुलर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा दिवाली के त्यौहार को लेकर पटाखा सेल को लेकर पहले चरण में भूमि नियुक्त की गई और प्रतिक्रिया के दूसरे चरण में लॉटरी सिस्टम द्वारा पटाखा व्यापारियों को 6 लाइसेंस अलॉट किए गए। दूसरी तरफ पटाखा व्यापारियों की संख्या अधिक होने के चलते सभी ने अपनी अपनी अस्थाई दुकानें मार्केट में स्थापित कर ली।

    देर शाम एसडीएम पुलिस बल और डिच मशीन के साथ पटाखा मार्केट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों के लाइसेंस चेक किए। एसडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन ने सिर्फ 6 दुकानदारों को लाइसेंस अलाट किए गए थे, जबकि इसके अलावा अनधिकृत तौर पर स्थापित की गई सभी दुकानों को सील कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ पटाखा व्यापारियों का लाखों रुपया पटाखे पर खर्च होने के चलते व्यापारियों ने जिला प्रशासन से राहत देने का आग्रह किया है। 

  • सतपाल सिंह रायजादा ने भरा नामांकन पत्र

    सतपाल सिंह रायजादा ने भरा नामांकन पत्र

    ऊना /सुशील पंडित: ऊना सदर के मौजूदा विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनावों के लिए भरा नामांकन पत्र

  • कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने भरा नामांकन पत्र

    कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने भरा नामांकन पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करते हुए  प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा , प्रवीण पादा, सुरेंद्र ठाकुर , अरुण ठाकुर, प्रवीण शर्मा उपस्थित रहे।
  • जिला ऊना से छः उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

    जिला ऊना से छः उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा चुनाव-2022 के लिए जिला ऊना से शुक्रवार को छः उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरें। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि 43-हरोली निर्वाचन क्षेत्र से एक उम्मीदवार, नरेश कुमार सुपुत्र राम दास, गांव व डाकघर सैंसोवाल तहसील हरोली ने बहुजन समाज पार्टी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। 42-गगरेट से एक उम्मीदवार चैतन्य शर्मा सुपुत्र राकेश शर्मा, गांव अभयपुर, डाकघर भद्रकाली तहसील घनारी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। 41-चिंतपूर्णी से एक उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार सुपुत्र छोटू राम, गांव और डाकघर खड्ड हरोली ने बहुजन समाज पार्टी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। 

    44-ऊना निर्वाचन क्षेत्र से सतपाल सिंह रायजादा सुपुत्र स्व. प्रेम पाल सिंह, गांव लाल सिंगी व डाकघर रैंसरी तहसील ऊना ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। 45- कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र से वीरेंद्र कंवर सुपुत्र जगदीश सिंह गांव गैहरा, डाकघर थानाकलां तहसील बंगाणा ने भारतीय जनता पार्टी से अपना नामांकन दाखिल किया जबकि दविंदर कुमार सुपुत्र प्यार सिंह, गांव व डाकघर चरारा तहसली बंगाणा ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर तथा 27 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके अलावा 29 अक्तूबर तक नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं।

  • पंजाबः अकाली नेता जगमीत बराड़ को झटका, कारण बताओ नोटिस जारी

    पंजाबः अकाली नेता जगमीत बराड़ को झटका, कारण बताओ नोटिस जारी

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के नेता जगमीत सिंह बराड़ की मुश्किलें बढ़ गई है। जगमीत बराड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, पार्टी विरोधी बयान देने को लेकर पार्टी ने एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि अगर वह जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह कारण बताओ नोटिस अकाली दल की अनुशासन समिति के अध्यक्ष सिकंदर सिंह मलूका द्वारा जारी किया गया है।

  • जालंधरः पार्षद दविंदर सिंह रौनी, अमनदीप सिंह और हरजीत सिंह गिरफ्तार, जाने मामला

    जालंधरः पार्षद दविंदर सिंह रौनी, अमनदीप सिंह और हरजीत सिंह गिरफ्तार, जाने मामला

    जालंधर, (वरुण/हर्ष) : पंजाब में अवैध खनन मामले पर कार्रवाई करने को लेकर भले ही सरकार की ओर से सख्त निर्देश जारी कर दिए गए है। लेकिन राज्य में अभी भी अवैध खनन के मामले सामने आ रहे है। आज रेत खनन दौरान गुंडा टैक्स वसूली के मामले में आप सरकार के पार्षद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आप पार्षद दविंदर सिंह रौनी सहित अमनदीप सिंह और हरजीत सिंह को गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दर्ज हुई एफआईआर के तहत रेत खनन दौरान गुंडा टैक्स कर रहे तीनों आरोपी गाड़ी में सवार थे।

    इन पर सतलुज दरिया से रेत खनन दौरान गुंडा टैक्स वसूली करने का आरोप है। आजाद पार्षद दविंदर सिंह रौनी हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे जो सतलुज दरिया पर माइनिंग दौरान गुंडा टैक्स वसूली के आरोप में गिरफ्तार हो गए हैं। माइनिंग इंस्पेक्टर ने थाना बिलगा क्षेत्र में उनकी गाड़ी और ट्रैक्टर ट्रॉलियों को घेर लिया। गाड़ी में उनके साथ दो व्यक्ति और सवार थे, जिनके पास रेत से संबंधित पर्चियां थी। रौनी महानगर के वार्ड संख्या 66 गोपाल नगर के पार्षद हैं।

    इलाके के लोगों की शिकायत और घेराबंदी के बाद माइनिंग इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और पुलिस बुलाकर तीनों को गिरफ्तार करवा दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम पार्षद दविंदर सिंह रौनी, अमनदीप सिंह और हरजीत सिंह बताए गए हैं। यह सभी पार्षद की गाड़ी में ही सवार थे पुलिस ने गाड़ी भी जब्त कर ली है। मौके से ट्रैक्टर ट्राली और टिप्पर भी मिले हैं, जो रेत से भरे हुए थे।